1. उत्तराखण्ड राज्य लोक नृत्य के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन गलत है ?
(a) भगनौल नृत्य - कुमाऊँ क्षेत्र का यह नृत्य, मेले में आयोजित किया जाता है।
(b) लोटा नृत्य-सिर पर लोटो की श्रृंखला बनाकर उसमें आग जलाकर नृत्य किया जाता है।
(c) सरों नृत्य-प्रेमी की विरह में किया जाने वाला नृत्य ।
(d) बैर नृत्य-कुमाऊँ क्षेत्र का यह नृत्य गीत-गायन प्रतियोगिता के रूप में होता है।
2. विवाहित लड़कियों द्वारा प्रथम बार मायके आने पर घर आंगन में किया जाने वाला नृत्य कौन सा है ?
(a) चांचरी नृत्य
(b) थड़िया नृत्य
(c) बुड़ियात नृत्य
(d) इनमें कोई नहीं
3. कौन सा कथन सत्य है
(a) जौनसारी जनजाति द्वारा हारूल नृत्य किया जाता है
(b) हारूल नृत्य की विषय वस्तु पांडवो के जीवन पर आधारित होती है
(c) रमतुला वाद्ययंत्र का प्रयोग हारूल नृत्य में किया जाता है
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य है ।
4. कौन सा नृत्य पुरूषो द्वारा खंभे पर चढ़कर किया जाता है ?
(a) तांदी नृत्य
(b) लंगविर नृत्य
(c) झुमेलौ नृत्य
(d) घुघुती नृत्य
5. युद्ध गीत नृत्य शैली प्रकार के नृत्य निम्न में से है -
(a) सरौं नृत्य
(b) पौणा नृत्य
(c) छोलिया नृत्य
(d) उपर्युक्त सभी
6. बसंत ऋतु की चाँदनी रात में स्त्री पुरुषो द्वारा किया जाने वाला चांचरी श्रृंगारिक नृत्य को कुमाऊँ में किस नाम से जाना जाता है
(a) झोडा
(b) भैला-भैला नृत्य
(c) सिपैया नृत्य
(d) उपर्युक्त सभी
7. उत्तराखण्ड के प्रमुख लोक नृत्य 'थड़िया' के सन्दर्भ में क्या सही नहीं है?
(a) इसमें एक से अधिक पुरुष भाग लेते हैं
(b) यह गढ़वाल क्षेत्र का प्रमुख लोक नृत्य है
(c) यह प्रायः उन विवाहित लड़कियों द्वारा किया जाने वाला नृत्य है जो पहली बार मायके आती है
(d) प्रायः यह घर के आंगन में किया जाने वाला नृत्य है
8. निम्न में से कौन से कथन चौफला नृत्य से संबंधित है
(a) यह बिहू व गरबा श्रेणी का नृत्य नहीं है
(b) गढ़वाल क्षेत्र में स्त्री-पुरुषो द्वारा किया जाने वाला शृंगार भाव प्रधान नृत्य है।
(c) इस नृत्य में किसी वाद्ययंत्र का प्रयोग न होकर हाथों की ताली पैरो की थाप आदि ध्वनियाँ होती है
(d) पुरूष नर्तको को चौफुला व स्त्री नर्तको को चौफलों कहते है
9. उत्तराखण्ड के लोकनृत्यों को कूट द्वारा सही सुमेलित कीजिये
सूची-। सूची-॥
A. हारूल नृत्य - 1. गढ़वाल क्षेत्र
B. लंगविर नृत्य - 2. जौनसार क्षेत्र
C. पांडव नृत्य - 3. कुमाऊँ क्षेत्र
D. छोलिया नृत्य - 4. टिहरी
(a)A-3, B-2, C-4, D-1
(b)A-3, B-2, C-1, D-4
(c) A-2, B-4, C-1, D-3
(d) A-4, B-1, C-2, D-3
10. उदयशंकर नृत्य एवं नाट्य अकादमी की स्थापना कब की गई
(a) 2001
(b) 2002
(c) 2003
(d) 2005
11. चौफला नृत्य की शैलियां है -
(a) खडा चौफला
(b) लालुडी चौफला
(c) मयूर चौफला
(d) उपर्युक्त सभी
12. एकाग्रता प्रमुख विशेषता होती है इसे केदार नृत्य के नाम से भी जाना जाता है उपर्युक्त कथन किस नृत्य से संबंधित है –
(a) मण्डाण नृत्य
(b) बुडियात नृत्य
(c) पण्डवार्त नृत्य
(d) इनमें से कोई नहीं
13. जौनसारी समाज में जन्म उत्सव, शादी ब्याह एवं हर्ष उल्लास के अवसर पर कौन सा नृत्य किया जाता है -
(a) मैल भैला नृत्य
(b) बुड़ियात नृत्य
(c) a & b दोनो
(d) इनमें से कोई नहीं
14. प्रेम एवं रूप की भावना से युक्त स्त्री पुरुष संयुक्त संवाद प्रधान नृत्य निम्न में से है -
(a) बुड़ियात नृत्य
(b) सरौ नृत्य
(c) छोपती नृत्य
(d) इनमें से कोई नहीं
15. सची-1 को सूची -॥ से सुमेलित कीजिए तथा सही विकल्प चुनें -
सूची-। सूची-॥
A. शिव - 1. पाण्डव नृत्य
B. पाण्डव - 2. लास्य नृत्य
C. देवता - 3. ताण्डव नृत्य
D. पार्वती - 4. जागर नृत्य
(a) 4 2 1 3
(b) 2 1 3 4
(c) 3 1 2 4
(d) 3 1 4 2
16. कुमाऊँ में बसन्त के आगमन पर स्त्री पुरुषो द्वारा किया जाने वाला नृत्य कौन सा है ?
