Uttarakhand Current Affairs 2025-26
Q. निम्न कथनों पर विचार कर सही विकल्प का चयन करें
कथन 1 : उदयपुरी बकरी को राष्ट्रीय पशु आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो करनाल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 43वीं पंजीकृत नस्ल के रूप में मान्यता दी गई है।
कथन 2 : यह नस्ल मूलरूप से उत्तराखण्ड के पौड़ी जिले के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाती है।
(a) केवल 1
(b) 1 व 2 दोनों
(c) केवल 2
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans.b
Q. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियें -
1. हाल ही में उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी वर्किस कंसल्टिंग इंजीनियर्स के बीच भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण तथा विकास को लेकर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये गए।
2. यह समझौता उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आइसलैंड के राजदूत डॉ. बेनेडिक्ट हॉस्कुलसन की उपस्थिति में सचिवालय में संपन्न हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
Ans.c
Q. उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान अधिनियम 2025 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. इस विधेयक के माध्यम से उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2016 और गैर-सरकारी अरबी-फारसी मदरसा मान्यता नियम 2019 को 1 जुलाई, 2026 से निरस्त किया जाएगा।
2. यह विधेयक केवल मुस्लिम समुदाय के मदरसों पर लागू होगा, जबकि अन्य अल्पसंख्यक संस्थानों को छूट दी गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / से सही है/हैं?
(a) 1 व 2
(b) केवल 2
(c) केवल 1
(d) न तो 1 और न ही 2
Ans.c
Q. उत्तरकाशी में आयोजित दीदी-भुली महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया है?
(a) रेखा आर्य
(b) नरेंद्र मोदी
(c) पुष्कर सिंह धामी
(d) गणेश जोशी
Ans.c
Q. निम्न कथनों पर विचार करें -
कथन 1 : भारत की पहली राष्ट्रीय स्तर की डीएनए आधारित हाथी गणना 2025 के अनुसार राज्य में हाथियों की कुल संख्या 1792 हैं।
कथन 2 : हाथी गणना 2025 में उत्तराखण्ड का देश में 5वाँ स्थान है
(a) केवल कथन 1 सत्य है
(b) केवल कथन 2 सत्य है
(c) कथन 1 व 2 दोनों सत्य हैं
(d) कथन 1 व 2 दोनों गलत हैं
Ans.c
Q. उत्तराखण्ड द्वारा पहली बार निम्नलिखित किस जिले में हेलीकॉप्टर शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था ।
(a) देहरादून
(b) पौड़ी गढ़वाल
(c) चंपावत
(d) पिथौरागढ़
Ans.a
Q. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः ?
1. उत्तराखंड में ' रणनीतिक सलाहकार समिति' का गठन जून 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में किया गया, जिसे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने मंजूरी दी थी।
2. टाटा ट्रस्ट के साथ त्रिपक्षीय समझौता जल प्रबंधन, टेलीमेडिसिन और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में 10 वर्षों तक ग्रामीण विकास को बढ़ावा देगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
Ans.c
Q. उत्तरकाशी के धराली में (05 अगस्त 2025) तबाही के बाद किस ऑपरेशन के तहत सेना, वायु सेना, NDRF व SDRF की टीमें बचाव कार्य में जुटीं -
