Uttarakhand budget 2026
Q. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्तराखंड के बजट का कुल आकार कितना है?
A. 1,01,175.33 करोड़
B. 1,10,143.12 करोड़
C. 1,11,703.21 करोड़
D. 67,525.77 करोड़
Ans.c
• 2026-27 के लिए कुल व्यय (जो बजट का आकार होता है) 1,11,703.21 करोड़ रुपये है। इस कुल आकार में राजस्व व्यय (Revenue Expenditure) 64,989.44 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) 46,713.77 करोड़ रुपये शामिल है
Q. पिछले वर्ष की तुलना में उत्तराखंड के कुल बजट में कितने प्रतिशत की दर्ज की गई है
(A) 9.48 प्रतिशत
(B) 11 प्रतिशत
(C) 10.41 प्रतिशत
(D) 13 प्रतिशत
Ans.c
• बजट 2026-27-: 1,11,703.21 करोड
• बजट 2025-26-: 101175 करोड
• अंत्तर -: 10,527 करोड़ (10.41 प्रतिशत)
Q. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्तराखंड का बजट किसने पेश किया?
A. रमेश पोखरियाल निशंक
B. पुष्कर सिंह धामी
C. नारायण दत्त तिवारी
D. प्रेमचंद अग्रवाल
Ans.b
• वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट वर्तमान वित्त मंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पेश किया गया है। ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो उत्तराखंड का पहला बजट 3 मई 2001 को तत्कालीन वित्त मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पेश किया था। राज्य में निर्वाचित सरकार का पहला बजट 2002-03 में नारायण दत्त तिवारी ने पेश किया था।
Q. बजट 2026-27 का संतुलन बजट किस अवधारणा पर आधारित है?
(A) संतुलन
(B) ज्ञान और संवृद्धि
(C) संतुलन और विज्ञान
(D) संतुलन तथा ज्ञान
Ans.c
Q. उत्तराखंड बजट 2026-27 में अपनाए गए 'GYAN' मॉडल में इन अक्षरों का सही अर्थ क्या है?
A. Growth, Youth, Agriculture, Nation
B. Gareeb, Yuva, Annadata, Nari
C. Gramin, Yojana, Awas, Nidhi
D. Green, Youth, Aatmanirbhar, Nari
Ans.b
Q. बजट के मुख्य बिंदु 'SANTULAN' (संतुलन) में 'T' का क्या अर्थ है?
A. तीव्र विकास
B. तकनीकी शिक्षा
C. पर्यटन संवर्धन
D. त्वरित न्याय
Ans.a
• बजट का मुख्य बिन्दु - SANTULAN (संतुलन)
S - समावेशी विकास
A - आत्मनिर्भर
N - नई सोच
T- तीव्र विकास
U- उन्नत गाँव एवं शहर
L - लोक सहभागिता
A - आर्थिक शक्ति
N - न्यायपूर्ण व्यवस्था
Q. उत्तराखंड बजट की विशेषताओं में 'नया परिवेश' के अंतर्गत 'केदार' (KEDAR) मॉडल में 'R' का क्या अर्थ है?
A. रोजगार सृजन
B. राजस्व वृद्धि
C. रिवर्स माइग्रेशन
D. ग्रामीण विकास
Ans.c
• उत्तराखंड बजट में राज्य के विकास के लिए 'नया परिवेश' के तहत 'केदार' (KEDAR) की विशेष संकल्पना पेश की गई है। इसमें 'R' का अर्थ 'रिवर्स माइग्रेशन' (पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकना और लोगों को वापस लाना) है। केदार (KEDAR) का पूर्ण रूप इस प्रकार है:
K - कौशल विकास (Skill Development)
E - इकालॉजी संवर्धन (Ecology Enhancement)
D - धरोहर संरक्षण (Heritage Conservation)
A - अवसंरचना निर्माण (Infrastructure Construction)
R - रिवर्स माइग्रेशन (Reverse Migration)
