Uttarakhand February Month Current Affairs 2026


Q. उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा अनुमोदित 'ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2026' के तहत राज्य ने वर्ष 2030 तक प्रतिवर्ष कितनी हरित हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है?

A. 50 किलोटन

B. 100 किलोटन

C. 150 किलोटन

D. 200 किलोटन

Ans.b

• उत्तराखंड सरकार द्वारा अनुमोदित 'ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2026' के तहत राज्य ने वर्ष 2030 तक प्रतिवर्ष 100 किलोटन हरित हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इस नीति का उद्देश्य राज्य के विशाल जलविद्युत संसाधनों का उपयोग करके स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

Q. हाल ही में उत्तराखंड के औली में 'शीतकालीन विंटर कार्निवल और राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप 2026' का उद्घाटन किसने किया?

A. पुष्कर सिंह धामी

B. सतपाल महाराज

C. गुरमीत सिंह

D. गणेश जोशी

Ans.b

• उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने औली में शीतकालीन विंटर कार्निवल और राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप का उद्घाटन किया.
• इस चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 13 से 16 फरवरी 2026 तक चमोली जिले के औली में किया जा रहा है
• चैंपियनशिप में कुल 17 टीमें और 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें भारतीय सेना और ITBP की टीमें भी शामिल हैं.
• प्रतियोगिताओं में अल्पाइन स्कीइंग (Alpine Skiing), ओबोर्डिंग (Snowboarding) और स्की माउंटेनियरिंग (Ski Mountaineering - Skimo) शामिल हैं.
• कार्यक्रम का आयोजन गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें ГТВР तकनीकी सहायता और आपातकालीन सेवा प्रदान कर रहा है.
• औली 2,500-3,050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भारत का प्रमुख स्कीइंग स्थल है.
• उत्तराखंड के अन्य प्रमुख स्की स्थलों में दयारा बुग्याल (Dayara Bugyal), मुनस्यारी (Munsiyari) और मुडाली (Mundali) शामिल हैं.

Q. उत्तराखंड में देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना के क्रियान्वयन की नोडल जिम्मेदारी किस विभाग को सौंपी गई है?

A. गृह विभाग

B. वित्त विभाग

C. नियोजन विभाग

D. समाज कल्याण विभाग

Ans.c

• देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना (Devbhoomi Family ID Scheme) उत्तराखंड में जल्द लागू की जाएगी
• योजना को कानूनी आधार देने के लिए अलग Act तैयार किया जा रहा है
• फरवरी की कैबिनेट बैठक में एक्ट को मंजूरी देने की तैयारी
• नवंबर 2025 में योजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है
• योजना का उद्देश्य हर परिवार का यूनिक पहचान पत्र (Unique Family ID) बनाना है
• मॉडल हरियाणा परिवार पहचान पत्र की तर्ज पर विकसित
• नियोजन विभाग (Planning Department) को योजना की नोडल जिम्मेदारी सौंपी गई
• लक्ष्य मार्च 2026 तक पूरे प्रदेश में योजना लागू करना
• योजना से सरकारी योजनाओं की Monitoring बेहतर होगी

Q. उत्तराखंड सरकार की नई पहल के तहत पहले चरण में किन तीन पर्वतीय निकायों को 'स्मार्ट सिटी' की तर्ज पर विकसित करने की मंजूरी दी गई है?

A. नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर

B. पिथौरागढ़, उत्तरकाशी (बाड़ाहाट), गैरसैंण बाझाबाद), 

C. मसूरी, पौड़ी, चमेली

D. ऋषिकेश, जोशीमठ, रुद्रप्रयाग

Ans.b

• उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी (Smart City) की तर्ज पर विकसित करने की अभिनव पहल शुरू की है.
• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले चरण में तीप्त निकायों के समग्र विकास को मंजूरी दी है:
1. नगर निगम पिथौरागढ़
2. नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट, उत्तरकाशी
3. नगर पंचायत गैरसैंण

Q. देश में पहली बार सहकारी समितियों (PACS) के कंप्यूटरीकरण की शुरुआत किस राज्य से हुई है?

A. हरियाणा

B. उत्तर प्रदेश

C. उत्तराखंड

D. हिमाचल प्रदेश

Ans.c

• देश में पहली बार प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (PACS - Primary Agricultural Credit Societies) के कंप्यूटरीकरण की शुरुआत उत्तराखंड से हुई.
• उत्तराखंड की सभी 671 सहकारी समितियां पूरी तरह से डिजिटल प्रणाली से जुड़ चुकी हैं.
• उत्तराखंड की 95 विकास खंडों में एकीकृत सामूहिक सहकारी खेती (Integrated Collective Cooperative Farming) का मॉडल लॉन्च किया गया था।

