Q.1. 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
A. उत्तर प्रदेश
B. हरियाणा
C. झारखण्ड
D. उतराखंड
Ans.d
• प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी 2025 को देहरादून, उत्तराखंड में 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। गोवा ने 25 सितंबर से 9 नवंबर 2023 तक 37वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की थी
• उत्तराखंड पहली बार ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है और यह 28 जनवरी -14 फरवरी 2025 तक राज्य के 12 शहरों में आयोजित किया जाएगा।
• उद्घाटन समारोह उत्तराखंड के देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
• उद्घाटन समारोह की शुरुआत शास्त्रीय नृत्य 'तांडव' से हुई, जो भगवान शिव की स्तुति है।
• 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा उत्तराखंड सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।
• खेल का शुभंकर मौली, मौली एक मोनाल पक्षी है जो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी भी है। मोनाल पक्षी हिमालय का मूल निवासी है।
• खेल आयोजन -32 खेल और चार प्रदर्शन खेल- मल्लखंब, कलारीपयडू, राफ्टिंग और योगासन शामिल हैं।
• मेजबान शहर- 12-देहरादून, हरिद्वार, टेहरी, रुद्रपुर, ऋषिकेष, हलद्वानी, टनकपुर, पिथौरागढ, अल्मोडा, नैनीताल, भीमताल और खटीमा।
• 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल का क्या नाम है तेजस्विनी
• विषय-हरित खेल"/Green Games
Q.2. उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कब लागू हुई?
A. 15 अगस्त 2024
B. 26 जनवरी 2025
C. 27 जनवरी 2025
D. 28 फरवरी 2025
Ans.c
• उत्तराखंड सरकार ने 27 जनवरी 2025 से पूरे राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू कर दिया है।
• संविधान लागू होने के बाद उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
• गोवा ने 1869 में समान नागरिक संहिता लागू की लेकिन उस समय यह पुर्तगाली शासन के अधीन था।
• समान नागरिक संहिता का उद्देश्य राज्य के सभी लोगों में उनकी जाति या धर्म के बावजूद कानूनी समानता को बढ़ावा देना है।
• 27 मई, 2022 को पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उत्तराखंड के लिए समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया।
• समिति की अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना देसाई कर रही थीं।
Q.3. उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन बनाए गए हैं?
A. ओमप्रकाश
B. एस. एस. संधू
C. एन. रविशंकर
D. उत्पल कुमार सिंह
Ans.c
• उत्तराखंड सरकार ने छठे वित्त आयोग का गठन किया है। पूर्व मुख्य सचिव एन रविशंकर को इस आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
Q.4. गणतंत्र दिवस परेड 2025 में उत्तराखंड की झांकी किस विषय पर आधारति थी?
A. सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल
B. केदारखंड व मानसखंड
C. विकसित उत्तराखंड
D. स्मार्ट उत्तराखंड
Ans.a
• गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखंड की "सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल" झांकी को पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड श्रेणी (लोकप्रिय पसंद श्रेणी) में तृतीय स्थान मिला है।
• प्रथम स्थान- गुजरात, जिसके झांकी का विषय था 'स्वर्णिम भारतः विरासत और विकास' ।
• दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश, जिसके झांकी का विषय था 'महाकुंभ 2025 स्वर्णिम भारतः विरासत और विकास' ।
• तीसरा स्थान उत्तराखंड, जिसके झांकी का विषय था 'उत्तराखंडः सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल' ।
• राज्य गठन के बाद से गणतंत्र दिवस समारोह में अब तक उत्तराखंड को तीन पुरस्कार मिले हैं. वर्ष 2021 में केदारखंड झांकी को तृतीय स्थान, वर्ष 2023 में मानसखंड झांकी को प्रथम स्थान और वर्ष 2025 में सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल झांकी को तृतीय स्थान मिला।
Q.5. पद्मश्री पुरस्कार 2025 के लिए उत्तराखंड की किन दो हस्तियों का चयन किया गया है?
