कुमाऊ परिषद




1. कुमाऊँ परिषद के गठन की प्रथम कल्पना कब की गई थी?

A. 1905 ई०
B. 31 मार्च 1908 ई०
C. 1916 ई०
D. 1919 ई०

उत्तर: B. 31 मार्च 1908 ई०

2. कुमाऊँ परिषद की स्थापना कब हुई थी?

A. 30 सितंबर 1915
B. 15 अगस्त 1916
C. 30 सितंबर 1916
D. 31 मार्च 1908

उत्तर: C. 30 सितंबर 1916

3. कुमाऊँ परिषद की स्थापना कहाँ हुई थी?

A. नैनीताल
B. हल्द्वानी
C. मझेड़ा (अल्मोड़ा)
D. पिथौरागढ़

उत्तर: C. मझेड़ा (अल्मोड़ा)

4. कुमाऊँ परिषद की स्थापना किसकी अध्यक्षता में हुई थी?

A. हरगोविंद पंत
B. राय बहादुर छिप्पाल
C. बद्रीदत्त पांडे
D. गोविंद बल्लभ पंत

उत्तर: B. राय बहादुर छिप्पाल

5. कुमाऊँ परिषद का मुख्य उद्देश्य क्या था?

A. केवल राजनीतिक विकास
B. केवल शिक्षा का विकास
C. सामाजिक और धार्मिक सुधार
D. राजनीतिक, सामाजिक एवं शिक्षा का विकास

उत्तर: D. राजनीतिक, सामाजिक एवं शिक्षा का विकास

6. कुमाऊँ परिषद के द्वितीय अधिवेशन में कौन-सा प्रस्ताव रखा गया?

A. स्वराज प्रस्ताव
B. बेगार मुक्ति एवं जंगलात अधिकार
C. शिक्षा सुधार प्रस्ताव
D. पृथक राज्य प्रस्ताव

उत्तर: B. बेगार मुक्ति एवं जंगलात अधिकार

7. कुमाऊँ परिषद के तृतीय अधिवेशन को किस रूप में जाना जाता है?

A. स्वराज सम्मेलन
B. शिक्षा सम्मेलन
C. हिन्दू-मुस्लिम एकता सम्मेलन
D. किसान सम्मेलन

उत्तर: C. हिन्दू-मुस्लिम एकता सम्मेलन

8. 1916 के कांग्रेस अधिवेशन में मोहम्मद अली जिन्ना को हिन्दू-मुस्लिम एकता का राजदूत किसने कहा था?

A. एनी बेसेंट
B. सरोजिनी नायडू
C. बद्रीदत्त पांडे
D. गोविंद बल्लभ पंत

उत्तर: B. सरोजिनी नायडू

9. कोटद्वार अधिवेशन के दौरान हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रणेता किसे कहा गया?

A. गोविंद बल्लभ पंत
B. बद्रीदत्त पांडे
C. इन्द्रलाल शाह
D. लक्ष्मीदत्त शास्त्री

उत्तर: B. बद्रीदत्त पांडे

10. कुमाऊँ परिषद के तृतीय सम्मेलन में जंगलात संबंधी प्रथम प्रस्ताव किसने रखा?

A. हरगोविंद पंत
B. प्रेम बल्लभ पांडे
C. चंद्रलाल शाह
D. मोहन सिंह

 उत्तर: B. प्रेम बल्लभ पांडे

11. कूली उतार संबंधी प्रस्ताव किसने रखा था?

A. लक्ष्मीदत्त शास्त्री
B. गोविंद बल्लभ पंत
C. मथुरा दत्त नेगी
D. इन्द्रलाल शाह

उत्तर: C. मथुरा दत्त नेगी

12. 1919 ई० के पश्चात कुमाऊँ परिषद का नेतृत्व किस विचारधारा के लोगों के पास चला गया?

A. उदारवादी
B. क्रांतिकारी
C. गरम दल
D. समाजवादी

उत्तर: C. गरम दल

13. कुमाऊँ परिषद के चौथे अधिवेशन (1920 ई०) में किस आंदोलन पर चर्चा की गई?

