1. निम्न में से कौन सा युग्म सही नही है ?

(a) तुग्यल - कान

(b) गुलबंद - गले में

(c) गोखले - बाजू

(d) इमरती - कमर

2. हाथों में पहना जाने वाला आभूषण जिसे बाजूबंद भी कहते है

(a) ढ्वाक

(b) गोरख

(c) गोखले

(d) धागुली

3. गले पर पहने जाने वाले आभूषणों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -

1. हमेल- गले में पहनी जाने वाली सिक्को की माला है, जिसे चवन्नीमाला भी कहते है।

2. कंठीमाला - गले में पहने जाने वाले इस आभूषण, को स्यूण सांगल कहते हैं।

3. झुपिया - जोहार जाति के लोग गले में पहनते है।

4. सुतुवा - चांदी के बने रिंग को गले में पहना जाता है।

गलत विकल्प चुनिए

(a) 1, 3 और 4

(b) 1, 2 और 4

(c) 1, 2 और 3

(d) केवल 2

4. शादी के अवसर पर दुल्हन द्वारा नाक में पहना जाने वाला आभूषण है

(a) नथुली

(b) नथ

(c) a,b

(d) फूली

5. उत्तराखण्ड के परंपरागत आभूषणों के संदर्भ में सूची में दिये गए आभूषणों का सूची-॥ में उनके पहनने के स्थान से सही सुमेलित कीजिये

     सूची (आभूषण)।            सूची-॥ (शरीर का अंग)

A. गोरख।                  1. कान में

B. तिलहरी।                2. गले में

C. कमर ज्यौड़ि।          3. कमर में

D. मुर्खली।                 4. कान में

(a) A-1, B-2, C-3, D-4

(b) A-3, B-2, C-1, D-4

(c) A-3, B-1, C-2, D-4

(d) A-2, B-3, C-1, D-4

6. उत्तराखण्ड के प्रमुख आभूषण के संदर्भ में क्या सही नहीं है 

(a) फुल्ली-नाक का आभूषण जिसे केवल विवाहित स्त्रियाँ ही धारण करती है

(b) मुनाड-यह सोने से निर्मित होता है इसे कान में पहना जाता है

(c) पौंछी-यह सोने व चाँदी से निर्मित होती है इसे विवाहित स्त्रियाँ धारण करती हैं

(d) झांवर-चाँदी का आभूषण जिसे पैरों में पहना जाता है

7. निम्न में से सुम्मेलित आभूषण नहीं है -

(a) ठवाक – हाथ में

(b) सुधमन - गले में

(c) बुजनी – कान

(d) पोंटा - पैर में

8. निम्न आभूषणों को उनके प्रयोजन/ विशिष्टता के आधार पर मिलाइए -

      सूची-। (आभूषण)।       सूची-॥ (विवरण)

A. तगड़ी / करधनी।         1. कमर में पहना जाता है

B. चर्यो।                        2. हाथ की कलाई में पहनी जाती है

C. पौंछी।                       3. पैरों का आभूषण

D. कण्डवा / सुधमन।       4. विवाहित महिला द्वारा गले में पहना जाता है

(a) A-2, B-1, C-4, D-3

(b)A-3, B-2, C-1, D-4

(c) A-1, B-4, C-2, D-3

(d) A-4, B-1, C-2, D-3

9. तिलहरी नामक आभूषण पहना जाता है ?

(a) नाक में

(b) गले में

(c) कान में

(d) माथे पर

10. निम्न में से कौन-सा आभूषण सुम्मेलित नहीं है

(a) मुनाड़-कान

(b) चरयों-गला

(c) इमरती-पैर

(d) गोखले-कान

11. कमर में पहना जाने वाला आभूषण जिसे करधनी भी कहा जाता है

(a) कमरबंद

(b) तगड़ी

(c) गोरख

(d) सुधमन

12. उत्तराखण्ड के परंपरागत आभूषणों के संदर्भ में सूची । को सूची. ॥ से सही सुमेलित कीजिये 

  सूची। (आभूषण)।         सूची-॥ (शरीर का अंग)

A. धगुला / खंडवे।         1. गले का

B. प्वल्या (बिछुवा)।       2. पैर की उंगली

C. बेनीफूल।                3. हाथ में

D. रामनवमी।              4. मांथे पर

(a) A-3, B-2, C-4, D-1

(b)A-3, B-2, C-1, D-4

(c) A-1, B-4, C-2, D-3

(d) A-4, B-1, C-2, D-3

13. उत्तराखण्ड के प्रमुख आभूषण के संदर्भ में क्या सही नहीं है ?

