Green Turn Part-5

 Q. निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड ने देशभर में कौन सा स्थान प्राप्त किया है?

A. पहला 

B. दूसरा 

C. तीसरा

D. चौथा

Ans. A

• नीति आयोग की ओर से जारी निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। 

• यह उपलब्धि राज्य की निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम मानी जा रही है। 

• नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 (चौथा संस्करण) में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर है, जिसके बाद तमिलनाडु और गुजरात हैं। यह सूचकांक राज्यों के निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र (बुनियादी ढांचे, नीति, प्रदर्शन) का मूल्यांकन करता है।

Q. उत्तराखंड के हिमालयी वनों में वैज्ञानिकों ने किसकी एक Hemileccinum indicum 'हेमिलेसीनम इंडिकम' नमक अज्ञात प्रजाति की खोज की है।

A. लोमड़ी

B. वंश वृक्ष

C. गिद्ध 

D. मशरूम

Ans. D

• उत्तराखंड के हिमालयी वनों में वैज्ञानिकों ने मशरूम की एक पहले अज्ञात प्रजाति की खोज की है। 

• ऊँचाई वाले क्षेत्रों में ओक (बलूत) के पेड़ों के नीचे पाई गई यह नई प्रजाति भारत की कवक (फंगल) विविधता में एक नया अध्याय जोड़ती है और देश में Hemileccinum ( 'हेमिलेसीनम इंडिकम') वंश का यह पहला आधिकारिक रिकॉर्ड है। 

• शोधकर्ताओं ने उत्तराखंड के ओक वनों में पाई गई गड्डेदार बीजाणुओं वाली मशरूम की एक नई प्रजाति की पहचान की है, जिसे Hemileccinum indicum नाम दिया गया है। 

• वर्ष 2022-23 के दौरान किए गए फील्ड अध्ययनों में यह खोज हुई और यह भारत में Hemileccinum वंश की पहली दर्ज उपस्थिति है। यह मशरूम उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के धाकुरी क्षेत्र में, 2,600 मीटर से अधिक ऊँचाई पर पाया गया।

Q. उत्तराखंड का कौन सा विश्वविद्यालय भारत का पहला योग-आयुर्वेद क्लस्टर सेंटर बना

A. पतंजलि विश्वविद्यालय

B. रुड़की विश्वविद्यालय

C. गढ़वाल विश्वविद्यालय

D. कुमाऊं विश्वविद्यालय 

Ans. A

• हरिद्वार (उत्तराखंड) में पतंजलि विश्वविद्यालय संस्कृति मंत्रालय की एक प्रमुख पहल, ज्ञान भरतम मिशन (GBM) के तहत भारत का पहला योग और आयुर्वेद केंद्रित 'क्लस्टर सेंटर' बन गया।

• यह पहल अनुसंधान, डिजिटलीकरण और संस्थागत मेंटरिंग के माध्यम से प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणालियों को संरक्षित करती है। पतंजलि यूनिवर्सिटी यह सम्मान पाने वाली पहली योग और आयुर्वेद आधारित यूनिवर्सिटी है।

Q. यंग उत्तराखंड सीने अवार्ड 2025 समारोह कहां आयोजित किया गया?

A. रुड़की

B. नई दिल्ली 

C. नैनीताल

D. देहरादून 

Ans.b

• यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड उत्तराखंडी सिनेमा और संगीत के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है, जो नई दिल्ली में आयोजित होता है। 

• 2025 में इसके 13वें संस्करण में फिल्म 'जौना' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की कला, संस्कृति और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।

Q. भारत और नेपाल के मध्य मिलिट्री एक्सरसाइज सूर्यकिरण का 19वां संस्करण कहां आयोजित किया गया? 

A. पिथौरागढ़ 

B. चौबटिया

C. गौचर 

D. ओली 

Ans.a

• भारत और नेपाल के मध्य 25 नवंबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 तक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बाइलेटरल मिलिट्री एक्सरसाइज सूर्यकिरण का 19वां एडिशन आयोजित किया गया हैं। इंडियन आर्मी का नेपाल आर्मी के साथ इस एक्सरसाइज का मकसद जंगल में लड़ाई और पहाड़ी इलाकों में काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन करने में ऑपरेशनल तालमेल को मजबूत करना है।

Q. जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता ने 10 जनवरी 2026 को उत्तराखंड हाई कोर्ट के किस क्रम के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है?

