Uttarakhand Current Affairs April 2026

Q. इस वर्ष आयोजित होने वाली नन्दा देवी बड़ी जात (नंदा देवी राजजात यात्रा) 2026 का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा? 

A. 25 अगस्त से 20 सितंबर

B. 5 सितंबर से 30 सितंबर

C. 1 सितंबर से 25 सितंबर

D. 20 अगस्त से 15 सितंबर

Ans.b

Q. हाल ही में उत्तराखंड की किस सैन्य छावनी का नाम बदल कर "शौर्य नगर" करने की घोषणा की गई?

A. लैंसडाउन 

B. क्लेमेंट टाउन

C. रुड़की

D. रानीखेत 

Ans. B

Q. हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश में अब हर साल कब आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा।

A.  28 नवंबर

B. 13 जून 

C. 5 अगस्त 

D. 17 सितंबर 

Ans. A

• उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग में 12 नवंबर 2023 को फंसे 41 मजदूरों को 17 दिनों के लंबे और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान के बाद 28 नवंबर 2023 को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Q. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने हाल ही में किस हवाई अड्डे पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून उड़ान सेवा का उद्घाटन किया?

A) पंतनगर हवाई अड्डा

B) जौली ग्रांट हवाई अड्डा

C) नैनी सैनी हवाई अड्डा

D) हिंडन हवाई अड्डा

उत्तर: B) जौली ग्रांट हवाई अड्डा

Q. विश्व विख्यात चिपको आंदोलन की 52वीं वर्षगांठ पर राज्य में कहां दो दिवसीय चिपको महोत्सव का आयोजन हुआ?

A. देहरादून

B. जोशीमठ 

C. श्रीनगर

D. गोपेश्वर

Ans. B 

• चिपको आंदोलन की 52वीं वर्षगांठ पर 27 मार्च को जोशीमठ में दो दिवसीय चिपको महोत्सव का आयोजन हुआ।

Q. हाल ही में चिपको महोत्सव के दौरान कितने व्यक्तियों को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गौरा देवी सम्मान से सम्मानित किया गया ?

A. 3

B. 4

C. 5

D. 6 

Ans. D

• पूर्व आयुक्त गढ़वाल स्व. हरक सिंह रावत को उनकी ओर से पर्यावरण मित्र योजना जैसे बेहतर कार्य करने के लिए गौरा देवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी भागीरथी देवी ने यह सम्मान प्राप्त किया। इसके अलावा लाता के स्व. धन सिंह राणा, सलूड़ के कुशल सिंह भंडारी, भ्यूंडार के प्रताप सिंह चौहान, सुनील के प्रदीप पंवार और बड़ा गांव के शार्दुल थपलियाल को गौरा देवी सम्मान से नवाजा गया। 

Q. हाल ही में किसे सावित्रीबाई फुले शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया?

A. ज्योति सतवाल

B. शिखा भोज

C. प्रियंका बिष्ट

D. ये सभी

Ans.d

• कोलंबिया पेसिफिक ग्लोबल आनर्स काउंसिल की ओर से ज्योति सतवाल, शिखा भोज और प्रियंका बिष्ट को "सावित्रीबाई फुले शिक्षक सम्मान" से सम्मानित किया गया है।

Q. शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025 के लिए कुल कितने शिक्षकों का चयन किया गया है?

A. 15

B. 17

C. 19

D. 21

Ans.c

• इस की शुरूआत वर्ष 2009 में की गई। प्रसिद्ध साहित्यकार शैलेश मटियानी के नाम से दिया जाने वाला यह शैक्षिक पुरस्कार शिक्षा एवं शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को दिया जाता है

• शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025 के लिए कुल 19 शिक्षकों का चयन किया गया 

• चयन में प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक शिक्षा के 6 और और 1 शिक्षक DIET से शामिल है

• यह पुरस्कार राज्य में शिक्षा के उन्नयन एवं गुणात्मक सुधार हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है

• चयनित शिक्षकों को शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर सम्मानित किया जाएगा