(a) तगड़ी - यह कमर में पहनने वाला आभूषण हैं।

(b) धागुला - चांदी से निर्मित यह आभूषण हाथ में पहना जाता है।

(c) सीसफूल - माथे पर पहना जाने वाला यह आभूषण सौभाग्य का प्रतीक है।

(d) हंसुला - यह विवाहित स्त्रियाँ कमर में पहनती हैं।

14. निम्न में से रंग्वाली पिछोड़ी के लिए कौन सा जनपद प्रसिद्ध है

(a) चमोली

(b) पौड़ी

(c) अल्मोड़ा

(d) ऊधमसिंह नगर

15. उत्तराखण्ड के परंपरागत आभूषणों के संदर्भ में सूची-1 को सूची-॥ से कूट द्वारा सही सुमेलित कीजिए

सूची-1 (आभूषण)।       सूची-॥ (शरीर का अंग)

A. हंसुला (सूत)।     1. कान में

B. तिमण्या।    2. गले में

C. बुजनी / तुग्यल। 3. गले में

D. बुलाक / फुल्ली।  4. नाक में

(a) 1 2 3 4

(b) 1 4 3 2

(c) 4 3 2 1

(d) 3 2 1 4

16. पैर मे पहने जाने वाले आभूषण निम्न में से है

(a) कण्डवा (सुधमन)

(b) पौंटा व झिंवरा

(c) इमरती

(d) उपर्युक्त सभी

17. गोखले नामक आभूषण किस अंग में पहना जाता है

(a) कान

(b) गले

(c) बाजू

(d) पाँव

18. निम्न में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

(a) बुलाक या बिसार – कान में

(b) तैमूणिया – गले में

(c) त्यगड़ी या करधनी - कमर में

(d) चर्यो व तिमण्या - गले में

19. राज्य के परंपरागत आभूषणों के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सुमेलित है -

1. मांगटीका – यह सुहागिन त्रियों के सौभाग्य का प्रतीक हैं।

2. बिड़ नाक में पहना जाने वाला स्वर्ण आभूषण है, जिसे जोहारी लोग पहनते है।

3. लच्छा - आभूषण गले में पहना जाता है।

4. पौंछी - हाथो की कलाई में पहनी जाती है।

(a) केवल 2 व 4 

(b) 1, 2 व 4

(c) केवल 3 

(d) इनमें से कोई नहीं

20. निम्न में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

(a) लाबिया - कानों में

(b) मुंदड़ी - पाँव में

(c) बुलाक या बिसार - नाक में

(d) पयड़ी या झंवरी - पाँव में

21. उत्तराखण्ड के आभूषणों के संदर्भ में सूची में दिये गए आभूषणों का सूची-॥ में उनके पहनने के स्थान से सही सुमेलित कीजिये

सूची-1 (आभूषण)।      सूची-॥ (शरीर का अंग)

A. स्यूण-सांगल।  1. बाजू में

B. गुंठी/व्वाक।  2. पैर में

C. पौंटा।       3. हाथ में

D. गोखले।    4. कंधे में

(a) A-1, B-2, C-3, D-4

(b) A-1, B-4, C-3, D-2

(c) A-4, B-3, C-2, D-1

(d) A-3, B-2, C-1, D-4

22. हाथ पर पहने जाने वाले आभूषणों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और गलत विकल्प चुनिए

1. नाँ : यह रङ् जनजाति की महिलाओं के द्वारा हाथों में पहने जाने वाला एक कड़ेनुमा आभूषण है।

2. गोखले- हाथों में पहना जाने वाला आभूषण है जिसे बाजूबंद भी कहा जाता है।

3. ठ्वाक-कलाई से लेकर कोहनी. तक पहना जाने वाला आभूषण है।

4. धागुली-हाथों में पहनी जाती है, मैदानी क्षेत्रों में इसे खंडवे कहते है।

(a) 1, 3 व 4

(b) 1, 2 व 4

(c) केवल 2

(d) इनमें से कोई नहीं

23. पैर पर पहने जाने वाले आभूषणों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए और गलत विकल्प चुनिए