A. 16 वें

B. 17वें

C. 15वें

D. 14वें

Ans.c

• यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 217 की धारा (1) के तहत प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।

Q. हाल ही में एशियन कैडेट कप इंडिया-2025 का आयोजन कहां किया गया?

A. रुड़की

B. हरिद्वार 

C. देहरादून 

D. हल्द्वानी 

Ans. D

• Asian Cadet Cup India-2025 का आयोजन हल्द्वानी में किया गया, जिसकी उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 19 सितंबर 2025 को शिरकत की। 

• यह टूर्नामेंट फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम के मनासखंड हॉल में आयोजित किया गया। 

• यह भारत में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता है। इसमें 250 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया, जिनमें 150 भारतीय खिलाड़ी शामिल थे। विदेशी टीमों में ताजिकिस्तान, सीरिया, मलेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड, और इंडोनेशिया के खिलाड़ी शामिल हुए।

Q. विश्व आपदा प्रबंधन शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन 28-30 नवंबर 2025 तक कहां किया गया?

A. रुड़की

B. हरिद्वार 

C. देहरादून 

D. हल्द्वानी

Ans. C

• विश्व आपदा प्रबंधन शिखर सम्मेलन 2025 देहरादून, उत्तराखंड में 28-30 नवंबर 2025 तक आयोजित किया गया,

•  जिसका मुख्य विषय 'सुदृढ़ समुदायों के निर्माण के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ करना' था।

• इस सम्मेलन में उत्तराखंड के लिए 6 वेदर रडार और 142 स्वचालित मौसम स्टेशनों सहित उन्नत पूर्व चेतावनी प्रणालियों की घोषणा की गई, जिसका उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र में आपदा जोखिम को कम करना है।

Q. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. उत्तराखंड में 'राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव जून 2025 में शिक्षा निदेशालय द्वारा तैयार किया गया, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप है।

2. इस प्राधिकरण का उदेश्य केवल सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढाँचे को सुनिश्चित करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / से सही है / है?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

Ans.a

Q. हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने कब से मदरसा बोर्ड को भंग करने के निर्देश दिए हैं?

A. 1 जनवरी 2026 

B. 1 अप्रैल 2026

C. 1 जुलाई 2026 

D. इनमें से कोई नहीं

Ans.c

• उत्तराखंड विधानसभा ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मान्यता देने वाले उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को मंजूरी दे दी है। चमोली जिले के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान यह विधेयक पारित हुआ।

• अभी तक अल्पसंख्यक संस्थानों को मान्यता देने की प्रक्रिया केवल एक समुदाय तक सीमित थी। इस विधेयक के अंतर्गत प्रदेश में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया जाएगा।

• अब मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध और पारसी समुदाय के शैक्षिक संस्थानों को मान्यता लेने के लिए इसी प्राधिकरण से स्वीकृति लेनी होगी

• वहीं, 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड भंग कर उसकी जगह उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन होगा।

• राज्य के 452 मदरसों सहित सभी अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थानों को अब नए प्राधिकरण से मान्यता लेनी होगी।

Q. हाल ही में राज्य के प्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार व रंगकर्मी जुगल किशोर पेटशाली का निधन 22 अगस्त 2025 को हुआ यह किस जनपद से संबंधित है?

