उत्तराखंड ग्रीन टर्न करंट अफेयर पार्ट 8

Q. उत्तराखंड के किस साहित्यकार को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 से सम्मानित किया गया?

A. अनुराधा पल

B. देवेंद्र प्रसाद चमोली

C. बसंती बष्ट

D. जुगल किशोर 

Ans.b

• सम्मानित व्यक्ति - साहित्यकार देवेंद्र प्रसाद चमोली

• मुख्य बिंदु

उपलब्धि - रामायण महाकाव्य पर सर्वाधिक 10,000 प्रश्नोत्तर का शोध कार्य

सम्मान का उद्देश्य साहित्य और शोध क्षेत्र में अद्वितीय योगदान को पहचान देना।

देवेंद्र प्रसाद चमोली की यह उपलब्धि भारतीय महाकाव्यों के गहन अध्ययन और शोध को नया आयाम देती है।

Q. उत्तराखंड की पहली महिला आबकारी आयुक्त कौन बनी है?

A. अनुराधा पल

B. बीना भट्ट

C. बसंती बष्ट

D. राधिका पांडे

Ans.a 

Q. मुख्यमंत्री ने किस गांव को आदर्श गांव बनाने की घोषणा की है?

A. सारकोट

B. थानो गांव 

C. भोगपुर गांव

D. जैंती गांव

Ans.a

• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण के ऐतिहासिक गांव सारकोट को आर्दश गांव बनाने और भराड़ीसैंण सारकोट सड़क का नाम शहीद वासुदेव सिंह के नाम पर करने की घोषणा की। महिला मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों को स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग के लिए मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।

Q. ओलंपियन अंकिता ध्यानी ने कहां के ग्रैंड स्लैम एथलेटिक्स मीट में महिलाओं की 2000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता है?

A. जेरूसलम

B. रोम 

C. नई दिल्ली 

D. लंदन 

Ans. A

• ओलंपियन अंकिता ध्यानी ने इस्राइल में ग्रैंड स्लैम जेरूसलम एथलेटिक्स मीट में महिलाओं की 2000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने हुई इस स्पर्धा में छह मिनट 13.92 सेकंड का समय लेकर पारुल चौधरी के 6-14.38 सेकंड के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा।

Q. सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार - 2025 से किस नगर निगम को सम्मानित किया गया?

A. रुद्रपुर 

B.  देहरादून

C. ऋषिकेश 

D. श्रीनगर

Ans. A

• माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर निगम रुद्रपुर कों पहाड़गंज स्थित कूड़े के 40 वर्ष पुराने ढेर को एक खूबसूरत स्थान में परिवर्तित करने के सफल प्रयास के लिए 'सुन्दर लाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण 2025' हेतु शासकीय श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

• सरकारी श्रेणी

• नगर निगम रुद्रपुर (श्रीमती शिखा जोशी, उप नगर आयुक्त)

• गैर सरकारी श्रेणी -

• विजय जड़धारी एवं श्री प्रताप सिंह पोखरियाल

Q. उत्तराखंड के पहले साहित्य भूषण सम्मान 2024 से किसे सम्मानित किया गया?

A. दिनेश पाठक 

B. गोपाल दत्त भट्ट 

C. सुभाष पंत 

D. सुनीता चौहान

Ans.c

Q. देहरादून एयरपोर्ट को गुणवत्ता सर्वे में कौन सा स्थान मिला

A. 6वां

B. 7वा 

C. 10वा 

D. 11वा

Ans.a

• देहरादून एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट सेवा गुणवत्ता सर्वेक्षण (एएसक्यू) 2025 में 4.91 की उत्कृष्ट रेटिंग प्राप्त की है।
• इस शानदार प्रदर्शन के चलते देहरादून एयरपोर्ट भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सभी हवाई अड्डों में छठवें स्थान पर है।
• जबकि वैश्विक स्तर पर इसका स्थान 62वां रहा है। देहरादून एयरपोर्ट को यह उपलब्धि एयरपोर्ट पर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता, कुशल प्रबंधन और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा का प्रमाण है।

Q. तृतीय पंडित भैरव दत्त धूलिया पत्रकार पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया गया था? 

A. रमेश पहाड़ी

B. राजीव लोचन शाह

C. जय सिंह रावत

D. इनमें से कोई नहीं

Ans.a

• इस पुरस्कार के लिए वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी को चुना गया है। वे 'अनिकेत' समाचार पत्र के संस्थापक संपादक रहे और चिपको आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। यह पुरस्कार कर्मभूमि पत्र समूह द्वारा स्थापित है और स्वतंत्रता सेनानी पंडित भैरव दत्त धूलिया की स्मृति में प्रदान किया जाता है। सम्मान समारोह 18 मई 2025 को कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल में। पूर्व विजेता- राजवीर लौहन साह और जय सिंह रावत ।

Q. दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2025 में उत्तराखंड की किस फिल्म को सम्मानित किया गया?

A. मैरै गांव की बाट

B. कारा एक प्रथा

C. मिशन देवभूमि

D. पितरकुडा

Ans. B

• उत्तराखंड की फीचर फिल्म 'कारा एक प्रथा' को दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2025 में स्पेशल फेस्टिवल मेंशन अवॉर्ड (Special Festival Mention Award) मिला।

