उत्तराखंड के प्रमुख वाद्य यंत्र

 


1. प्राचीन में ऐसा वाद्यययंत्र जिसे बैण्ड में शामिल किया गया था लेकिन इसका मूल सम्बन्ध स्कॉटलैण्ड से मिलता है वह है ?

(a) बिणाई

(b) मशकबीन

(c) मोछंग

(d) तुरही

2. कथन (A): हुडका, डौर, ढोलकी, ढोल, दमाऊँ, नगाड़ा, धतिमा, डफली, डमरू आदि अवनद्ध वाद्ययंत्र है।

कारण (R) : ऐसे वाद्ययंत्र जो चमड़े के खींचे से ढ़के होते है इन्हें अवनद्ध वाद्ययंत्र कहते हैं।

(a) (A) व (R) दोनों सही है पर (R), (A) की व्याख्या नहीं हैं

(b) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या हैं

(c) (A) सही हैं (R) गलत है

(d) (A) गलत हैं (R) सही है

3. उत्तराखण्ड राज्य के वाद्य यंत्र के संदर्भ में क्या सही नहीं है ?

(a) औजी लोग, ढोल दमाऊ के पारम्परिक वादक हैं

(b) ढोल दमाऊ, राज्य में सर्वाधिक प्रचलित वाद्य है

(c) मोछंग चरवाहों द्वारा विशेष रूप से बजाया जाने वाला वाद्य यंत्र है

(d) सभी विकल्प सही हैं

4. कथन (A) बिणाई, काँसे की थाली, मजीरा, घाना / घानी घुँघरू, कसेरी, झांझ, घण्टा, करताल, खचडी, चिमटा आदि घन वाद्ययंत्र है। 

कारण (R) : ऐसे वाद्ययंत्र धातु से निर्मित होते है एवं अघात करके बजाये जाते हैं।

(a) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या हैं

(b) (A) व (R) दोनों सही है पर (R), (A) की व्याख्या नहीं हैं

(c) (A) सही हैं (R) गलत है

(d) (A) गलत हैं (R) सही है

5. अमृत, सिंधु, राणि और मध्यानि निम्न में से किससे सम्बन्धित है ?

(a) जौनसारी जनजाति से सम्बन्धित चार प्रमुख वाद्य यंत्र..

(b) भोटिया जनजाति से सम्बन्धित चार प्रमुख स्थान

(c) ढोल वादन के चार प्रमुख शैली

(d) इनमें से कोई नहीं

6. कथन (A): भंकोरा, तुरही, अलगोजा, नागफनी, रणसिंघा आदि सुषिर वाद्ययंत्र के अंतर्गत आता है। 

कारण (R) : यह वाद्ययंत्र लकड़ी या धातु से निर्मित होते है इनमें हवा देने या फूंक मारने से ध्वनि उत्पन्न होती है।

(a) (A) सही हैं (R) गलत है

(b) (A) गलत हैं (R) सही है

(c) (A) व (R) दोनों सही है पर (R), (A) की व्याख्या नहीं हैं

(d) (A) और (R) दोनों सही है और (R). (A) की सही व्याख्या हैं

7. निम्न में से कौन-सा वाद्य यंत्र सुमेलित नहीं है ?

(a) मोछंग - फूक वाद्य

(b) तुरही व रणसिंगा - फूक वाद्य

(c) हुड़की - घनवाद्य

(d) दमाऊ - चर्मवाद्य

8. इस प्रश्न में दो कथन दिये गये हैं इन दोनों कथनों का सम्यक् परीक्षण कर सही उत्तर का चयन करें।

कथन 1 : ढोल ताँबा धातु व साल की लकड़ी से बना राज्य का प्रमुख वाद्ययंत्र हैं।

कथन 2: ढोल की भाँति दमाऊँ भी राज्य का प्राचीनतम वाद्ययंत्र है तथा इनको बजाने वाले औजी, ढोली, दास या बागजी कहलाते हैं।

(a) कथन 1

(b) कथन 2

(c) कथन 1 व 2

(d) न कथन 1 व न 2

9. घने वनो में अक्सर पशुचारको द्वारा होंठो पर स्थिर कर एक अंगुली से बजाया जाने वाला वाद्ययंत्र निम्न में से है ?

