Uttarakhand current affairs January 2026

Q. नीति आयोग द्वारा जारी 'निर्यात तैयारी सूचकांक 2024' (Export Preparedness Index-EPI 2024) में 'छोटे राज्यों' की श्रेणी में किस राज्य ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?

A. हिमाचल प्रदेश

B. गोवा

C. उत्तराखंड

D. त्रिपुरा

Ans.c

• नीति आयोग द्वारा जारी EPI-2024 में 'छोटे राज्यों' की श्रेणी में उत्तराखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है
• इसी श्रेणी में जम्मू और कश्मीर दूसरे और नागालैंड तीसरे स्थान पर रहे
• EPI 2024 में उत्तराखंड ने 52.07 के स्कोर के साथ 'छोटे राज्यों' की श्रेणी में प्रथम स्थान जबकि Overall Rank में 13 वां स्थान प्राप्त किया है
• इस सूचकांक का मूल्यांकन 13 Sub-pillars और लगभग 70 Indicators के आधार पर किया गया है
• 'बड़े राज्यों' की श्रेणी में महाराष्ट्र ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिसके बाद तमिलनाडु और गुजरात हैं
• यह सूचकांक 4 मुख्य स्तंभों पर आधारित हैः निर्यात अवसंरचना (Export Infrastructure), नीति और शासन (Policy and Governance), निर्यात प्रदर्शन (Export

Q.Wings India 2026 में "Best State for Promotion of Aviation Ecosystem" का प्रतिष्ठित सम्मान किस राज्य को प्रदान किया गया?

A. गुजरात

B. उत्तर प्रदेश

C. उत्तराखंड

D. महाराष्ट्र

Ans.c

• उत्तराखंड को "Best State for Promotion of Aviation Ecosystem (विमानन पारिस्थितिकी तंत्र के संवर्धन हेतु सर्वश्रेष्ठ राज्य)" सम्मान मिला
• यह सम्मान हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया
• पुरस्कार किंजरापु राममोहन नायडू केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री द्वारा दिया गया
• UCADA - Uttarakhand Civil Aviation Development Authority (उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण) ने राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व किया
• हेली सेवाओं के विस्तार से पर्यटन, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ

Q. मुख्यमंत्री आर्चरी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26' का आयोजन उत्तराखंड के किस शहर में किया गया?

A. हल्द्वानी

B. देहरादून

C. हरिद्वार

D. रूद्रपुर

Ans.B

• 'मुख्यमंत्री आर्चरी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26' का आयोजन देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में किया गया
• इस चैंपियनशिप में पूरे राज्य से 450 से अधिक तीरंदाजों (Archers) ने हिस्सा लिया
• सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र अक्षत ने इस प्रतियोगिता में 3 पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
• प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को भविष्य में सरकारी नौकरियों में खेल कोटे के तहत 4 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा

Q.राष्ट्रीय मिलेट्स मिशन (National Millets Mission) के तहत मंडुवा (Finger Millet) खरीद में उत्तराखंड का कौन-सा जनपद पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है?

A. पौड़ी गढ़वाल

B. अल्मोड़ा

C. चमोली

D. टिहरी गढ़वाल

Ans.c

• राष्ट्रीय मिलेगा मिशन (National Millets Mission) के अंतर्गत (मडुवा (रागी) खरीद में चमोली जनपद ने पूरे उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है
• राज्य में कुल 4500 मीट्रिक टन मंडुवा खरीद का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अकेले चमोली जनपद से 1503 मीट्रिक टन की रिकॉर्ड खरीद दर्ज की गई
• मंडुवा खरीद में पौड़ी जनपद दूसरे स्थान पर रहा है


Q.उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य कब बना?

A. 7 फरवरी 2024

B. 11 मार्च 2024

C. 26 जनवरी 2025

D. 27 जनवरी 2025

Ans.d

• UCC - Uniform Civil Code, उत्तराखंड में लागू हुए एक वर्ष पूरे होने पर 27 जनवरी को UCC Day मनाया गया
• 27 जनवरी 2025 को उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना जहां UCC लागू हुआ
• 7 फरवरी 2024 को उत्तराखंड विधानसभा से UCC विधेयक पारित हुआ
• 11 मार्च 2024 को राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त हुई
• 26 जनवरी 2026 को UCC संशोधन अध्यादेश 2026 (UCC Amendment Ordinance 2026) लाया गया

Q. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों में कौशल विकास और व्यावहारिक शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए किस मोबाइल पहल को हरी झंडी दिखाई है?