• पुरस्कार में 10,000 रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है

• साथ ही चयनित शिक्षकों को 2 वर्ष का सेवा विस्तार भी दिया जाता है

Q. दून पुस्तक महोत्सव 2026' का आयोजन किस संस्था द्वारा किया जा रहा है?

A. साहित्य अकादमी

B. राष्ट्रीय पुस्तक न्यास

C. एनसीईआरटी

D. यूजीसी

Ans. B

• दून पुस्तक महोत्सव 2026' का आयोजन National Book Trust द्वारा 4 अप्रैल से देहरादून के परेड ग्राउंड में 9 दिनों तक किया जा रहा है

Q. उत्तराखंड पुलिस को उत्कृष्ट सेवा के लिए कौन-सा सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है?

A. पुलिस उत्कृष्टता पदक 

B. राष्ट्रपति पुलिस कलर

C. पुलिस वीरता पुरस्कार

D. सेवा मेडल

Ans. B

• उत्तराखंड पुलिस को कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान के लिए "राष्ट्रपति पुलिस कलर" (President's Police Colour) से सम्मानित किया गया।

• यह पुलिस बल को दिया जाने वाला सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है

• उत्तराखंड के वर्तमान पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ हैं

Q. उत्तराखंड में लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किस विशेष पहल का उद्घाटन किया गया है?

A. मुख्यमंत्री राजस्व समाधान

B. राज्य स्तरीय 'रेवेन्यू लोक अदालत' 

C. डिजिटल भूमि विवाद निपटान

D. त्वरित राजस्व अदालत

Ans.b

• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय 'रेवेन्यू लोक अदालत' (Revenue Lok Adalat) का उद्घाटन किया है

• यह विशेष पहल "आपके द्वार न्याय" (Justice at Your Doorstep) की अवधारणा के तहत राज्य के सभी 13 जिलों के 210 स्थानों पर एक साथ आयोजित की जा रही है

• इस 'रेवेन्यू लोक अदालत' के माध्यम से लगभग 6,933 लंबित मामलों का जल्द निपटारा होने की उम्मीद है

Q. हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कौन सा राज्यव्यापी अभियान शुरू किया है?

A. ऑपरेशन चक्रव्यूह

B. ऑपरेशन प्रहार

C. ऑपरेशन मर्यादा

D. ऑपरेशन सुरक्षा

Ans.b

Q. युवा कलमकार प्रतियोगिता-2025' में कविता विधा में प्रथम स्थान किसने प्राप्त किया?

A. जितेन ठाकुर

B. जय प्रकाश पांडेय

C. उमेश पांडेय

D. खजान दास

Ans.b

• युवा कलमकार प्रतियोगिता 2025' का आयोजन Uttarakhand Bhasha Sansthan द्वारा किया गया

• पिथौरागढ़ के Jai Prakash Pandey ने कविता (26-35 आयु वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त किया

• उनकी कविता 'धराली-पहाड़ का आख़िरी खत' को सर्वश्रेष्ठ कृति चुना गया

• सम्मान समारोह देहरादून के IRDT - Institute of Research Development & Training सभागार में आयोजित हुआ,

• जय प्रकाश पांडेय अपने चर्चित कहानी संग्रह 'भूले बिसरे मतवाले' के लिए भी जाने जाते हैं,

Q. भारत-नेपाल सीमा पर उत्तराखंड़ के किस क्षेत्र में व्यापार और आवागमन को सुगम बनाने के लिए अत्याधुनिक 'लैंड पोर्ट' का निर्माण किया जा रहा है?

A. झूलाघाट

B. धारचूला

C. टनकपुर

D. बनबसा

Ans.d

• भारत-नेपाल सीमा (India-Nepal Border) पर उत्तराखंड के बनबसा, (गुदमी क्षेत्र) क्षेत्र में एक अत्याधुनिक लैंड पोर्ट (State-of-the-art Land Port) का निर्माण किया जा रहा है

• इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Land Ports Authority of India) LPAI और उत्तराखंड सरकार (Government of Uttarakhand) के संयुक्त सहयोग से किया जाएगा

Q. हाल ही में लेखिका रूपाली वशिष्ठ को उनकी किस प्रसिद्ध पुस्तक के लिए 'भारत विभूषण राष्ट्रीय सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया है?