(a) ढोल

(b) सारंगी

(c) मोछंग

(d) तुरही

10. निम्न कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनिए -

1. भगवान शिव के डमरू को संसार का प्रथम आदि वाद्य माना जाता है।

2. कँसेरी कुँमाऊ मण्डल का एक लोकवाद्य था।

3. ऋग्वेद में दुदुभि, बाँसुरी व वीणा वाद्ययंत्रों का वर्णन मिलता है

(a) केवल 1

(b) केवल 2 व 3

(c) 1, 2, 3

(d) इनमें से कोई नहीं

11. वाद्ययंत्रों को उनके प्रकार से सुमेलित करें -

    वाद्ययंत्र.     प्रकार

A. करताल. 1. सुषिर वाद्य यंत्र

B. धतिमा. 2. अवनद्ध वाद्य यंत्र

C. मोछंग.  3. धातु वाद्य यंत्र

D: गोपी यंत्र  4. तार वाद्य यंत्र

(a) A-3, B-1, C-4, D-2

(b) A-3, B-2, C-1, D-4

(c) A-3, B-1, C-2, D-4

(d) A-2, B-3, C-1, D-4

12. अलगोजा के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए

1. इसे 'जोंल्या मुरली' व रामसौर के नाम से जाना जाता है।

2. यह 'सुषिर वाद्ययंत्र' धातु निर्मित होता है।

3. इसका उपयोग उत्तराखण्ड की लोकधुनो को पारम्परिक गीतों में विशेष रूप से किया जाता है।

(a) 1 सही है लेकिन 2 व 3 गलत हैं।

(b) तीनों सही हैं।

(c) 1 और 3 सही है लेकिन 2 गलत है।

(d) तीनों गलत हैं।

13. निम्न में से कौन से वाद्य धातु एवं घन वाद्य के अंतर्गत आते है ?

(a) विणाई व कांसे की थाली

(b) मंजीरा व घुंघरू

(c) करताल एवं झांझ

(d) उपर्युक्त सभी

14. सूची-I को सूची-I से सुमेलित कर सही विकल्प चुनें -

सूची-1 (वाद्य यंत्र)    सूची-॥ (संदर्भ)

A. बिणाई - 1. धातुयंत्र

B. हुड़की / हुड़का - 2. फूंक वाद्य

C. रणसिंहा, मोछंग - 3. चर्मवाद्य

D. एकतारा, दोतारा - 4. तार या तांत यंत्र

(a) A-3, B-1, C-4, D-2

(b) A-3, B-2, C-1, D-4

(c) A-1, B-3, C-2, D-4

(d) A-2, B-3, C-1, D-4

15. लोहे से निर्मित छोटा सा धातु वाद्ययंत्र जिसे दांतो के बीच में दबाकर बजाया जाता है ?

(a) ढोल

(b) बिणाई

(c) दमाऊँ

(d) डौर थाली

16. ढोल वाद्ययंत्र के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए

1. ढोल से नौबत, रहमानी, बर्दै आदि ताले बजायी जाती है।

2. ढोल को राज्य वाद्ययंत्र के रूप में 2015 में राज्य प्रतीक चिह्नों में सम्मलित किया गया।

3. आईन-ए- अकबरी मे ढोल वाद्ययंत्र का उल्लेख मिलता हैं

4. राज्य में ढोल सागर के ज्ञाता श्याम दास जी है।

(a) 1, 2 और 3 सही है लेकिन 4 गलत है।

(b) चारों सही हैं।

(c) 1 व 2 सही है लेकिन 3 व 4 गलत हैं।

(d) चारों गलत हैं।

17. जापानी बैंजो एवं टाशीकीटो यंत्रो में बदलाव कर विचित्र वेला नामक वाद्ययंत्र किसने तैयार किया ?