1. पुलिया - आभूषण पाँव की अंगुली में जोहारी लोग पहनते है

2. इमरती – पैरो में पायल आभूषण के साथ पहनी जाती है

3. कण्डवा – पैरों का आभूषण है, जिसे सुधमन कहा जाता है

4. झाँवर - पैरों में पहना जाने वाला आभूषण इसे झिंवरा भी कहते है

(a) 1, 3 व 4

(b) 1, 2 व 4

(c) केवल 2

(d) इनमें से कोई नहीं

24. आभूषणों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -

1. तगड़ी – कमर में पहने जाने वाला आभूषण है, इसे रामनवमी भी कहा जाता है।

2. अतरदान या इत्रदान- जोहारी लोग द्वारा कमर में पहना जाने वाला चांदी का आभूषण है।

3. जोहारी जनजाति के लोग आभूषण के लिए हतकान कहते है

(a) 1 गलत है लेकिन 2 व 3 सही है

(b) 1 व 3 सही है लेकिन 2 गलत है।

(c) तीनों सही हैं।

(d) तीनों गलत हैं।

25. निम्न कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए-

1. झगुली यह छोटी बालिकाओं (दस से बारह साल की उम्र तक) की परम्परागत पोशाक है।

2. पंखी - क्रीम रंग के ऊनी कपड़े से बने इस वस्त्र को यात्रा आदि के दौरान जाड़ों में शरीर को ढकने के तौर पर प्रयोग किया जाता है।

3. आंगड़ि - महिलाओं द्वारा ब्लाउज की तरह पहना जाने वाला ऊपरी वस्त्र, सामान्यतः गरम कपड़े का बना होता है।

(a) 1 और 3

(b) 1 और 2

(c) 1, 2 और 3 

(d) इनमें से कोई नहीं

26. निम्न में से रंग्वाली पिछोड़ी के लिए कौन सा जनपद प्रसिद्ध है

(a) चमोली

(b) पौड़ी

(c) अल्मोड़ा

(d) ऊधम सिंह नगर

27. इस प्रश्न में दो कथन दिये गये हैं इन दोनों कथनों का सम्यक् परीक्षण कर सही उत्तर का चयन करें।

कथन 1: दोखा - यह गढ़वाल के शीतप्रधान हिमालयी क्षेत्रों के निवासियों द्वारा शीतकाल में एवं बरसात में पहना जाने वाला कोट है।

कथन 2: इसे बकरी / भेड़ की ऊन से निर्मित बिना बाँहों का कोट भी कहा जाता है।

(a) केवल कथन 1

(b) केवल कथन 2

(c) कथन 1 और 2 दोनों

(d) न कथन 1 और न 2 

28. उत्तराखण्ड में प्रचलित प्रमुख परंपरागत वस्त्र / परिधानों में "पाखुला" के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए।

कथन 1: यह उत्तराखण्ड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पहने जाना वाला पारंपरिक परिधान है, यह कंबल की तरह होता है

कथन 2 : खासतौर पर सर्दियों के दौरान पहाड़ की महिलाएं इसे पहनती हैं, पाखुला उत्तराखण्ड की संस्कृति व पंरपरा का भी प्रतीक है

ऊपर दिये गये कथनों में से कौन सा कथन सही हैं ।

(a) केवल 1

(b) इनमें से कोई नहीं 

(c) केवल 2

(d) 1 और 2 दोनों

29. उत्तराखण्ड के वस्त्र / परिधानों में "फतुई" के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें और कूट द्वारा सही विकल्प चुनें 

1. इसे जाखट, बास्कट के नाम से भी जाना जाता है, 

2. बिना आस्तीन व बंद गले की डिजाइन वाले इस परिधान को कुरते व स्वेटर के ऊपर पहना जाता है,

3. कुमाऊँ गढ़वाल में इसे पुरुष जबकि जौनसार व रवाई इलाके में दोनों समान रूप से पहनते हैं।

4. यह भेड़ की ऊन से बनाया जाता है।

(a) केवल 4

(b) केवल 2 व 3

(c) केवल 1, 2 व 3

(d) 1 व 4 दोनों

30. उत्तराखण्ड में प्रचलित प्रमुख परंपरागत वस्त्र / परिधानों के संदर्भमें निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

1. मिरजई, सफेद टोपी, गुलबंद, मोरी (बास्कट) आदि गढ़वाली पुरुषो के परिधान है।

2. गढ़वाली सत्रयों के द्वारा धोती, आंगडी, पिछौड़ा, गाती आदि परिधान प्रयोग में लाये जाते है।

3. झगुली, सळतराज / संतराज आदि गढ़वाली, कुमाऊँनी बच्चों के परिधान है।

(a) केवल 1

(b) केवल 2 व 3

(c) केवल 1, 2 व 3

(d) 1 व 3 दोनों

31. सिंगल कुमाऊँ क्षेत्र का एक पकवान है जिसे कहा जाता है ?

