Uttarakhand green turn part-6

Q. राष्ट्रीय स्तर पर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत व्यापार सुधार करने में देश के किस राज्य को टॉप अचीवर्स पुरस्कार मिला है।

A. गुजरात 

B. उत्तराखंड 

C. बिहार 

D. उत्तरप्रदेश 

Ans. b

• व्यापार सुधार में बेहतर कार्य करने पर उत्तराखंड को टॉप अचीवर्स पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। 
• उत्तराखंड ने देश भर में व्यापार सुधार कार्य योजना में व्यवसाय प्रवेश, निर्माण परमिट सक्षमकर्ता, पर्यावरण पंजीकरण, निवेश सक्षमकर्ता एवं श्रम विनियमन सक्षमकर्ता में सुधार कर उत्तराखंड ने व्यवसाय सुगमता यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल

Q. उत्तराखंड के छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन नियुक्त हुए?

A. इंदु कुमार पांडे 

B. N रवि शंकर

C. निधि छिब्बर

D. अशोक कुमार लाहाड़ी 

Ans. B

• उत्तराखंड का छठा वित्त आयोग भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243-1 के तहत गठित एक संवैधानिक निकाय है।

• राज्य वित्त आयोग राज्य सरकार और स्थानीय निकायों के बीच वित्तीय संसाधनों के वितरण को नियंत्रित करने वाले सिद्धांतों की सिफारिश करने के लिए जिम्मेदार हैं।

Q. राज्य में कहां "कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कौशल विकास और नवाचार के लिये उत्कृष्टता केंद्र" का उद्घाटन किया गया?

A. रुद्रपुर 

B. रुड़की 

C. नैनीताल

D. देहरादून 
 
Ans.d

• केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने - उत्तराखंड के ग्राफिक एरा (डीम्ड विश्वविद्यालय) में "कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कौशल विकास और नवाचार के लिये उत्कृष्टता केंद्र" का उद्घाटन किया। 
• यह केंद्र उत्तराखंड में एक अग्रणी पहल है, जिसका उद्देश्य AI अनुसंधान और विकास का नेतृत्व करना है, साथ ही इसके Bhagalpur में नैतिकता तथा पारदर्शिता को प्राथमिकता देना है।

• यहाँ एक एप्पल iOS विकास केंद्र स्थापित किया गया है, जिसे एप्पल और इन्फोसिस के सहयोग से बनाया गया है। साथ ही, यह राज्य की पहली एनवीडिया AI (NVIDIA AI) तथा उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग सुविधा भी है।

Q. महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से वीरांगना तीलू रौतेली के जन्मदिवस पर कितनी महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया?

A. 16

B. 19

C. 13

D. 12

Ans.c

• महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से वीरांगना तीलू रौतेली के जन्मदिवस को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही प्रदेश की 13 महिलाओं व युवतियों को राज्य स्त्री शक्ति 'तीलू रौतेली' जबकि 33 आंगनबाड़ी - कार्यकर्ताओं को 'आंगनबाड़ी कार्यकत्री' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
• पुरस्कार प्राप्त करने वालों के खाते में डिजिटल हस्तांतरण के - माध्यम से 51-51 हजार की धनराशि जारी की गई

Q. हाल ही में ग्लोबल स्पेस ऐप्स हैकाथॉन 2025 की मेजबानी किसने की है?

A. DIT यूनिवर्सिटी कैंपस, देहरादून में

B. आईआईटी रुड़की

C. NIT श्रीनगर

D. इनसे कोई नहीं

Ans. A

• शुरुआत में केवल अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर केंद्रित यह चैलेंज, 2017 में नासा के अर्थ साइंस डिवीजन के अंतर्गत पृथ्वी विज्ञान को भी शामिल करने के लिए विस्तारित हुआ।
• आज यह विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कला और मानविकी को जोड़कर पृथ्वी और उससे परे की वास्तविक चुनौतियों के समाधान के लिए नवाचार को बढ़ावा देता है

Q. हाल ही में किस के द्वारा देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और निकेतन का उ‌द्घाटन किया गया?

A. राज्यपाल गरमीत सिंह

B. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

C. शिक्षा मंत्री धन सिंह रवत

D. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Ans. D

• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और निकेतन का उद्घाटन किया। उन्होंने आगंतुक सुविधा केंद्र और कैफेटेरिया समेत जन सुविधाओं का भी उद्घाटन किया। 
• साथ ही राष्ट्रपति निकेतन में राष्ट्रपति उद्यान आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन, तपोवन और राष्ट्रपति उद्यान की जैव विविधता पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

Q. थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गढ़वाल के किस जिले में एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया।