A. स्किल ऑन व्हील्स

B. लैब ऑन व्हील्स

C. साइंस ऑन व्हील्स

D. टेक कनेक्ट

Ans.b

Q. उत्तराखंड में देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना के क्रियान्वयन की नोडल जिम्मेदारी किस विभाग को सौंपी गई है?

A. गृह विभाग

B. वित्त विभाग

C. नियोजन विभाग

D. समाज कल्याण विभाग

Ans.c

• देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना (Devbhoomi Family ID Scheme) उत्तराखंड में जल्द लागू की जाएगी
• योजना को कानूनी आधार देने के लिए अलग Act तैयार किया जा रहा है
• फरवरी की कैबिनेट बैठक में एक्ट को मंजूरी देने की तैयारी
• नवंबर 2025 में योजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है
• योजना का उद्देश्य हर परिवार का यूनिक पहचान पत्र (Unique Family ID) बनाना है
• मॉडल हरियाणा परिवार पहचान पत्र की तर्ज पर विकसित

Q. जनवरी 2026 में उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित साहसिक खेल महोत्सव में किस राष्ट्रीय चैंपियनशिप का समापन किया गया?

A. राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप

B. राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप

C. राष्ट्रीय एसआईवी (SIV) चैंपियनशिप

D. राष्ट्रीय कायकिंग चैंपियनशिप

Ans- C

• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में 'टिहरी एक्रो महोत्सक और राष्ट्रीय SIV (Simulation of Incident in Flight उड़ान के दौरान घटनाओं का अनुकरण) चैंपियनशिप 2026' के समापन समारोह में भाग लिया।
• इस आयोजन का उद्देश्य टिहरी को वैश्विक स्तर पर Adventure Tourism के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।

Q.केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड में 'प्रगति पोर्टल' के तहत निगरानी की जा रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सर्वाधिक निवेश किस क्षेत्र में किया जा रहा है?

A. रेलवे और मेट्रो

B. ऊर्जा और विद्युत

C. सड़क और राजमार्ग

D. शिक्षा और स्वास्थ्य

Ans - C

• उत्तराखंड में केंद्र सरकार द्वारा कुल 42 बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं (Infrastructure Projects) संचालित की जा रही हैं, जिनमें कुल 3.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है।
• इनमें से सर्वाधिक 23 परियोजनाएं Road & Highways (सड़क और राजमार्ग) क्षेत्र से संबंधित हैं, जिन पर सबसे अधिक फोकस है।
• वर्तमान में 19 सड़क परियोजनाएं प्रगति पर हैं और 4 पूरी हो चुकी हैं। प्रमुख परियोजनाओं में चार धाम सड़क परियोजना और Delhi-Dehradun Expressway शामिल हैं।
• परियोजनाओं की निगरानी PRAGATI (Pro-Active Governance And Timely Implementation) पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।

Q. असम में आयोजित 79वीं संतोष ट्रॉफी फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का अभियान किस स्थान पर समाप्त हुआ?

A. तीसरे

B. चौथे

C. पांचवें

D. छठे

Ans - C

• 79वीं Santosh Trophy फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ग्रुप-A में 5वें स्थान पर रही।
• असम के सिलापाथर स्टेडियम में खेले गए अपने आखिरी ग्रुप मैच में उत्तराखंड को Tamil Nadu से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।
• अंक तालिका में बंगाल 11 अंक, तमिलनाडु 10 अंक, राजस्थान 7 अंक, असम 6 अंक, उत्तराखंड 4 अंक और नागालैंड 2 अंक के साथ रहे

