Uttarakhand green turn -3
Q. हाल ही में लक्ष्य सेन ने किस देश के " युशी तनाका " को हराकर "ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500" खिताब अपने नाम क्या?
A. जापान
B. चीन
C. जर्मनी
D. न्यूजीलैंड
Ans.a
• लक्ष्य सेन ने सिडनी में सुपर 500 खिताब जीतकर इस वर्ष अपनी पहली बड़ी ट्रॉफी हासिल की. उन्होंने फाइनल में जापान के युशी तनाका को सीधे गेमों में हराया. थकाऊ सेमीफाइनल के बाद भी उन्होंने फाइनल में शानदार लय दिखाई और पूरे सप्ताह बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने युशी तनाका को मात्र 38 मिनट में 21-15, 21-11 से हराया।
Q. हाल ही में किस जिले के पवन बर्तवाल ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में रजत पदक जीता है?
A. देहरादून
B. रुद्रप्रयाग
C. चमोली
D. चंपावत
Ans.b
• उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के स्यूपुरी गाँव के निवासी पवन बर्तवाल ने नवंबर 2025 में ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रतिष्ठित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। 55 किग्रा भार वर्ग में खेलने वाले भारतीय सेना के मुक्केबाज पवन ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन तकनीकी खेल दिखाया। पवन इस चौंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे।
Q. हाल ही में किस कैबिनेट मंत्री को सिल्वर एलिफेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?
A. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
B. वन मंत्री सुबोध उनियाल
C. शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत
D. पशु पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा
Ans. C
• उत्तराखंड के शिक्षा एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को 'भारत स्काउट्स एंड गाइड्स' का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'सल्वर एलीफेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं में अनुशासन व देशभक्ति के प्रयासों के लिए यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदान किया गया।
Q. हाल ही जारी उत्तराखंड की पहली AI नीति का पहला लक्ष्य निर्धारित किया गया?
A. 2027
B. 2028
C. 2030
D. 2035
Ans. C
• उत्तराखंड सरकार ने अपनी पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नीति का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इसका मुख्य लक्ष्य है-पर्वतीय और दूरस्थ गांवों तक डिजिटल सुविधाओं को तेजी से पहुंचाना और राज्य को भविष्य की तकनीकी राजधानी के रूप में स्थापित करना।
इन सात सिद्धांत पर काम करेगा एआई मिशन
• टेलीमेडिसिन, ई-लर्निंग जैसी मौजूदा योजनाओं में एआई जोड़कर आगे इसे सरकारी सेवाओं की रीढ़ बनाया जाएगा।
• दूरस्थ पहाड़ी, बुजुर्ग और कमजोर समुदायों को एआई की मदद से बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
• पर्यटन, स्वास्थ्य, शासन, कृषि, शिक्षा, जलवायु और शहरी विकास जैसी जरूरत वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता मिलेगी।
• इंडिया एआई, हिमालयी राज्यों, निजी कंपनियों और शोध संस्थानों के साथ मिलकर समाधान बनाए जाएंगे।
• युवाओं के लिए एआई स्किलिंग, रोजगार और स्टार्टअप अवसर बढ़ाए जाएंगे ताकि वे राज्य में ही कॅरिअर बना सकें।
• एआई सिस्टम पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह होगा ताकि लोगों का भरोसा मजबूत रहे।
• एक लीन एआई मिशन और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा, जहां हर विभाग अपने एआई पायलट प्रोजेक्ट चला सकेगा।
Q. हाल ही में वरिष्ठ आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन हुआ यह किस राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं?
A. उत्तराखंड क्रांति दल
B. भारतीय जनता पार्टी
C. कांग्रेस पार्टी
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. A
• उत्तराखंड के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का 25 नवंबर 2025 को निधन हो गया है। वे 79 वर्ष के थे और उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष रह चुके थे। भट्ट को राज्य निर्माण में उनके योगदान और संघर्ष के लिए याद किया जाएगा. को नेता इंद्रमणि बडोनी ने उन्हें 'फील्ड मार्शल' की उपाधि दी थी। हरिद्वार वर में पर्वतीय वासियों को एकत्र करते हुए वर्ष 1970 में तरुण हिमालय संस्था बनाई। उन्होंने 1988 में वन अधिनियम के चलते रूके हुए विकास कार्यों को लेकर भी आंदोलन किया, इसमें उनकी गिरफ्तारी भी हुई। वर्ष 1994 में जब राज्य आंदोलन तेज हुआ तो वह एक प्रमुख चेहरा रहे। नवंबर 1995 में उन्होंने श्रीनगर के श्रीयंत्र टापू और फिर दिसंबर 1995 में टिहरी खैट पर्वत पर आमरण अनशन किया। वह राजनीति में भी सक्रिय रहे और 1982 से लेकर 1996 तक तीन बार कीर्तिनगर के ब्लाक प्रमुख रहे। 1999 में वह उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष रहे। वर्ष 2007 में वह उक्रांद के टिकट पर देवप्रयाग सीट से विधानसभा चुनाव जीते और राजस्व मंत्री भी बने। वर्ष 2017 में वह उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष बने ।