A. सविनय अवज्ञा आंदोलन
B. असहयोग आंदोलन
C. भारत छोड़ो आंदोलन
D. खिलाफत आंदोलन

उत्तर: B. असहयोग आंदोलन

14. चौथे अधिवेशन के बाद शिष्ट मंडल किससे मिलने गया था?

A. बाल गंगाधर तिलक
B. लाला लाजपत राय
C. महात्मा गांधी
D. सुभाष चंद्र बोस

उत्तर: C. महात्मा गांधी

15. नागपुर कांग्रेस अधिवेशन में स्वामी सत्यदेव को किस आंदोलन के लिए आमंत्रित किया गया?

A. सविनय अवज्ञा
B. कूली बेगार आंदोलन
C. जंगल सत्याग्रह
D. नमक आंदोलन

उत्तर: B. कूली बेगार आंदोलन

16. कुमाऊँ परिषद के चौथे अधिवेशन में किन समस्याओं को समाप्त करने के प्रस्ताव रखे गए?

A. जमींदारी प्रथा
B. रियासत प्रथा
C. जंगलात समस्या एवं बेगार प्रथा
D. छुआछूत प्रथा

उत्तर: C. जंगलात समस्या एवं बेगार प्रथा

17. 1926 ई० में कुमाऊँ परिषद का किसमें विलय कर दिया गया?

A. मुस्लिम लीग
B. आर्य समाज
C. कांग्रेस
D. हिंदू महासभा

उत्तर: C. कांग्रेस

18. कुमाऊँ परिषद का प्रथम अधिवेशन कब और कहाँ हुआ?

A. 1916 – नैनीताल
B. सितंबर 1917 – अल्मोड़ा
C. 1918 – हल्द्वानी
D. 1919 – कोटद्वार

उत्तर: B. सितंबर 1917 – अल्मोड़ा

19. द्वितीय अधिवेशन (1918 ई०) कहाँ आयोजित हुआ?

A. कोटद्वार
B. काशीपुर
C. हल्द्वानी
D. टनकपुर

उत्तर: C. हल्द्वानी

20. तृतीय अधिवेशन (22–24 अक्टूबर 1919) कहाँ हुआ?

A. अल्मोड़ा
B. कोटद्वार
C. काशीपुर
D. रानीखेत

 उत्तर: B. कोटद्वार

21. चौथा अधिवेशन (21–23 दिसंबर 1920) कहाँ हुआ?

A. टनकपुर
B. काशीपुर
C. हल्द्वानी
D. रानीखेत

उत्तर: B. काशीपुर

22. पंचम अधिवेशन (1923 ई०) कहाँ हुआ?

A. टनकपुर
B. रानीखेत
C. अल्मोड़ा
D. कोटद्वार

उत्तर: A. टनकपुर

23. षष्ठम अधिवेशन (1926 ई०) कहाँ हुआ?

A. गनियाद्योली (रानीखेत)
B. काशीपुर
C. हल्द्वानी
D. अल्मोड़ा

उत्तर: A. गनियाद्योली (रानीखेत)

24. प्रथम अधिवेशन (1917) के अध्यक्ष कौन थे?

A. तारादत्त गैरोला
B. हरगोविंद पंत
C. जयदत्त जोशी
D. बद्रीदत्त पांडे

उत्तर: C. जयदत्त जोशी

25. द्वितीय अधिवेशन (1918) के अध्यक्ष कौन थे?

A. रायबहादुर बद्रीदत्त जोशी
B. तारादत्त गैरोला
C. हरगोविंद पंत
D. मुकुन्दी लाल

उत्तर: B. तारादत्त गैरोला

26. तृतीय अधिवेशन (1919) के अध्यक्ष कौन थे?

A. हरगोविंद पंत
B. बद्रीदत्त पांडे
C. रायबहादुर बद्रीदत्त जोशी
D. मुकुन्दी लाल

उत्तर: C. रायबहादुर बद्रीदत्त जोशी

27. षष्ठम अधिवेशन (1926) के अध्यक्ष कौन थे?

A. बद्रीदत्त पांडे
B. हरगोविंद पंत
C. मुकुन्दी लाल
D. तारादत्त गैरोला

उत्तर: C. मुकुन्दी लाल

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024