उत्तराखंड ग्रीन टर्न पार्ट 1

Q. उत्तराखंड राज्य के किस जिले के "वेस्ट टू रिसोर्स" मॉडल को स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?

A. देहरादून

B. उत्तरकाशी

C. हरिद्वार 

D. नैनीताल 

Ans.b

• नई दिल्ली में आयोजित स्कॉच अवार्ड के 106वें संस्करण में जनपद उत्तरकाशी को वेस्ट टू रिसोर्स प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित किया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत कचरे को उपयोगी चीजों में बदला जा रहा है जिसमें गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की ओर से बहाए गए कपड़ों को एकत्र किया गया। उत्तरकाशी की इस पहल ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

Q. हाल ही राज्य पुलिस को राष्ट्रपति द्वारा किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया? 

A. राष्ट्रपति पुलिस शोर्य पुरस्कार 

B. राष्ट्रपति पुलिस बल पुरस्कार 

C. राष्ट्रपति पुलिस वीरता पुरस्कार 

D. राष्ट्रपति पुलिस कलर

Ans.d

• अप्रैल 2026 में, उत्तराखंड पुलिस को असाधारण सेवा, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति पुलिस कलर' से सम्मानित किया गया है। यह पुलिस बल को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य के रजत जयंती वर्ष में एक ऐतिहासिक उपलब्धि और 'स्वर्णिम अध्याय' बताया है। इस सम्मान से उत्तराखंड पुलिस देश की उन चुनिंदा पुलिस बलों की श्रेणी में शामिल हो गई है जिन्हें यह मान्यता प्राप्त हुई है।

Q. हाल ही में उत्तराखंड मंत्रिमंडल में कितने नए मंत्रियों द्वारा शपथ ली गई

A. 3

B. 4

C. 5

D. 6

Ans.c

• उत्तराखंड में धामी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। कुल पांच नेताओं ने मंत्रीपद की शपथ ली। मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह राजभवन में हुआ। देहरादून राजपुर रोड विधायक खजान दास, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। यह पहली बार है, जब किसी सरकार में सभी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।, जिससे राज्य में मंत्रियों की संख्या 12 हो गई है। लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Q. हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा "अपराधों पर सख्त कार्रवाई" के लिए कौन से ऑपरेशन चलने के निर्देश दिए?

A. ऑपरेशन गुरु

B. ऑपरेशन शक्ति

C. ऑपरेशन प्रहार

D. ऑपरेशन विजय 

Ans. C

• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत राज्य में अपराध पर सख्त कार्रवाई का खाका पेश किया। इस अभियान का उद्देश्य देवभूमि को सुरक्षित, स्वच्छ और अपराध मुक्त बनाना है। जो संगठित अपराध, गिरोह की गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से शुरू की गई एक राज्यव्यापी पहल है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाये जा रहे हैं।

Q. हाल ही में कहां "उत्तराखंड माल्टा महोत्सव" का आयोजन किया गया?

A. देहरादून 

B. चंपावत 

C. रुद्रप्रयाग

D. चमोली 

Ans. A

• उत्तराखंड में जनवरी 2026 में देहरादून में 'उत्तराखंड माल्टा महोत्सव' का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय माल्टा (संतरा प्रजाति) और नींबू वर्गीय फलों को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'माल्टा मिशन' की घोषणा की, जो बागवानों की आय बढ़ाने के लिए एप्पल मिशन की तर्ज पर उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन को मजबूत करेगा।

Q. बजट 2026-27 में केंद्र सरकार द्वारा "प्राइड ऑफ हिल्स" योजना के तहत की कितनी वित्तीय सहायता देने की घोषणा की गई?

A. 3500 करोड़ 

B. 3460 करोड़ 

C. 4000 करोड़ 

D. 3000 करोड़ 

Ans.b

• केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 'प्राइड ऑफ हिल्स' (Pride of Hills) योजना के तहत ₹3,460 करोड की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की घोषणा की है।

Q. हाल ही में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025 कितने शिक्षकों को देने की घोषणा की गई?

A. 20

B. 16

C. 19

D. 17

Ans.c

• प्रदेश में शिक्षा के उन्नयन और गुणवत्ता सुधार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को दिए जाने वाले शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025 की शासन ने घोषणा कर दी है। इस वर्ष कुल 19 शिक्षकों को शिक्षक दिवस, पांच सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। घोषित सूची के अनुसार पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 12 शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा, छह शिक्षक माध्यमिक शिक्षा एवं एक शिक्षक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), उत्तरकाशी से शामिल हैं। चयन समिति की संस्तुति के आधार पर शासन ने इन नामों को स्वीकृति प्रदान की है।

Q. हाल ही में नीति आयोग के राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (Fiscal Health Index - FHI) 2026 (रिपोर्ट 2023-24) में उत्तराखंड ने उत्तर-पूर्वी और हिमालयी राज्यों की श्रेणी में दूसरा हासिल किया है?