• यह सम्मान फिल्म को फीचर फिल्म श्रेणी में सामाजिक सरोकार (Social Relevance) और प्रभावशाली प्रस्तुति (Powerful Presentation) के लिए दिया गया।

• निर्देशन व निर्माण - परिणीता बडोनी और सुनील बडोनी

• यह फिल्म 2005 में उत्तराखंड में घटी सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें कारा प्रथा व घरेलू हिंसा जैसे विषय शामिल हैं।

Q. हाल ही में चर्चाओं में रही स्नेहा राणा का संबंध किस खेल से है?

A. हॉकी 

B. क्रिकेट

C. फुटबॉल

D. धावक 

Ans. B

• प्रतिभाशाली क्रिकेटर स्नेह राणा ने कोलम्बों में एक नया इतिहास रच दिया है। वे महिला वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेकर स्नेह राणा यह रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं। स्पिनर ऑलराउंडर क्रिकेटर स्नेह राणा ने यह इतिहास श्रीलंका में महिलाओं की वन डे ट्राई नेशन क्रिकेट सीरीज में बनाया है।

Q. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में कहां ग्राम्य विकास भवन का शिलान्यास किया?

A. पौड़ी गढ़वाल

B. चमोली

C. रुड़की

D. देहरादून 

Ans. D

Q. हाल ही में "द लिटरेचर लॉरेट अवार्ड" से किसे सम्मानित किया गया?

A. नरेंद्र सिंह नेगी 

B. रमेश पोखरियाल निशंक

C. पुष्कर सिंह धामी 

D. डॉक्टर धन सिंह रावत

Ans. B

• अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृत समन्वय समिति एवं वैश्विक हिंदीशाला संस्थान (वीएचएसएस जर्मनी) द्वारा डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' को नई दिल्ली में 'द लिटरेचर लॉरेट' (The Literature Laureate Award) अवार्ड से सम्मानित किया गया।

• यह सम्मान हिंदी संस्कृति के संवर्धन और 'लेखक गांव' संकल्पना हेतु प्रदान किया गया।

Q. हाल ही उत्तराखंड के महेश नन्द गौड़ का निधन हुआ यह किस क्षेत्र से संबंधित है? 

A. पर्वतारोही

B. प्रसिद्ध गीतकार

C. प्रसिद्ध राजनेता

D. समाज सेवा 

Ans. B

• उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गीतकार और गढ़वाली कुमाउनी के विद्वान महेशानंद गौड़ 'चंद्रा का निधन हो गया 

• दशक के मध्य में पर्वतीय क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय गढ़वाली लोकगीत 'चल रूपा बुरांस कु फूल बणि जौला' लिखा था।

Q. उत्तराखंड में 13 आदर्श संस्कृत ग्राम योजना की शुरूआत की गई निम्न में से देहरादून में स्थित गांव है? 

A. खर्ककार्की

B. उर्ग

C. भोगपुर

D. मुखेम

Ans.c

• राज्य सरकार द्वारा घोषित आदर्श संस्कृत ग्रामों में नूरपुर पंजनहेड़ी (हरिद्वार), कोटगांव (उत्तरकाशी), डिम्मर (चमोली), बैंजी (रूद्रप्रयाग), मुखेम (टिहरी), भोगपुर (देहरादून), गोदा (पौड़ी), उर्ग (पिथौरागढ़), खर्ककार्की (चम्पावत), सेरी (बागेश्वर), जैंती पाण्डेकोटा (अल्मोड़ा), पाण्डेगांव (नैनीताल), नगला तराई (ऊधमसिंह नगर) शामिल हैं।

Q.  हाल ही में किस राज्य सरकार ने जल सखी योजना को मंजूरी दी? 

A. महाराष्ट्र 

B. गुजरात 

C. उत्तरप्रदेश 

D. उत्तराखंड 

Ans. D

• प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति का काम महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल सखी तैयार करेगी। इनको गांव में पेयजल आपूर्ति व बिलों का काम सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर 2022 में लखपति दीदी योजना शुरू की गई। इसके तहत अब तक 1. 63 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में वृद्धि के लिए सरकार जल सखी योजना शुरू करने जा रही है।

Q. भारतीय संरक्षण सम्मेलन 2025 का आयोजन कहां किया गया?

A. अहमदाबाद 

B. भोपाल 

C. देहरादून 

D. नई दिल्ली 

Ans. C

• भारतीय संरक्षण सम्मेलन 2025 (ICCON 2025) का आयोजन 25 से 27 जून 2025 के बीच भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII), देहरादून, उत्तराखंड में किया गया। यह देश में संरक्षण विज्ञान, नीति और अभ्यास का सबसे बड़ा मंच है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया था

Today question 

Q. उत्तराखंड के पहले साहित्य भूषण सम्मान 2024 से किसे सम्मानित किया गया?

A. दिनेश पाठक 

B. गोपाल दत्त भट्ट 

C. सुभाष पंत 

D. सुनीता चौहान

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024