Q. 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित 'लखपति दीदी' संतोषी सोलंकी किस जिले से हैं?

A. नैनीताल जिला

B. हरिद्वार जिला

C. देहरादून जिला

D. टिहरी जिला

Ans- C

• दून के सहसपुर ब्लॉक, देहरादून की संतोषी सोलंकी 26 जनवरी को नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में प्रदेश का मान बढ़ाया।
• भारत सरकार ने उन्हें 'लखपति दीदी' के रूप में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।
• संतोषी सोलंकी कई महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं।
• संतोषी सोलंकी ग्राम पंचायत शंकरपुर से हैं।
• उन्होंने वर्ष 2018 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM - National Rural Livelihood Mission) के तहत एकता स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने उद्यम की शुरुआत की।

Q. वर्ष 2026 के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने वाले, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री कौन हैं?

A. त्रिवेंद्र सिंह रावत

B. भगत सिंह कोश्यारी

C. रमेश पोखरियाल 'निशंक'

D. भुवन चंद्र खंडूरी

Ans- B

• भारत सरकार ने 2026 के पद्म भूषण पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर की
• Bhagat Singh Koshyari को पद्म भूषण 2026 से सम्मानित किया गया 
• पद्म भूषण सम्मान शिक्षा, राजनीति एवं सामाजिक सेवा में दीर्घकालीन योगदान के लिए प्रदान किया गया
• जन्म: 17 जून 1942, नामती चेताबगड़, बागेश्वर, उत्तराखण्ड
• उत्तराखण्ड के दूसरे मुख्यमंत्री कार्यकालः 30 अक्टूबर 2001 से 1 मार्च 2002

Q. गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड राज्य से कुल कितने अधिकारी और कर्मचारी वीरता व सेवा पदकों से सम्मानित किए गए?

A. 8

B. 10

C. 12

D. 15

Ans.b

Q. लेह-लद्दाख में आयोजित 6वें खेलो इंडिया विंटर गेम्स (6th Khelo India Winter Games) में उत्तराखंड के किस खिलाड़ी ने फिगर स्केटिंग के नोविस वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है?

A. आयुष जगूड़ी

B. आदर्श सिंह रावत

C. तनिष्का सिंह

D. मिमांशा नेगी

Ans- B

• 6वें खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन 20 से 26 जनवरी तक लेह-लद्दाख के NDS (नवांग दोरजे स्टोबदान - Nawang Dorjay Stobdan) स्टेडियम में किया गया
• इस प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में किया गया था
• उत्तराखंड के आदर्श सिंह रावत ने फिगर स्केटिंग (बालक नोविस वर्ग) में स्वर्ण पदक हासिल किया
• खेलो इंडिया विंटर गेम्स के इतिहास में पहली बार फिगर स्केटिंग स्पर्धाओं को शामिल किया गया था
• फिगर स्केटिंग एक आकर्षक शीतकालीन खेल है जिसमें एथलीट विशेष जूतों (स्केट्स) पहनकर बर्फ की सतह पर कलात्मक अंदाज में स्केटिंग करते हैं।

Q. उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा अनुमोदित 'ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2026' के तहत राज्य ने वर्ष 2030 तक प्रतिवर्ष कितनी हरित हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है?

A. 50 किलोटन

B. 100 किलोटन

C. 150 किलोटन

D. 200 किलोटन

Ans.b

Q. जनवरी 2026 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के किस शहर में दो दिवसीय 'बर्ड फेस्टिवल' (Bird Festival) का उद्घाटन किया?

A. ऋषिकेश

B. कोटद्वार

C. मसूरी

D. नैनीताल

Ans - B

• लैंसडौन वन प्रभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से उत्तराखंड के कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) में दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है
• इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पक्षी दर्शन और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देना तथा स्थानीय लोगों को जैव-विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है

Q. गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में किस विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है?