(a) झोडा नृत्य
(b) खेल नृत्य
(c) खुखरी नृत्य
(d) हारूल नृत्य
17. कुमाऊँ क्षेत्र में गीत गायन प्रतियोगिता के रूप में किया जाने वाला नृत्य कौन सा है -
(a) घघुती नृत्य
(b) बैर नृत्य
(c) a & b दोनो
(d) इनमें से कोई नहीं
18. 'लोकनृत्यों' के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. बुड़ियात नृत्य जौनसार में शुभ अवसरो पर किया जाता है
2. झुमैलो नृत्य जम्भालिक श्रेणी का नृत्य है, जिसे नवविवाहित कन्याओं द्वारा किया जाता है।
3. सिपैया नृत्य देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत होता है
4. रांसौ नृत्य मुख्यतः उतरकाशी जिले के टकनौर क्षेत्र में किया जाता है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन गलत है
(a) केवल 2, 3
(b) केवल 3
(c) 1, 2, 4
(d) इनमें कोई नहीं
19. कौन सा युग्म सही सुमेलित है –
(a) गढ़वाल क्षेत्र में देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत नृत्य – सिपैया नृत्य
(b) वीरगति प्राप्त करने वालो को देवता के सम समान आदर रणभूत नृत्य
(c) कुमाऊँ क्षेत्र में स्त्री-पुरुषो का श्रृंगारिक नृत्य – झोडा नृत्य
(d) उपर्युक्त सभी सुमेलित है
20. गढ़वाल एवं कुमाऊँ क्षेत्र में ऐतिहासिक एवं अनैतिहासिक वीरो की कथाएँ किस नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की जाती है -
(a) पवाडा या भड़ौ नृत्य
(b) भगनौल नृत्य
(c) लोटा नृत्य
(d) इनमें से कोई नहीं
21. दिये गये कथनों में से छोलिया नृत्य से संबंधित कथन है
(a) कुमाऊँ क्षेत्र का प्रसिद्ध युद्ध नृत्य है
(b) गढ़वाल क्षेत्र के सरौ एवं पौणा नृत्य के समान है
(c) यह नागराज, नरसिंह एवं पाण्डवों के लीलाओं पर आधारित नृत्य है
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य है
22. निम्नलिखित लोकनृत्य में से कौन-सा अपने संदर्भ के साथ सुमेलित नहीं है
(a) लंगवीर नृत्य - पुरुषों द्वारा किया जाने वाला नट नृत्य
(b) बुडियात - जौनसारी समाज में विवाह व जन्मोत्सव के समय
(c) घुघती - केवल वयस्कों द्वारा किया जाने वाला लोक नृत्य
(d) छपेली - यह एक नृत्य गीत है
23. शादी, धार्मिक आयोजन एवं किरजी कुंभ मेला के अवसर पर ढाल एवं तलवार के साथ किया जाने वाला नृत्य कौन सा है ?
(a) भगनौल नृत्य
(b) छोलिया नृत्य
(c) जागर नृत्य
(d) रणभूत नृत्य
24. 'छोलिया नृत्य' के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. कुमाऊँ का छोलिया नृत्य युद्ध नृत्य की शैली का है
2. छोलिया नृत्य में तलवार व ढाल का प्रयोग किया जाता है
3. यह पांडव, नरसिंह एवं नागराज लीलाओं पर आधारित होता है।
4. छोलिया नृत्य में मंडली में 8 व्यक्तियों की सहभागिता अपेक्षित होती है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सही है?
