Uttarakhand december current affairs 2025








Q. उत्तराखंड का पहला Gen-Z आधुनिक डाकघर किस ज़िले में स्थापित किया गया?

A. पौड़ी गढ़वाल 

B. देहरादून

C. नैनीताल

D. रुद्रपुर 

Ans.a

Q. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड के किस शहर को सोलर सिटी घोषित किया गया है?

A. लैंसडाउन

B. श्रीनगर

C. गोचर

D. कपकोट

Ans.b

• मुख्यमंत्री की ओर से नगर निगम श्रीनगर को "सोलर सिटी" के रूप में विकसित करने संबंधी घोषणा के क्रियान्वयन हेतु आदेश जारी कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद श्रीनगर को ऊर्जा आत्मनिर्भर शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

Q. किस प्रोफेसर और वैज्ञानिक को नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंडिया की ओर से FNASC की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

A. नंदा गोपाल साहू

B. यशवंत सिंह कठोच 

C. अजय रावत 

D. गोपाल सिंह नेगी 

Ans.a

• उत्कृष्ट शोध, नवाचार और विज्ञान की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

Q. राज्य में कहां "भव्य देवभूमि रजत पार्क" विकसित होगा?

A. लैंसडाउन

B. श्रीनगर

C. मसूरी 

D. कपकोट

Ans.c

• मसूरी के मौसी फॉल क्षेत्र में भव्य देवभूमि रजत पार्क विकसित होगा। पार्क के बनने से मसूरी में एक नया पर्यटक स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा।

Q. उत्तराखंड में कितनी एरोमा वैली बनाई जाएंगी? 

A. 4

B. 6

C. 7.

D. 8

Ans.c

• पिथौरागढ़: तिमूर वैली

• चमोली-अल्मोड़ा: डैमस्क रोज वैली

• यूएसनगरः मिंट वैली

• चंपावत नैनीतालः सिनेमन वैली

• हरिद्वार-पौड़ी : लेमनग्रास, मिंट

Q. उत्तराखंड महक क्रांति नीति का शुभारंभ किया इस नीति की समय सीमा क्या है?

A. 2025-30

B. 2026-30

C. 2026-35

D. 2026-36

Ans.d

Q. राज्य में कहां अभियोजन निदेशालय स्थापित किया जाएगा?

A. नैनीताल 

B. हरिद्वार 

C. रुड़की 

D. देहरादून 

Ans. D

Q. भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास "अभ्यास सूर्यकिरण XIX - 2025" (19वां संस्करण) का आयोजन कहाँ किया गया?

A. सलझंडी, नेपाल

B. पिथौरागढ़, उत्तराखंड

C. देहरादून, उत्तराखंड

D. पोखरा, नेपाल

Ans.b
• 19वां संस्करण भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण XIX -2025 पिथौरागढ़, उत्तराखंड में आयोजित।
• अभ्यास की अवधिः 25 नवंबर 8 दिसंबर 2025।
• यह दोनों सेनाओं के बीच होने वाला वार्षिक (Annual) द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है।
• आयोजन बारी-बारी से भारत और नेपाल में होता है।
• 18वां अभ्यासः शलझंडी, नेपाल 31 दिसंबर 2024-13 जनवरी 2025।
• उद्देश्य (Primary Objectives)
पर्वतीय (Mountain) और जंगल युद्ध (Jungle Warfare) में संयुक्त प्रशिक्षण।
आतंकवाद विरोधी अभियानों (Counter-Terrorism Operations) में क्षमता बढ़ाना।
संयुक्त ऑपरेशनों में सामरिक तालमेल (Interoperability) सुदृढ़ करना।

Q. उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में मनाए जाने वाले पारंपरिक पर्व "मंगसीर बग्वाल" का मुख्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आधार क्या है?

A. केदारनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना से जुड़ा पर्व

B. गढ़वाली सेनापति माधो सिंह भंडारी की तिब्बती सेना पर विजय और फसल कटाई के बाद सामूहिक उत्सव

C. पशुपालन से जुड़े देवता की पूजा का पर्व

D. स्थानीय व्यापारिक मेले का पर्व

Ans - B

• मंगसीर बग्वालः यह पर्व उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में मार्गशीर्ष (मंगसीर) माह में, मुख्य दिवाली के लगभग एक महीने बाद मनाया जाता है।
• ऐतिहासिक कारणः यह पर्व 17वीं शताब्दी के प्रसिद्ध गढ़वाली सेनापति माधो सिंह भंडारी की तिब्बती सेना पर विजय और उन‌के घर वापसी की याद में मनाया जाता है।
• सांस्कृतिक महत्वः यह समय शीतकालीन फसलों की कटाई के बाद का होता है। इस दौरान रासो और तांदी जैसे लोकनृत्य, ढोल दमाऊँ वादन और 'भांड' (घास की रस्सी का खेल) जैसे पारंपरिक अनुष्ठान किए जाते हैं।

Q. उत्तराखंड सरकार द्वारा संशोधित मानव-वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण नियमावली-2025 के अनुसार मानव मृत्यु की स्थिति में अब परिजनों को कितनी सहायता राशि प्रदान की जाएगी?