A. संस्कृति विभाग

B. पर्यटन विभाग

C. सूचना विभाग

D. शिक्षा विभाग

Ans.c

• गणतंत्र दिवस 2026 की झांकी आत्मनिर्भर उत्तराखंड व अल्मोड़ा ताम्र शिल्प पर आधारित थी

Q. States' Startup Ecosystem Ranking में उत्तराखण्ड को किस श्रेणी में सम्मानित किया गया है?

A. Performer

B. Achiever

C. Leader

D. Emerging State

Ans - C

• उत्तराखंड को States' Startup Ecosystem Ranking (SRF 5.0) में Category A के अंतर्गत "Leader" के रूप में पोजिशन किया गया है
• रैंकिंग जारी करने वाला विभागः उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग DPIIT (Department for Promotion of Industry and Internal Trade)
• यह विभाग वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry) के अंतर्गत कार्य करता है
• राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस (16 जनवरी) के अवसर पर उत्तराखण्ड उद्योग विभाग को Certificate of Appreciation (प्रशंसा प्रमाणपत्र) दिया गया

Q. 'उत्तराखंड स्टार्टअप नीति 2023' (Uttarakhand Startup Policy 2023) के तहत मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को मासिक भत्ते के रूप में कितनी राशि प्रदान करने का प्रावधान है?

A. ₹10,000 तक

B. ₹15,000 तक

C. ₹20,000 तक

D. ₹25,000 तक

Ans - B

• 'उत्तराखंड स्टार्टअप नीति 2023' के तहत मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को प्रति माह ₹15,000 तक का भत्ता प्रदान किया जाता है
• महिलाओं, अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST), दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर संस्थापकों पर काम करने वाले स्टार्टअप्स के लिए यह राशि 20,000 प्रति माह तक है

Q.उत्तराखंड स्टार्टअप पॉलिसी 2023 के अंतर्गत राज्य में कुल कितने नए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है?

A. 20

B. 25

C. 30

D. 35

Ans - C

• उत्तराखंड स्टार्टअप पॉलिसी 2023 वर्ष 2018 की नीति का उन्नत संस्करण है
• नीति का मुख्य फोकस समावेशिता और वित्त तक पहुंच पर है
• राज्य में कुल 30 नए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है
• प्रत्येक जिले में कम से कम एक इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा

Q. वर्ष 2026 के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए तैयार की गई उत्तराखंड की झांकी की थीम क्या है, जिसे 'भारत पर्व' में प्रदर्शित किया जाएगा?

A. मानसखंड (Manaskhand)

B. केदारखंड (Kedarkhand)

C. आत्मनिर्भर उत्तराखंड (Atmanirbhar Uttarakhand)

D. विकसित उत्तराखंड (Developed Uttarakhand)

Ans - C

• वर्ष 2026 के लिए उत्तराखंड की झांकी की थीम 'आत्मनिर्भर उक्तखंड' (Atmanirbhar Uttarakhand) रखी गई है
• यह झांकी 26 से 31 जनवरी 2026 तक लाल किले में आयोजित होने वाले 'भारत पर्व' में प्रदर्शित की गई 
• इस झांकी में कुमाऊं क्षेत्र के अल्मोड़ा जिले के पारंपरिक 'तांबे के शिल्प उद्योग' को प्रमुखता से दर्शाया गया है

Q. टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स (Tehri Hydro Power Complex) की कुल बिजली उत्पादन क्षमता कितनी होने जा रही है, जिससे यह देश की एक ही स्थान पर सर्वाधिक जलविद्युत उत्पादन करने वाली परियोजना बन जाएगी?

A. 2000 मेगावाट

B. 2200 मेगावाट

C. 2400 मेगावाट

D. 2600 मेगावाट

Ans.c

Q. उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा 'पैन-इंडिया रोड शो' (Pan-India Road Show) अभियान की शुरुआत कहाँ से की गई है?

A. मुंबई

B. नई दिल्ली

C. अहमदाबाद

D. लखनऊ

Ans- B

• उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने पैन-इंडिया रोड शो की शुरुआत नई दिल्ली से की है
• इस अभियान की शुरुआत प्रदेश के पर्यटन, एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने की
• इस पहल का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड को '365-दिवसीय पर्यटन गंतव्य' के रूप में स्थापित करना है


Q. हाल ही में उत्तराखंड के किस शहर में 'नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप' (National Paralympic Powerlifting Championship) का आयोजन किया गया?