A. केदारखंड

B. जागेश्वर धाम

C. लाखामंडल

D. तुंगनाथ रहस्य

Ana.c

• उत्तराखंड की लेखिका रुपाली वशिष्ठ को उनकी पुस्तक 'लाखामंडल' (Lakhamandal) के लिए 'भारत विभूषण राष्ट्रीय सम्मान-2026) (Bharat Vibhushan Rashtriya Samman-2026) से नवाजा गया है

• उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 27 मार्च को आयोजित नेशनल लीडरशिप कॉन्फ्रेंस एवं समिट (National Leadership Conference and Summit) में प्रदान किया गया

• इस महत्वपूर्ण समिट का आयोजन नीति आयोग (National Institution for Transforming India - NITI Aayog) और डिजिटल इंडिया (Digital India) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था

Q. हाल ही में उत्तराखंड की विलुप्तप्राय जनजाति 'राजी' (वनरावत) की भाषा और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित पुस्तक 'राजी भाषा एवं संस्कृति' का लोकार्पण किया गया है। इस पुस्तक के लेखक कौन हैं?

A. डॉ. कमला पंत

B. डॉ. शोभाराम शर्मा

C. नृप सिंह नपल्च्याल

D. डॉ. कविता रस्तोगी

Ans.b

Q. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 'उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025' में राज्य के सर्वोच्च साहित्यिक सम्माíन "उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान" से किसे सम्मानित किया गया है?

A. डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र

B. डॉ. जितेन ठाकुर

C. श्याम सिंह कुटौला

D. डॉ. प्रीतम सिंह

Ana.b

• उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में 'उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025' का आयोजन किया गया

• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. जितेन ठाकुर को राज्य के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान "उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान" से सम्मानित किया

• भाषा संस्थान की ओर से वर्ष 2022 से हिंदी, उर्दू, पंजाबी एवं उत्तराखंड लोक भाषा व बोलियों में उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वर्ष 2024 से उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान प्रारंभ किया गया है। इस साल कथाकार डॉ जितेन ठाकुर को उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप पांच लाख 51 हजार रुपये, सम्मान चिन्ह और सम्मान पत्र दिया जाएगा

Q. उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित 'साहित्योत्सव' में किस पत्रिका का विमोचन किया गया?

A. युगवाणी

B. उद्गाता

C. हिमवंत

D. पहाड़

Ans.b

• उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से IRDT Auditorium में साहित्योत्सव साहित्य परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

• समारोह के 'दौरान दौरान 'उदगाता' 'उद्गाता' पत्रिका पत्रिका का विमोचन किया गया

Q. जनगणना-2027' के तहत उत्तराखंड सरकार ने आधुनिक पारिवारिक संरचनाओं को सम्मानजनक दर्जा देने के उद्देश्य से किन जोड़ों (Couples) को एक ही परिवार इकाई के रूप में वर्गीकृत करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है?

A. केवल प्रवासी जोड़ों को

B. लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों को

C. केवल विदेशी नागरिक जोड़ों को

D. विशेष आर्थिक क्षेत्र में रहने वाले जोड़ों को

Ans.b

• उत्तराखंड सरकार ने आगामी जनगणना में 'समान नागरिक संहिता' (UCC) के प्रावधानों के अनुरूप लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों को एक ही परिवार इकाई के रूप में वर्गीकृत करने का निर्णय लिया है।

• इस पहल का मुख्य उद्देश्य आधुनिक पारिवारिक संरचनाओं को औपचारिक और सम्मानजनक प्रशासनिक दर्जा प्रदान करना है।

• डेटा संकलन के दौरान इन जोड़ों को विवाहित परिवारों के समान माना जाएगा; वर्तमान में लगभग 76 जोड़ों द्वारा इस प्रावधान के तहत पंजीकरण की उम्मीद है।

• जनगणना प्रक्रिया का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह द्वारा 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) के माध्यम से किया गया है

Q. हाल ही में चम्पावत में आयोजित "SHE for STEM" कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए विशेष रूप से किसकी स्थापना की घोषणा की गई है?

A. राज्य विज्ञान अकादमी

B. विज्ञान रेडियो

C. अंतरिक्ष अनुसंधान वेधशाला

D. हिमालयी ड्रोन संस्थान

Ans.b

Q. हाल ही में उत्तराखंड के किस जिले में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय परिसर से 1905 के आसपास के पुरातात्विक महत्व के शिलालेख प्राप्त हुए हैं, जिनमें तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन का उल्लेख है?