(a) हलवा

(b) साँवा

(c) चावल की जलेबी

(d) चावल का अरस

32. उत्तराखण्ड में बनने वाला प्रसिद्ध पकवान अरसा का मूल स्थान है

(a) अमेरिका

(b) अफ्रीका 

(c) दक्षिण भारत

(d) इनमें से कोई नहीं

33. निम्न में से मठ्ठे से बना पेय व्यंजन कौन सा है

(a) गुलगुला

(b) पल्लर

(c) a & b दोनो

(d) खीर

34. आलू या मूली को थेंच कर बनायी गयी रसदार सब्जी निम्न में से है?

(a) थिंच्वाणी

(b) कापली

(c) चुडकाणी

(d) चोंसो

35. निम्न में से चीला या चिलडा क्या है ?

(a) नृत्य

(b) त्योहार

(c) खाद्य व्यंजन

(d) इनमें से कोई नहीं

36. रोटाना, रेमुण्डी, सीड़ा, सिल्दू, है -

(a) विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरण

(b) विभिन्न प्रकार के व्यंजन

(c) विभिन्न प्रकार के खेल-खिलौने

(d) विभिन्न प्रकार की वैवाहिक रस्में

37. बाड़ी, लेटू कमचा, खजूरें, च्यूड़ा है -

(a) विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरण

(b) विभिन्न प्रकार के व्यंजन

(c) विभिन्न प्रकार के खेल-खिलौने

(d) विभिन्न प्रकार की वैवाहिक रस्में

38. निम्न कथनों पर विचार करें

कथन 1 : लसूड़ा एक प्रकार की भरवा रोटी है

कथन 2: इसमें दाल की पीट्ठी के स्थान पर मंडवे का गूंदा हुआ आटा डाला जाता है

(a) केवल कथन 1 सत्य है।

(b) केवल कथन 2 सत्य है

(c) कथन 1 व 2 सत्य है।

(d) दोनों कथन गलत है

39. उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ फिनलैंड का उदेश्य है ?

(a) शिक्षा क्षेत्र सें

(b) पर्यटन क्षेत्र सें

(c) राज्य की संस्कृति विरासत और पहाड़ी व्यंजनों को विदेशो में पहचाने दिलाना

(d) जैविक कृषि क्षेत्र सें

40. उत्तराखण्ड में प्रचलित प्रमुख भोज्य पदार्थों के संदर्भ में कौन सा विकल्प सही सुमेलित नहीं है-

(a) कच्चे मक्के के दाने से बना सादा व्यंजन पटूड़ी

(b) यात्रा काल शुभकामनाओं का प्रतीक व्यंजन शया

(c) गेहूँ के हरी बाली को आग में भुनकर बना व्यंजन - उमी

(d) झंगोरा की खीर - बाड़ी

41. उत्तराखण्ड में प्रचलित प्रमुख भोज्य पदार्थों के संदर्भ में कौन सा विकल्प सही सुमेलित नहीं है-

(a) गहथ की दाल को पीसकर बना व्यंजन फांणू

(b) उड़द की दाल को पीसकर बना व्यंजन चौंसा

(c) देवी व देवताओं को पूजा में चढ़ाया गया व्यंजन - स्वाले

(d) झंगोरा की खीर - साँवा

42. उत्तराखण्ड में प्रचलित प्रमुख भोज्य पदार्थों के संदर्भ में कौन सा विकल्प सही सुमेलित नहीं है-

(a) तोमड़ी / त्वमड़ी लौकी की प्रजाति

(b) च्यूं - मशरूम की प्रजाति

(c) गुनुवा - पिंडालु (अरबी) के पत्तो से बना व्यंजन

(d) पत्युड़ दाल की भरी रोटी

43. उत्तराखण्ड में प्रचलित प्रमुख भोज्य पदार्थों के संदर्भ में कौन सा विकल्प सही सुमेलित नहीं है-

(a) छंछेड़ो - विशिष्ट प्रकार की दाल

(b) देवी व देवताओं को पूजा में चढ़ाया गया व्यंजन - रोट

(c) बड़ील - यह एक कुँमाऊनी भोज्य व्यंजन है

(d) पत्युड़ - पिंडालु या मारछा के कोमल पत्तो से बना व्यंजन

44. उत्तराखण्ड के पारंपरिक भोज्य पदार्थो / व्यंजनों के लिए स्थानीय भाषा में बोले जाने वाले शब्दों में से बेमेल का चयन किजिए ?