(a) 2 व 3
(b) केवल 3
(c) 1, 2, व 4
(d) उपर्युक्त सभी
25. उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी किस जिले में स्थित है ?
(a) उत्तरकाशी
(b) नैनीताल
(c) अल्मोडा
(d) देहरादून
26. सिर पर लोटो की श्रृंखला रखकर उसमें आग जलाकर किया जाने वाला नृत्य निम्न में से है ?
(a) लोटा नृत्य
(b) बैर नृत्य
(c) a & b दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
27. गोरखा राइफल्स के जवानों द्वारा खुखरी हथियार के साथ किया जाने वाला नृत्य निम्न में से कौन सा है ?
(a) बैर नृत्य
(b) खुखरी नृत्य
(c) घुघती नृत्य
(d) इनमें से कोई नहीं
28. किस क्षेत्र का पाण्डव नृत्य प्रमुखतयाः प्रसिद्ध है ?
(a) केदार घाटी क्षेत्र
(b) पिण्डर घाटी
(c) दारमा घाटी
(d) इनमें से कोई नहीं
29. 'चौफला' लोकनृत्य के संदर्भ में क्या सही नहीं है ?
(a) यह वीररस भाव प्रधान लोकनृत्य है
(b) यह गढ़वाल क्षेत्र में स्त्रियों एवं पुरुषों द्वारा अलग-अलग टोली बनाकर किया जाता है
(c) इसमें पुरुष नर्तक को चौंफुला तथा स्त्री नर्तकी को चौफलों कहते हैं
(d) मान्यता अनुसार इस नृत्य को शिव को मनाने के लिए पार्वती द्वारा किया गया था
30. गढ़वाल में भैला-भैला नृत्य किस अवसर पर किया जाता है ?
(a) होली
(b) बसंत पंचमी
(c) मकर संक्राति
(d) दीपावली
31. उत्तरकाशी जिले में किस मेले में पांडव व रासो नृत्य किया जाता है।
(a) माघ मेला
(b) देवराना मेला
(c) a & b दोनो
(d) इनमें से कोई नहीं
32. पिथौरागढ़ में सातो-आठो के अवसर पर आयोजित गवरा महोत्सव में किया जाने वाला नृत्य है ?
(a) बैर नृत्य
(b) खेल नृत्य
(c) झोडा नृत्य
(d) सरौ नृत्य
33. गढ़वाल क्षेत्र में बालक-बालिकाओं द्वारा किया जाने वाला मनोरंजक नृत्य है -.
(a) घुघती नृत्य
(b) पौणा नृत्य
(c) भगनौल
(d) कोई नहीं
34. सरौं नृत्य के समान कुमाऊँ क्षेत्र का युद्ध नृत्य कौन सा है ?
(a) छोलिया
(b) भगनौल
(c) खेल नृत्य
(d) इनमें से कोई नहीं
35. 'चौंफला नृत्य' के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए
1. यह गढ़वाल में किया जाने वाला श्रृंगार भाव प्रधान नृत्य है
2. चौंफला नृत्य में पुरुष नृतकों को चौफुला व स्त्री नृतकों को चौंफलों कहा जाता है।
3. चौंफला नृत्य में हाथों की ताली व पैरों की थाप, झांझ की झनकार, पाजेब की ध्वनि मनमोहक लगती है।
4. इसमें सम संख्यात्मक नृतक / नृर्तकियां मंडलाकार रूप में अपने आगे-पीछे के सहभागियों के साथ हाथ मिलाते हुए तथा ताली बजाते हुए द्रुतगतिक पदसंचार के साथ आगे बढ़ते जाते हैं
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सही है
(a) केवल 2 व 3
(b) केवल 3
(c) 1, 2,4
(d) उपर्युक्त सभी 3
36. भोटिया लोगो में सरों नृत्य के समान किया जाने वाला नृत्य कौन-सा है?
(a) थडिया नृत्य
(b) हारूल नृत्य
(c) पौंणा नृत्य
(d) लंगवीर नृत्य
37. गढ़वाल में किया जाने वाला नृत्य जो गुजरात के गरबा एवं असम के बिहु के नृत्य के समान होता है ?
(a) सिपैया
(b) चौंफला
(c) रणभूत
(d) बैर नृत्य
38. निम्न में से कौन-सा नृत्य युद्ध शैली का है ?