A. चमोली

B. अल्मोड़ा

C. पौड़ी गढ़वाल

D. नैनीताल

Ans. C

• उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के विकास खंड द्वारीखाल स्थित प्राथमिक विद्यालय पाली लंगूर (डाडामंडी) में पुरातात्विक महत्व के ऐतिहासिक शिलालेख प्राप्त हुए हैं।

• प्रारंभिक जानकारी और विशेषज्ञों के अनुसार, इन शिलालेखों में भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन (Lord Curzon) का उल्लेख किया गया

Q. हाल ही में उत्तराखंड के किस जिले में पहली बार लगभग 900 मीटर की असामान्य ऊंचाई पर एक दुर्लभ और संरक्षित प्रजाति का 'सॉफ्टशेल कछुआ' (Softshell Turtle) देखा गया है?

A. चमोली

B. पिथौरागढ़

C. बागेश्वर

D. अल्मोड़ा

Ans.c 

• उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की काफलीगैर तहसील के अंतर्गत भनारतोली गांव के एक गधेरे में पहली बार लगभग 900 मीटर की ऊंचाई पर एक सॉफ्टशेल कछुआ देखा गया

Q. उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकने और श्रमिकों के कल्याण तथा अनुदान वितरण में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हाल ही में किस मोबाइल एप्लिकेशन का उद्घाटन किया गया है?

A. देवभूमि कामगार एप

B. श्रमिक सेवा मोबाइल एप

C. उत्तराखंड श्रम कल्याण ए

D. रिवर्स पलायन समाधान एप

Ans.b

Q. अप्रैल 2026 में 'दूसरे ऋषिकेश योग महोत्सव' (2nd Rishikesh Yoga Festival) का शुभारंभ किस स्थान पर किया गया?

A. परमार्थ निकेतन

B. स्वामी नारायण आश्रम

C. चौरासी कुटिया

D. त्रिवेणी घाट

Ans.b

• दूसरे ऋषिकेश योग महोत्सव' का भव्य शुभारंभ ऋषिकेश के स्वामी नारायण आश्रम में किया गया

• ऋषिकेश को 'योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी' (Yoga Capital of the World) के रूप में जाना जाता है

• इस आयोजन के तहत स्वामी नारायण आश्रम से 'चौरासी कुटिया' (The Beatles Ashram) तक एक 'योग हेरिटेज वॉक' (Yoga Heritage Walk) का आयोजन भी प्रस्तावित है

 Q. उत्तराखंड का कौन सा संस्थान भारत की पहली 'जेनएआई-पावर्ड कैंपस' यूनिवर्सिटी बनी? 

A. ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी

B. IIT रुड़की 

C. हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय 

D. इनमें से कोई नहीं

Ans. A

• तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अमेजन वेब सर्विसेज के सहयोग से यह संस्थान भारत की पहली 'जेनएआई-पावर्ड कैंपस' यूनिवर्सिटी बन गई है

Q. उत्तराखंड के किस विवि ने क्यूएस एशिया रैंकिंग 2026 में जगह बनाई?

A. ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी

B. IIT रुड़की 

C. हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय

D. स्वामी राम हिमालयन विवि

Ans.d

• विश्वविद्यालय को क्यूएस एशिया रैंकिंग 2026 में एशिया स्तर पर 1380वीं रैंक प्राप्त हुई है। इस रैंकिंग में एशिया के लगभग 6,350 विश्वविद्यालयों में से 1,526 संस्थानों को शामिल किया गया। भारत ने इस सूची में 294 विश्वविद्यालयों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है

Q. हाल ही में किस धाम के कपाट खुलने पर तिमुडिया उत्सव का आयोजन हुआ?

A. यमुनोत्री

B. गंगोत्री

C. बद्रीनाथ

D. केदारनाथ 

Ans. C

Q. हाल ही में किन तीन राज्यों में देश का पहला ट्रांस बाउंड्री टाइगर रजर्व बनाने का प्रस्ताव रखा?

A. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश 

B. उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हरियाणा 

C. उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश हरियाणा 

D. इनमें से कोई नहीं 

Ans. A

Q. हाल ही में बाजपुर में संपन्न हुई 'उत्तराखंड ऑल स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप' में स्वर्ण पदक जीतकर गुजरात में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए किसने क्वालीफाई किया है?