A. देहरादून

B. हरिद्वार

C. रुड़की

D. हल्द्वानी

Ans - c

• नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन रुड़की स्थित कोर यूनिवर्सिटी (CORE University) में किया गया
• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

Q. विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी 2026) के अवसर पर मॉरीशस में उत्तराखंड की किस साहित्यकार को "विश्व हिंदी गौरव सम्मान 2026" से सम्मानित किया गया ?

A. डॉ. दिव्या भारती

B. डॉ. राधा वाल्मीकि

C. डॉ. सरिता वर्मा

D. डॉ. अनामिका सिंह

Ans- B

• उत्तराखंड की वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेविका डॉ. राधा वाल्मीकि को "विश्व हिंदी गौरव सम्मान 2026" से सम्मानित किया गया
• यह सम्मान उन्हें विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस द्वारा 10 जनवरी 2026 को प्रदान किया गया
• उन्हें मॉरीशस के शिक्षा एवं मानव संसाधन मंत्री महेंद्र गंगा प्रसाद द्वारा "विश्व हिंदी सेतु सम्मान 2026" भी प्रदान किया गया
• डॉ. राधा वाल्मीकि ने सम्मेलन में "भारतीय संस्कृति और आधुनिक भारत" नामक काव्य रचना प्रस्तुत की

Q. हाल ही में जयपुर में आयोजित 'जूनियर मिस इंडिया 2026' प्रतियोगिता में उत्तराखंड के टनकपुर की किस किशोरी ने खिताब जीता है?

A. निकिता बिष्ट

B. पलक जोशी

C. आरुषि निशंक

D. मानसी नेगी

Ans - B

• जयपुर में आयोजित 'जूनियर मिस इंडिया 2026 प्रतियोगिता में टनकपुर (चम्पावत) की 15 वर्षीय पलक जोशी ने खिताब अपने नाम किया है
• उन्होंने विशेष रूप से 'जूनियर मिस इंडिया ब्यूटीफुल स्माइल 2026' (Junior Miss India Beautiful Smile 2026) श्रेणी में जीत हासिल की

Q. उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू नई Homestay and Bed & Breakfast Registration Rules 2026 के तहत होम स्टे योजना का लाभ किसे मिलेगा?

A. केवल राज्य के स्थायी निवासियों को

B. केवल राज्य के बाहरी निवासियों को

C. सभी भारतीय नागरिकों को

D. केवल शहरी निवासियों को

Ans- A

• उत्तराखंड कैबिनेट ने 'उत्तराखंड पर्यटन, यात्रा व्यवसाय, होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट पंजीकरण नियमावली-2026' को मंजूरी दी है
• नई नियमावली के अनुसार, होम स्टे योजना का लाभ केवल राज्य के मूल या स्थायी निवासियों को ही मिलेगा
• अन्य राज्यों के व्यक्ति जिन्होंने 250 वर्ग मीटर भूमि खरीदकर होम स्टे खोले हैं, उन्हें अब 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' योजना में शामिल किया जाएगा

Q. उत्तराखंड सरकार ने बागवानी मिशन की, 'Anti-hail Net Scheme' के तहत अब कुल कितनी सब्सिडी देने का निर्णय लिया है?

A. 50 प्रतिशत

B. 60 प्रतिशत

C. 75 प्रतिशत

D. 90 प्रतिशत

Ans c

Q. हाल ही में अल्मोड़ा की नम्रता साह ने किस पर्वत शिखर पर सफल आरोहण कर इतिहास रचा है?

A. माउंट एवरेस्ट

B. कंचनजंघा

C. मेरा पीक

D. अन्नपूर्णा

Ans - C

• नम्रता साह अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के खत्याड़ी क्षेत्र की निवासी हैं और उन्होंने नववर्ष 2026 में नेपाल स्थित मेरा पीक पर सफल शिखरारोहण किया।
• मेरा पीक (Mera Peak) की ऊंचाई 6,476 मीटर है और इसे विश्व के सर्वाधिक ऊंचे ट्रेकिंग पीक में गिना जाता है।
• यह शिखरारोहण सात सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसमें 1 जनवरी 2026 को शिखर तक पहुंचने वाली नम्रता साह एकमात्र भारतीय महिला रहीं।
• वर्ष 2025 में उन्होंने एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक सफलतापूर्वक पूरा किया।

