उत्तराखंड ग्रीन टर्न -4

Q. हाल ही में किसे जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए छठा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया? 

A. मंजू वाला

B. प्रीतिका रावत

C. डॉ हर्षवंती बिष्ट

D. मोहन चंद

Ans.d

• उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रसायन विज्ञान शिक्षक मोहन चंद्र कांडपाल को जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए छठा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 (उत्तरी क्षेत्र - प्रथम रैंक) प्रदान किया गया है। उन्होंने 'पानी बोओ, पानी उगाओ' अभियान (2012) के तहत बंजर खेतों और जलस्रोतों को पुनर्जीवित किया है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रसायन विज्ञान शिक्षक मोहन चंद्र कांडपाल राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्राप्त करने वाले राज्य के पहले व्यक्ति बन गए हैं। "जल क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति (उत्तरी क्षेत्र)" श्रेणी में यह पुरस्कार प्राप्त किया।

Q. हाल ही में 28 वीं अखिल भारतीय वन क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का आयोजन कहां किया गया? 

A. दिल्ली 

B. रायपुर

C. भोपाल 

D. देहरादून 

Ans.d

• 12 नवम्बर से देहरादून में शुरू हुई 28वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया है जिसमें छत्तीसगढ़ में एक बार फिर खुद को साबित करते हुए मेडल तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया है वही दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश और तीसरे स्थान पर केरल रहा. 28वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट का समापन-74 गोल्ड के साथ छत्तीसगढ़ का दबदबा कायम, 21 गोल्ड जीतकर उत्तराखंड ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ।

Q. प्रदेश में कुक्कुट विकास नीति 2025 को मंजूरी मिल, इस नीति के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में कितने प्रतिशत की सब्सिडी देने की घोषणा की गई है? 

A. 40 प्रतिशत

B. 50 प्रतिशत

C. 30 प्रतिशत

D. 60 प्रतिशत

Ans. A

• प्रदेश में कुक्कुट विकास नीति 2025 को मंजूरी मिल गई है। शासन ने आदेश के साथ ही एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी कर दी है। नीति के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में कुक्कुट पालन के लिए 40 और मैदानी क्षेत्रों में 30 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी।

Q. किसे वर्ष 2025 के केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

A. मंजू वाला

B. प्रीतिका रावत

C. डॉ हर्षवंती बिष्ट

D. मोहन चंद

Ans.c

• प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं शिक्षाविद डॉ. हर्षवंती बिष्ट को 2025 के केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
• उन्हें गंगोत्री क्षेत्र में भोजपत्र के वनों को बचाने और भोजपत्र के नए वन विकसित करने के उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
• पुरस्कार के तहत प्रशस्तिपत्र, अंगवस्त्र व नकद धनराशि दी जाती है। 
• चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से केदारघाटी के रामपुर-फाटा में चिपको आंदोलन के अग्रणी नेता रहे स्व. केदार सिंह रावत की याद में 2014 से यह पुरस्कार दिया जाता रहा है। 
• नंदा देवी शिखर पर आरोहण करने वाली पहली भारतीय महिला और अर्जुन पुरस्कार (1981) से सम्मानित डॉ. हर्षवंती बिष्ट ने पर्वतारोहण के साथ उच्च हिमालय के पर्यावरण की सुरक्षा के लिए चार दशक से अधिक समय तक कार्य किया है।
• वह भारतीय पर्वतारोहण संस्थान जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थान की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Q. निम्न कथनों पर विचार करें -

कथन 1 : भारत की पहली राष्ट्रीय स्तर की डीएनए आधारित हाथी गणना 2025 के अनुसार राज्य में हाथियों की कुल संख्या 1792 हैं। 