A. बागेश्वर 

B. नैनीताल

C. पिथौरागढ़ 

D. अल्मोड़ा 

Ans.d

• 7 सितंबर 1946 को अल्मोडा के चितई के पास पेटशाल गांव में जन्मे जुगल किशोर पेटशाली ने अपने साहित्यिक सफर की शुरुआत 1990 में लिखी किताब राजुला मालूशाही से की। यह पुस्तक 15वीं शताब्दी की अमर प्रेम गाथा पर आधारित थी। इसे बाद में उन्होंने संगीत नाटिका के रूप में तैयार किया। दूरदर्शन ने इसका फिल्मांकन कर देश-दुनिया तक पहुंचाया। इसके लिए उन्हें जयशंकर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

• जय बाला गोरिया नाटिका में गढ़ी चंपावत की रानी कालिंगा की पीड़ा सामने आती है। अजुवा-बफौल नाटक में बफौल भाइयों की वीरता का वर्णन है। नौ-लखा दीवान नाटक में भ्रष्टाचार और सामाजिक अन्याय के खिलाफ उठे प्रतिकार को स्वर दिया गया है।

• उनकी अन्य कृतियों में कुमाऊं के संस्कार गीत, बखत, उत्तरांचल के लोक वाद्य, कुमाऊंनी लोकगीत, पिंगला भृतहरि, कुमाऊं की लोकगाथाएं, गोरी प्यारो लागो तेरो झनकारो, भ्रमर गीत, मेरे नाटक, जी रया जागि रया, गंगनाथ-गीतावली, विभूति योग और हे राम

Q. राज्य में लीथियम आयन बैटरियों और ई-अपशिष्ट के पुनर्चक्रण हेतु वाणिज्यक संयंत्र कहाँ पर स्थापित होगा?

(a) काशीपुर

(b) हरिद्वार

(c) देहरादून

(d) सितारगंज

Ans.d

Q. ई-नाम (e-NAM) क्या है?

(a) इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय एयरोनॉटिक्स प्रबंधन

(b) नवीकरणीय ऊर्जा समाधान

(c) कृषि उत्पादों के लिए एकीकृत राष्ट्रीय बाजार

(d) जल संसाधनों का प्रबंधन एवं संचालन

Ans. C

• ई-नाम (e-NAM - Electronic National Agriculture Market) भारत सरकार द्वारा 14 अप्रैल 2016 को शुरू किया गया एक अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग पोर्टल है।

• इसके अन्तर्गत राज्य की पांच अनाज मण्डी समितियों हरिद्वार, काशीपुर, गदरपुर, किच्छा व सितारगंज का चयन किया गया।

Q. जनरल बिपिन रावत की मूर्ति और पार्क का उद्घाटन किस जनपद में किया गया है?

(a) देहरादून

(b) पौड़ी

(c) पिथौरागढ़

(d) चमोली

Ans.b

• भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत का संबंध उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित सैंण (Sainj) गांव से था। यह गांव पौड़ी जिले के द्वारीखाल/यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत आता है।

• 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास एक भीषण हेलिकॉप्टर दुर्घटना में यह शहीद हो गए। भारतीय वायु सेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टर के क्रैश में उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य सैन्य कर्मियों की भी जान चली गई। 

• भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) बने हैं

Q. देश का पहला कार्टोग्राफिक म्यूजियम बनकर तैयार हुआ, यह म्यूजियम उत्तराखण्ड में कहाँ स्थित है ?

(a) रामनगर

(b) नैनीताल

(c) ऊधमसिंह नगर

(d) मसूरी

Ans. D

Q. बांबी बकेट ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य क्या था?

(a) सड़कों की मरम्मत ।

(b) वनाग्नि को बुझाने हेतु जल का छिडकाव ।

(c) आपदाग्रस्त क्षेत्रों में भोजन वितरण।

(d) नदी प्रदूषण को रोकना।

Ans b

Today Question 

Q. राज्य में लीथियम आयन बैटरियों और ई-अपशिष्ट के पुनर्चक्रण हेतु वाणिज्यक संयंत्र कहाँ पर स्थापित होगा?

(a) काशीपुर

(b) हरिद्वार

(c) देहरादून

(d) सितारगंज

Comments