उत्तराखंड weekly current affairs 3 may 2026
Q. इस वर्ष आयोजित होने वाली नन्दा देवी बड़ी जात (नंदा देवी राजजात यात्रा) 2026 का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा?
A. 25 अगस्त से 20 सितंबर
B. 5 सितंबर से 30 सितंबर
C. 1 सितंबर से 25 सितंबर
D. 20 अगस्त से 15 सितंबर
Ans.b
Q. हाल ही में उत्तराखंड की किस सैन्य छावनी का नाम बदल कर "शौर्य नगर" करने की घोषणा की गई?
A. लैंसडाउन
B. क्लेमेंट टाउन
C. रुड़की
D. रानीखेत
Ans. B
Q. हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश में अब हर साल कब आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा।
A. 28 नवंबर
B. 13 जून
C. 5 अगस्त
D. 17 सितंबर
Ans. A
• उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग में 12 नवंबर 2023 को फंसे 41 मजदूरों को 17 दिनों के लंबे और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान के बाद 28 नवंबर 2023 को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Q. हाल ही में अंतरिक्ष विज्ञान और जियोस्पेशियल अनुप्रयोगों के क्षेत्र में अनुसंधान सहयोग को मजबूत करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) ने किस राज्य स्तरीय संस्थान के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
A. वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान (WIHG)
B. भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (IIRS)
C. उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (USAC)
D. आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (ARIES)
Ans.c
Q. उत्तराखंड में संपन्न हुई 113 किलोमीटर लंबी 'सूर्य देवभूमि चैलेंज' (Surya Devbhoomi Challenge) सहनशक्ति प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में पुरुष और महिला वर्ग में क्रमशः किसने स्वर्ण पदक जीता है?
A. यथार्थ देशवाल और भूमिका
B. अमृतपाल सिंह और दीप कौर
C. दिगंबर और मीनाक्षी
D. राहुल बोहरा और पूजा देवी
Ans.c
Q. हाल ही में उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित समारोह में, 'टॉयलेट मैन' के नाम से प्रसिद्ध किस समाजसेवी को 'उत्तराखंड राज्य वरिष्ठ नागरिक सम्मान' से सम्मानित किया गया है?
A. सच्चिदानंद भारती
B. चंही प्रसाद भट्ट
C. रमेश भटेजा
D. कल्याण सिंह रावत
Ans.c
• उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित एक विशेष समारोह में रुड़की के निवासी और समाजसेवी रमेश भटेजा को 'उत्तराखंड राज्य वरिष्ठ नागरिक सम्मान' से सम्मानित किया गया।
• रमेश भटेजा को समाज में स्वच्छता के प्रति उनके विशेष अभियान और समर्पण के कारण 'टॉयलेट मैन' (Toilet Man) के उपनाम से जाना जाता है।
• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।
• यह पुरस्कार उन्हें पिछले लगभग 30 वर्षों से स्वच्छता और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके निरंतर और उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है।
Q. हाल ही में पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा उत्तराखंड के किस जिले में गींठीछेड़ा झरने के पास पत्थरों को काटकर बनाई गई एक प्राचीन और रहस्यमयी गुफा (सुरंग) की खोज की गई है?
A. अल्मोडा
B. पौड़ी गढ़वाल
C. टिहरी गढ़वाल
D. चमोली
Ans.b
Q. उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित होने वाली 'अंतरराष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप' में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्तराखंड से कितने खिलाड़ियों का चयन हुआ है? का
A. दो
B. तीन
C. पांच
D. सात
Ans.b
• उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में 01 से 14 मई तक 'अंतरराष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप' का आयोजन किया जाएगा।
Q. उत्तराखंड के किस स्थान या परिसर को राज्य के पहले 'थ्री-बी' (Three-B) गार्डन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है?
A. राजभवन परिसर
B. मुख्यमंत्री आवास परिसर
C. वन अनुसंधान संस्थान (FRI) परिसर
D. राज्य विधानसभा परिसर
Ans.b
Comments