A. ह्यू-कोलिन गेंजर और राधा बहन भट्ट
B. प्रसून जोशी और अनिल बलूनी
C. नरेंद्र सिंह नेगी और बसंती बिष्ट
D. विमला रानी और गोविंद सिंह
Ans. A
• ह्य-कोलिन गेंजर को साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने और राधा बहन को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
• मसूरी निवासी ह्यू-कोलिन गेंजर अंग्रेजी के यात्रा लेखक के रूप में जाने जाते हैं।
• ह्यू भारतीय नौसेना के रिटायर अधिकारी हैं, जिन्होंने अपनी पत्री कोलिन गेंजर के साथ कई यात्राएं की, जिनके यात्रा वृतांत लिखे।
• ह्यू 94 साल के हैं, जबकि कोलिन गेंजर का साल 2024 के नवंबर महीने में 90 साल की आयु में निधन हुआ।
• इन दंपति को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जा चुका है, जिसमें पेसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन से दो स्वर्ण पुरस्कार और छह राष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा राष्ट्रीय पर्यटन लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला है।
• राधा बहन भट्ट अल्मोड़ा की रहने वाली है, उन्होंने उत्तराखंड के पहाड़ से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर कई आंदोलन किए हैं। साल 1957 में भूदान आंदोलन के साथ उन्होंने अपनी पदयात्रा की शुरुआत की थी।
6. ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को किस निजी अंतरिक्ष मिशन के लिए पायलट के रूप में चुना गया है?
(a) गगनयान
(b) एक्सिओम मिशन 4 (एक्स-4)
(c) अपोलो मिशन
(d) आर्टेमिस मिशन
Ans.b
• भारतीय वायु सेना (आईएएफ) अधिकारी और इसरो अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को एक्सिओम मिशन 4 (एक्स-4) के लिए पायलट के रूप में चुना गया है, जो अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है. नासा ने 30 जनवरी, 2025 को इस चयन की घोषणा की, जिससे शुक्ला एक निजी मिशन पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बन गए.
7. हाल ही में हथकरघा सम्मेलन-मंथन का उद्घाटन किसने किया?
(a) अनुराग ठाकुर
(b) ज्योतिरादित्य सिंधिया
(c) गिरिराज सिंह
(d) चिराग पासवान
Ans. C
• हाल ही में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने नई दिल्ली में जनपथ स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में हथकरघा सम्मेलन-मंथन का उद्घाटन किया. केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने हथकरघा बुनकर ई-पहचान पोर्टल और हथकरघा पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल का भी शुभारंभ किया.
8. ब्रिक्स युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह की बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा?
(a) चीन
(b) दक्षिण अफ्रीका
(c) भारत
(d) रूस
Ans.c
• भारत सरकार का युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय का युवा मामला विभाग 3 से 7 मार्च 2025 तक ब्रिक्स युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह की बैठक का आयोजन करेगा. बैठक का थीम "सतत विकास के लिए युवा उद्यमिता" है. बैठक में ब्रिक्स देशों के लगभग 45 युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे.
9. गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथि प्रबावो सुबियांतो किस देश के राष्ट्रपति है?
(a) श्रीलंका
(b) मलेशिया
(c) सिंगापुर
(d) इंडोनेशिया
Ans.d
• इस साल गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो (Prabowo Subianto) होंगे. यह भारत और इंडोनेशिया के बीच कूटनीतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. बता दें कि साल 2025 में भारत 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा.
10. शतरंज विश्व कप 2025 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
(a) भारत
(b) जर्मनी
(c) यूएसए
(d) नॉर्वे
Ans. A
• भारत 31 अक्टूबर से 27 नवंबर, 2025 तक FIDE शतरंज विश्व कप 2025 की मेजबानी करने के लिए तैयार है. इसकी घोषणा अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की थी. हालाँकि, एआईसीएफ ने कहा है कि मेजबानी के अधिकारों की अनौपचारिक रूप से पुष्टि जनवरी या फरवरी 2024 में ही कर दी गई थी.
11. हाल ही में भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी कौन बने है?
(a) अर्जुन एरिगैसी
(b) परिमार्जन नेगी
(c) डी गुकेश
(d) इनमें से कोई नही
Ans.c
• 23 जनवरी, 2025 तक, डी गुकेश नवीनतम FIDE रैंकिंग में अपने हमवतन अर्जुन एरिगैसी को पछाड़कर भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं. 18 वर्षीय शतरंज प्रतिभाशाली गुकेश अब 2784 अंकों की रेटिंग के साथ विश्व स्तर पर चौथे स्थान पर हैं. बता दें कि गुकेश ने नीदरलैंड के विज्क आन ज़ी में टाटा स्टील टूर्नामेंट में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया था.
12. हाल ही में किस शहर के वर्जिन नारियल तेल को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग से सम्मानित किया गया है?
