Uttarakhand green turn part-10
Q. भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग सफलतापूर्वक किस राज्य में बनकर तैयार हुई?
A. महाराष्ट्र
B. सिक्किम
C. हिमाचल प्रदेश
D. उत्तराखंड
Ans. D
• उत्तराखंड में बन रही भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग सफलतापूर्वक आर-पार हो गई है। यह सुरंग 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल परियोजना का हिस्सा है और इसकी लंबाई 14.57 किलोमीटर है, जो देवप्रयाग में सौड़ से जनासु तक बनी है।
Q. हाल ही में किसके द्वारा "सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ स्टूडेंट्स" पुस्तक का विमोचन किया गया?
A. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
B. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी
C. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
D. राज्यपाल गुरमीत सिंह
Ans. C
• छात्र कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 जुलाई 2025 को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास के सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 'सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ स्टूडेंट्सः अ कलेक्टिव रिस्पॉन्सिबिलिटी इन हायर एजुकेशन' नामक पुस्तक का विमोचन किया।
• यह पहल उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों द्वारा झेली जा रही मानसिक और सामाजिक चुनौतियों को समझने और उनके समाधान की आवश्यकता को रेखांकित करती है।
Q. उत्तराखंड सरकार द्वारा किस देश की "वेरकिस कंसल्टिंग इंजीनियर्स" कंपनी के साथ भू-तापीय ऊर्जा के लिए समझौता किया है
A. आइसलैंड
B. नीदरलैंड
C. थाईलैंड
D. स्कॉटलैंड
Ans.a
• उत्तराखंड सरकार ने राज्य में भू-तापीय ऊर्जा के अन्वेषण और विकास के लिए आइसलैंड के साथ समझौता (MoU) किया है। यह समझौता आइसलैंड की कंपनी 'वेरकिस कंसल्टिंग इंजीनियर्स' (Verkis Consulting Engineers) के साथ किया गया है, जिसका उद्देश्य राज्य में 40 भू-तापीय स्थलों की खोज करके बिजली उत्पादन करना है
• उद्देश्य: 2070 तक कार्बन-तटस्थ (Carbon Neutral) लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम करना।
Q. किस राज्य के द्वारा भू-तापीय ऊर्जा नीति 2025 लागू की गई?
A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. सिक्किम
D. असम
Ans. B
• उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने आर्थिक और पर्यावरणीय दृष्टि से सतत् भू-तापीय संसाधनों की खोज और विकास के लिये वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखंड भू-तापीय ऊर्जा नीति 2025 को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने राज्य स्तरीय खनिज ट्रस्टों के गठन को प्रोत्साहित करने के लिये उत्तराखंड राज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट नियम, 2025 को मंजूरी दी।
Q. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने "धारा मेरा, नौला मेरा, गांव मेरा, प्रयास मेरा पर आधारित भागीरथ मोबाइल एप का शुभारंभ किया। यह एप किस से संबंधित है?
A. रोजगार
B. स्वच्छता
C. जल
D. वन
Ans. C
• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने "धारा मेरा, नौला मेरा, गांव मेरा, प्रयास मेरा पर आधारित भागीरथ मोबाइल एप का शुभारंभ किया।
• इस एप के माध्यम से लोग अपने क्षेत्र के क्रिटिकल और संकटग्रस्त जल स्त्रोतों की जानकारी साझा कर सकेंगे। एप के माध्यम से चिन्हित स्रोतों का सरकार पुनर्जीवीकरण की दिशा में काम करेगी
Q. हाल ही में राज्य सरकार द्वारा लॉन्च किए गए भूदेव ऐप का संबंध किस से हैं?
A. रोजगार
B. स्वच्छता
C. भूकंप
D. भूस्खलन
Ans. C
Q. हाल ही में उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा किस चैटबॉट का शुभारंभ किया गया, जो महिलाओं को डिजिटल माध्यम से सशक्त बनाने हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सेवाएं प्रदान करेगा?
