Uttarakhand Weekly Current Affairs 12 april

Q. जनगणना-2027' के तहत उत्तराखंड सरकार ने आधुनिक पारिवारिक संरचनाओं को सम्मानजनक दर्जा देने के उद्देश्य से किन जोड़ों (Couples) को एक ही परिवार इकाई के रूप में वर्गीकृत करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है?

A. केवल प्रवासी जोड़ों को

B. लिव-इन रिलेशनशिप में में रहने वाले जोड़ों को

C. केवल विदेशी नागरिक जोड़ों को

D. विशेष आर्थिक क्षेत्र में रहने वाले जोड़ों को

Ans.b

• उत्तराखंड सरकार ने आगामी जनगणना में 'समान नागरिक संहिता' (UCC) के प्रावधानों के अनुरूप लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों को एक ही परिवार इकाई के रूप में वर्गीकृत करने का निर्णय लिया है।
• इस पहल का मुख्य उद्देश्य आधुनिक पारिवारिक संरचनाओं को औपचारिक और सम्मानजनक प्रशासनिक दर्जा प्रदान करना है।
• डेटा संकलन के दौरान इन जोड़ों को विवाहित परिवारों के समान माना जाएगा; वर्तमान में लगभग 76 जोड़ों द्वारा इस प्रावधान के तहत पंजीकरण की उम्मीद है।
• जनगणना प्रक्रिया का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह द्वारा 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) के माध्यम से किया गया है

Q. हाल ही में चम्पावत में आयोजित "SHE for STEM" कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए विशेष रूप से किसकी स्थापना की घोषणा की गई है?

A. राज्य विज्ञान अकादमी

B. विज्ञान रेडियो

C. अंतरिक्ष अनुसंधान वेधशाला

D. हिमालयी ड्रोन संस्थान

Ans.b

Q. हाल ही में उत्तराखंड के किस जिले में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय परिसर से 1905 के आसपास के पुरातात्विक महत्व के शिलालेख प्राप्त हुए हैं, जिनमें तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन का उल्लेख है?

A. चमोली

B. अल्मोड़ा

C. पौड़ी गढ़वाल

D. नैनीताल

Ans. B

• उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के विकास खंड द्वारीखाल स्थित प्राथमिक विद्यालय पाली लंगूर (डाडामंडी) में पुरातात्विक महत्व के ऐतिहासिक शिलालेख प्राप्त हुए हैं।
• प्रारंभिक जानकारी और विशेषज्ञों के अनुसार, इन शिलालेखों में भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन (Lord Curzon) का उल्लेख किया गया

Q. हाल ही में उत्तराखंड के किस जिले में पहली बार लगभग 900 मीटर की असामान्य ऊंचाई पर एक दुर्लभ और संरक्षित प्रजाति का 'सॉफ्टशेल कछुआ' (Softshell Turtle) देखा गया है?

A. चमोली

B. पिथौरागढ़

C. बागेश्वर

D. अल्मोड़ा

Ans.c 

• उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की काफलीगैर तहसील के अंतर्गत भनारतोली गांव के एक गधेरे में पहली बार लगभग 900 मीटर की ऊंचाई पर एक सॉफ्टशेल कछुआ देखा गया


Q. उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकने और श्रमिकों के कल्याण तथा अनुदान वितरण में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हाल ही में किस मोबाइल एप्लिकेशन का उद्घाटन किया गया है?

A. देवभूमि कामगार एप

B. श्रमिक सेवा मोबाइल एप

C. उत्तराखंड श्रम कल्याण ए

D. रिवर्स पलायन समाधान एप

Ans.b

Q. अप्रैल 2026 में 'दूसरे ऋषिकेश योग महोत्सव' (2nd Rishikesh Yoga Festival) का शुभारंभ किस स्थान पर किया गया?

A. परमार्थ निकेतन

B. स्वामी नारायण आश्रम

C. चौरासी कुटिया

D. त्रिवेणी घाट

Ans.b

• दूसरे ऋषिकेश योग महोत्सव' का भव्य शुभारंभ ऋषिकेश के स्वामी नारायण आश्रम में किया गया
• ऋषिकेश को 'योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी' (Yoga Capital of the World) के रूप में जाना जाता है
• इस आयोजन के तहत स्वामी नारायण आश्रम से 'चौरासी कुटिया' (The Beatles Ashram) तक एक 'योग हेरिटेज वॉक' (Yoga Heritage Walk) का आयोजन भी प्रस्तावित है

Q. 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किसने किया ?

A. नरेन्द्र मोदी

B. पुष्कर सिंह धामी

C. राजनाथ सिंह 

D. अमित शाह

Ans.b

• मुख्यमंत्री ने खटीमा के खेतलसंडा में आयोजित 'गौरव सैनिक सम्मान समारोह' के दौरान इन सुविधाओं का लोकार्पण किया
• राज्य सरकार ने परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली एकमुश्त राशि को ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ (डेढ़ करोड़ रुपये) कर दिया है
• शहीदों के आश्रितों के लिए सरकारी नौकरी में आवेदन करने की समय सीमा को 2 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिया गया है
• देहरादून में बन रहे 'सैन्य धाम', जिसे उत्तराखंड के पांचवें धाम के रूप में विकसित किया जा रहा है
• इस दौरान उन्होंने 715.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन एवं 162.26 लाख रुपये से निर्मित सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण किया

Q. उत्तराखंड के तेजस तिवारी को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का प्रमाणपत्र किस उपलब्धि के लिए प्राप्त हुआ?

A. सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बनने के लिए

B. सबसे कम उम्र के FIDE रैंक के शतरंज खिलाड़ी बनने के लिए

C. अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट जीतने के लिए

D. राष्ट्रीय चैंपियन बनने के लिए

Ans.b

• हल्द्वानी (उत्तराखंड) के तेजस तिवारी को 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' का आधिकारिक प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है
• उन्होंने जून 2023 में मात्र 5 वर्ष, 5 महीने और 7 दिन की आयु में सबसे कम उम्र के FIDE रैंक वाले शतरंज खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया था
• तेजस ने शतरंज खेलना मात्र 3.5 वर्ष की आयु से शुरू कर दिया था
• वह वर्तमान में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी के कक्षा तीन के छात्र हैं

इससे पहले उन्हें वर्ष 2024 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से भी प्रमाणपत्र मिल चुका है

Q. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को किस आर्थिक गलियारे (Expressway) का उद्घाटन करेंगे?

A. दिल्ली-मुंबई आर्थिक गलियारा 

B. दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा

C. दिल्ली-कटड़ा आर्थिक गलियारा

D. अंबाला-कोटपुतली आर्थिक गलियारा

Ans.b

• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे (Delhi-Dehradun Expressway) का उद्घाटन करेंगे
• इस गलियारे से पर्यटन (Tourism), व्यापार (Trade) और रोजगार (Employment) को बढ़ावा मिलेगा

Q. आरबीआई ने एक नई जीडीपी श्रृंखला के तहत वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

A) 6.9 प्रतिशत

B) 7.6 प्रतिशत

C) 7.0 प्रतिशत

D) 6.5 प्रतिशत

उत्तर: B) 7.6 प्रतिशत

• भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में एक नई जीडीपी श्रृंखला के तहत वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जिसका कारण मजबूत घरेलू मांग, सेवाओं की गतिविधि और विनिर्माण विस्तार से प्रेरित लचीलापन है। वित्त वर्ष 2027 के लिए, केंद्रीय बैंक ने वृद्धि 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जो बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं और लागत दबावों के बीच संभावित मंदी का संकेत है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद इसकी घोषणा की गयी है।

Q. महिला एवं बाल विकास यूनिवर्सल में पोषण पखवाड़े का कौन सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है?

A) 6वां

B) 7वां

C) 8वां

D) 9वां

उत्तर: C) 8वां

• महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 09 अप्रैल 2026 से पोषण पखवाड़े के 8वां संस्करण का आयोजन कर रहा है। पोषण पखवाड़े का विषय जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के मुख्य विकास पर केंद्रित है। पोषण पखवाड़ा का विषय जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना है।

Q. हाल ही में सिंधी भाषा में भारत के संविधान का नवीनतम संस्करण किसने जारी किया?

A) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

B) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

C) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

D) गृह मंत्री अमित शाह

उत्तर: B) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

• उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में सिंधी भाषा में भारत के संविधान का नवीनतम संस्करण जारी किया। इस अवसर पर बोलते हुए, श्री राधाकृष्णन ने कहा कि सिंधी सबसे पुरानी और सबसे मधुर भाषाओं में से एक है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद पहली बार, देवनागरी लिपि में भारत के संविधान का सिंधी संस्करण जारी किया गया है।

Q. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के तौर पर किसे नामित किया गया है?

A) जी कृष्णकुमार

B) संजय खन्ना

C) अनिल अग्रवाल

D) मुकेश अंबानी

उत्तर: B) संजय खन्ना

Q. नारित एआई' नामक AI टूल को किस राज्य पुलिस द्वारा हाल ही में लांच किया गया?

A) महाराष्ट्र

B) उत्तर प्रदेश

C) गुजरात

D) राजस्थान

उत्तर: C) गुजरात

• गुजरात पुलिस ने मादक पदार्थों के मामलों से निपटने के लिए एआई आधारित जांच उपकरण पेश किया है, जिसे अधिकारियों ने भारत में किसी भी राज्य पुलिस बल द्वारा तैनात की गई अपनी तरह की पहली प्रणाली बताया है। 'नारित एआई' (NARIT AI नारकोटिक्स एनालिसिस एंड आरएजी-बेस्ड इन्वेस्टिगेशन टूल) नामक यह एप्लिकेशन गांधीनगर में मादक पदार्थ संबंधी अपराधों के प्रति राज्य में जीरो टॉलरेंस के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया।

Q. इसरो ने हाल ही में गगनयान मिशन के लिए किस उपकरण का सफल परीक्षण किया?

A) पहले एकीकृत एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-01)

B) दूसरे एकीकृत एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02)

C) क्रू एस्केप सिस्टम टेस्ट

D) मानव रहित अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण

उत्तर: D) दूसरे एकीकृत एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02)

Q. विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है?

A) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

B) गृह मंत्रालय

C) शिक्षा मंत्रालय

D) आयुष मंत्रालय

Ans. D

• आयुष मंत्रालय 10 अप्रैल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसमें एक दो दिवसीय इंटरैक्टिव फोरम है जिसका उद्देश्य स्थायी स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के निर्माण में होम्योपैथी की भूमिका पर चर्चा करना है। आयुष राज्य मंत्री, प्रतापराव जाधव, इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


Q. हाल ही में किस स्पेस मिशन ने पृथ्वी से लगभग 2,52,752 मील दूर पहुंचकर 1970 के Apollo 13 के 2,48,655 मील के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया-आर्टेमिस II मिशन (नासा)

Q. हाल ही में किस शहर को आधिकारिक तौर पर आंध्र प्रदेश की राजधानी का दर्जा दिया गया- अमरावती

Q. हाल ही में किस भारतीय परमाणु केंद्र में 500 मेगावाट क्षमता वाले प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने पहली बार क्रिटिकैलिटी हासिल की- कलपक्कम

(तमिलनाडु)

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024