Uttarakhand weekly current affairs 19 april 2026

 Q. उत्तराखंड का कौन सा संस्थान भारत की पहली 'जेनएआई-पावर्ड कैंपस' यूनिवर्सिटी बनी? 

A. ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी

B. IIT रुड़की 

C. हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय 

D. इनमें से कोई नहीं

Ans. A

• तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अमेजन वेब सर्विसेज के सहयोग से यह संस्थान भारत की पहली 'जेनएआई-पावर्ड कैंपस' यूनिवर्सिटी बन गई है

Q. उत्तराखंड के किस विवि ने क्यूएस एशिया रैंकिंग 2026 में  जगह बनाई?

A. ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी

B. IIT रुड़की 

C. हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय

D. स्वामी राम हिमालयन विवि

Ans.d

• विश्वविद्यालय को क्यूएस एशिया रैंकिंग 2026 में एशिया स्तर पर 1380वीं रैंक प्राप्त हुई है। इस रैंकिंग में एशिया के लगभग 6,350 विश्वविद्यालयों में से 1,526 संस्थानों को शामिल किया गया। भारत ने इस सूची में 294 विश्वविद्यालयों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है

Q. हाल ही में किस धाम के कपाट खुलने पर तिमुडिया उत्सव का आयोजन हुआ?

A. यमुनोत्री

B. गंगोत्री

C. बद्रीनाथ

D. केदारनाथ 

Ans. C

Q. हाल ही में किन तीन राज्यों में देश का पहला ट्रांस बाउंड्री टाइगर रजर्व बनाने का प्रस्ताव रखा?

A. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश 

B. उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हरियाणा 

C. उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश हरियाणा 

D. इनमें से कोई नहीं 

Ans. A

Q. हाल ही में किसे लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया?

A. नरेंद्र मोदी 

B. अमिताभ बच्चन 

C. कैलाश सत्यार्थी 

D. इनमें से कोई नहीं

Ans. C

Q. हाल ही में साइप्रस में FIDE महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीता है?

A) कोनेरू हम्पी

B) हरिका द्रोणावल्ली

C) आर. वैशाली

D) तानिया सचदेव

उत्तर: C) आर. वैशाली 

Q. दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग के जरिए होने वाले शेयर बाजार धोखाधड़ी और निवेश से जुड़े घोटालों पर रोक लगाने के लिए हाल ही में किन दो संस्थाओं ने समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?

A) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI)

B) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)

C) दूरसंचार विभाग (DoT) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)

D) दूरसंचार विभाग (DoT) और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI)

उत्तर: C) दूरसंचार विभाग (DoT) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)

भारत की वित्तीय प्रणाली की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से दूरसंचार विभाग (DoT) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने आज एक महत्वपूर्ण पहल की है। दोनों संस्थाओं ने दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग के जरिए होने वाले शेयर बाजार धोखाधड़ी और निवेश से जुड़े घोटालों पर रोक लगाने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Q. भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'DUSTLIK' का वर्तमान में कौन सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है?

A) 5वां

B) 6वां

C) 7वां

D) 8वां

उत्तर: C) 7वां

• भारत-उज़्बेकिस्तान का 7वां संयुक्त सैन्य अभ्यास 'DUSTLIK' वर्तमान में उज़्बेकिस्तान में चल रहा है। यह 14 दिवसीय अभ्यास, जो 12 से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, नमनगन के गुरुमसरॉय फील्ड ट्रेनिंग एरिया में हो रहा है। यह एक वार्षिक आयोजन है जो बारी-बारी से भारत और उज़्बेकिस्तान में आयोजित किया जाता है, जिसका पिछला संस्करण अप्रैल 2025 में पुणे के औंध में आयोजित किया गया था।

Q. 'सांसद खेल महाकुंभ' का आयोजन यूपी के किस शहर में किया जा रहा है?

A) मेरठ 

B) कानपुर

C) वाराणसी 

D) लखनऊ 

उत्तर: D) लखनऊ 

• लखनऊ में 13 अप्रैल 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में 'सांसद खेल महाकुंभ' (Sansad Khel MahaKumbh) कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। यह तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जा रहा है। इस महाकुंभ में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, हॉकी और बॉक्सिंग जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं

Q. भारत सरकार ने आशा भोसले को किस वर्ष पद्म विभूषण से सम्मानित किया था?

A) 2006

B) 2007

C) 2008

D) 2009

उत्तर: C) 2008

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की आयु में 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। आशा भोसले ने बॉलीवुड के साथ-साथ ग़ज़ल, भजन, पॉप और शास्त्रीय संगीत में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। गायन में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया था।

Q . सियाचिन दिवस (Siachen Day) कब मनाया जाता है?

A) 13 अप्रैल

B) 14 अप्रैल

C) 15 अप्रैल

D) 16 अप्रैल

उत्तर: A) 13 अप्रैल

• ऑपरेशन मेघदूत (Operation Meghdoot) के 42 साल पूरे होने पर, भारतीय वायु सेना ने लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र, सियाचिन की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि 13 अप्रैल को सियाचिन दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि 1984 में इसी दिन ऑपरेशन मेघदूत शुरू किया गया था, 

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024