Q. बजट में वर्णित 'मानस' (MANAS) संकल्पना में 'N' किस विशेषता को दर्शाता है?
A. न्यायपूर्ण
B. नवोन्मेषी
C. नारी कल्याण
D. नवीन तकनीक
Ans.b
• राज्य के समग्र और सांस्कृतिक विकास को दिशा देने के लिए बजट में 'मानस' (MANAS) विजन प्रस्तुत किया गया है। इसमें 'N' का तात्पर्य 'नवोन्मेषी' (Innovative - नई सोच और नवाचार) से है। मानस (MANAS) का पूरा अर्थ निम्नलिखित है:
M - मंगलकारी (Auspicious/Beneficial) A- अवसरयुक्त (Full of Opportunities)
N - नवोन्मेषी (Innovative)
A- आध्यात्मिक (Spiritual)
S - सांस्कृतिक गतिविधियां (Cultural Activities)
Q. उत्तराखंड के वर्तमान बजट में न्यूनतम योगदान किस क्षेत्र का रहा है?
(A) कृषि
(B) उद्योग
(C) सेवा
(D) कोई नहीं
Ans.a
Q. वर्तमान बजट में उत्तराखंड का कुल राजकोषीय घाटा कितना है?
(A) 11354.84 (3 प्रतिशत)
(B) 10341.54 (4 प्रतिशत)
(C) 12578.79 (2.94 प्रतिशत)
(D) 13631.79 (2.59 प्रतिशत)
Ans.c
• सरकार ने राजकोषीय घाटे को (2.94%) सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के 3.0 प्रतिशत तक सीमित रखा है।
• इस बजट में 22,536.33 करोड़ का राजस्व अधिशेष (Revenue Surplus) दिखाया गया है, जो राज्य के अच्छे वित्तीय प्रबंधन का संकेत है।
• FRBM एक्टः राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन (FRBM) अधिनियम के तहत राज्यों को अपना राजकोषीय घाटा 3% के के भीतर भीतर रखना रखना होता है।
Q. FRBM अधिनियम के तहत लोक ऋण (Public Debt) को GSDP के कितने प्रतिशत की सीमा के अंतर्गत सुरक्षित माना जाता है?
A. 25.00%
B. 30.50%
C. 32.50%
D. 35.00%
Ans.c
Q. वर्तमान बजट में जेंडर बजट हेतु कितनी वृद्धि दर्ज की गई है।
(A) 2730 करोड
(B) 3000 करोड़
(C) 2580 करोड
(D) 2967 करोड़
Ans.a
• बजट 2026-27 में जेंडर बजट 19692.02 करोड़
• बजट 2025-26 में जेंडर बजट 16961.32 करोड़
Q. बजट 2026-27 के अनुसार राज्य की जी०एस०डी०पी० कितनी है
(A) 371890 करोड़
(B) 3,81,889 करोड
(C) 391881 करोड़
(D) कोई नहीं
Ans.b
Q. उत्तराखंड की प्रतिव्यक्ति आय में वर्ष 2026-27 के बजट में पिछले वर्ष के सापेक्ष कितनी वृद्धि हुई है?
(A) 11.33 प्रतिशत
(B) 8.03 प्रतिशत
(C) 10.33 प्रतिशत
(D) 9.99 प्रतिशत
Ans. A
• उत्तराखंड 2,73,921
• भारत 2,19,575
Q. वर्तमान आर्थिक समीक्षा के अनुसार उत्तराखंड की आर्थिक विकास दर कितनी अनुमानित की गई है?
(A) 7.23 प्रतिशत
(B) 8.2 प्रतिशत
(C) 7.5 प्रतिशत
(D) 6.9 प्रतिशत
Ans.a
Q. वर्तमान बजट के अनुसार उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में सवाधिक योगदान किस क्षेत्र का है?
(A) प्राथमिक (9.59 प्रतिशत)
(B) द्वितीयक (39.95 प्रतिशत)
(C) तृतीयक (50.46 प्रतिशत)
(D) सभी का सामान
Ans. C
• सर्वाधिक 50.46% का योगदान तृतीयक क्षेत्र (Tertiary Sector / Services) का है। इसके बाद द्वितीयक क्षेत्र (Secondary Sector) का योगदान 39.95% और कृषि व संबद्ध प्राथमिक क्षेत्र (Primary Sector) का योगदान मात्र 9.59% है
Q. उत्तराखंड के वर्तमान बजट में राज्य की सर्वाधिक आय में किसका हिस्सा है
(A) लोकऋण
(B) स्वयं कर का राजस्व
(C) केंन्द्रीय करों में राजस्व
(D) ब्याज
Ans.b
• राज्य के खजाने में 'रुपये आने का क्रम': सबसे अधिक 28.85% हिस्सा 'स्वयं का कर राजस्व' (State's Own Tax Revenue) से आता है। इसके बाद दूसरा सबसे बड़ा स्रोत 'लोक ऋण' (Public Debt) है जो 24.04% है। तीसरे स्थान पर 'केंद्र सरकार से सहायता अनुदान' (20.59%) और चौथे पर 'केंद्रीय करों में राज्यांश' (19.39%) है।
