Uttarakhand current affairs march 2026
Q. देहरादून के लोक भवन में आयोजित 'वसंतोत्सव-2026' के दौरान डाक विभाग द्वारा किस विषय पर विशेष डाक आवरण (पोस्टल कवर) जारी किया गया?
A. ब्रह्म कमल
B. भोज पत्र
C. बुरांश पुष्प
D. हिमालयी जड़ी-बूटी
Ans.b
• वसंतोत्सव-2026 का आयोजन 27 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक लोक भवन, देहरादून (उत्तराखंड) में किया गया।
• इस वर्ष वसंतोत्सव-2026 की मुख्य थीम "फ्लोरल हीलिंगः नेचर्स पाच टू वेल बीइंग" (Floral Healing: Nature's Path to Well Being) रखी गई है।
• कार्यक्रम में डाक विभाग द्वारा हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक "भोज पत्र" (Bhoj Patra) पर आधारित एक विशेष पोस्टल कवर का विमोचन किया गया
Q. फरवरी-मार्च 2026 में भारत और जापान के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन' (Dharma Guardian) का 7वाँ संस्करण कहाँ आयोजित किया गया?
A. पिथौरागढ़, उत्तराखंड
B. चौबटिया, उत्तराखंड
C. उमरोई, मेघालय
D. लद्दाख
Ana b
• भारत और जापान के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन' (7वां सस्करण)
• 24 फरवरी में 9 मार्च 2026 तक चौबटिया, उत्तराखंड
अन्य भारत & जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास
• JIMEX (Japan-India
• वीर गार्डियन (Veer Guardian
• शिन्यू मैत्री (Shinyuu Maitri)
• मलाबार (Malabar)
Q. देश का पहला एलिवेटेड ई-बीआरटीएस (Elevated E-BRTS) प्रोजेक्ट किस शहर में स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है, जो चीन के शियामेन (Xiamen) मॉडल पर आधारित है?
A. शिमला
B. देहरादून
C. गुवाहाटी
D. लखनऊ
Ans.b
• उत्तराखंड सरकार ने देहरादून में सार्वजनिक परिवहन, को बेहतर बनाने के लिए Elevated E-BRTS परियोजना शुरू करने का निर्णय लिया है
• E-BRTS का पूर्ण रूप Electric Bus Rapid Transit System (इलेक्ट्रिक बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) है
• धरातल पर उतरने के बाद यह देश का पहला ऐसा मॉडल होगा जहां सड़क के ऊपर पिलर आधारित एलिवेटेड कॉरिडोर बनाकर विशेष ई-बसों का संचालन किया जाएगा
• भविष्य में इस एलिवेटेड कारिडोर को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश से भी जोड़ने की योजना है
• यह प्रणाली वैश्विक स्तर पर चीन के शियामेन शहर के मॉडल का अनुसरण करती है, जहां इसे 2008 में सफलतापूर्वक शुरू किया गया था
• देहरादून और शियामेन में भौगोलिक समानताएं, सड़क चौड़ीकरण की कम गुंजाइश और बढ़ता ट्रैफिक दबाव जैसे कारण इस मॉडल को देहरादून के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाते है
Q. मसूरी प्रेस क्लब के वार्षिक स्मारिका लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में कितनी विभूतियों को सम्मानित किया गया?
A. तीन
B. चार
C. पांच
D. सात
Ans.c
• मसूरी प्रेस क्लब (Mussoorie Press Club) का वार्षिक स्मारिका लोकार्पण और सम्मान समारोह नगरपालिका सभागार में आयोजित किया गया
• उत्तराखंड के पूर्व DGP (Director General of Police पुलिस महानिदेशक) अनिल रतूड़ी को प्रशासनिक सेवाओं और साहित्य सुजन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया
• झुमैलो ग्रुप की प्रमिला नेगी को राज्य की लोक संस्कृति (Folk Culture) के संवर्धन और उसे बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया
• गौरी को युवा लेखन के क्षेत्र में उनके शानदार कार्य के लिए सम्मान प्राप्त हुआ
डॉ. खजान सिंह चौहान को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (Medicine and Health) के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया
Q. हाल ही में मार्च 2026 में MoEFCC द्वारा 'रेलवे ट्रैक पर हाथियों की मृत्यु को कम करने के लिए नीति कार्यान्वयन' विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कहाँ किया गया?