(a) सरौ नृत्य
(b) पौणा नृत्य
(c) छोलिया नृत्य
(d) उपर्युक्त सभी
39. इन्द्रमणि बडोनी केदार नृत्य के ज्ञाता थे जो एक प्रकार का है ?
(a) मण्डाण नृत्य
(b) चौंफला
(c) बैर
(d) चांचरी
40. 'सरौं नृत्य' के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए
1. गढ़वाल में ढोल के साथ किया जाने वाला युद्ध गीत नृत्य है।
2. सरौं नृत्य के प्रथम चरण में ढोल-ढोली जोड़े में करतब दिखाते है एवं दूसरे चरण में ढोल की ताल पर नृतक तलवार की ढाल का स्वांग करता है।
3. भोटिया जनजाति का पौणा नृत्य भी युद्ध नृत्य शैली का है, जो शादी-विवाह या मांगलिक कार्यों के अवसर पर किया जाता है।
4. झोड़ा नृत्य सरौं की भाँति ही कुमाऊँ का नृत्य गीत है उपर्युक्त में से कौन सा कथन गलत है
(a) उपर्युक्त सभी
(b) केवल 4
(c) 1, 2 और 4
(d) 2 और 3
41. माता पार्वती का लास्य नृत्य कोमल स्वरूप को अभिव्यक्त करता है गढ़वाल में कौन - सा नृत्य इस शैली को अभिव्यक्त करता है
(a) हारुल
(b) चौफला
(c) सरौं
(d) थड़िया
42. निम्न में से किस नृत्य को कुमाऊँ में झौड़ा कहा जाता है ?
(a) हारुल
(b) चांचरी
(c) सरौं
(d) थड़िया
43. निम्न में से कौन सा कथन भगनौल नृत्य से संबंधित है ?
(a) कुमाऊँ क्षेत्र में मेलो में आयोजित किया जाता है
(b) हुडका एवं नगाडा प्रमुख वाद्ययंत्र होते है
(c) a & b दोनो कथन भगनौल नृत्य से संबंधित है
(d) इनमें से कोई नहीं
44. निम्न में से किस श्रृंगारिक नृत्य को कुमाऊँ क्षेत्र में झोडा कहा जाता है ?
(a) भैला - भैला नृत्य
(b) बुडियाल नृत्य
(c) चांचरी नृत्य
(d) बैर नृत्य
45. 'मण्डाण नृत्य' के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए
1. मण्डाण नृत्य को केदार नृत्य भी कहा जाता है।
2. मण्डाण नृत्य की मुख्य विशेषता एकाग्रता है।
3. मण्डाण नृत्य को चार-तालों में किया जाता है।
4. मण्डाण नृत्य का अंत चाली या भौर से होता है
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सही है
(a) केवल 2 व 3
(b) उपर्युक्त सभी
(c) 1, 2, 4
(d) केवल 3
46. 'चांचरी नृत्य' के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए
1. गढ़वाल क्षेत्र में स्त्री एवं पुरुषों द्वारा किया जाता है 2. यह एक श्रृंगारिक नृत्य है जो बसंत ऋतु की चांदनी रात में किया जाता है
3. कुमाऊँ क्षेत्र में चांचरी नृत्य को झोड़ा कहा जाता है
4. झोड़ा नृत्य कुमाऊँ में होली के बाद बड़ी उमंग के साथ किया जाने वाला नृत्य है
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सही है
(a) उपर्युक्त सभी
(b) केवल 3
(c) 1, 2 और 4
(d) 2 और 3
47. उत्तराखण्ड राज्य में 'भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय' की स्थापना किन जिलों में की गयी है ?
1. नैनीताल 2. अल्मोड़ा 3. पौड़ी गढ़वाल 4. देहरादून
(a) 2, 3 व 4 में
(b) 1 व 2 में
(c) 3 व 4 में
(d) 1 व 4 में
48. निम्न में से किस वर्ष फलसीमा अल्मोड़ा में नाटय एवं संगीत अकादमी की स्थापना की गयी ?
(a) 2002
(b) 2004
(c) 2005
(d) 2006
49. जुगल किशोर पेटशाली संग्रहालय के नाम से देहरादून में लोक संग्रहालय किस संस्थान में स्थापित किया गया ?
(a) हिमालय सांस्कृति केंद्र
(b) दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र
(c) राजकीय जिला पुस्तकालय
(d) राज्य अभिलेखाकार
50. हाल ही में उत्तराखण्ड में कौन से नृत्य को World Book Of Records में स्थान मिला है?
(a) मंडाण नृत्य
(b) छोलिया नृत्य
(c) झोड़ा नृत्य
(d) b व c दोनों
Comments