Q. हाल ही में कहां भू-भौतिकीय वेधशाला का शिलान्यास किया गया?
A. देवप्रयाग
B. मसूरी
C. रुड़की
D. मुक्तेश्वर
Ans.b
• भू विज्ञान एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अनुसंधान को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय भू-चुंबकत्व संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट आफ जियोमैग्नेटिज्म) के तत्वावधान में कैसल हिल एस्टेट स्थित सर्वे आफ इंडिया परिसर में भू-भौतिकीय वेधशाला (मल्टी पैरामैट्रिक जियोफिजिकल आब्जर्वेटरी) का शिलान्यास किया गया। वेधशाला आने वाले समय में प्राकृतिक - आपदाओं सहित अन्य क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देगी। इस वेधशाला का निर्माण होने से हिमालय की विभिन्न प्रक्रियाओं, एटमास्फेरिक प्रक्रियाओं की जानकारी में मदद मिलेगी व ग्लोबल प्रक्रियाओं में यह डेटा उसमें और वैल्यू एडिशन करेगा।
Q. हाल ही में पलायन निवारण आयोग की स्थाई पलायन सर्वे रिपोर्ट में किस जिले में सर्वाधिक स्थाई पलायन हुआ है?
A. अल्मोड़ा
B. पौड़ी गढ़वाल
C. चमोली
D. चंपावत
Ans.a
• पांच साल में गांव छोड़ 28531 लोगों ने किया स्थायी पलायन- प्रदेश में बीते पांच सालों के भीतर 77 विकासखंडों से 28531 लोगों ने गांव छोड़कर स्थायी रूप से पलायन किया है। अल्मोड़ा जिले में ऐसे लोगों की संख्या सबसे अधिक है। जबकि 307310 लोग अस्थायी रूप से रोजगार, शिक्षा व अन्य सुविधाओं के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाकर बसे हैं।
• पलायन निवारण आयोग की रिवर्स पलायन सर्वे रिपोर्ट में प्रदेश में वर्ष 2011 से 2018 और 2018 से 2022 के बीच हुए स्थायी व अस्थायी पलायन का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट के अनुसार 2018 से 2022 में 307310 लोगों ने अस्थायी व 28531 लोगों ने स्थायी रूप से पलायन किया। जबकि 2011 से 2018 में 383726 लोगों ने अस्थायी व 118981 ने स्थायी रूप से पलायन किया। आयोग के आंकड़ों से स्पष्ट है कि अस्थायी पलायन करने वालों में कमी आई है। लेकिन स्थायी पलायन करने वालों की संख्या बढ़ी है।
Q. शीतोष्ण फलो के लिए उत्तराखण्ड में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना कहाँ पर की गई?
(a) द्वारहाट
(b) ग्वालदम
(c) चौबटिया
(d) चौखुटिया
Ans. c
Q. उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री द्वारा किस जिले में आयोजित महोत्सव प्रथम धन्वंतरि 2025' में वर्चुअल रूप से भाग लिया?
(a) उत्तरकाशी
(b) पौड़ी
(c) चमोली
(d) पिथौरागढ़
Ans. B
Q. जून 2025 में उत्तराखंड में लाल श्रेणी उद्योगों (Red Category) के लिये UKPCB से सैद्धांतिक सहमति (CTE) प्राप्त करने की समय सीमा को कितने दिनों तक कम किया गया ?
(a) 90 दिन
(b) 30 दिन
(c) 45 दिन
(d) 60 दिन
Ans.c
Q. उत्तराखण्ड के चमोली जनपद में स्थित लगभग 125 वर्ष पुरानी लॉर्ड कर्जन रोड़ का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
(a) देवभूमि विकास मार्ग
(b) ग्वालदम-तपोवन मार्ग
(c) नंदा-सुनंदा परिपथ
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans.c
Q. हिम प्रहरी योजना किससे सम्बन्धित है ?
(a) ग्लेशियर संरक्षण
(b) नदी विकास
(c) सीमांत गाँव बसाना
(d) पर्वतारोहण
Ans.c
Q. निम्न में से उत्तराखण्ड के किस जिले में ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना पाइलट प्रोजेक्ट के रूप में सर्वप्रथम प्रारम्भ हुई ?
(a) पौड़ी
(b) रूद्रप्रयाग
(c) नैनीताल
(d) अल्मोड़ा
Ans.a
Q. उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति 2025 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -
1. इस नीति को औपचारिक रूप से वर्ष 2026 से 2036 तक लागू करने की मंजूरी दी गई।
2. इस नीति का उद्देश्य राज्य को ऐरोमैटिक खेती का हब बनाना और किसानों की आय दोगुनी करना है।
3. पहले चरण में 91,000 लाभार्थियों के माध्यम से 22,750 हेक्टेयर भूमि को सगंध फसलों के अंतर्गत लाने का लक्ष्य रखा गया है।
नीचे दिये गए कूटों में से सही विकल्प चुनिये -
(a) केवल 1 और 2 सही हैं।
(b) सभी 1, 2 और 3 सही हैं।
(c) केवल 1 और 3 सही हैं।
(d) केवल 2 और 3 सही हैं।
Ans. B
Q. राज्य की प्रमुख योजनाओं के संदर्भ में सूची-1 को व सूची-॥ से कूट के माध्यम से सुमेलित कीजिये -
सूची-1 (योजना). सूची-II (शुरुआत)
A. सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिला योजना - 1. 2023
B. महिला सारथी योजना. - 2. 2018
C. मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना - 3. 2020
D. वन नेशन वन राशन कार्ड योजना - 4. 2025
(a) 2 4 1 3
(b) 4 2 1 3
(c) 3 1 2 4
(d) 1 2 3 4
Ans.a
Comments