A. 6 लाख रुपये

B. 8 लाख रुपये

C. 10 लाख रुपये

D. 12 लाख रुपये

Ans.c

Q.जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान द्वारा आयोजित हिमालयन कॉन्क्लेव का शीर्षक क्या है?

A. हिमालयी जैव विविधता संरक्षण 2047

B. भारतीय हिमालयी क्षेत्र-2047: सतत सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण

C. जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन कॉन्क्लेव

D. सतत पर्यटन विकास पहल

Ans - B

• जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान 13 से 15 नवंबर 2025 तक उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के कोसी-कटारमल स्थित अपने मुख्यालय में तीन दिवसीय हिमालयन कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है।
• कॉन्क्लेव का शीर्षक "भारतीय हिमालयी क्षेत्र-2047: सतत सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ पर्यावृरण संरक्षण" है, जो विकसित भारत 2047 पहल के अनुरूप हिमालयी क्षेत्र के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण विकसित करने पर केंद्रित है।
• कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, असंतुलित भूमि उपयोग, जनसांख्यिकीय दबाव, ग्लेशियर पीछे हटना और अचानक बाढ़ जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए रणनीतिक रोडमैप तैयार करना है।

Q. उत्तराखंड सरकार द्वारा मंजूर की गई भूमि पूलिंग नियमावली 2025 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A. पर्यटन कर बढ़ाना

B. भूमि अधिग्रहण को पूरी तरह समाप्त करना

C. शहरी विकास के लिए भूमि मालिकों और सरकार के बीच साझेदारी आधारित विकास मॉडल लागू करना

D. राज्य में कृषि उत्पादन बढ़ाना

Ans.c


Q. मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सर्वाधिक स्वरोजगार देने में मामले में प्रथम स्थान किस जिले का है?

A. पौड़ी गढ़वाल

B. टिहरी गढ़वाल 

C. हरिद्वार 

D. दहरादून

Ans a

Q. हाल ही में किस रेंजर को "ग्लोबल ग्रीन राष्ट्रीय अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया?

A. रेंजर बीएल शाह

B. रेंजर सोमनाथ जोशी

C. रेंजर वीके सिंह

D. इनमें से कोई नहीं 

Ans. A

• पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग के नागनाथ-पोखरी रेंज के रेंजर बीएल शाह को ग्लोबल ग्रीन राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। बीते 15 दिसंबर को उप्र के मथुरा में आयोजित समारोह में इंवायरनमेंट प्रोटेक्शन एंड पाल्यूशन कंट्रोल काउंसिल की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया

Q. एसडीजी की मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान किस जिले ने प्राप्त किया ?

A. चंपावत 

B. अल्मोड़ा 

C. बागेश्वर 

D. नैनीताल

Ans a 

Q. प्रदेश की पहली नेशनल साइकिलिंग एकेडमी कहां खुलेगी?

A. देहरादून 

B. हरिद्वार

C. हल्द्वानी 

D. रुद्रपुर

Ans.d

Q. हाल ही में लार्ड कर्जन रोड का नाम बदल कर नया नाम नंदा-सुनंदा परिपथ किया गया यह मार्ग किस जनपद में स्थित है?

A. रुद्रप्रयाग

B. चमोली

C. बागेश्वर 

D. अल्मोड़ा

Ans.b


Q. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने किस न्यायाधीश को उत्तराखंड हाई कोर्ट (नैनीताल) का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है?

A. न्यायमूर्ति जी नरेंद्र

B. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना

C. न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता

D. न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता

Ans.c

• कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।
• यह निर्णय 18 दिसंबर 2025 को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया।
• न्यायमूर्ति जी नरेंद्र 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता कार्यभार संभालेंगे 

Q. 8वां अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन 2025 का आयोजन कहाँ किया गया?

A. आईआईटी दिल्ली

B. आईआईटी कानपुर

C. आईआईटी रुड़की

D. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

Ans.c

• सम्मेलन का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक और सभ्यतागत विरासत को रेखांकित करना है। 
• आईआईटी रुड़की में शिक्षा में रामायण के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से 8वां अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय सम्मेलन आईआईटी रुड़की और श्री रामचरित भवन, अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।


Q. हाल ही में "राज भवन" का नाम बदलकर "लोक भवन" करने का निर्देश किस मंत्रालय द्वारा जारी किया गया था?

A. गृह मंत्रालय

B. संस्कृति मंत्रालय

C. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय

D. शहरी विकास मंत्रालय

Ans.a

Q. 47वां अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन 2025 कहाँ आयोजित किया गया?

A. नई दिल्ली

B. देहरादून

C. जयपुर

D. लखनऊ

Ans.b

• 47वां अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन/47th All India Public Relations Conference 2025 का आयोजन होटल एमराल्ड ग्रैंड, देहरादून में किया गया
• सम्मेलन का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया
• सम्मेलन की अवधि 13 से 15 दिसंबर 2025 रही
• थीम:- "विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी"

Q. उत्तराखंड में पहले आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ को नए प्रारूप में किस नाम से आयोजित किया जाएगा?