A. वन अनुसंधान संस्थान (FRI), देहरादून
B. भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (IIFM), भोपाल
C. भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII), देहरादून
D. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (NEERI), नागपुर
Ans.c
• मार्च 2026 में MoEFCC (Ministry of Environment, Forest and Climate Change / पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय) द्वारा एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
• इस कार्यशाला का आयोजन WII (Wildlife Institute of India / भारतीय वन्यजीव संस्थान) देहरादून में किया गया, जिसका उद्देश्य रेलवे दुर्घटनाओं में हाथियों की मृत्यु को रोकने की रणनीतियों को मजबूत करना था।
• भारत में वैश्विक एशियाई हाथियों की आबादी का 60% से अधिक हिस्सा मौजूद है, लेकिन आवास विखंडन और रेलवे के विस्तार के कारण उत्तराखंड, असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में इनकी मृत्यु की घटनाएँ बढ़ी हैं।
Q. हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित 'मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026' में उत्तराखंड के किस वरिष्ठ खेल प्रोत्साहक को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है?
A. जसपाल राणा
B. डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत
C. परिमार्जन नेगी
D. लक्ष्य सेन
Ans.b
• चंडीगढ़ में आयोजित मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 (Masters National Games) के उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत को खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया
• यह सम्मान उन्हें IOA (Indian Olympic Association भारतीय ओलंपिक संघ) के पूर्व अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक से जुड़े सदस्य नरेंद्र बत्रा द्वारा प्रदान किया गया
• डॉ. रावत पिछले 27 वर्षों से उत्तराखंड में खेलों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं और 5 से 70 वर्ष तक के लोगों को जागरुक कर रहे हैं
Q. हाल ही में जारी 'क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026' में देहरादून स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय ने एशिया स्तर पर कौन सी रैंक हासिल की है?
A. 1526 वीं
B. 1380 वीं
C. 1294 वीं
D. 1450 वीं
Ans.b
Q. हाल ही में उत्तराखंड को 'एजुकेशन हब' बनाने के उद्देश्य से राज्य मंत्रिमंडल ने 3 नए विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी है, इनमें से 'माउंट वैली यूनिवर्सिटी' किस जिले में स्थापित की जाएगी?
A. देहरादून
B. हरिद्वार
C. नैनीताल
D. अल्मोड़ा
Ans.c
• उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने राज्य को एक प्रमुख 'एजुकेशन हब' (Education Hub / शिक्षा का केंद्र) बनाने के महत्वपूर्ण उद्देश्य से 3 नए विश्वविद्यालयों की स्थापना को हरी झंडी दे दी है।
• इन स्वीकृत विश्वविद्यालयों में से 'माउंट वैली यूनिवर्सिटी' की स्थापना कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले में की जाएगी।
• इसके अलावा अन्य दो विश्वविद्यालय- 'तुलज यूनिवर्सिटी' और 'शिवालिक यूनिवर्सिटी' राज्य की राजधानी देहरादून में स्थापित किए जाएंगे।
Q. उत्तराखंड सरकार द्वारा घोषित 'भक्त दर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार 2025' के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु किसे चुना गया है?
