उत्तराखंड ग्रीन टर्न part -2

Q. उत्तराखंड ने इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम 2.0 के राष्ट्रीय कार्यान्वयन में देश में कौन सा स्थान प्राप्त किया है।

A. पहला 

B. दूसरा 

C. तीसरा

D. चौथा

Ans. A

• भारत की न्यायिक और कानून प्रवर्तन प्रणाली के आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करते हुए, उत्तराखंड ने इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम 2.0 के राष्ट्रीय कार्यान्वयन में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

• राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के नवीनतम इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्ट प्रोग्रेस डैशबोर्ड के अनुसार, उत्तराखंड ने 93. 46 के उत्कृष्ट स्कोर के साथ राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पांच राज्यों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है, जिसमें उत्तराखंड 93.46 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर है, जिसके बाद हरियाणा 93.41 के स्कोर के साथ दूसरे, असम 93.16 के स्कोर के साथ तीसरे, सिक्किम 91.82 के स्कोर के साथ चौथे और मध्य प्रदेश 90.55 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है।

 Q. वित्तीय प्रबंधन के मामले में हिमालयी राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड किस स्थान पर है?

A. पहला 

B. दूसरा 

C. तीसरा

D. चौथा

Ans. B

• वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखंड देश के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है। हिमालयी राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर अरुणाचल प्रदेश व तीसरे स्थान पर मेघालय है। अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एजेएनआईएफएम) ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए देश के सभी राज्यों की सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन सूचकांक की आकलन रिपोर्ट जारी की है। उत्तराखंड ने वित्तीय अनुशासन व राजकोषीय समायोजन में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। एजेएनआईएफएम केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख संस्थान है, जो वित्तीय प्रबंधन व राजकोषीय नीति के क्षेत्र में अनुसंधान एवं प्रशिक्षण प्रदान करता है।

Q. उत्तराखंड ने कितने गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है?

A  3 गीगावाट

B. 5 गीगावाट

C. 1 गीगावाट

D. 10 गीगावाट

Ans.c

• उत्तराखंड ने स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 1 गीगावाट (GW) से अधिक स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता का आंकड़ा पार कर लिया है। राज्य की कुल स्थापित सौर क्षमता अब 1,027.87 मेगावाट से अधिक हो गई है, जो सतत विकास और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे केंद्र सरकार की नवीकरणीय ऊर्जा नीति और 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि हरित विकास पर जोर ने सौर ऊर्जा को जन-आंदोलन का रूप दिया है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं।

Q. सहकारी समितियों को डिजिटल करने वाला पहला राज्य कौन सा है?

A केरल 

B महाराष्ट्र 

C उत्तराखंड 

D. उत्तरप्रदेश 

Ans.c

• उत्तराखंड सहकारी समितियों को पूरी तरह से डिजिटल (Digitized) करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। राज्य की 670 से अधिक प्राथमिक सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण और डिजिटलीकरण से, किसानों को ऑनलाइन सेवाएं (ऋण, खाद आदि) मिलने लगी हैं, जिससे पारदर्शिता और कार्यक्षमता में काफी वृद्धि हुई है। विदित हो संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया है।

Q. हाल ही में प्रतिभा थपलियाल ने नेशनल वुमन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है?

A. गोल्ड मेडल

B. सिल्वर मेडल

C. कांस्य पदक 

D. कोई पदक नहीं

Ans. A

• 8 फरवरी 2026 को तेलंगाना के करीमनगर में आयोजित 16वीं नेशनल वुमन बॉडीबिल्डिंग चौंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल ने इतिहास रचा है। देहरादून की निवासी 43 वर्षीय प्रतिभा, जो दो बच्चों की मां हैं, ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले उन्होंने 2023 में भी नेशनल गोल्ड जीता था। विदित हो उत्तराखंड के पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक की मूल निवासी प्रतिभा थपलियाल उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर हैं।

Q. हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने राज्य में उत्पादित रेनबो ट्राउट (Rainbow Trout) मछली को किस देश में निर्यात (Export) करने के लिए अनुबंध/योजना को अंतिम रूप दिया है?

A. ओमन 

B. ईरान 

C. संयुक्त अरब अमीरात 

D. मिस्र 

Ans.c

• हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने राज्य में उत्पादित रेनबो ट्राउट (Rainbow Trout) मछली को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में निर्यात (Export) करने के लिए अनुबंध/योजना को अंतिम रूप दिया है।

• मुख्य बिंदु:अनुबंध: उत्तराखंड मत्स्य पालन विभाग द्वारा दुबई के बाजार में 20 टन ट्राउट मछली की पहली खेप भेजने की योजना है।

• उद्देश्य: स्थानीय ट्राउट मत्स्य पालकों (fish farmers) की आय बढ़ाना और इसे एक अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में स्थापित करना।कारण: जनवरी 2026 में दुबई में आयोजित 'गल्फूड' (Gulfood 2026) प्रदर्शनी में उत्तराखंड की ट्राउट मछली की बहुत अधिक मांग देखी गई थी।

• क्षेत्र: उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ठंडे पानी वाले जिलों में इस मछली का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है।

Q. पर्वतीय क्षेत्रों के लिए ट्राउट प्रोत्साहन योजना के तहत ट्राउट मत्स्य उत्पादन को कितनी राशि से बढ़ावा मिलेगा?

A. 200 करोड़ 

B. 50 करोड़ 

C. 100 करोड़ 

D. 1000 करोड़ 

Ans.a

• पर्वतीय क्षेत्रों के लिए ट्राउट प्रोत्साहन योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। 200 करोड़ की इस योजना से ट्राउट मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। राज्य के पर्वतीय जनपदों में विभिन्न मत्स्य प्रजातियों की तुलना में ट्राउट मत्स्य अधिक वृद्धि दर वाली मछली है, इसे पालने वाले मत्स्य पालकों की आजीविका बेहतर रूप से चल रही है। कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि ट्राउट फार्मिंग देश में हिमालयी राज्यों तक ही सीमित है।

Q. उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को पद्म सम्मान से नवाजा गया?

A. पद्म श्री 

B. पद्म भूषण

C. पद्म विभूषण 

D. कोई नहीं

Ans.b

• उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण सम्मान सम्मान से नवाजा गया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म सम्मान वितरित किए। भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उत्तराखंड के दूसरे मुख्यमंत्री (2001 से 2002) और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल (2019 से 2023) भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया 

Q. हाल ही में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी 2026 को किस राज्य ने लॉन्च किया है?

A केरल 

B महाराष्ट्र 

C उत्तराखंड 

D. उत्तरप्रदेश 

Ans.c

• स्वच्छ ऊर्जा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी 2026 को मंजूरी दे दी। इस नीति का उद्देश्य भारत की वैश्विक नेट-जीरो प्रतिबद्धताओं के अनुरूप, एक मजबूत हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के लिए राज्य की विशाल जलविद्युत क्षमता का लाभ उठाना है। सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह नीति राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन 2023 के अनुरूप बनाई गई है।

Q. हाल ही में उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने राज्य की किन दो हवाई पट्टियों को केंद्र सरकार को सौंपा है? 

A. गौचर एवं फूलबाग 

B. जौलीग्रांट एवं गोचर

C. फूलबाग एवं जौलीग्रांट 

D. चिन्यालिसौर एवं गोचर हवाई पट्टी

Ans. D

• मंत्रिमंडल ने उत्तरकाशी स्थित चिन्यालिसौर हवाई पट्टी और चमोली स्थित गौचर हवाई पट्टी को रक्षा मंत्रालय को हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है। इन्हें संयुक्त नागरिक और सैन्य अभियानों के लिए उन्नत लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) के रूप में विकसित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय सीमा से इनकी निकटता को देखते हुए, इस कदम को सीमावर्ती रसद को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Q. निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड ने देशभर में कौन सा स्थान प्राप्त किया है?

A. पहला 

B. दूसरा 

C. तीसरा

D. चौथा

Ans. A

• नीति आयोग की ओर से जारी निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 में उत्तराखंड को शीर्ष पर है। छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, निर्यात आर्थिक विकास का प्रमुख इंजन है। इससे न केवल विदेशी मुद्रा अर्जित होन के साथ वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भागीदारी बढ़ती है

Q. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किस जिले के बुग्गावाला गांव का मशरूम विलेज के रूप में शुभारभ किया? 

A. हरिद्वार 

B. नैनीताल 

C. चंपावत 

D. चमोली

Ans.a

• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र में एमबी फूड्स द्वारा विकसित ष्मशरूम विलेजष् (मशरूम ग्राम) परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना का उद्देश्य मशरूम की खेती को एक सहायक कृषि गतिविधि के रूप में बढ़ावा देना और किसानों तथा ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अवसर पैदा करना है।

Q. हाल ही में किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने के लिए राज्य में कहां सौ करोड़ की लागत से क्लीन प्लांट सेंटर की स्थापना की जाएगी? 
 
A. मुक्तेश्वर (नैनीताल) 

B. लोहाघाट चंपावत 

C. मुनस्यारी पिथौरागढ़ 

D. खटीमा उधम सिंह नगर 

Ans. A

• केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने के लिए मुक्तेश्वर (नैनीताल) में सौ करोड़ की लागत से क्लीन प्लांट सेंटर की स्थापना के साथ जंगली जानवरों से सुरक्षा को घेरबाड़ लगाने के लिए प्रदेश को 90 करोड़ का अतिरिक्त बजट दिया जाएगा

Q. हाल ही में किस देश के सहयोग से उत्तराखंड में कीवी का सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा की गई?

A. जर्मनी

B. जापान 

C. थाईलैंड

D. न्यूजीलैंड 

Ans.d

Q. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड महक क्रांति नीति (एरोमा रिवोल्यूशनं पॉलिसी) 2026-36 की शुरुआत की जिसके तहत प्रदेश में विभिन्न जगहों पर कितनी एरोमा घाटियों का विकास किया जाएगा?

A. 7

B. 6

C. 5

D. 4

Ans.a

Q. राज्य में कहां नए रडार स्थापित किए जाएंगे?

A. हरिद्वार 

B. पंतनगर 

C. ओली 

D. उपरोक्त सभी स्थलों पर

Ans. D

• देहरादून में 28 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित हुआ, विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन में वैश्विक नेता और विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर गहन मंथन किया ।

मुख्य घोषणाएँ

मौसम रडार और पूर्वानुमान तंत्र का विस्तार

उत्तराखंड में 3 रडार पहले ही स्थापित- सुरकंडा देवी, मुक्तेश्वर, लैंसडाउन

3 नए रडार घोषणा – हरिद्वार, पंतनगर और औली


Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024