Uttrakhand weekly current affairs 2025 14 november




Q. उत्तराखंड का पहला Gen-Z आधुनिक डाकघर किस ज़िले में स्थापित किया गया?

A. पौड़ी गढ़वाल 

B. देहरादून

C. नैनीताल

D. रुद्रपुर 

Ans.a

Q. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड के किस शहर को सोलर सिटी घोषित किया गया है?

A. लैंसडाउन

B. श्रीनगर

C. गोचर

D. कपकोट

Ans.b

• मुख्यमंत्री की ओर से नगर निगम श्रीनगर को "सोलर सिटी" के रूप में विकसित करने संबंधी घोषणा के क्रियान्वयन हेतु आदेश जारी कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद श्रीनगर को ऊर्जा आत्मनिर्भर शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

Q. किस प्रोफेसर और वैज्ञानिक को नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंडिया की ओर से FNASC की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

A. नंदा गोपाल साहू

B. यशवंत सिंह कठोच 

C. अजय रावत 

D. गोपाल सिंह नेगी 

Ans.a

• उत्कृष्ट शोध, नवाचार और विज्ञान की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

Q. राज्य में कहां "भव्य देवभूमि रजत पार्क" विकसित होगा?

A. लैंसडाउन

B. श्रीनगर

C. मसूरी 

D. कपकोट

Ans.c

• मसूरी के मौसी फॉल क्षेत्र में भव्य देवभूमि रजत पार्क विकसित होगा। पार्क के बनने से मसूरी में एक नया पर्यटक स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा।

Q. उत्तराखंड में कितनी एरोमा वैली बनाई जाएंगी? 

A. 4

B. 6

C. 7.

D. 8

Ans.c

• पिथौरागढ़: तिमूर वैली

• चमोली-अल्मोड़ा: डैमस्क रोज वैली

• यूएसनगरः मिंट वैली

• चंपावत नैनीतालः सिनेमन वैली

• हरिद्वार-पौड़ी : लेमनग्रास, मिंट

Q. उत्तराखंड महक क्रांति नीति का शुभारंभ किया इस नीति की समय सीमा क्या है?

A. 2025-30

B. 2026-30

C. 2026-35

D. 2026-36

Ans.d

Q. राज्य में कहां अभियोजन निदेशालय स्थापित किया जाएगा?

A. नैनीताल 

B. हरिद्वार 

C. रुड़की 

D. देहरादून 

Ans. D

Q. भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास "अभ्यास सूर्यकिरण XIX - 2025" (19वां संस्करण) का आयोजन कहाँ किया गया?

A. सलझंडी, नेपाल

B. पिथौरागढ़, उत्तराखंड

C. देहरादून, उत्तराखंड

D. पोखरा, नेपाल

Ans.b
• 19वां संस्करण भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण XIX -2025 पिथौरागढ़, उत्तराखंड में आयोजित।
• अभ्यास की अवधिः 25 नवंबर 8 दिसंबर 2025।
• यह दोनों सेनाओं के बीच होने वाला वार्षिक (Annual) द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है।
• आयोजन बारी-बारी से भारत और नेपाल में होता है।
• 18वां अभ्यासः शलझंडी, नेपाल 31 दिसंबर 2024-13 जनवरी 2025।
उद्देश्य (Primary Objectives)
पर्वतीय (Mountain) और जंगल युद्ध (Jungle Warfare) में संयुक्त प्रशिक्षण।
आतंकवाद विरोधी अभियानों (Counter-Terrorism Operations) में क्षमता बढ़ाना।
संयुक्त ऑपरेशनों में सामरिक तालमेल (Interoperability) सुदृढ़ करना।

Q. उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में मनाए जाने वाले पारंपरिक पर्व "मंगसीर बग्वाल" का मुख्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आधार क्या है?

A. केदारनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना से जुड़ा पर्व

B. गढ़वाली सेनापति माधो सिंह भंडारी की तिब्बती सेना पर विजय और फसल कटाई के बाद सामूहिक उत्सव

C. पशुपालन से जुड़े देवता की पूजा का पर्व

D. स्थानीय व्यापारिक मेले का पर्व

Ans - B

• मंगसीर बग्वालः यह पर्व उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में मार्गशीर्ष (मंगसीर) माह में, मुख्य दिवाली के लगभग एक महीने बाद मनाया जाता है।
• ऐतिहासिक कारणः यह पर्व 17वीं शताब्दी के प्रसिद्ध गढ़वाली सेनापति माधो सिंह भंडारी की तिब्बती सेना पर विजय और उन‌के घर वापसी की याद में मनाया जाता है।
• सांस्कृतिक महत्वः यह समय शीतकालीन फसलों की कटाई के बाद का होता है। इस दौरान रासो और तांदी जैसे लोकनृत्य, ढोल दमाऊँ वादन और 'भांड' (घास की रस्सी का खेल) जैसे पारंपरिक अनुष्ठान किए जाते हैं।

Q. उत्तराखंड सरकार द्वारा संशोधित मानव-वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण नियमावली-2025 के अनुसार मानव मृत्यु की स्थिति में अब परिजनों को कितनी सहायता राशि प्रदान की जाएगी?

A. 6 लाख रुपये

B. 8 लाख रुपये

C. 10 लाख रुपये

D. 12 लाख रुपये

Ans.c

Q.जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान द्वारा आयोजित हिमालयन कॉन्क्लेव का शीर्षक क्या है?

A. हिमालयी जैव विविधता संरक्षण 2047

B. भारतीय हिमालयी क्षेत्र-2047: सतत सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण

C. जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन कॉन्क्लेव

D. सतत पर्यटन विकास पहल

Ans - B

• जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान 13 से 15 नवंबर 2025 तक उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के कोसी-कटारमल स्थित अपने मुख्यालय में तीन दिवसीय हिमालयन कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है।
• कॉन्क्लेव का शीर्षक "भारतीय हिमालयी क्षेत्र-2047: सतत सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ पर्यावृरण संरक्षण" है, जो विकसित भारत 2047 पहल के अनुरूप हिमालयी क्षेत्र के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण विकसित करने पर केंद्रित है।
• कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, असंतुलित भूमि उपयोग, जनसांख्यिकीय दबाव, ग्लेशियर पीछे हटना और अचानक बाढ़ जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए रणनीतिक रोडमैप तैयार करना है।

Q. उत्तराखंड सरकार द्वारा मंजूर की गई भूमि पूलिंग नियमावली 2025 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A. पर्यटन कर बढ़ाना

B. भूमि अधिग्रहण को पूरी तरह समाप्त करना

C. शहरी विकास के लिए भूमि मालिकों और सरकार के बीच साझेदारी आधारित विकास मॉडल लागू करना

D. राज्य में कृषि उत्पादन बढ़ाना

Ans.c




Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024