A. प्रो. एच.सी. पुरोहित
B. डॉ. शिव चंद सिंह रावत
C. डॉ. सुरेंद्र सिंह सुथार
D. डॉ. रेनू धस्माना
Ans.d
1. चिकित्सा
• डॉ. रेनू धस्माना
• प्रिंसिपल, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट
• नेत्र चिकित्सा और विट्रियोरेटिनल सर्जरी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने के लिए
2. प्रबंधन
• प्रो. एच.सी. पुरोहित
• वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग, दून विश्वविद्यालय, देहरादून
• प्रबंधन के क्षेत्र में 60 से अधिक शोध पत्रों के साथ उनके लंबे शैक्षणिक योगदान के लिए
3. पर्यावरण विज्ञान
• डॉ. सुरेंद्र सिंह सुथार
• पर्यावरण विज्ञान विभाग, दून विश्वविद्यालय, देहरादून
• Solid Waste Management और बॉयोचार उत्पादन जैसे गंभीर पर्यावरणीय विषयों पर शोध के लिए
4. इतिहास
• डॉ. शिव चंद सिंह रावत
• इतिहास विभाग, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर
• इतिहास के क्षेत्र में गहन शोध और ग्रामीण शिक्षा में सुधार के लिए सम्मानित किया जाएगा
Q. उत्तराखंड सरकार द्वारा 'मौन पालन नीति 2026' का कुल प्रस्तावित बजट कितना निर्धारित किया गया है?
A. 100 करोड़ रुपय
B. 111 करोड़ रुपये
C. 127 करोड़ रुपये
D. 150 करोड़ रुपये
Ans. B
Q. चारधाम यात्रा 2026 के दौरान तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए राज्य सरकार ने किस नए डिजिटल पोर्टल को लागू किया है?
A. ई-संजीवनी पोर्टल
B. ई-आरोग्य पोर्टल
C. ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल
D. देवभूमि स्वास्थ्य पोर्टल
Ans.c
• उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा 2026 के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल करते हुए ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल (e-Swasthya Dham Portal) लागू किया है।
• इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों में तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की रियल टाइम मॉनिटरिंग करना है।
• इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक तीर्थयात्री का अनिवार्य पंजीकरण किया जाएगा और उनके स्वास्थ्य की डिजिटल ट्रैकिंग की जाएगी।
Q. हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किन शहरों के बीच विमान हवाई सेवा का उद्घाटन किया
A. देहरादून और नैनीताल
B. देहरादून और पिथौरागढ़
C. हरिद्वार और अल्मोड़ा
D. ऋषिकेश और चमोली
Ans.b
Q. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गई निःशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा किस अभियान के तहत प्रारंभकी गई है?
A. सुरक्षित उत्तराखंड मिशन
B. मातृ सुरक्षा योजना
C. अब दूरी नहीं बनेगी बाधा, सुरक्षित मातृत्व हमारा वादा
D. जननी सुरक्षा अभियान
Ans.c
Q. चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026' को शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?
A. कुमाऊँ हेरिटेज फेस्टिवल
B. विंटर कॉर्बेट फेस्टिवल
C. स्प्रिंग कॉर्बेट फेस्टिवल
D. समर कॉर्बेट फेस्टिवल
Ans.b
• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊँ क्षेत्र के चंपावत ज़िले में 'चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026' का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।
• यह एक सप्ताह तक चलने वाला सांस्कृतिक और पर्यटन कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य क्षेत्र की विरासत और संस्कृति को बढ़ावा देना है।
• शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए इस आयोजन को 'विंटर कॉर्बेट फेस्टिवल' का नाम भी दिया गया है।
• यह महोत्सव मुख्य रूप से काली कुमाऊँ की होली परंपराओं जैसे बैठकी होली, खड़ी होली, चौफुल्ला और विविध लोक कलाओं का उत्सव है।
Q. गुजरात के वीर नर्मद विश्वविद्यालय में आयोजित 'उत्तराखंड विरासत महोत्सव' में प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए 'विशिष्ट सेवा सम्मान' से किसे सम्मानित किया गया है?