Q. हाल ही में किस जिले में ₹3,300 करोड़ की लागत वाली 'शारदा रिवर कॉरिडोर' परियोजना का शिलान्यास किया है?

A. पिथौरागढ़ (Pithoragarh)

B. चंपावत (Champawat)

C. उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar)

D. नैनीताल (Nainital)

Ans.b

• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के टनकपुर में शारदा रिवर कॉरिडोर (Sharda River Corridor) परियोजना की आधारशिला रखी
• इस खंड में शारदा नदी कॉरिडोर परियोजनाके लिए कुल ₹3,300 करोड़ के निवेश का विवरण दिया गया है ।
• यह नदी के किनारे कुल 200 किलोमीटर की लंबाई को कवर करता है।
• इस परियोजना का उद्देश्य इस क्षेत्र को एक पर्यटन स्थल में बदलना है, जिसमें राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेल शामिल होंगे।
• इस पहल में चुका स्थल पर एक हेलीपैड और बहुस्तरीय पार्किंग का निर्माण भी शामिल है।

Q. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डर को उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया?

A. प्रतिभा थपलियाल

B. कोनेरू हम्पी

C. अवनी लेखरा 

D. मीराबाई चानू

Ans.a

• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को सम्मानित किया।
• 43 वर्षीय प्रतिभा थपलियाल की प्रमुख उपलब्धिः वर्ष 2023 में राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक ।
• एशियाई बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रतिभा ने कांस्य पदक जीता।
• 9 फरवरी 2026 को तेलंगाना के करीमनगर में आयोजित राष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता।
• प्रतिभा थपलियाल उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक की मूल निवासी हैं।

Q. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस पर्वत शिखर के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) और जवाहर पर्वतारोहण संस्थान (JIM&WS) के संयुक्त अभियान को हरी झंडी दिखाई है?

A. माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro)

B. माउंट एकांकागुआ (Mount Aconcagua)

C. माउंट एल्ब्रस (Mount Elbrus)

D. माउंट विन्सन (Mount Vinson)

Ans.b

• रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माउंट एकांकागुआ (Mount Aconcagua) के लिए एक संयुक्त पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
• यह अभियान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM - Nehru Institute of Mountaineering), उत्तरकाशी और जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान (JIM&WS-Jawahar Institute of Mountaineering and Winter Sports), पहलगाम का संयुक्त प्रयास है.
• माउंट एकांकागुआ दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीन (Argentina) देश के मेंडोज़ा प्रांत में स्थित है.
• यह एशिया के बाहर विश्व की सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई 6,961 मीटर (लगभग 22,837 फीट) है.
• यह पर्वत दक्षिणी और पश्चिमी गोलार्ध (Southern and Western Hemispheres) का सबसे ऊंचा बिंदु है.
• इस 6 सदस्यीय दल का नेतृत्व NIM के प्रधानाचार्य कर्नल हेम चंद्र सिंह द्वारा किया गया।
• एकांकागुआ विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला एंडीज (Andes) का हिस्सा है.
• यह दुनिया के सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटियों यानी 'सेवन समिट्स' (Seven Summits) में शामिल है.
• इसकी उत्पत्ति नाज़का प्लेट के दक्षिण अमेरिकी प्लेट के नीचे दबने की प्रक्रिया से हुई है.

Q. हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना' के तहत परियोजना लागत पर कितना प्रतिशत अनुदान (Subsidy) प्रदान किया जाएगा ?

A. 50% (अधिकतम ₹1 लाख) 

B. 75% (अधिकतम ₹1.5 लाख)

C. 60% (अधिकतम ₹1.2 लाख)

D. 90% (अधिकतम ₹2 लाख)

Ans.b

• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मुषयमंत्री आवास पर 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना' (Chief Minister Single Women Self-Employment Scheme) का शुभारंभ किया।
• इस योजना का क्रियान्वयन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभान (WECD-Women Empowerment and Child Development) द्वारा किया आ रहा है।
• परियोजना लागतः ₹2 लाख तक
• सरकार का अनुदान (Subsidy): 75% या अधिकतम ₹1.50 लाख (जो भी कम हो)
• लाभार्थी का योगदान (स्वयं/बैंक ऋण): शेष 25% धनराशि
• पात्रताः विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, एसिड अटैक सर्वाइवर्स, अपराध पीड़ित और किन्नर (Transgender) व्यक्ति
• उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री: रेखा आर्य

• ज़िला-वार संख्या (पहले चरण में):
बागेश्वरः 42.            देहरादून: 191
पौड़ी: 66.               नैनीताल: 75
टिहरी: 23.             ऊधमसिंह नगरः 87

Q. मुख्यमंत्री आर्चरी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26' का आयोजन उत्तराखंड के किस शहर में किया गया?