A. शक्ति संवाद
B. गार्गी नारीशक्ति
C. स्त्री संवादिनी
D. नारी जागृति
Ans.b
• उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 'गार्गी नारीशक्ति' चैटबॉट का औपचारिक लोकार्पण किया। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चैटबॉट है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल माध्यम से सशक्त बनाना है।
• यह चैटबॉट निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों में महिलाओं को सहायता प्रदान करता है:
कानूनी सहायता
करियर परामर्श
वित्तीय साक्षरता
सुरक्षा उपाय
स्वास्थ्य सेवाएं
• यह पहल महिलाओं को उनके अधिकारों व अवसरों के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Q. केंद्रीय विद्युत एवं सिंचाई बोर्ड ने यूजेवीएनएल के तिलोथ विद्युत गृह को सर्वश्रेष्ठ जल विद्युत परियोजना के पुरस्कार से नवाजा है यह किस जनपद में स्थित है?
A. देहरादून
B. पौड़ी
C. चमोली
D. उत्तरकाशी
Ans. D
Q. उत्तराखंड के छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन नियुक्त हुए?
A. इंदु कुमार पांडे
B. N रवि शंकर
C. निधि छिब्बर
D. अशोक कुमार लाहाड़ी
Ans. B
• उत्तराखंड का छठा वित्त आयोग भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243-1 के तहत गठित एक संवैधानिक निकाय है।
• राज्य वित्त आयोग राज्य सरकार और स्थानीय निकायों के बीच वित्तीय संसाधनों के वितरण को नियंत्रित करने वाले सिद्धांतों की सिफारिश करने के लिए जिम्मेदार हैं।
• पूर्व आईएएस अधिकारी पीएस जंगपांगी और डॉ. एमसी जोशी को आयोग का सदस्य बनाया गया है।
Q. राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा उच्च शिक्षा के विद्या समीक्षा केन्द्र का शिलान्यास कहां क्या गया?
A. नरेंद्र नगर
B. रामनगर
C. हल्द्वानी
D. देहरादून
Ans. D
• शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, देहरादून में उच्च शिक्षा के विद्या समीक्षा केंद्र का शिलान्यास किया। यह उच्च शिक्षा का देश का पहला विद्या समीक्षा केंद्र होगा।
Q. उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य कब बना?
A. 7 फरवरी 2024
B. 11 मार्च 2024
C. 26 जनवरी 2025
D. 27 जनवरी 2025
Ans.d
• UCC - Uniform Civil Code, उत्तराखंड में लागू हुए एक वर्ष पूरे होने पर 27 जनवरी को UCC Day मनाया गया
• 27 जनवरी 2025 को उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना जहां UCC लागू हुआ
• 7 फरवरी 2024 को उत्तराखंड विधानसभा से UCC विधेयक पारित हुआ
• 11 मार्च 2024 को राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त हुई
• 26 जनवरी 2026 को UCC संशोधन अध्यादेश 2026 (UCC Amendment Ordinance 2026) लाया गया
• विधान लागू होने के बाद उत्तराखंड देश में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। राज्य सरकार ने 27 जनवरी 2025 को इस आशय की अधिसूचना जारी की। समान नागरिक संहिता उत्तराखंड के अनुसूचित जनजातियों और संरक्षित प्राधिकरण-सशक्त व्यक्तियों और समुदायों को छोड़कर सभी निवासियों पर लागू होगी।
उत्तराखंड समान नागरिक संहिता के बारे में
• उत्तराखंड समान नागरिक संहिता विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और विरासत से संबंधित मामलों को सरल और एक समान कानून बनाती है।
इसका मतलब है कि चाहे कोई व्यक्ति हिंदू हो या मुस्लिम या अलग-अलग जातियों का हो, इन चारों मामलों पर कानून एक एक जैसे होंगे।
• इसमें विवाह का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
• 26 मार्च, 2010 से पहले संपन्न विवाह या राज्य के बाहर के विवाह कानूनी शर्तों को पूरा करने पर पंजीकरण के लिए पात्र होंगे।
• इसमें पुरुषों (न्यूनतम 21 वर्ष) और महिलाओं (न्यूनतम 18 वर्ष) के लिए एक समान विवाह योग्य आयु निर्धारित की गई है और सभी धर्मों में तलाक के मामले में अपनाए जाने वाले समान आधार और प्रक्रियाओं का प्रावधान किया गया है।