(a) लक्षद्वीप
(b) अंडमान
(c) निकोबार
(d) पुदुचेरी
Ans.c
हाल ही में निकोबार जिले के वर्जिन नारियल तेल (Virgin Coconut Oil ) को हाल ही में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग से सम्मानित किया गया है. बता दें कि इसे पूरी तरह से हाथ से तैयार किया जाता है जो स्थानीय समुदायों की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है
13. इसरो ने अपना 100वां मिशन किस रॉकेट से लांच किया?
a) जीएसएलवी-एफ15
b) पीएसएलवी-सी59
c) एसएसएलवी-डी3
d) पीएसएलवी-सी60
Ans.a
इसरो ने हाल ही में अपना 100वां मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस मिशन के तहत एनवीएस-02 नेविगेशन उपग्रह को जीएसएलवी-एफ15 रॉकेट से लॉन्च किया गया। इस अवसर पर इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि हमारा लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 100 और मिशन लॉन्च करना है।
14. ICC विमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 के रूप में किसे चुना गया है?
a) ऑस्ट्रेलिया
b) न्यूज़ीलैंड
c) इंग्लैंड
d) दक्षिण अफ्रीका
Ans b
• न्यूज़ीलैंड की अमेलिया केर को ICC विमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना गया है। उन्होंने 18 टी20 मैचों में 387 रन और 29 विकेट, जबकि 9 वनडे में 264 रन और 14 विकेट हासिल किए। वह यह पुरस्कार जीतने वाली न्यूज़ीलैंड की पहली महिला क्रिकेटर बनीं।
15. राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का लोगो कहां लांच किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) अहमदाबाद
(c) कोलकाता
(d) चेन्नई
16. असम के मुख्यमंत्री ने किस शहर को राज्य की दूसरी राजधानी बनाये जाने की घोषणा की है?
(a) डिब्रूगढ़
(b) जोरहाट
(c) तेजपुर
(d) तिनसुकिया
Ans.a
17. अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?
(a) असम
(b) राजस्थान
(c) हरियाणा
(d) बिहार
Ans.c
18. 'संजय - युद्धक्षेत्र निगरानी प्रणाली (बीएसएस)' का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(a) युद्धक्षेत्र की पारदर्शिता बढ़ाना और निर्णय प्रणाली को जानकारी प्रदान करना
(b) केवल हवाई निगरानी करना
(c) दुश्मन की साइबर सुरक्षा प्रणाली को बाधित करना
(d) सेना के वाहनों की निगरानी करना
Ans.a
• रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में 'संजय - युद्धक्षेत्र निगरानी प्रणाली (बीएसएस)' को हरी झंडी दिखाई. संजय एक स्वचालित प्रणाली है जो सभी जमीनी और हवाई युद्धक्षेत्र सेंसर से जानकारी को एकीकृत करती है. यह युद्धक्षेत्र की पारदर्शिता को बढ़ाएगा और एक केंद्रीकृत वेब एप्लिकेशन के माध्यम से भविष्य के युद्धक्षेत्र में बदलाव करेगा जो कमांड और सेना मुख्यालय और भारतीय सेना निर्णय प्रणाली को जानकारी प्रदान करेगा.
19. खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) लद्दाख
(b) जयपुर
(c) लखनऊ
(d) चेन्नई
Ans.a
• खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 23 जनवरी, 2025 से लेह, लद्दाख में शुरू हुआ, जो इस राष्ट्रीय खेल आयोजन का पांचवां संस्करण है. खेलों का उद्घाटन समारोह प्रतिष्ठित एनडीएस स्टेडियम में हुआ. लद्दाख में पहला चरण 23 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक चलेगा. दूसरा चरण 22 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक जम्मू-कश्मीर में होगा.
20. हाल ही में फिक्की फ्रेम्स का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया?
(a) सचिन तेंदुलकर
(b) अक्षय कुमार
(c) आयुष्मान खुराना
(d) विराट कोहली
Ans.c
• बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को फिक्की फ्रेम्स की 25वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है.
21. ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 में भारत की रैंक क्या है?
(a) पहला
(b) दूसरा
(c) तीसरा
(d) चौथा
Ans d
•ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 में भारत एक महत्वपूर्ण सैन्य शक्ति के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखते हुए चौथे स्थान पर है. यह रैंकिंग भारत को वैश्विक स्तर पर शीर्ष सैन्य बलों में रखती है, जिसका मूल्यांकन सैन्य शक्ति और संसाधनों सहित सैन्य क्षमताओं से संबंधित 60 से अधिक कारकों के आधार पर 145 देशों के मध्य की जाती है.