(a) चुडकानी

(b) ठटवानी

(c) चासणि

(d) फफरोला

45. निम्न कथनों पर विचार करें

कथन 1 : तिताला एक मध्यकालीन कुमाऊँनी लोगो का प्रमुख भोज्य व्यंजन हुआ करता था जिसका उल्लेख कत्यूरी जागर गाथाओं में पाया जाता है।

कथन 2 : चुन्या चमोली जनपद के अधिकांश घरों में मकर संक्रांति के अवसर पर साथ अन्नों के मिश्रित आटे से बनाया जाता है।

(a) केवल कथन 1 सत्य है।

(b) केवल कथन 2 सत्य है

(c) कथन 1 व 2 सत्य है।

(d) दोनों कथन गलत है

46. उत्तराखण्ड के पारंपरिक भोज्य पदार्थों / व्यंजनों के लिए स्थानीय भाषा में बोले जाने वाले शब्दों में से बेमेल का चयन किजिए ?

(a) भर्योस्वाला

(b) डाडुळि

(c) लसूड़ा

(d) थिच्वाणी

47. थूद्, सिलीकाटो, गुडबुए, इडरा है

(a) विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरण

(b) विभिन्न प्रकार के व्यंजन

(c) विभिन्न प्रकार के खेल-खिलौने

(d) विभिन्न प्रकार की वैवाहिक रस्में

48. उत्तराखण्ड में प्रचलित वैवाहिक परम्पराओं के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन करें

कथन 1 : ओडाल प्रथा का अर्थ है 'उड़ाकर ले जाना' अर्थात् किसी पुरुष के द्वारा किसी लड़की या स्त्री को भगाकर ले जाया जाना। इसमें अक्सर लड़की की सहमति रहती थी। 

कथन 2 : यह अतीत में उत्तराखण्ड के गढ़वाल मंडल के जनजातीय क्षेत्रों जौनपुर उत्तरकाशी एवं भोटान्तिक क्षेत्रों की एक वैवाहिक प्रथा का बोधक था।

(a) केवल 1

(b) न तो 1 और न ही 2

(c) केवल 2

(d) 1 और 2 दोनों

49. उत्तराखण्ड में प्रचलित वैवाहिक परम्पराओं के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें और कूट द्वारा गलत विकल्प चुनें-

कथन 1 : टिक्-पिठ्या : इस प्रथा का प्रयोग कन्या की सगाई या मंगनी की रस्म को पक्का किये जाने के संदर्भ में किया जाता है।

कथन 2: किन्हीं क्षेत्रों में इसे 'भेलिधरन' (गुड़ की भेली रखना) -भी कहा जाता है।

(a) केवल 1 

(b) इनमें से कोई नही

(c) केवल 2

(d) 1 और 2 दोनों

50. उत्तराखण्ड के प्रचलित वैवाहिक परम्पराओं के संदर्भ में निर्मलखित में से कौन सा कथन असत्य है ?

1. अट्टा-सट्टा : यह उत्तराखण्ड की वैवाहिक परम्पराओं का अन्यतम रूप है कई क्षेत्रों में इसे 'सट्टा-बट्टा' एवं 'ग्वरसांटो' भी कहा जाता है

2. यरज्यूखू : यह पिथौरागढ़ जनपद के पूर्वी भोटान्तिक क्षेत्र दारमा ल्वौ की एक वैवाहिक परम्परा का बोधक शब्द है इसका अर्थ है 'बधू मूल्य' ।

3. डोला विवाह : यह उत्तराखण्ड में प्रचलित एक निरनुष्ठानिक विवाह का अन्यतम रूप था। इसे गढ़वाल में 'सरोलविवाह' तथा कुमाऊँ में 'डोलाविवाह' कहा जाता था।

(a) केवल 1, 2 व 4

(b) केवल 4

(c) केवल 1 व 3

(d) इनमें कोई नहीं

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024