Q. इंटरकॉम प्रणाली लागू करने वाला उत्तराखंड का पहला जिला कारागार कौन सा है?

A. देहरादून जिला कारागार

B. अल्मोड़ा जिला कारागार

C. पिथौरागढ़ जिला कारागार

D. नैनीताल जिला कारागार

Ans - C

• पिथौरागढ़ जिला कारागार तीन माह पूर्व अस्तित्व में आया और शुरुआती दौर में ही दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं
• यह Intercom System (इंटरकॉम प्रणाली / आंतरिक संचार व्यवस्था) लागू करने वाला उत्तराखंड का पहला कारागार बन गया
• इंटरकॉम प्रणाली के तहत पारदर्शी दर्पण के माध्यम से कैदी और स्वजन एक-दूसरे को देख सकते हैं

Q. द्वितीय सब-जूनियर अंडर-14 नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के बालक वर्ग में प्रथम स्थान किस राज्य ने प्राप्त किया?

A. बिहार

B. उत्तर प्रदेश

C. उत्तराखंड

D. तेलंगाना

Ans - C

• द्वितीय सब-जूनियर अंडर-14 नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन तीन दिवसीय रहा
• प्रतियोगिता का आयोजन T/10 (Tennis Ball 10 Overs) क्रिकेट प्रारूप में किया गया
• बालिका वर्ग में बिहार ने प्रथम स्थान, उत्तराखंड ने द्वितीय और तेलंगाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
• बालक वर्ग में उत्तराखंड ने प्रथम स्थान, पूर्वांचल ने द्वितीय और उत्तर प्रदेश ने तृतीय स्थान हासिल किया

Q. उत्तराखंड सरकार ने किस राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नाम बदलकर स्व. अंकिता भंडारी के नाम पर किया है?

A. राजकीय नर्सिंग कॉलेज देहरादून

B. राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी

C. राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी

D. राजकीय नर्सिंग कॉलेज उत्तरकाशी

Ans - C

• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम बदलने की घोषणा की कॉलेज का नया नाम 'स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी' रखा गया

Q.उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंद्र

B. न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता

C. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना

D. न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी

Ans - B

• न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को 8 जनवरी 2026 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया
• वर्तमान में वे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे
• वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंद्र 9 जनवरी 2026 को 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हुए ।


Q. उत्तराखंड में पहली बार छात्रों की सहभागिता से निकट अंतरिक्ष तक सैटेलाइट पेलोड भेजने वाला मिशन किस स्थान से लॉन्च किया गया?

A. देहरादून

B. हरिद्वार

C. हल्द्वानी

D. रुड़की

Ans - C

• उत्तराखंड में पहली बार युवाओं और छात्रों की सहभागिता से High Altitude Helium Balloon के माध्यम से सैटेलाइट पेलोड को निकट अंतरिक्ष (Lower Space) तक भेजा गया।
• यह शैक्षणिक मिशन हल्द्वानी से लॉन्च किया गया और इसे उत्तर भारत का पहला स्टूडेंट-बेस्ड रियल फ्लाइट स्पेस मिशन माना जा रहा है।

Q. ICJS 2.0 रैंकिंग 2025 में पूरे देश में प्रथम स्थान किस राज्य पुलिस ने प्राप्त किया है?

A. हरियाणा पुलिस

B. असम पुलिस

C. उत्तर प्रदेश पुलिस

D. उत्तराखंड पुलिस

Ans - D

• NCRB (National Crime Records Bureau) द्वारा ICJS 2.0 रैंकिंग (Inter-Operable Criminal Justice System 2.0) का द्वितीय संस्करण जारी किया गया।
• इस रैंकिंग में उत्तराखंड पुलिस ने 93.46 अंक प्राप्त कर पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया।
• हरियाणा पुलिस ने 93.41 अंक के साथ दूसरा स्थान और असम पुलिस ने 93.16 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024