(a) ऑपरेशन राहत
(b) ऑपरेशन जिंदगी
(c) ऑपरेशन कालनेमि
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans.b
Q. निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है
(a) भगीरथ एप का संबंध है - पर्यटन से
(b) पंचशूल पल्स है-रेडियो स्टेशन
(c) मिशन ओजस का उद्देश्य कुपोषण के प्रभाव को कम करना
(d) भूदेव एप का सम्बंध - भूकंप से
Ans.a
Q. 20 जून, 2025 को उत्तराखंड के देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया ?
(a) भारत के प्रधानमंत्री
(b) उत्तराखंड के राज्यपाल
(c) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
(d) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
Ans c
Q. निम्न में से कौन-सा सही सुमेलित है ?
(a) विकासखण्ड घाट का नया नाम नन्दा नगर
(b) उत्तराखण्ड का 9वां नगर निगम - श्रीनगर
(c) प्रदेश की पहली टनल पार्किंग - मसूरी
(d) उपर्युक्त सभी
Ana.d
Q. उत्तराखण्ड गौरव सम्मान की शुरूआत निम्न में से किस वर्ष की गयी थी
(a) 2020
(b) 2021
(c) 2022
(d) 2019
Ans.b
Q. निम्न कथनों पर विचार कीजिए -
कथन 1 : सरमोली विलेज को होमस्टे पर्यटन विलेज के रूप में जाना जाता है। यह गाँव पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में स्थित हैं।
कथन 2: अंगूरा ऊन विलेज के रूप में दरकोट को जाना जाता है।
(a) केवल कथन 1 सत्य है।
(b) केवल कथन 2 सत्य है
(c) कथन 1 व 2 सत्य है।
(d) दोनों कथन गलत है
Ana.c
Q. सूची-1 को सूची-॥ से सुमेलित कीजिए -
सूची-। सूची-॥
A. सरमोली 1. कृषि पर्यटन
B. सूपी 2. अंगोरा ऊन
C. दरकोट 3. होमस्टे पर्यटन
D. रौतू की बेली 4. पनीर गाँव
(a) 3 4 1 2
(b) 1 2 3 4
(c) 3 1 2 4
(d) 1 3 4 2
Ans. C
Q. राज्य के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों में से निम्न दिए गए ग्रामों को संबंधित जनपदों से सुमेलित कीजिए
संस्कृत ग्राम। स्थान (जनपद)
A. पांडे गाँव 1. खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
B. नगला तराई। 2. कोटाबाग (नैनीताल)
C. जैंती पांडेकोटा। 3. कपकोट (बागेश्वर)
D. सेरी 4. ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)
(a) A-4, B-3, C-2, D-1
(b) A-4, B-2, C-3, D-1
(c) A-1, B-2, C-3, D-4
(d) A-2, B-1, C-4, D-3
Ans. D
Q. हाल ही में उत्तराखण्ड के पर्वतारोही राकेश पंत ने अफ्रीका के सबसे ऊँचे पर्वत किलिमंजारो फतह किया है, उनका सम्बन्ध कौन से जिले से है?
(a) टिहरी
(b) पौड़ी
(c) अल्मोड़ा
(d) नैनीताल
Ans. C
Q. केन्द्र सरकार की राज्य खनन तत्परता सूचकांक में उत्तराखण्ड ने श्रेणी सी में देश में कौन-सा स्थान प्राप्त किया ?
(a) पहला
(b) दूसरा
(c) तीसरा
(d) चौथा
Ans.b
Q. मौसमी आपदाओं के पूर्वानुमानों को अधिक सटीक बनाने के लिए निम्न में से उत्तराखण्ड में कहाँ पर डॉप्लर रडार स्थापित नहीं किया गया है?
(a) शेर का डांडा (नैनीताल)
(b) मुक्तेश्वर (नैनीताल)
(c) सुरकंडा (टिहरी)
(d) लैंसडाउन (पौड़ी)
Ans.a
Q. सूची-1 को सूची-॥ से सुमेलित कीजिए (18वीं वन रिपोर्ट के अनुसार)
सूची-1। सूची-॥
A. सर्वाधिक खुले वन। 1. बागेश्वर
B. न्यूनतम खुले वन। 2. पौड़ी
C. सर्वाधिक झाड़ियाँ। 3, ऊधमसिंह नगर
D. सबसे कम झाड़ियाँ। 4. टिहरी।
(a) 2 3 4 1
(b) 4 3 2 1
(c) 1 2 3 4
(d) 2 4 1 3
Ans.a
Q. असंगत युग्म का चयन करें -
(a) राज्य की पहली तितली गैलरी जौलीग्रांट
(b) उत्तर भारत का पहला गोंद प्रजाति की नर्सरी - लालकुआँ
(c) राज्य का पहला ड्रोन पायलट प्रशिक्षण संस्थान देहरादून
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans. d
Q. राज्य में एक जिला दो उत्पाद योजना से सम्बन्धित जनपद तथा उनके प्रमुख उत्पादों के संदर्भ में सूची को सूची-॥ से सुमेलित कीजिए -
जिला. उत्पाद
A. उत्तरकाशी. 1. सेब एवं ऊनी हस्तशिल्प उत्पाद
B. देहरादून. 2. मशरूम एवं बेकरी उत्पाद
C. हरिद्वार. 3. गुड एवं शहद से बनी वस्तुएँ
D. पौड़ी गढ़वाल. 4. हर्बल उत्पाद एवं लकड़ी के फर्नीचर
(a)A-1, B-2, C-3, D-4
(b) A-2, B-4, C-1, D-3
(c)A-3, B-1, C-2, D-4
(d) A-4, B-2, C-3D-1
Ans.a
Q. निम्न कथनों पर विचार कर सही विकल्प का चयन करें -
1. जनवरी 2026 में इन्टरकॉम प्रणाली (आन्तरिक संचार व्यवस्था) लागू करने वाला पिथौरागढ़ जिला कारागार उत्तराखण्ड का पहला कारागार बना।
2. इस प्रणाली के तहत पारदर्शी दर्पण के माध्यम से कैदी और स्वजन एक-दूसरे को देख सकते हैं।
(a) 1 और 2
(b) केवल 1
(c) केवल 2
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans.a
Q. इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 में उत्तराखण्ड को किस श्रेणी में सम्मानित किया गया है?
(a) बेस्ट स्टेट (इमर्जिंग)
(b) बेस्ट परफार्मिंग स्टेट
(c) बेस्ट स्पोर्ट्स इन्फरास्ट्रक्चर स्टेट
(d) इनमें में से कोई नहीं
Ans.a
Q. कथन (A) : उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसने डोन फोर्स का गठन किया।
कारण (R) : यह ड्रोन कृषि निगरानी हेतु बनाए गए थे।
(a) दोनों कथन सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) दोनों कथन सही हैं पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, (R) सही है।
Ans.c
Comments