A. मुख्यमंत्री खेल रत्न ट्रॉफी 2025-26

B. मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26

C. राज्य स्तरीय खेल महोत्सव 2025-26

D. उत्तराखंड ओपन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025-26

Ans.b

• खेल महाकुंभ का नाम बदलकर मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी किया गया।
• प्रतियोगिता की शुरुआत 23 दिसंबर से होगी और समापन 28 जनवरी को होगा।
• प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित होगी:
न्याय पंचायत स्तर
विधानसभा स्तर
संसदीय क्षेत्र स्तर
राज्य स्तर

Q. उत्तराखंड में आयोजित माल्टा महोत्सव 2025 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A. एकल फसल अनुबंध खेती मॉडल

B. केवल पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना

C. पारंपरिक माल्टा खेती को बढ़ावा देना

D. विदेशी फलों के आयात को प्रोत्साहित करना

Ans.c

Q. उत्तराखंड सरकार द्वारा घोषित Snow Leopard Tour को पायलट आधार पर कहाँ शुरू किया जाएगा?

A. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

B. औली स्की डेस्टिनेशन

C. गंगोत्री नेशनल पार्क, उत्तरकाशी

D. नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व

Ans.c

• उत्तराखंड सरकार ने Winter Tourism को बढ़ावा देने के लिए Snow Leopard Tour शुरू करने की घोषणा की है।
• यह दूर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में Gangotri National Park (Uttarkashi) में शुरू किया जाएगा।
• स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने के लिए homestays, local guides और adventure activities को प्रोत्साहित किया जाएगा।
• यह पहल Winter Tourism Action Plan का हिस्सा है, जिसमें winter carnival और wildlife tourism शामिल हैं।

Q. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की कविता चंद ने किस पर्वत शिखर पर सफलतापूर्वक आरोहण कर उपलब्धि हासिल की?

A. माउंट एवरेस्ट

B. माउंट एल्ब्रुस

C. माउंट विन्सन

D. माउंट कोसियसको

Ans.c

• माउंट विंसन से पहले, कविता यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्बुस (Mount Elbrus) पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुकी हैं।

Q. 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान उत्तराखंड में कितने दिनों तक संचालित किया जाएगा?

A. 30 दिन

B. 45 दिन

C. 60 दिन

D. 90 दिन

Ans. 

• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में 17 दिसंबर से 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' नामक अभियान शुरू किया गया है
• इस अभियान की अवधि न्यूनतम 45 दिन निर्धारित की गई।
• इसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराना है।
• इस अभियान के तहत न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे

Q. सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को किस आयोजन में "राष्ट्रीय अनुसंधान उत्कृष्टता एवं नीति प्रभाव पुरस्कार" से सम्मानित किया जाएगा?

A. 46वां विश्व प्रबंधन कांग्रेस।

B. राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन 2025

C. इंडिया रिसर्च समिट 2025

D. ग्लोबल हायर एजुकेशन फोरम

Ans.a

• उन्हें अंतराष्ट्रीय स्तर पर शोध क्षेत्र में किये गए विशिष्ट एवं उत्कृष्ट कार्यों/योगदान देने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।
• कुलपति प्रो बिष्ट को यह सम्मान 30 और 31 दिसम्बर, 2025 को 46वें विश्व प्रबंधन कांग्रेस में दिया जाएगा।

Q. उत्तराखंड सरकार द्वारा कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई 'एक जेल एक उत्पाद योजना' (One Jail One Product Scheme) के पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किन जेलों को शामिल किया गया है?

A. अल्मोड़ा, नैनीताल और पौड़ी

B. देहरादून, सितारगंज और हरिद्वार

C. हल्द्वानी, रुड़की और टिहरी

D. चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़

Ans b

Q. हाल ही में निधन हुए पुरमल सिंह धर्मशक्तू को किस क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से जाना जाता था?

A. पर्वतारोहण एवं सामाजिक सेवा

B. राजनीति एवं प्रशासन

C. साहित्य एवं पत्रकारिता

D. खेल प्रबंधन

Ans.a

• पुरमल सिंह धर्मशक्तू एक प्रसिद्ध पर्वतारोही और समाजसेवी थे, जो मूल रूप से मुनस्यारी के मिलम गांव के निवासी थे, और हल्द्वानी के टिमटिया गाँव में बस गए थे




Comments