A. हल्द्वानी

B. देहरादून

C. हरिद्वार

D. रुद्रपुर

Ans.b

• मुख्यमंत्री आर्चरी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में किया गया
• इस चैंपियनशिप में पूरे राज्य से 450 से अधिक तीरंदाजों (Archers) ने हिस्सा लिया
• सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र अक्षत ने इस प्रतियोगिता में 3 पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
• प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को भविष्य में सरकारी नौकरियों में खेल कोटे के तहत 4 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा

Q. उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य कब बना?

A. 7 फरवरी 2024

B. 11 मार्च 2024

C. 26 जनवरी 2025

D. 27 जनवरी 2025

An.s d

• 

• 7 फरवरी 2024 - उत्तराखंड विधानसभा से UCC विधेयक पारित हुआ
• 11 मार्च 2024 - राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त हुई
• 27 जनवरी 2025 - उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना जहां UCC लागू हुआ
• 26 जनवरी 2026 - UCC संशोधन अध्यादेश 2026 (UCC Amendment UCC Amendment Ordinance 2026) लाया गया

Q. नराकास वैजयंती योजना के तहत सार्वजनिक उपक्रमों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार किस संस्था को प्रदान किया गया?

A. एनटीपीसी

B. टीएचडीसी

C. भेल

D. ओएनजीसी

Ans.b

• नराकास - Nagar Rajbhasha Karyanvayan Samiti (नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति) की 41वीं अर्धवार्षिक बैठक का आयोजन आईआईटी रुड़की में किया गया
• THDC - Tehri Hydro Development Corporation को नराकास वैजयंती योजना के तहत सम्मानित किया गया
• टीएचडीसी को सार्वजनिक उपक्रम श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला
• यह सम्मान राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन में टीएचडीसी के प्रयासों को दर्शाता है

Q. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों में विकास और व्यावहारिक शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए किस मोबाइल पहल को हरी झंडी दिखाई है?

A. स्किल ऑन व्हील्स

B. लैब ऑन व्हील्स

C. साइंस ऑन व्हील्स

D. टेक कनेक्ट

Ans.b

• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री शिविर कार्यालय से 'लैब ऑन व्हील्स' (Lab on Wheels) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
• यह मोबाइल लैब Infosys Springboard के सहयोग से संचालित की जाएगी।
• इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को AI और IoT (Internet of Things) जैसी उभरती तकनीकों में व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है।
• अगले 5 वर्षों तक यह लैब राज्य भर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की यात्रा करेगी और छात्रों को वैश्विक अवसरों से जोड़ेगी।
• इस लैब के माध्यम से छात्र Coding और विभिन्न विज्ञान प्रयोगों को वर्चुअल और व्यावहारिक माध्यम से सीख सकेंगे।

Q. Wings India 2026 में "Best State for Promotion of Aviation Ecosystem" का प्रतिष्ठित सम्मान किस राज्य को प्रदान किया गया?

A. गुजरात

B. उत्तर प्रदेश

C. उत्तराखंड

D. महाराष्ट्र

Ans.c

• हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 'विंग्स इंडिया 2026' (Wings India 2026) में उत्तराखंड को "Best State for Promotion of Aviation Ecosystem" के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया था। यह पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा एविएशन इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे) के विकास और हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रभावी प्रयासों को मान्यता देने के लिए प्रदान किया गया।
• पुरस्कार किंजरापु राममोहन नायडू केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री द्वारा दिया गया
• UCADA-Uttarakhand Civil Aviation Development Authority (उत्तराखंड नागरिक उड्यन विकास प्राधिकरण) ने राज्य की ओर से प्रतिनिधित्वा किया

Q. जनवरी 2026 में उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित साहसिक खेल महोत्सव में किस राष्ट्रीय चैंपियनशिप का समापन किया गया?

A. राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप

B. राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप

C. राष्ट्रीय एसआईवी (SIV) चैंपियनशिप

D. राष्ट्रीय कायकिंग चैंपियनशिप

Ans.c

• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में 'टिहरी एक्रो महोत्सव और राष्ट्रीय SIV (Simulation of Incident in Flight - उड़ान के दौरान घटनाओं का अनुकरण) चैंपियनशिप 2026' के समापन समारोह में भाग लिया।
• इस आयोजन का उद्देश्य टिहरी को वैश्विक स्तर पर Adventure Tourism के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।

Q. केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड में 'प्रगति पोर्टल' के तहत निगरानी की जा रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सर्वाधिक निवेश किस क्षेत्र में किया जा रहा है?