(a) धरणीधर चंदोला

(b) अवतार सिंह पंवार

(c) रमेश बिष्ट

(d) इनमें से कोई नहीं

18. 1. ढोलसागर पुस्तक के लेखक केशव दास अनुरागी जी हैं।

2. ढोलसागर पुस्तक में ढोल से संबंधित संगीत विद्या का वर्णन है

3. ढोलसागर में ढोल वादन की चार प्रमुख शैली है-अमृत, -सिंधु, राजि, महयानि ।

4. राज्य में ढोल सागर के ज्ञाता उतम दास जी है।

(a) 1, 2 और 3 सही है लेकिन 4 गलत है।

(b) चारों सही हैं

(C) 1 व 2 सही है लेकिन 3 व 4 गलत हैं

(d) चारों गलत हैं।

19. अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर उत्तराखण्ड के किस व्यक्ति को प्रमुख वाद्य यंत्र हुड़का बजाने के लिए विशेष न्योता भेजा गया था ?

(a) महेश राम

(b) केदार सिंह

(c) गणेश रावत

(d) इनमें से कोई नहीं

20. वाद्ययंत्रों को उनके प्रकार से सुमेलित करें 

      वाद्ययंत्र.   प्रकार

A. बिणाई. 1. अवनद्ध वाद्य यंत्र

B. नगाड़ा.  2. सुषिर वाद्य यंत्र

C. तुरही.    3. घन वाद्य यंत्र

D. सारंगी.   4. तार वाद्य यंत्र

(a) A-3, B-1, C-4, D-2

(b) A-3, B-2, C-1, D-4

(c) A-3, B-1, C-2, D-4

(d) A-2, B-3, C-1, D-4

21. युद्ध प्रेरक प्रसंग, जागर एवं कृषि कार्यों में किस वाद्ययंत्र का प्रयोग किया जाता है ?

(a) डौर थाली

(b) हुडुक या हुडकी

(c) बिणाई

(d) इनमें से कोई नहीं

22. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और गलत विकल्प चुनें-1. सांरगी का प्रयोग बाद्यी एवं मिरासी जाति द्वारा अधिक किया जाता है।

2. गढ़वाल में सरौं युद्ध नृत्य के समय नगाड़ा वाद्ययंत्र बजाया जाता है।

3. मोंछग फूक वाद्य अक्सर घने जंगलों में पशुचारकों द्वारा बजाया जाता है।

(a) केवल 1

(b) केवल 2 व 3

(c) केवल 2

(d) इनमें से कोई नहीं

23. बड़े वाद्य यंत्र को हुडुक एवं छोटे को साइत्या कहा जाता है किस वाद्य यंत्र के बारे में कहा जा रहा है ?

(a) सारंगी 

(b) हुडुक / हुडकी

(c) रणसिंघा

(d) इनमें से कोई नहीं

24. सूची-1 को सूची-॥ से सुमेलित कर सही कूट का चुनाव कीजिये-

    सूची-       सूची-॥

A. मंजीरा 1. पीतल या ताँबे से निर्मित वाद्य यंत्र. 

B. बिणाई 2. लोहे का बना धातु यंत्र

C. भंकोरा 3. ताँबे का बना वाद्य यंत्र

D. डौंर 4. चर्म वाद्य यंत्र

(a) A-3, B-1, C-4, D-2

(b) A-1, B-2, C-3, D-4

(c) A-3, B-1, C-2, D-4

(d) A-2, B-3, C-1, D-4

25. बांस एवं मोटे रिंगाल से निर्मित स्वतन्त्र एवं सहवाद्य के रूप में बजाया जाने वाला प्रमुख वाद्ययंत्र कौन सा है -

(a) डौर थाली

(b) डफली

(c) अल्गोजा

(d) इनमें से कोई नहीं

26. निम्न कथन किस वाद्ययंत्र से संबंधित है ? 

1. तांबे और साल की लकड़ी से निर्मित होता है 

2. राज्य का प्रमुख वाद्ययंत्र है

(a) ढोल

(b) करताल

(c) बिणाई

(d) डफली

27. लोक वाद्य संग्रहालय कहाँ स्थित है

(a) पीपलकोटी

(b) नारायणबगढ़

(c) पीपलडाली

(d) चितई (अल्मोडा)

28. निम्न में से कौन से कथन मशकबीन से सम्बन्धित है

(a) यह यूरोपियन वाद्ययंत्र है

(b) कपड़े का थैलीनुमा आकार का होता है

(c) पाँच बांसुरी जैसे यंत्र लगे होते है

(d) उपर्युक्त सभी

29. हुडक या हुडकी वाद्ययंत्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और गलत विकल्प का चयन करें

1. यह भोटिया जनजाति का प्रमुख वाद्य है।

2. इस वाद्य यंत्र का उल्लेख जहाँगीर नामा में किया गया है

3. यह वाद्य युद्ध प्रेरक प्रसंग जागर तथा कृषि कार्यों में बजाया जाता है।

4. यह वाद्य दो प्रकार के होते हैं बड़े को हुडक व छोटे को साइत्या कहा जाता है।

(a) केवल 2 और 4

(b) 1, 2 और 4

(c) केवल 2

(d) इनमें कोई नहीं

30. फूंक मारकर बजाया जाने वाला वाद्य यंत्र जिसका प्रयोग देवताओ को नृत्य करवाने में दमामा के साथ किया जाता है ?

(a) तुरही व रणसिंघा

(b) मोछंग

(c) डफली

(d) इनमें से कोई नहीं

31. उत्तराखण्ड में ढोल को राज्य वाद्य यंत्र का दर्जा कब दिया गया?

(a) 2011 में

(b) 2012 में

(c) 2015 में

(d) 2019 में

32. मांगलिक कार्य शुरू करने से पहले ढोल में कौन सी ताल बजायी जाती है?

(a) बढ़ें

(b) नौबत

(c) निमती

(d) रहमानी

33. मशकबीन वाद्ययंत्र के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें 

1. यह वाद्ययंत्र मूलरूप से स्कॉटलैंड का है, जो पहले सेना के बैंड का हिस्सा होता था।

2. फूंकवाद्य में 5 बांसुरी जैसे यंत्र लगे होते हैं। जिसमें से एक नली हवा फूंकने के लिए लगी होती है।

3. इसे प्राचीन समय में युद्ध के समय तथा देवताओं के आवहन के समय बजाया जाता था।

4. यह एक यूरोपियन वाद्ययंत्र है।

गलत विकल्प का चयन करें

(a) केवल 1, 2 और 4

(b) केवल 3 

(c) केवल 1, 2 

(d) इनमें कोई नहीं

34. अल्गोजा नामक वाद्य यंत्र बनाया जाता है ?

(a) लोहे से

(b) रिंगाल से

(c) बेंत से

(d) तांबा से

35. वाद्ययंत्रों को उनके प्रकार से सुमेलित करें

   वाद्ययंत्र.    प्रकार

A. ढोल. 1. सुषिर वाद्ययंत्र

B. रणसिंघा. 2. तार वाद्ययंत्र

C. मंजीरा. 3. अवनद्ध वाद्ययंत्र

D. इकतारा.  4. घन वाद्ययंत्र

(a) A-3, B-1, C-4, D-2

(b) A-1, B-2, C-3, D-4

(c) A-3, B-1, C-2, D-4

(d) A-2, B-3, C-1, D-4

36. कौन सा युग्म सुमेलित है -

(a) दमाऊँ, ढोल हुडकी-चर्मवाद्य

(b) तुरही रणसिंहा-सुषिर / फूक वाद्य

(c) सारंगी एकतारा, वीणा तार या तांत वाद्य

(d) उपर्युक्त सभी

37. निम्न यंत्रों में से चर्म वाद्य यंत्र नहीं है

(a) डौर

(b) साइया

(c) खजडी

(d) दमाऊँ

38. अल्गोजा एवं मशकबीन किस प्रकार के वाद्ययंत्र है ?

(a) सूषिर / फूक वाद्य

(b) चर्मवाद्य

(c) घन वाद्य 

(d) इनमें से कोई नहीं

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024