A. लक्ष्य सेन

B. शादमान

C. चिराग सेन

D. परमजीत बिष्ट

Ans.b

• उत्तराखंड ऑल स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप (Uttarakhand All State Arm Wrestling Championship) का हाल ही में उधम सिंह नगर के बाजपुर में सफल आयोजन किया गया देहरादून जिले के जीवनगढ़ निवासी शादमान ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया इस स्वर्ण पदक के साथ ही शादमान का चयन आगामी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए आधिकारिक तौर पर हो गया है आगामी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन गुजरात राज्य में किया जाएगा

Q. देहरादून में आयोजित 'डिजिटल समिट' के दौरान सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कौन सा अत्याधुनिक सिस्टम लॉन्च किया गया है, जो विशेष रूप से 'चारधाम यात्रा' में मददगार साबित होगा?

A. त्रिनेत्र AI (Trinetra AI) 

B. रक्षक AI (Rakshak AI)

C. नैना AI (Naina AI)

D. गरुड़ AI (Garuda AI)

Ans.c

Q. हाल ही में एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के प्रभावस्वरूप उत्तराखंड के किस नदी बेसिन में अत्यधिक अस्थिर 219 'लटकते हुए ग्लेशियरों' (Hanging Glaciers) की पहचान की गई है?

A. भागीरथी बेसिन

B. अलकनंदा बेसिन

C. पिंडर बेसिन

D. मंदाकिनी बेसिन

Ans.b

Q. हाल ही में देहरादून में आयोजित इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) उत्तराखंड के अधिवेशन में 'एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड' से किसे सम्मानित किया गया है?

A. डॉ. रवि सहोटा

B. हो. मधु रही 

C. डॉ. हंस वैश

D. डॉ. ऋतु रखोलिया

Ans.d

• इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (Indian Academy of Pediatrics - IAP) उत्तराखंड का हालिया अधिवेशन राजधानी देहरादून में आयोजित किया गया

• इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में देवभूमि सोसायटी ऑफ पीडियाट्रिक्स (Devbhoomi Society of Pediatrics) उत्तराखंड द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया

• मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में बाल रोग विभाग (Pediatrics Department) की विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु रखोलिया को 'एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड' से सम्मानित किया गया

Q. नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए किसे सम्मानित किया गया है?

A. डॉ. राजेंद्र राणा

B. प्रो. दुर्गेश पंत

C. विकास नौटियाल

D. प्रहलाद अधिकारी

Ans.b

• नई दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में ITTTI दून संस्कृति स्कूल के रजत जयंती समारोह के अवसर पर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया

• इस राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय 'विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से जनजातीय जीवन में परिवर्तन' रखा गया था

• कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा यूकॉस्ट (UCOST - Uttarakhand State Council for Science and Technology उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत को सम्मानित किया गया

• . प्रो. दुर्गेश पंत को यह प्रतिष्ठित सम्मान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों के लिए प्रदान किया गया

Q. हाल ही में पारिस्थितिकी-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के नंधौर वन्यजीव अभयारण्य के द्वारों पर किस नई सुविधा का विकास किया गया है?

A. नेचर सफारी ट्रेल

B. इको-हेरिटेज म्यूजियम

C. जैव विविधता

D. वन्यजीव संरक्षण केंद्र

Ans.c

• उत्तराखंड के नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में पारिस्थितिकी-पर्यटन और प्रकृति प्रेमियों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिए एक नई 'जैव विविधता गैलरी' विकसित की गई है

• नेधौर वन्यजीव अभयारण्य को आधिकारिक तौर पर वर्ष 2012 में अधिसूचित किया गया था जो कुमाऊँ वन क्षेत्र का एक प्रमुख हिस्सा है

• इस विशेष जैव विविधता गैलरी का निर्माण मुख्य रूप से अभयारण्य के 'चोर्गलिया' और 'काकरली' द्वारों पर किया गया 

• इस गैलरी में ऐतिहासिक 'नंधौर ट्रामवे प्रणाली' का दृश्य प्रलेखन भी मौजूद है जिसका उपयोग पूर्व में लकड़ी की निकासी और परिवहन के लिए किया जाता था

Q. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हाल ही में किस स्थान पर 'सीएसडी कैंटीन' और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण किया गया?

A. देहरादून

B. खटीमा (उधम सिंह नगर)

C. लैंसडाउन

D. रानीखेत

Comments