A. रेलवे और मेट्रो

B. ऊर्जा और विद्युत

C. सड़क और

D. शिक्षा और स्वास्थ्य

Ans.

• उत्तराखंड में केंद्र सरकार द्वारा कुल 42 बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं (Infrastructure Projects) संचालित की जा रही हैं, जिनमें कुल 3.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है।
• इनमें से सर्वाधिक 23 परियोजनाएं Road & Highways (सड़क और राजमार्ग) क्षेत्र से संबंधित हैं, जिन पर सबसे अधिक फोकस है।
• वर्तमान में 19 सड़क परियोजनाएं प्रगति पर हैं और 4 पूरी हो चुकी हैं। प्रमुख परियोजनाओं में चार धाम सड़क परियोजना और Delhi-Dehradun Expressway शामिल हैं।
• परियोजनाओं की निगरानी PRAGATI (Pro-Active Governance And Timely Implementation) पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।
• कुल 42 परियोजनाओं में से अब तक 10 पूर्ण हो चुकी हैं और 32 निर्माणाधीन हैं।

Q. असम में आयोजित 79वीं संतोष ट्रॉफी फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का अभियान किस स्थान पर समाप्त हुआ?

A. तीसरे

B. चौथे

C. पांचवें

D. छठे

Ans.c

• 79वीं Santosh Trophy फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ग्रुप-A में 5वें स्थान पर रही।
• असम के सिलापाथर स्टेडियम में खेले गए अपने आखिरी ग्रुप मैच में उत्तराखंड को Tamil Nadu से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। 
• अंक तालिका में बंगाल 11 अंक, तमिलनाडु 10 अंक, राजस्थान 7 अंक, असम 6 अंक, उत्तराखंड 4 अंक और नागालैंड 2 अंक के साथ रहे

Q. वर्ष 2026 के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने वाले, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री कौन हैं?

A. त्रिवेंद्र सिंह रावत

B. भगत सिंह कोश्यारी

C. रमेश पोखरियाल 'निशंक'

D. भुवन चंद्र खंडूरी

Ans.b

• भारत सरकार ने 2026 के पद्म भूषण पुरस्कारों की घोषणा मणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर की Bhagat Singh Koshyari को पद्म भूषण 2026 से सम्मानित किया जाएमा
• पद्म भूषण सम्मान शिक्षा, राजनीति एवं सामाजिक सेवा में दीर्घकालीन योगदान के लिए प्रदान किया गया
• जन्मः 17 जून 1942, नामती चेतावगड़, बागेश्वर, उत्तराखण्ड
• उत्तराखण्ड के दूसरे मुख्यमंत्री- कार्यकालः 30 अक्टूबर 2001 से 1 मार्च 2002

Q. गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड राज्य से कुल कितने अधिकारी और कर्मचारी वीरता व सेवा पदकों से सम्मानित किए गए?

A. 8

B. 10

C. 12

D. 15

Ans.c

• Republic Day 2026: देशभर के पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड, सिविल डिफेंस एवं सुधारात्मक सेवा के कुल 982 कर्मियों को पदक प्रदान किए गए
• Uttarakhand: राज्य से कुल 12 अधिकारी एवं कर्मचारी वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित हुए

Q. लेह-लद्दाख में आयोजित 6 वें खेलो इंडिया विंटर गेम्स (6th Khelo India Winter Games) में उत्तराखंड के किस खिलाड़ी ने फिगर स्केटिंग के नोविस वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है?

A. आयुष जगूड़ी

B. आदर्श सिंह रावत

C. तनिष्का सिंह

D. मिमांशा नेगी

Ans.

• 6वें खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन 20 से 26 जनवरी तक लेह-लद्दाख के NDS (नवांग दोरजे स्टोबदान - Nawang Dorjay Stobdan) स्टेडियम में किया गया
• इस प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में किया गया था
• उत्तराखंड के आदर्श सिंह रावत ने फिगर स्केटिंग (बालक नोविस वर्ग) में स्वर्ण पदक हासिल किया
• खेलो इंडिया विंटर गेम्स के इतिहास में पहली बार फिगर स्केटिंग स्पर्धाओं को शामिल किया गया था
• फिगर स्केटिंग एक आकर्षक शीतकालीन खेल है जिसमें एथलीट विशेष जूतों (स्केट्स) पहनकर बर्फ की सतह पर कलात्मक अंदाज में स्केटिंग करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs