उत्तराखंड ग्रीन टर्न करंट अफेयर पार्ट 9
Q. उत्तराखंड का पहला साइंस रेडीओ स्टेशन कहा स्थापित किया गया?
A. IIT रुड़की
B. दून मेडिकल कलेज
C. राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट),
D. इनमें कोई नहीं
Ans.c
• उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून में प्रदेश का पहला साइंस कम्युनिटी रेडियो स्टेशन बनकर तैयार हो गया है।
• अब रेडियो सुनने के शौकीन जैसे ही अपने रेडियो सेट पर 88.8 मेगाहर्ट्ज (MHz) पर ट्यून करेंगे, उन्हें देश-प्रदेश के वैज्ञानिक सीधे रूबरू होंगे। यह रेडियो स्टेशन विज्ञान को आम जनता = से जोड़ने और जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा
• इसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान किस तरह से आमजन के जीवन को सरल बना रहा है, उसे सहज भाषा में समझाना है।
Q. उत्तराखंड गौरव सम्मान 2025 से कितने व्यक्तियों को सम्मानित किया गया?
A. 6 व्यक्तियों
B. 5 व्यक्तियों
C. 4 व्यक्तियों
D. 8 व्यक्तियों
Ans.d
• टॉम अल्टर
• तीलू रतेली
• शैलेश मटियानी
• गौरा दवी
• जसपाल राणा
• खड़क सिंह बल्दिया
• देव रतूड़ी
• सुशीला बलूनी
Q. इंद्रमणि बडोनी स्मृति सम्मान 2025 से किसे सम्मानित किया गया?
A. शिवजनी जी
B. नरेंद्र सिंह नेगी
C. विजय जड़धारी
D. उपरोक्त सभी
Ans. C
• इंद्रमणि बडोनी (1925-1999) को "उत्तराखण्ड का गांधी" कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने राज्य आंदोलन में अहिंसा और जन चेंतना से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इंद्रमणि बडोनी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंद्रमणि बडोनी कला एवं साहित्य मंच द्वारा दिया जाता है, जो उनकी पुण्यतिथि (18 अगस्त) को देहरादून में आयाजित हुआ।
• 2023 - प्रथम - शिवजनी जी - पारंपरिक ढोल वादन एवं सांस्कृतिक दल से जुड़े कार्य
• 2024 - द्वितीय - नरेंद्र सिंह नेगी - लोकगीत, संस्कृति संरक्षण
• 2025 - तृतीय (निर्णीत) - विजय जड़धारी - जैव विविधता, बीज आंदोलन, ग्रामीण अधिकार
Q. हिमालय प्रहरी 2025 से किसे सम्मानित किया गया?
A. स्वर्गीय कुंवर प्रसून
B. स्वर्गीय मंगसिरी देवी
C. दीक्षा विष्ट & घनश्याम रतूड़ी सैलानी
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. C
• सेवा हिमालय मूवमेंट व पर्वतीय नवजीवन मंडल आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में 21 मई 2025 को देहरादून टाउन हॉल में सुंदरलाल बहुगुणा की चौथी पुण्यतिथि पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ ।
• स्व. सुंदरलाला बहुगुणा की चतुर्थ पुण्य स्मृति में महिला वर्ग में दीक्षा बिष्ट व जनकवि स्व० धनश्याम रतूड़ी सैलानी को मरणोपरांत स्मृति सम्मान 'हिमालय प्रहरी 2025' से सम्मानित किया गया।
• दीक्षा विष्ट की भूमिका 20 वर्षो से महिला संगठन का गठन कर महिला उत्थान करने के साथ ही वन बचाओ आन्दोलन के तहत टिहरी व हेवल घाटी में सक्रिया भूमिका निभा रही है।
• घनश्याम रतूड़ी सैलानी की भूमिका चिपको, सर्वोदयी, भूदान, नशाबंदी, टिहरी बांध आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
• वर्ष 2024 के सम्मानित व्यक्तित्व : (मरणोपरांत)
1- स्वर्गीय कुंवर प्रसून- प्रखर पत्रकार, चिंतक और आंदोलनकारी
2- स्वर्गीय मंगसिरी देवी- आंदोलनकारी
• हिमालय प्रहरी सम्मान 2023- विजय जड़धारी
Q. निम्न लिखित में से किसे गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया?
A. जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत)
B. अनिल प्रकाश जोशी
C. श्रीमती राधा बहिन भट्ट
D. भगत सिंह कोशियारी
Ans. D
Q. उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में छोटे राज्यों की श्रेणी में कौनसा स्थान प्राप्त किया?
A. तीसरा
B. दूसरा
C. चौथा
D. पहला
Ans. B
• उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है।
• बिजनेस समाचार वेबसाइट फाइनेंशियल एक्सप्रेस की ताजा रैंकिंग के अनुसार, छोटे राज्यों की वित्तीय स्थिति के मामले में उत्तराखंड ने गोवा के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है
Q. भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड व सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के सहयोग से राज्य में कहां सूर्या ड्रोन टेक-2025 का आयोजन किया गया?
A. नैनीताल
B. देहरादून
C. चमोली
D. पिथौरागढ़
Ans. B
• आधुनिक तकनीक के जरिए भारत की रक्षा नवाचार की क्षमताओं का सशक्त प्रदर्शन किया गया।
Q. किस साहित्यकार को 'नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान' 2025 से सम्मानित किया गया?
A. संतराम हरनोट
B. मीता उपाध्याय
C. रोशमा देवी
D. विजय लक्ष्मी जोशी
Ans.a
एक जिला दो उत्पाद योजना
• एक जनपद, दो उत्पाद' योजना से स्थानीय काश्तकारों एवं शिल्पकारों के लिए जहां एक ओर स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे वहीं दूसरी ओर हर जिले के स्थानीय उत्पादों की विश्वस्तरीय पहचान बन सकेगी
1. अल्मोड़ा में ट्वीड एवं बाल मिठाई,
2. बागेश्वर में ताम्र शिल्प उत्पाद एवं मंडवा बिस्किट,
3. चंपावत में लौह शिल्प उत्पाद एवं हाथ से बने उत्पाद,
4. चमोली में हथकरघा हस्तशिल्प उत्पाद तथा एरोमेटिक हर्बल उत्पाद,
5. देहरादून में बेकरी उत्पाद एवं मशरूम उत्पादन,
6. हरिद्वार में गुड़ एवं शहद उत्पाद,
7. नैनीताल में ऐपण कला एवं कैंडल क्राफ्ट
8., पिथौरागढ़ में ऊन के उत्पाद एवं मुनस्यारी राजमा,
9. पौड़ी में हर्बल उत्पाद एवं लकड़ी के फर्नीचर संबंधी उत्पाद,
10. रुद्रप्रयाग में मंदिर कलाकृति हस्तशिल्प एवं प्रसाद सम्बंधी उत्पाद,
11. टिहरी में प्राकृतिक रेशा उत्पाद एवं टिहरी नथ,
12. ऊधमसिंह नगर में मेंथा आयल एवं मूंज घास उत्पाद,
13. उत्तरकाशी में ऊन हस्तशिल्प एवं सेब आधारित उत्पाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।
Q. देश में पहली योग नीति किस राज्य में जारी की गई?
A. उत्तराखंड
B. महाराष्ट्र
C. गुजरात
D. उत्तर प्रदेश
Ans.a
Q. निम्न में से किसे नमकवली ब्रांड के नाम से जाना जाता है?
A. तान्या कोटनाला
B. शशि बहुगुणा रतूड़ी
C. नंदा सती
D. इनमें से कोई नहीं
Ans.b
• शशि बहुगुणा रतूड़ी को - उत्तराखंड की नमकवाली के नाम से जाना जाता है ।जो पारंपरिक सिल-बट्टे पर जड़ी-बूटियों और मसालों के साथ पिसा हुआ नमक, यानी 'पिस्यूं लूण' बेचती है। यह ब्रांड उत्तराखंड के पहाड़ी नमक को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा है और साथ ही ग्रामीण महिलाओं को रोजगार भी प्रदान कर रहा है।
Q. उत्तराखंड वन विभाग ने राज्य का पहला साइकैड गार्डन कहां स्थापित करा ?
A. (हल्द्वानी) नैनीताल
B. देहरादून
C. चमोली
D. पिथौरागढ़
Ans. A
• उत्तराखंड वन विभाग ने राज्य का पहला साइकैड गार्डन हल्द्वानी में स्थापित किया है। यह गार्डन लगभग 0.75 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है और इसमें साइकैड की 31 प्रजातियां हैं, जिनमें से 17 संकटग्रस्त हैं। इसमें भारत की 9 देशी प्रजातियां शामिल हैं जैसे कि साइकस अंडमैनिका, साइकस बेड्डोमी और साइकस सर्सिनालिस। इस परियोजना को जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) द्वारा वित्तपोषित किया गया है। साइकैड पौधे मेसोजोइक युग के प्राचीन पौधे हैं जिन्हें 'जीवित जीवाश्म' कहा जाता है
Comments