22. हाल ही में कौन से दो भारतीय शहर वैश्विक वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल हुए हैं?
(a) दिल्ली और मुंबई
(b) इंदौर और उदयपुर
(c) चेन्नई और कोलकाता
(d) बेंगलुरु और हैदराबाद
Ans.b
• हाल ही में, इंदौर और उदयपुर वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की वैश्विक सूची में शामिल होने वाले पहले दो भारतीय शहर बन गए हैं. इसे वर्ष 2015 में आयोजित रामसर कन्वेंशन COP12 के दौरान मंजूरी दी गई थी. यह उन शहरों को मान्यता देता है जिन्होंने अपने शहरी आर्द्रभूमि की सुरक्षा के लिए असाधारण कदम उठाए हैं.
23. ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2025 का टाइटल किस खिलाड़ी ने जीता?
(a) अलेक्जेंडर ज्वेरेव
(b) यानिक सिनर
(c) कार्लोस अल्कराज
(d) नोवाक जोकिविच
Ans.b
• विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता. उन्होंने फाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे तीन सेटों में हराया
24. ICC इमर्जिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड किसने जीता?
(a) कमिंदु मेंडिस
(b) यशस्वी जायसवाल
(c) बेन डकेट
(d) रिंकू सिंह
Ans. a
• कमिंदु मेंडिस को ICC इमर्जिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर के रूप में चुना गया है. श्रीलंका के 25 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने अपने करियर की शुरुआत में ही टेस्ट क्रिकेट में अद्वितीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं. कमिंदु ने अपने पहले आठ टेस्ट मैचों में लगातार आठ अर्धशतक बनाए, और यह उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने.
25. किसे हाल ही में ICC अंपायर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया?
(a) रिचर्ड इलिंगवर्थ
(b) नितिन मेनन
(c) कुमार धर्मसेना
(d) माइकल गफ़
Ans a
• रिचर्ड इलिंगवर्थ को 2024 के लिए ICC अंपायर ऑफ द ईयर के रूप में चौथी बार चुना गया है. यह सम्मान उन्हें 26 जनवरी 2025 को दिया गया, जिससे यह उनके करियर का चौथा अवसर है जब उन्होंने यह पुरस्कार जीता है.
26. युवा भारतीय पर्वतारोही शिवांगी पाठक ने हाल ही में किस देश की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया?
(a) ब्राजील
(b) यूएसए
(c) नेपाल
(d) ऑस्ट्रेलिया
Ans.d
• हरियाणा की युवा पर्वतारोही शिवांगी पाठक ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसियसज़को (Mount Kosciuszko) पर भारतीय तिरंगा फहराकर भारत के 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया.
27. ICC पुरुष T20I टीम ऑफ द ईयर 2024 का कप्तान किसे चुना गया है?
(a) सूर्यकुमार यादव
(b) पैट कमिंस
(c) हेनरी क्लासेन
(d) रोहित शर्मा
Ans.d
• रोहित शर्मा को ICC पुरुष T20I टीम ऑफ द ईयर 2024 का कप्तान चुना गया है, यह उपलब्धि उन्हें साल 2024 में टीम के शानदार नेतृत्व के लिए दिया गया है. पिछले साल ही भारत अपना दूसरा T20 विश्व कप खिताब भी रोहित की कप्तानी में जीता था. टीम में चार भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह शामिल है.
28. मिशेल मार्टिन को हाल ही में किस देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है?
(a) बेल्जियम
(b) नॉर्वे
(c) आयरलैंड
(d) फ़िनलैंड
Ans.c
• हाल ही में आयरलैंड के संसदीय मतदान के बाद, मिशेल मार्टिन (Micheál Martin) को दूसरे कार्यकाल के लिए आयरलैंड के ताओसीच (प्रधानमंत्री) के रूप में फिर से चुना गया है
29. T20I क्रिकेट में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है?
(a) सूर्यकुमार यादव
(b) तिलक वर्मा
(c) हैरी ब्रूक
(d) रोहित शर्मा
Ans.b
भारत के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने का कारनामा कर दिखाया. 25 जनवरी 2025 तक वर्मा ने लगातार चार पारियों में बिना आउट हुए कुल 318 रन बनाए, जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड बन गया है.
Today Question
Q. ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 में भारत की रैंक क्या है?
(a) पहला
(b) दूसरा
(c) तीसरा
(d) चौथा
Comments