Q. राज्य का सर्वाधिक व्यय (रुपया जाता है) किस मद में होता है?
A. पेंशन
B. वृहत एवं लघु निर्माण कार्य
C. वेतन, भत्ते, मजदूरी आदि अधिष्ठान व्यय
D. निवेश ऋण
Ans.c
• राज्य सरकार का सबसे बड़ा खर्च उसके कर्मचारियों पर होता है। कुल बजट का 25.45% हिस्सा 'वेतन, भत्ते, मजदूरी आदि अधिष्ठान व्यय' पर खर्च होता है। इसके अलावा, 'वृहत्/लघु निर्माण कार्य' पर 12.49% और पेंशन पर 12.45% खर्च होता है
Q. बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाली 'नंदा गौरा योजना' के लिए 2026-27 के बजट में ₹220 करोड़ का प्रावधान है। इस योजना के तहत बालिकाओं को कुल कितनी वित्तीय सहायता मिलती है?
A. ₹21,000
B. 251,000
C. ₹62,000
D. ₹75,000
Ans. C
Q. वर्तमान बजट के अनुसार निर्भया फंड हेतु कितनी राशि का प्रावधान है।
(A) 111.02 करोड़
(B) 100 करोड़
(C) 300 करोड़
(D) 75 करोड
Ans. A
Q. पर्वतीय क्षेत्रों में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए 'मिशन एप्पल' (Mission Apple) के लिए 2026-27 के बजट में कितनी राशि आवंटित की गई है?
A. ₹25 करोड़
B. ₹30 करोड़
C. 42 करोड़
D. 50 करोड़
Ans.c
Q. उत्तराखंड के ग्रामीण और सीमांत क्षेत्रों से 'पलायन की रोकथाम' (Migration Prevention) के लिए बजट में कितना विशेष प्रावधान किया गया है?
A. ₹10 करोड़
B. ₹25 करोड़
C. ₹50 करोड़
D. ₹100 करोड़
Ans.a
Q. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना' (PMMSY) के लिए उत्तराखंड बजट में कितनी राशि आवंटित की गई है?
A. ₹100.50 करोड़
B. ₹125.00 करोड़
C. ₹160.13 करोड़
D. ₹200.00 करोड़
Ans.c
• राज्य में 'नीली क्रांति' (Blue Revolution) को बढ़ावा देने के लिए ₹160.13 करोड़ का बजट रखा गया है।
Q. उत्तराखंड बजट 2026-27 में 'शिक्षा, खेल, युवा कल्याण व संस्कृति' विभाग के लिए कितनी धनराशि आवंटित की गई है?
A. 4,546.47 करोड़ रुपये
B. 12,660.60 करोड़ रुपये
C. 56,906.05 करोड़ रुपये
D. 3,860.22 करोड़ रुपये
Ans b
• उत्तराखंड सरकार द्वारा हाल ही में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभागवार बजट आवंटन के आंकड़े जारी किए गए हैं
• इस बजट में सबसे बड़ा आवंटन 'वित्त, कर, नियोजन और सचिवालय सेवाओं' -Finance, Taxes, Planning and Secretariat Services के लिए 56.906.05 करोड़ रुपये किया गया है।
• राज्य में मानव संसाधन विकास को गति देने के लिए 'शिक्षा, खेल, युवा कल्याण व संस्कृति' Education, Sports, Youth Welfare & Culture विभाग को दूसरा सर्वाधिक बजट 12,660.60 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है।
Q. राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली 'अन्नपूर्ति योजना' (Annapurti Scheme) के लिए 2026-27 में कितना बजट है?
A. ₹500 करोड़
B. ₹850 करोड़
C. 1,300 करोड़
D. ₹1,500 करोड़
Ans.c
• GYAN मॉडल के 'A' (अन्नदाता/गरीब) स्तंभ को मजबूत करने के लिए अन्नपूर्ति योजना को सबसे बड़े आवंटनों में से एक, 21,300 करोड़ दिए गए हैं
Q. युवाओं में उद्यमशीलता विकसित करने के लिए संचालित 'मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना' को 2026-27 में कितना बजट दिया गया है?