• इसने तीन तलाक (मुस्लिम समुदाय में प्रचलित), बहुविवाह (एक पुरुष की एक से अधिक पत्नियाँ होना) और 'हलाला' (एक ऐसी प्रथा जिसमें महिला को दूसरे पुरुष से विवाह करना चाहिए और फिर अपने पिछले पति से दोबारा विवाह करने से पहले उसे तलाक देना चाहिए) पर प्रतिबंध लगा दिया है।
• इसमें उत्तराधिकार और विरासत के मामले में समान अधिकार भी दिए गए हैं।
• यह लिव-इन रिलेशनशिप को मान्यता देता है लेकिन इसके लिए अनिवार्य पंजीकरण की आवश्यकता होती है।
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की पृष्ठभूमि
• 27 मई, 2022 को पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उत्तराखंड के लिए समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति गठित की।
• इस समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना पी देसाई ने की।
• समिति की सिफारिश के आधार पर 2024 में उत्तराखंड विधानसभा में एक विधेयक पेश किया गया जिसे बाद में 17 फरवरी 2024 को विधानसभा द्वारा पारित कर दिया गया।
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 मार्च 2024 को उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी।
समान नागरिक संहिता के संबंध में संवैधानिक प्रावधान
• भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 के अध्याय IV के अंतर्गत राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत में प्रावधान है कि राज्य भारत के नागरिकों के लिए पूरे भारत क्षेत्र में समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा।
• उत्तराखंड भारत का पहला राज्य है जिसने अनुच्छेद 44 के प्रावधान के तहत कानून बनाया है।
• उत्तराखंड यूसीसी पोर्टलः ucc.uk.gov.in
Q. राज्य में पहले सोलर मेला सौर कौथिग का शुभारंभ कहां किया गया?
A. देहरादून
B. पौड़ी
C. चमोली
D. उत्तरकाशी
Ans. A
• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर्स ग्राउण्ड देहरादून में उत्तराखण्ड के प्रथम सोलर मेले दो दिवसीय 'सौर कौथिग' का शुभारंभ किया।
• प्रदेश में 2027 तक 2500 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट्स की स्थापना करने का लक्ष्य रखा गया है
Q. उत्तराखंड ने अपनी नई आबकारी नीति के तहत कहां "पहला वाइन उत्पादन केंद्र" शुरू किया है?
A. देहरादून
B. कोटद्वार (पौड़ी)
C. चमोली
D. उत्तरकाशी
Ans. B
• उत्तराखंड ने अपनी नई आबकारी नीति के तहत कोटद्वार में पहला वाइन उत्पादन केंद्र शुरू किया है ताकि वाइन पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। वाइन पर्यटन में वाइन इकाइयों के दौरे, वाइन के इतिहास और उत्पादन की जानकारी और चखने के अनुभव शामिल हैं। वाइन इकाइयों के पास गेस्ट हाउस विकसित किए जा रहे हैं ताकि पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को प्रदर्शित किया जा सके। उत्तराखंड के प्रचुर मात्रा में फल जैसे माल्टा, सेब, बुरांश के फूल, नाशपाती और गलगल का उपयोग वाइन उत्पादन के लिए किया जाएगा। कोटद्वार में एक निजी वाइन इकाई संचालित है और बागेश्वर और चम्पावत में नई इकाइयां स्थापित करने की योजना है।
वाइन टूरिज्म पहल-
• इस पहल का उद्देश्य वाइन प्रेमियों को वाइन उत्पादन इकाइयों का दौरा करने, वाइन के इतिहास के बारे में जानने, उत्पादन प्रक्रिया को समझने और विभिन्न प्रकार की वाइन का स्वाद लेने का अवसर प्रदान करना है।
• पर्यटन अनुभव को बढ़ाने के लिये वाइन इकाइयों के आसपास गेस्ट हाउस विकसित किये जा रहे हैं, जिससे आगंतुकों को आराम करने और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
Today question
Q. हाल ही में राज्य सरकार द्वारा लॉन्च किए गए भूदेव ऐप का संबंध किस से हैं?
A. रोजगार
B. स्वच्छता
C. भूकंप
D. भूस्खलन
Comments