कथन 2 : हाथी गणना 2025 में उत्तराखण्ड का देश में 5वाँ स्थान है

(a) केवल कथन 1 सत्य है

(b) केवल कथन 2 सत्य है

(c) कथन 1 व 2 दोनों सत्य हैं

(d) कथन 1 व 2 दोनों गलत हैं

Ans.c

• भारतीय वन्यजीव संस्थान में 36वीं वार्षिक अनुसंधान संगोष्ठी के दौरान हाथी आकलन (डीएनए बेस्ड ऑफ इंडिया सिंक्रोनाइज्ड एलिफेंट एस्टीमेशन) रिपोर्ट जारी की गई है। 
• रिपोर्ट में देश में 22446 हाथी होने का आकलन लगाया गया है। 
• सबसे अधिक 6013 हाथी कर्नाटक में हैं। 
• उत्तर भारत में सर्वाधिक और देश में पांचवें नंबर पर सबसे अधिक 1792 गजराज उत्तराखंड में हैं। 
• इससे पहले हाथी आकलन रिपोर्ट-2017 में जारी की गई थी। 
• इसमें 29,964 होने का आकलन किया गया था।

Q. किसे "मेरा भारत राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार" से सम्मानित किया गया?

A. मंजू वाला

B. प्रीतिका रावत

C. डॉ हर्षवंती बिष्ट

D. मोहन चंद

Ans.b

• उत्तराखंड के चमोली जिले की प्रीतिका रावत को महिला सशक्तीकरण, सामुदायिक स्वास्थ्य, स्वच्छता अभियान, बाल शिक्षा, युवा सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रतिष्ठित मेरा भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार (स्वयंसेवक श्रेणी) से सम्मानित किया गया है। 
• यह सम्मान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया।
• पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में देशभर के श्रेष्ठ योगदान कर्ताओं को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।

Q. देश के पहले थ्रीडी कंक्रीट प्रिंटेड ग्रामीण आवास का उ‌द्घाटन कहां किया गया?

A. लखनऊ

B. देहरादून 

C. रुड़की

D. हरिद्वार 

Ans.c

• केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डा. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआइ) रुड़की में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत देश के प्रथम थ्रीडी कंक्रीट प्रिंटेड ग्रामीण आवास का उद्घाटन किया। 
• उन्होंने कहा कि पीएमएवाई-जी के तहत थ्रीडी कंक्रीट प्रिंटेड ग्रामीण घर सरकार के "विकसित भारत / 2047" के दृष्टिकोण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Q. उत्तराखंड की 'रेड राइस लेडी' के रूप में प्रसिद्ध किसान और सामाजिक कार्यकर्ता कौन हैं।

A. स्वतंत्री बंधानी

B. प्रियंका पांडे

C. राधिका जोशी

D. वंदना भट्ट

Ans. A

• उत्तराखंड की 'रेड राइस लेडी' के रूप में प्रसिद्ध "स्वतंत्री बंधानी" किसान और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। 
• उन्होंने विलुप्त हो रही लाल चावल की खेती को पुनर्जीवित कर 800 से अधिक किसानों और 600 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा है। 
• उत्तरकाशी जनपद की यमुनाघाटी के नौगांव ब्लाक के कोठियाल गांव निवासी "स्वतंत्री बधानी" ने वर्ष 2011 से लाल धान व मोटा अनाज के संरक्षण व संवर्धन का काम शुरू किया था। 
• हाल ही में लाल चावल पर काम को देखते हुए भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने भी उन पर एक रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें उन्हें रेड राइस लेडी का खिताब दिया गया और उनके कार्य की प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं।

