Uttrakhand Budget 2025-26
उत्तराखंड बजट 2025-26 • उत्तराखंड का बजट (वार्षिक वित्तीय विवरण) (Annual Financial Statement) • अनुच्छेद 112 - के तहत प्रतिवर्ष सरकार संसद में "Annual Financial Statement" (वार्षिक वित्तीय विवरण) पेश करती है जिसे हम बजट के नाम से जानते हैं। • अनुच्छेद 202 - बताता है कि राज्यपाल को हर वित्तीय वर्ष के लिए राज्य की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण राज्य विधानमंडल के सामने प्रस्तुत करना होगा। बजट में 3 साल के आंकड़े प्रस्तुत किए जाते हैं। 1. पिछले वित्तीय वर्ष के आँकड़े। 2. चालू वित्तीय वर्ष के आँकड़े। 3. अगले वित्तीय वर्ष के आँकड़े, जैसे इस बार 2025-26 का बजट पेश किया गया है। • बजट को वित्त मंत्री द्वारा पेश किया जाता है वर्तमान में उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जिन्होंने 2025-26 का बजट पेश किया। • उत्तराखंड में पहली बार बजट 3 मई 2001 को तत्कालीन वित्त मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पेश किया था। • उत्तराखंड में निर्वाचित सरकार का पहला बजट 2002-03 में नारायण दत्त तिवारी ने पेश किया था। • उत्तराखंड राज्य का कुल बजट 2023-24 - 77407.08 करोड • राज्य का...