1. निम्न कथनों पर विचार करें:

1. "डांडा" का अर्थ पर्वत है

2. "साट्यूं" का अर्थ खेतों का समूह है

A) केवल 1

B) केवल 2

C) दोनों सही

D) दोनों गलत

उत्तर: C

2. "टल्लि" और "टुप्पवाली" के अर्थ क्रमशः हैं-

A) ऊपर, बड़ी

B) ओढ़नी, छोटी

C) खेत, रास्ता

D) सुंदर, परायी

उत्तर: B

3. "स्वारी" शब्द किससे संबंधित है?

A) पक्षी

B) मधुमक्खी

C) पेड़

D) नदी

उत्तर: B

4. "जलोट्यूं" का सही अर्थ क्या है?

A) बाहर

B) खेत में

C) आलों में

D) घर में

उत्तर: C

5. निम्न में से कौन-सा युग्म सही नहीं है?

A) कख - कहीं

B) यखि – यहीं

C) बाटो - खेत

D) बिराणी - परायी

उत्तर: C

6. "पिंडाळु" किसे कहते हैं?

A) आलू

B) अरबी

C) प्याज

D) मूली

उत्तर: B

7. निम्न कथनों पर विचार करें:

1. "रुड़ी" गर्मी की ऋतु है

2. "मंगत्या" का अर्थ मांगने वाला है

A) केवल 1

B) केवल 2

C) दोनों सही

D) दोनों गलत

उत्तर: C

8. "मरचया" शब्द का अर्थ क्या दर्शाता है?

A) मीठा

B) तीखा

C) खट्टा

D) फीका

उत्तर: B

9. "जिकुड़ि" का अर्थ क्या है?

A) सिर

B) हृदय

C) हाथ

D) पैर

उत्तर: B

10. "करौंडि" किससे संबंधित है?

A) वर्षा

B) कोहरा

C) धूप

D) हवा

उत्तर: B

11. "हिलांस" और "डांड्यूं" किस श्रेणी में आते हैं?

A) पेड़

B) पशु

C) पक्षी

D) फल

उत्तर: C

12. "काफल" क्या है?

A) नदी

B) पहाड़ी जंगली फल

C) खेत

D) पशु

उत्तर: B

13. "बाटो" का सही अर्थ क्या है?

A) खेत

B) घर

C) रास्ता

D) नदी

उत्तर: C

14. निम्न कथनों पर विचार करें:

1. "हिवाळ" का संबंध सर्दी/हिमालय से है

2. "उधो" का अर्थ उजाला है

A) केवल 1

B) केवल 2

C) दोनों सही

D) दोनों गलत

उत्तर: C

15. "रमाणी" शब्द का अर्थ क्या है?

A) दुखी

B) सुंदर

C) क्रोधित

D) बीमार

उत्तर: B

16. "सुणिन्द" का अर्थ क्या है?

A) जागृत

B) बेहोश

C) खुश

D) परेशान

उत्तर: B


17. "तौंकि" का अर्थ क्या है?

A) उसका

B) उसका/उसकी

C) यहां

D) वहां

उत्तर: B

18. "निर्मोही" का अर्थ क्या है?

A) दयालु

B) कठोर

C) निर्दयी/निष्ठुर

D) खुश

उत्तर: C

19. "खल्याण" किसे कहते हैं?

A) खेत

B) आंगन

C) घर

D) रास्ता

उत्तर: B

20. "रफुक" का अर्थ क्या है?

A) सुबह

B) दोपहर

C) शाम

D) रात

उत्तर: C

21. "राहुणी" शब्द का अर्थ क्या है?

A) दुश्मन

B) मित्र

C) रमणीय स्त्री

D) बच्चा

उत्तर: C

22. "कवाड़ि सार" किससे संबंधित है?

A) घर

B) खेत

C) मंडवे के खेत

D) जंगल

उत्तर: C


23. "ह्यूँखाळ" का अर्थ क्या है?

A) गर्मी

B) वर्षा

C) हिमाच्छादित पर्वत

D) नदी

उत्तर: C

24. "ब्याखि" का अर्थ क्या है?

A) आज

B) कल (बीता हुआ)

C) कल (आने वाला)

D) अभी

उत्तर: B

25. "मुण्डलि" का अर्थ क्या है?

A) पैर

B) हाथ

C) सिर

D) आंख

उत्तर: C

26. "भोल" का अर्थ क्या है?

A) कल (आने वाला)

B) आज

C) बीता हुआ कल

D) अभी

उत्तर: A

27. "सरस्यू" का अर्थ क्या है?

A) डराना

B) हंसाना

C) धीरज देना

D) भगाना

उत्तर: C

28. निम्न में से कौन-सा शब्द 'स्थान' से संबंधित नहीं है?

A) बाटो

B) खल्याण

C) करौंडि

D) साट्यूं

उत्तर: C

29. "बिराणी" का विलोम क्या होगा?

A) सुंदर

B) अपनी

C) छोटी

D) बड़ी

उत्तर: B

30. निम्न कथनों पर विचार करें:

1. "कख" का अर्थ कहीं है

2. "यखि" का अर्थ यहीं है

A) केवल 1

B) केवल 2

C) दोनों सही

D) दोनों गलत

उत्तर: C


31. निम्न कथनों पर विचार करें:

1. "उफरण" का अर्थ खिलना है

2. "बिजालना" का अर्थ सुलाना है

A) केवल 1

B) केवल 2

C) दोनों सही

D) दोनों गलत

उत्तर: A

32. निम्न में से सही युग्म चुनेंः

A) चच्याट - शांति

B) खितखण - उमंगपूर्ण हँसी

C) अदवाद - सुविधा

D) टिपणु - काटना

उत्तर: B

33. निम्न कथनों पर विचार करें:

1. "एकनरसी" का अर्थ एक समान है

2. "खुदां" का अर्थ भूखा है

A) केवल 1

B) केवल 2

C) दोनों सही

D) दोनों गलत

उत्तर: A

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024