Q. उत्तराखंड के ट्रैक ऑफ द ईयर 2025 हैं?

A. चिनाप घाटी

B. गुलाबी कांठा

C. बन्कटिया ग्लेशियर

D. उपरोक्त सभी 

Ans.d

• उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तीन प्रमुख ट्रेक को 'ट्रेक ऑफ द ईयर' घोषित किया है चमोली की चिनाप घाटी, उत्तरकाशी का गुलाबी कांठा और पिथौरागढ़ का बन्कटिया ग्लेशियर। ये ट्रेक सितंबर 2025 से मार्च 2026 तक संचालित होंगे, जिनका उद्देश्य विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देना है।
• चमोली - चिनाप घाटी, लगभग 12,998 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह घाटी अपनी अनछुई खूबसूरती और जैव विविधता के लिए जानी जाती है।
• उत्तरकाशी - गुलाबी कांठा, यह 12,431 फीट पर स्थित है, जो मखमली बुग्यालों और मनमोहक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।
• पिथौरागढ़ - बन्कटिया ग्लेशियर, यह 11,811 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक रोमांचक ट्रैक है।

Q.  शैलेश मटियानी पुरस्कार 2024 से कितने शिक्षकों को सम्मानित किया गया?

A. 13

B. 17

C. 20

D. 16 

Ans.d

• प्रदेश के 16 शिक्षकों को आज शिक्षक दिवस के मौके पर शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार सम्मान मिला। राज्यपाल ले. जन गुरमीत सिंह ने शिक्षकों को राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया। वर्ष 2024 में चयनित 09 प्रारम्भिक शिक्षक, 05 माध्यमिक शिक्षक, 01 शिक्षक प्रशिक्षक एवं 01 संस्कृत शिक्षक को यह सम्मान प्रदान किया गया है।

Q. 5 सितंबर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से किन्हें सम्मानित किया गया।

A. प्रधानाध्यापिका डॉ. मंजू बाला

B. श्री मनीष ममगाईं

C. ये दोनों

D. इनमें से कोई नहीं 

Ans. C

Q. 125 साल पुरानी 'लॉर्ड कर्जन रोड' या 'ट्रेल' का नाम बदलकर अब 'नंदा-सुनंदा परिपथ' कर दिया गया है यह मार्ग किस जनपद में स्थित है?

A. चमोली 

B. देहरादून 

C. नैनीताल

D. हरिद्वार 

Ans.a 

• उत्तराखंड सरकार ने चमोली जिले में स्थित 125 साल पुरानी 'लॉर्ड कर्जन रोड' या 'ट्रेल' का नाम बदलकर अब 'नंदा-सुनंदा परिपथ' (या मार्ग) कर दिया है। यह 200 किलोमीटर लंबा ऐतिहासिक ट्रैक, जो 50 गांवों से गुजरता है, अब कुमाऊं और गढ़वाल हिमालय की संरक्षक देवी नंदा-सुनंदा के नाम से जाना जाएगा।
•  इसका उद्देश्य औपनिवेशिक विरासत को खत्म कर सांस्कृतिक गौरव को स्थापित करना है। यह निर्णय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 26 दिसंबर 2025 को किया गया।
• ऐतिहासिक संदर्भ- यह मार्ग 1899 में तत्कालीन ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड कर्जन द्वारा देखा और इस्तेमाल किया गया था।
• नया नाम - नंदा देवी शिखर (जो इस मार्ग से स्पष्ट दिखता है) से जुड़ी लोक परंपराओं के चलते इसे 'नंदा-सुनंदा परिपथ' नाम दिया गया है।

Q. 29 जनवरी, 2026 को विंग्स इंडिया 2026 में किस राज्य ने "विमानन पारिस्थितिक तंत्र के संवर्धन के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य" का पुरस्कार प्रदान किया गया?

A. केरल 

B. महाराष्ट्र 

C. उत्तराखंड 

D. पंजाब 

Ans.c

• 29 जनवरी, 2026 को विंग्स इंडिया 2026 में उत्तराखंड को "विमानन पारिस्थितिक तंत्र के संवर्धन के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य" का पुरस्कार प्रदान किया गया। 
• यह सम्मान राज्य द्वारा विमानन अवसंरचना और संपर्क मजबूत करने के सतत प्रयासों को मान्यता देता है। 
• यह पुरस्कार बेगमपेट एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024