A. ₹40 करोड़
B. ₹50 करोड़
C. 360 करोड़
D. ₹80 करोड़
Ans. B
• महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण को लक्षित करने वाले जेण्डर बजट में इस वर्ष वृद्धि की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यह राशि 19,692.02 करोड़ रुपये रखी गई है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष (2025-26) में यह 16,961.32 करोड़ रुपये थी
Q. सेक्टरवार बजट आवंटन में सबसे बड़ा हिस्सा किस क्षेत्र को प्राप्त हुआ है?
A. सामान्य सेवायें
B. सामाजिक सेवायें
C. आर्थिक सेवायें
D. स्थानीय निकायों को अनुदान
Ans.a
• बजट का सबसे बड़ा हिस्सा 'सामान्य सेवाओं' (General Services) पर खर्च होता है, जो. 31,360.77 करोड़ रुपये है। इसमें राज्य की व्यवस्था बनाए रखने का बुनियादी खर्च शामिल है, जैसे सरकारी कर्मचारियों का वेतन, पेंशन, पुलिस व्यवस्था, न्यायपालिका और पुराने कर्जी पर ब्याज का भुगतान। सामाजिक सेवाओं पर 29,126.23 करोड़ खर्च होंगे। आर्थिक सेवायें (Economic Services) पर 19350.18 करोड़ खर्च होंगे। स्थानीय निकायों को अनुदान (Grants to Local Bodies) पर: 3305.00 करोड़ खर्च होंगे
Q. वर्ष 2027 में होने वाले 'हरिद्वार अर्द्धकुंभ मेले' के अर्द्धकुंभ मेले' के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बजट 2026-27 में केंद्र सरकार से कितने अनुदान का प्रावधान किया गया है?
A. ₹500 करोड़
B. ₹750 करोड़
C. 1027 करोड़
D. ₹1500 करोड़
Ans.c
Q. ग्रामीण विकास' (Rural Development) विभाग को उत्तराखंड बजट 2026-27 में कितनी धनराशि आवंटित हुई है?
A. 2,912.50 करोड़ रुपये
B. 3,524.70 करोड़ रुपये
C. 3,860.22 करोड़ रुपये
D. 4,243.35 करोड़ रुपये
Ans.c
Q. उत्तराखंड के स्थानीय मोटे अनाजों (Millets) को बढ़ावा देने के लिए 'मिलेट मिशन' (Shree Anna) के तहत कितनी राशि का प्रावधान है?
A. ₹10 करोड़
B. ₹12 करोड़
C. 15 करोड़
D. ₹20 करोड़
Ans.a
Q. राज्य सरकार द्वारा जारी बजट -2026-27 में शिक्षा हेतु कुल कितने बजट का प्रावधान है।
(A) 2500 करोड़
(B) 10,000 करोड़
(C) 12,660 करोड
(D) 15735 करोड़
Ans.c
Q. बजट 2026-27 में स्वास्थ्य सुधार हेतु कुल कितने बजट का प्रावधान है?
(A) 3200 करोड़
(B) 1500 करोड
(C) 2700 करोड़
(D) 3200 करोड़
Ans.
आयुष्मान भारत के लिए 600 करोड़ (50 करोड़ की वृद्धि)
प्रसूता ईजा बोई योजना 14.13 करोड़
Q. वर्तमान आर्थिक के अनुसार उत्तराखंड में गरीबी का प्रतिशत लगभग कितना है?
(A) 8.6 प्रतिशत
(B) 6.92 प्रतिशत
(C) 9.7 प्रतिशत
(D) 8.1 प्रतिशत
Ans.b
Q. वर्तमान ऑकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में रोजगार में लगभग कितनी वृद्धि दर्ज की गई है?
(A) 4.3 प्रतिशत
(B) 2.91 प्रतिशत
(C) 3.5 प्रतिशत
(D) 8.1 प्रतिशत
Ans.a
Q. शौचालय उपलब्ध कराने के मामले में उत्तराखंड का प्रतिशत अनुपात कितना है?
(A) 100 प्रतिशत
(B) 90 प्रतिशत
(C) 80 प्रतिशत
(D) 75 प्रतिशत
Ans.a
Q. वर्तमान बजट के अनुसार राजस्व अधिशेष जीएसडीपी का लगभग कितन' अनुमानित है?
(A) 0.6 प्रतिशत
(B) 0.8
(C) 2.9 प्रतिशत
(D) 2.8
Ans.a
Comments