उत्तराखंड में लोक चित्रकला का इतिहास
1. कूट की सहायता से बताइये कि निम्न में से कौन-से लेखक प्रसिद्ध कवि एवं दार्शनिक मौलाराम के पुत्र हैं ?
1. अजबराम
2. ज्वालाराम
3. मन्मथ
4. कुमुन्दानन्द
(a) 1,2,3
(b) 2, 3, 4
(c) 1,2
(d) उपर्युक्त सभी
2. उत्तराखण्ड राज्य के संदर्भ में, शिव भगवान की विभिन्न मुद्राओं में पायी जाने वाली मूर्तियों के विषय में सूची-1 को सूची-॥ से सुमेलित कीजिए -
सूची-1 (शिव मुद्रा). सूची-॥ (स्थान)
A. नृत्य मुद्रा - 1. जागेश्वर के नटराज मंदिर
B. वज्रासन मुद्रा - 2. केदारनाथ मंदिर द्वारपट्टिका पर
C. वीर्यासन मूर्ति - 3. बैजनाथ की मूर्ति
D. संहारक मूर्ति - 4. लाखामण्डल
(a) 2 4 3 1
(b) 3 4 2 1
(c) 1 2 3 4
(d) 2 3 4 2
3. ऐसा लोकचित्र जिसे घर के आंगन या दीवारो पर विभिन्न रंगो से चित्रित किया जाता है ?
(a) ऐंपण
(b) अल्पना
(c) a, b दोनों
(d) कोई नहीं
4. उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न स्थानों पर पायी जाने वाली मूर्तियों के संदर्भ में, सूची-1 को सूर्ची-॥ से सुमेलित कीजिए -
सूची-1 (मूर्तियाँ). सूची-॥ (स्थान)
A. विष्णु की वामन मूर्ति - 1. काशीपुर
B. शेष-शयन मूर्ति - 2. द्वाराहाट, रत्नदेव मंदिर
C. ब्रह्मा की मूर्ति - 3. बैजनाथ तथा द्वाराहाट
D. विष्णु की खड़ी मूर्ति - 4. देवलगढ़
(a) 2 3 4 1
(b) 2 4 3 1
(c) 1 2 3 4
(d) 1 3 2 4
5. उत्तरा समकालीन कला संग्रहालय किस जनपद में है ?
(a) चमोली
(b) अल्मोड़ा
(c) देहरादून
(d) पिथौरागढ़
6. 'गढ नरेश पृथ्वीपति शाह के समय 1658 ई० में सुलेमान शिकोह मुगल दरबार से निम्न में से किन चित्रकारो को अपने साथ लाया था
1. कुँवर श्यामदास
2. हरदास
3. हीरालाल
4. मंगतराम
कूट के माध्यम से सही विकल्प का चयन करें
(a) 1, 3, 4
(b) 2, 4
(c) 1, 2,
(d) 1, 3
7. उत्तरा समकालीन कला संग्रहालय किसके मार्गदर्शन में बनाया गया है
(a) अरूण योगीराज
(b) सुरेन्द्र पाल जोशी
(c) a, b दोनों
(d) कोई नहीं
8. मुगल दरबार से आये चित्रकारों के क्रम को नीचे दिये कूट के माध्यम से सुमेलित कीजिये
(a) कुँवर श्यामदास-हीरालाल हरदास-मंगतराम-मौलाराम
(b) कुँवर श्यामदास-हरदास-मौलाराम-मंगतराम-हीरालाल
(c) कुँवर श्यामदास-हरदास-हीरालाल मंगतराम मौलाराम
(d) कुँवर श्यामदास-मंगतराम मौलाराम हरदास-हीरालाल
9. सुरेन्द्र पाल जोशी जी का सम्बन्ध है ?
(a) संगीत
(b) कला
(c) विज्ञान
(d) प्रसिद्ध चित्रकार शिल्पी
10. लोक कला संस्थान किस जिले में है
(a) उत्तरकाशी
(b) अल्मोड़ा
(c) देहरादून
(d) नैनीताल
11. नीचे दिये गये गढ़राजाओं में निम्न में से किसका संरक्षण मौला राम को प्राप्त नहीं हुआ?
1. फतेहशाह,
2. प्रदीपशाह,
3. जयकीर्ति शाह
4. प्रद्युम्नशाह
5. सुर्दशनशाह
6. ललित शाह
कूट के माध्यम से सही विकल्प का चयन करें
(a) केवल 1
(b) 2, 4, 5
(c) 1, 3, 4, 6
(d) 1, 3, 5
12. निम्न में से लोक संस्कृति संग्रहालय कहाँ स्थित है
(a) खुटानी (भीमताल)
(b) अल्मोडा
(c) पिथौरागढ़
(d) इनमें से कोई नहीं
13. शिल्प कला की दृष्टि से राज्य के विभिन्न स्थानों पर पायी गयी मूर्तियों के सन्दर्भ में निम्न कूट को सही सुमेलित कीजिये-
मूर्ति. स्थान
A. मोर पीठ पर बैठे गणेश जी की मूर्ति - 1. जोशीमठ
B. नृत्य करते गणेश जी की मूर्ति - 2. देवलगढ़
C. विष्णु की खड़ी मूर्ति - 3. द्वाराहाट, रत्नदेव
D. ब्रहमा की मूर्ति - 4. लाखामण्डल
(a) A-3, B-2, C-4, D-1
(b) A-3, B-2, C-1, D-4
(c) A-2, B-4, C-1, D-3
(d) A-4, B-1, C-2, D-3
14. उत्तराखण्ड मूर्तिकला के संदर्भ में कौन-सा / सी कथन सही नहीं है?