A. टिहरी

B. पौड़ी गढ़वाल 

C. चमोली

D. देहरादून 

Ans. C

• थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गढ़वाल के ज्योतिर्मठ में एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया। आईबेक्स तराना 88.4 एफएम गढ़वाल का पहला ऐसा रेडियो स्टेशन है।

• उत्तराखंड में सेना द्वारा स्थापित यह दूसरा सामुदायिक रेडियो स्टेशन है। इससे पहले, चीन और नेपाल की सीमाओं के बेहद करीब पिथौरागढ़ में पंचशूल पल्स नाम से एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित किया गया था। इस कदम को उच्च पर्वतीय सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक पहुँचने और उनसे सीधा संपर्क स्थापित करना है।

Q. उत्तरकाशी धराली आपदा कब आयी?

A. 6 अगस्त 2025

B. 7 अगस्त 2025

C. 8 अगस्त 2025

D. 5 अगस्त 2025

Ans.d

• श्रीकंठ पर्वत के ग्लेशियर का मलबा ही इस तबाही का असली कारण था। लगातार भारी बारिश और तीव्र ढलानों ने मलबे की गति को और घातक बना दिया, जिससे मलबा घाटी में उतरकर धराली और आसपास के इलाके में कहर ढा गया। यह खुलासा एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की संयुक्त टीम द्वारा खीर गंगा उद्गम स्थल का निरीक्षण करने के बाद हुआ।

Q. उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में साधु संतों का भेष बनाकर लोगों को ठगने और समातन संस्कृति को बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए किस अभियान की शुरुआत की है?

A. ऑपरेशन कालनेमि'

B. ऑपरेशन प्रहार

C. ऑपरेशन सनातन

D. ऑपरेशन गंगा शक्ति 

Ans. A

• उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में साधु संतों का भेष बनाकर लोगों को ठगने और समातन संस्कृति को बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए 'ऑपरेशन कालनेमि' की शुरुआत की है।
• जिसका उद्देश्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले, भूमि अतिक्रमण करने वाले और धर्मांतरण में शामिल लोगों को रोकना है
• यह अभियान लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण जैसी गतिविधियों के खिलाफ है. सरकार ने आम जनता से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है. अभियान रामायण के कालनेमि से प्रेरित है जो हनुमान को भटकाने की कोशिश करता था.

Q. उत्तराखंड निवेश उत्सव 2025 का आयोजन कहां किया गया है?

A. रुद्रपुर 

B. रुड़की 

C. नैनीताल

D. देहरादून 
 
Ans.a

• केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव-2025 में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उत्तराखंड में दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बाद निवेश के रूप में हुए एक लाख करोड़ रुपए की सफल ग्राउंडिंग का उत्सव मनाया। 
• इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार के प्रयासों की जमकर तारीफ करते हुए केंद्र सरकार से भरपूर सहायता का आश्वासन दिया।

Q.  उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण के लिए 'तेरे मेरे सपने अभियान' की शुरूआत की है?

A. सेतु आयोग ने

B. महिला आयोग ने

C. उत्तराखंड बाल विकासमंत्रालय ने

D. इनमें से कोई नहीं 

Ans. A

• उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण को गति देने के लिए सेतु आयोग ने पहल की है। महिलाओं को कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से बचाव की जानकारी के साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Q. उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार सरकोट गांव की प्रियंका नेगी सबसे युवा ग्राम प्रधान बनी यह किस जिले की हैं?

A. चमोली

B. पौड़ी गढ़वाल 

C. टिहरी

D. चंपावत

Ans.a

Q. 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का राज्य स्तरीय आयोजन कहां किया गया? 

A. ऋषिकेश 

B. हरिद्वार 

C. देहरादून 

D. भराड़ीसैंण

Ans.d

Q. हाल ही में सिंधु सभ्यता काल की करीब 3500 साल पुरानी ताम्र मानवाकृति मेहरागांव से मिली है। यह किस जनपद में स्थित है?

A. टिहरी

B. पौड़ी गढ़वाल 

C. चमोली

D. नैनीताल 

Ans. D

• भीमताल के मेहरागांव से मिली यह मूर्ति डॉ. मठपाल के मुताबिक मूर्ति की शैली से यह उत्तर सिंधु सभ्यता काल की 3500 साल पुरानी ताम्र मानवाकृति है। मूर्ति तांबे की बनी है। मूर्ति जंग से काली पड़ी हुई थी। इसका वजन 2 किलो 400 ग्राम और लंबाई 22 सेमी और चौड़ाई 28 सेमी है।






Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024