A. पहला 

B. दूसरा 

C. तीसरा

D. चौथा 

Ans. B

• नीति आयोग के राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (Fiscal Health Index - FHI) 2026 (रिपोर्ट 2023-24) में उत्तराखंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्तर-पूर्वी और हिमालयी राज्यों की श्रेणी में दूसरा स्थान (अरुणाचल प्रदेश के बाद) हासिल किया है। राज्य ने उच्च राजस्व सृजन, बेहतर व्यय प्रबंधन और राजकोषीय अनुशासन के दम पर 'अचीवर' राज्य का दर्जा पाया है। इसमें शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य - ओडिशा (67.8) स्कोर के साथ प्रथम), छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, और गुजरात हैं. जबकि पूर्वोत्तर एवं हिमालयी राज्य अरुणाचल प्रदेश इस श्रेणी में शीर्ष पर है, इसके बाद त्रिपुरा और उत्तराखंड का स्थान है।

Q. उत्तराखंड के रजत जयंती समारोह (2025) के अवसर पर वर्ष 2025 के उत्तराखंड गौरव सम्मान से कितने व्यक्तियों को सम्मानित किया गया?

A. 4

B. 8

C. 6

D. 5

Ans.b

• उत्तराखंड के रजत जयंती समारोह (2025) के अवसर पर इस वर्ष का उत्तराखंड गौरव सम्मान-2025 निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा, उद्यमी एवं समाजसेवी देव रतूड़ी के अलावा मरणोपरांत अभिनेता एवं लेखक टॉम ऑल्टर, राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी, चिपको आंदोलन की जननी गौरा देवी, भूवैज्ञानिक खड़ग सिंह वल्दिया, वीरांगना तीलू रौतेली और लेखक शैलेश मटियानी को दिया गया। राज्यपाल ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदक प्राप्त पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया।

Q. उत्तराखण्ड के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान "उत्तराखण्ड साहित्य भूषण" सम्मान 2025 से किसे सम्मानित किया?

A. डॉ. जितेन ठाकुर

B. डॉ. प्रीतम सिंह

C. केसर सिंह राय

D. साबिर अफजल

Ans.a

• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान "उत्तराखण्ड साहित्य भूषण के सम्मान से डॉ. जितेन ठाकुर को सम्मानित किया. इसके साथ उन्होंने डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, केसर सिंह राय और अताए साबिर अफजल मंगलौरी को "उत्तराखण्ड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार" से सम्मानित किया. इसके अलावा मुख्यमंत्री जी ने बताया कि उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य में दो 'साहित्य ग्राम स्थापित किए जा रहे हैं, जहां साहित्यकारों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Q. हाल ही में राज्य के किस नगर निगम को "गोल्ड स्कॉच अवार्ड" से सम्मानित किया गया?

A. देहरादून 

B. चंपावत 

C. रुद्रप्रयाग

D. चमोली 

Ans. A

• देहरादून नगर निगम को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित गोल्ड स्कोच अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार नगर निगम को अतिक्रमित भूमि पर पार्कध्हरित क्षेत्र विकसित करने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नवाचारी कार्यों के लिए दिया गया है। यह देश में शहरी विकास और - बेहतरीन नागरिक सेवाओं के लिए सबसे प्रतिष्ठित स्वतंत्र सम्मानों में से एक है।

Q. हाल ही में उत्तराखंड में "भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक मंच-भीष्म" का उ‌द्घाटन किसके द्वारा किया गया?

A. राजनाथ सिंह 

B. पुष्कर सिंह धामी 

C. गुरमीत सिंह 

D. नरेन्द्र मोदी 

Ans. C

• उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देहरादून के लोक भवन में भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक मंच-भीष्म का उद्घाटन किया साथ ही भीष्म के लोगो और वेबसाइट का भी अनावरण किया। इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष, जनरल अनिल चौहान ने हिमालयी सीमाओं, के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। 'भीष्म' एक रणनीतिक थिंक टैंक के रूप में कार्य करेगा, जिसका उद्देश्य देहरादून में उपलब्ध बौद्धिक संसाधनों को एक मंच पर लाकर उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर रणनीतिक चिंतन का अग्रणी केंद्र बनाना है। इस मंच की फाउंडर टीम में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य अजय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ विशेषज्ञ जुड़े हैं।

Q. उत्तराखंड जिला स्तर पर "सतत विकास लक्ष्य रैंकिंग 2024-25" में किस जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया?

A. देहरादून 

B. चंपावत 

C. रुद्रप्रयाग

D. चमोली 

Ans. C

• नीति आयोग की सतत विकास लक्ष्य (SDG) 2024-25 रिपोर्ट (जिला स्तर) में, रुद्रप्रयाग जिला 78 अंकों के साथ उत्तराखंड में प्रथम स्थान पर है। नैनीताल और उत्तरकाशी जिले 76 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। राज्य ने समग्र रूप से विकास लक्ष्यों में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और लैंगिक समानता पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Q. हाल ही में किन दो जिलों को आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुस्कृत किया गया? 

A. ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार को

B. उत्तरकाशी एवं चंपावत 

C. रुद्रप्रयाग एवं चमोली

D. नैनीताल एवं देहरादून 

Ans.a

• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, देहरादून में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र एवं पदकों से आकांक्षी जनपद कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों एवं विकासखंडों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने Uttarakhand at 25: A Himalayan State With Infinite Possibilities पुस्तक का विमोचन भी किया

Q. हाल ही में Uttarakhand at 25: Himalayan State With Infinite Possibilities पुस्तक का विमोचन किसने किया?

A. राजनाथ सिंह 

B. पुष्कर सिंह धामी 

C. गुरमीत सिंह 

D. नरेन्द्र मोदी 

Ans. B




Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024