(a) उत्तराखण्ड राज्य में ब्रह्म भगवान की मूर्ति नहीं मिलती।
(b) लाखामण्डल की गौरी प्रतिमा में देवी तपस्यारत मुद्रा में है।
(c) द्वाराहाट की सूर्य मूर्ति समभंग मुद्रा में है।
(d) जागेश्वर की सूर्य मूर्ति तीन फिट ऊँची काले पत्थर से निर्मित है।
15. लोकचित्र के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा सही नहीं है ?
(a) लक्ष्मी पौ चित्र-दीपावली के अवसर पर घर के मुख्य द्वार से तिजोरी व पूजा गृह तक लक्ष्मी के पाँव के चिन्ह
(b) नात या टुपुक चित्र-बिस्वार व गेरू की सहायता से रसोई की दीवारों पर देवताओं के चित्र
(c) वसुधारा चित्र-खास मौके पर बाग-बगीचे का चित्र
(d) थापाचित्र-त्योहारों व मांगलिक अवसरों पर पिसे चावल व अन्य रंगों से बनाये जाते हैं
16. मोर पीठ पर सवार एवं दोनो ओर मोर लिए हुये गणपति (गणेश) की विशिष्ट मूर्ति किस स्थान में है -
(a) द्वाराहाट
(b) मेखण्डा
(c) लाखामण्डल
(d) जागेश्वर
17. शिल्प कला की दृष्टि से राज्य के विभिन्न स्थानों पर पायी गयी मूर्तियों के सन्दर्भ में सही सुमेलित कीजिये-
मूर्ति. स्थान
A. नृत्य करते शिव की मूर्ति - 1. जागेश्वर
B. शिव की संहाकर मूर्ति - 2. लाखामण्डल
C. मयूरासन्न कार्तिकेय मूर्ति - 3. जोशीमठ
D. विष्णु की वामन मूर्ति - 4. काशीपुर
(a) A-1, B-2, C-3, D-4
(b)A-3, B-2, C-1, D-4
(c) A-2, B-4, C-1, D-3
(d) A-4, B-1, C-2, D-3
18. असंगत युग्म का चयन करें
(a) आरती की थाली पर सेली चित्रांकन
(b) शुभकार्य में बुरी आत्माओं से रक्षा हेतु स्यो चित्रांकन
(c) शरीर पर नाम, फूल, देवी-देवताओं के चित्र – गाजो या गोदना
(d) इनमें से कोई नहीं
19. निम्न में से उत्तराखण्ड के संदर्भ में कौन सा कथन सत्य है
(a) नंदा अष्टमी के पर्व पर केले के तने को काटकर नंदा-सुनंदा की मूर्ति बनायी जाती है
(b) मकर संक्राति के अवसर पर आटे से घुघुतिया व (खिलौने) बनाये जाते हैं
(c) दीपावली पर गन्ने और नारियल से लक्ष्मी की मूर्ति बनायी जाती है
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य है
20. बिस्वार व गेरू की सहायता से रसोई घरों की दीवारों पर बनाये गये देवी-देवताओं के चित्र कहलाते हैं
(a) थापा चित्र
(b) नात या टुपुकं चित्र
(c) वसुधारा चित्र
(d) प्रकीण चित्र
21. गढ़वाल शैली पर आधारित निम्नलिखित पुस्तको एवं उनके लेखको के संदर्भ में से कौन सा कथन सुमेलित नहीं है -
पुस्तक. लेखक
1. गढ़वाल पेंटिंग - मुकुन्दी लाल
2. राजपूत पेंटिंग - कुमार स्वामी
3. पहाड़ी चित्रकला - किशोरी लाल वैद्य
4. पहाड़ी घसियारी. - मौलाराम
(a) केवल 2 व 1
(b) 1, 2 व 3
(c) केवल 4
(d) इनमें से कोई नहीं
22. लीपने या सजावट करने की ऐसी कला जिससे मांगलिक एक धार्मिक अवसर पर देहरी या आंगन में चित्र बनाये जाते हैं –
(a) ऐंपण (छिपण)
(b) प्रकीर्ण चित्र
(c) सेली
(d) कोई नहीं
23. गढ़वाल शैली पर आधारित निम्नलिखित चित्रों एवं उनके चित्रकारों के संदर्भ में से कौन सा कथन सुमेलित नहीं है
चित्र. चित्रकार
1. आँख मिचौली - मौलाराम
2. रूक्मिणीहरण माला - चैतू
3. गीत गोंविद - माणकु
4. मोरप्रिया - मौलाराम
(a) केवल 1
(b) 1, 2 व 3
(c) केवल 2 व 1
(d) इनमें से कोई नहीं
24. गढ़वाल शैली पर आधारित निम्नलिखित चित्रों एवं उनके चित्रकारों के संदर्भ में से कौन सा कथन सुमेलित है
चित्र. चित्रकार
1. बाघ व घुरड़ - मौलाराम
2. दंपति - चैतू
3. आँख मिचौली - माणकु
4. पहाड़ी घसियारे - रंणजीत सिंह
(a) केवल 1
(b) 1, 2 व 3
(c) केवल 1 व 3
(d) इनमें से कोई नहीं
25. दीपावली के अवसर पर घर के मुख्य द्वार एवं तिजौरी पर बनाये गये माँ लक्ष्मी के पाँव चिन्ह कहलाते हैं-
(a) लक्ष्मी पौ चित्र
(b) ऐंपण
(c) थापा चित्र
(d) कोई नहीं
26. निम्नलिखित में से कौन-सा/सी चित्र 'मोलाराम' द्वारा बनाया गया है, कूट के माध्यम से सही विकल्प चुनें -
1. चंद्रमुखी
2. मयंक मुखी
3. उत्कंठिता नायिका
4. दंपति
(a) 1,2
(b) 1,3,4
(c) उपरोक्त सभी
(d) 2, 3, 4
27. मिट्टी से बनायी गयी देवी-देवताओं की रंग-बिरंगी मूर्तिया कहलाती है -
(a) धातु
(b) डिकारे/डिकरा
(c) डाले
(d) पाली
28. विष्णु जी की देवलगढ की मूर्ति किस शताब्दी के आस-पास की प्रतीत होती है ?
(a) 11वीं शताब्दी
(b) 13वीं शताब्दी
(c) 9वीं शताब्दी
(d) 10वीं शताब्दी
29. सूची-1 को सूची-॥ से सुमेलित करते हुये सही विकल्प का चुनाव कीजिये-
सूची-। सूची-॥
A. आरती की थाली में किया गया चित्रांकन - 1. सेली
B. शुभ कार्य में बुरी आत्माओं से रक्षा के लिए बनाये गये चित्र. - 2. स्यो
C. मंडप पर बने चित्रांकन - 3. खोड़िया
D. प्रवेश द्वारों पर विभिन्न रंगो से बने चित्र - 4. म्वाली
(a) A-3, B-2, C-4, D-1
(b) A-3, B-2, C-1, D-4
(c) A-1, B-2, C-3, D-4
(d) A-4, B-1, C-2, D-3
30. 'निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
1. गढवाली शैली के चित्रो की खोज बैरिस्टर मुकुन्दीलाल ने की।
2. गढ़वाली शैली की चित्रकला के सूत्रपात हीरालाल थे, जो सुदर्शनशाह के वंशज थे।
3. 'मोरप्रिया' चित्र मोलाराम का प्रारम्भिक अवस्था का चित्र है जिसमें पक्षियों का अंकन किया गया था।
4. दंपति चित्र में मोलाराम ने प्रद्युम्न शाह व उसकी रानी के चित्र का चित्राकंन किया है।
कूट के माध्यम से सही विकल्प का चयन करें -
(a) 1, 3, 4
(b) 2, 4
(c) 1, 2,
(d) 1,3
31. 'निम्न कथनों पर विचार कीजिए ?
1. 'ज्यूति मातृका चित्र' में विभिन्न प्रकार के रंगो से देवी-देवताओं का चित्रण किया जाता है यह चित्र दीपावली, दशहरा, नवरात्रि आदि मांगलिक अवसरों पर बनाये जाते है।
2. 'प्रकीर्ण चित्र' में अंगुलियों एवं ब्रश से दरवाजों, चौराहों एवं कागज आदि पर रंगीन चित्र बनाये जाते है।
3. 'थापा चित्र' में चावल पीस कर रंगो का प्रयोग मांगलिक अवसर पर किया जाता है।
कूट के माध्यम से गलत विकल्प का चयन करें
(a) 1, 3, 4
(b) 2, 4
(c) इनमें से कोई नहीं
(d) 1,3
32. रणवीर सिंह बिष्ट किस क्षेत्र से जुडे है?
(a) पर्वतारोही
(b) चित्रकार
(c) खिलाड़ी
(d) संगीतकार
33. पहाड़ी घसियारे, पहाड़ी लोक नृत्य, मकबरा व अंतिम यात्रा चित्रों के चित्रकार है -
(a) रणवीर सिंह बिष्ट
(b) मोलाराम तोमर
(c) मुकुन्दी लाल
(d) रमेश बिष्ट
Comments