A. डॉ. वीरेंद्र रावत
B. डॉ. विनोद प्रसाद जुगलान
C. दिनेश कलूड़ा
D. डॉ. तेजपाल सिंह बिष्ट
Ans.b
• गुजरात के सूरत स्थित वीर नर्मद विश्वविद्यालय में उत्तराखंड समाज द्वारा 'उत्तराखंड विरासत महोत्सव' का आयोजन किया गया।
• पर्यावरणविद डॉ. विनोद प्रसाद जुगलान को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
• डॉ. जुगलान शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त पर्यावरण संयोजक हैं और पिछले वर्ष उन्हें न्यूयॉर्क में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण सम्मान भी मिल चुका है।
• लम्बगांव के युवा उद्यमी दिनेश कलूड़ा को उत्तराखंड में प्रति पलायन या रिवर्स माइग्रेशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया
Q. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला ऐतिहासिक 'झंडा मेला' सिखों के किस गुरु के जन्मदिवस और दून घाटी में उनके आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?
A. गुरु राम राय जी
B. गुरु हर राय जी
C. गुरु गोबिंद सिंह जी
D. गुरु तेग बहादुर जी
Ans.a
• ऐतिहासिक 'झंडा मेला'देहरादून में आयोजित होने वाला यह मेला गुरु राम राय जी के जन्मदिन और दून घाटी में उनके आगमन की याद में मनाया जाता है।
• मुख्य विवरण:तिथि: यह मेला हर साल होली के पांचवें दिन (चैत्र कृष्ण पंचमी) शुरू होता है।स्थान: यह देहरादून के ऐतिहासिक 'गुरु राम राय दरबार साहिब' परिसर में आयोजित किया जाता है।
• महत्त्व: गुरु राम राय जी सिखों के सातवें गुरु, गुरु हर राय जी के ज्येष्ठ पुत्र थे। उन्होंने ही 1676 में देहरादून में डेरा डाला था, जिससे इस शहर का नाम 'देहरादून' पड़ा।
Q. देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026' के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसे 'आदि गौरव सम्मान' से सम्मानित किया?
A. चंदर सिंह राही और प्रीतम भरतवाण
B. स्वर्गीय रिंकू देवी राणा और दर्शन लाल
C. बसंती बिष्ट और माधुरी बड़थ्वाल
D. नरेंद्र सिंह नेगी और हीरा सिंह राणा
Ans.b
• हाल ही में देहरादून के परेड ग्राउंड में 'उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026' (Uttarakhand State Tribal Festival 2026) का आयोजन किया गया
• इस् महोत्सव में देश के 12 राज्यों के जनजातीय प्रतिनिधियों ने अपनी सांस्कृतिक परंपराओं का प्रदर्शन कर इसे एक राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया
• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू लोक गायिका स्वर्गीय रिंकू देवी राणा और दर्शन लाल को उनके विशेष योगदान के लिए 'आदि गौरव सम्मान' से सम्मानित किया
Q. पुष्कर सिंह धामी द्वारा जौनसार के किस युवा साहित्यकार को 'उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान' (Uttarakhand Sahitya Gaurav Samman) से सम्मानित किया गया ?
A. रतन सिंह जौनसारी
B. सचिन चौहान
C. केदार सिंह चौहान
D. नंदलाल भारती
Ans.
• जौनसार (डेरियो) के 25 वर्षीय युवा साहित्यकार व अनुवादक सचिन चौहान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 'उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान' (गंगा प्रसाद विमल पुरस्कार) से सम्मानित किया गया。 यह सम्मान उन्हें डॉ. संजीव चोपड़ा की पुस्तक 'We the People of the States of Bharat' के उत्कृष्ट हिंदी अनुवाद 'हम भारत के राज्यों के लोग' के लिए प्रदान किया गया है。 इस सम्मान के साथ ही वह इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के सबसे युवा विजेता बन गए
Q. उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने किस विश्वविद्यालय द्वारा विकसित 'प्रज्ञानम्' (Pragyanam) एआई चैटबॉट का लोकार्पण किया है?
A. कुमाऊं विश्वविद्यालय
B. श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय
C. दून विश्वविद्यालय
D. जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय
Ans.b
• उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित 'प्रज्ञानम्' (Pragyanam) एआई चैटबॉट का लोकार्पण किया है
• यह चैटबॉट भारतीय ज्ञान परंपरा (जैसे वेद, पुराण, उपनिषद आदि) को आधुनिक तकनीक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जोड़ने के लिए बनाया गया है
Comments