Uk bs negi -20
Q. किस कवि के अनुसार फतेह शाह के शासनकाल में इतनी शांति थी कि लोग घरों में ताला तक नहीं लगाते थे
(a) मतिराम
(b) रत्न कवि
(c) जटाधर
(d) उपर्युक्त सभी
Q. फतेहशाह ग्रंथ का सम्पादन किसने किया था?
(a) ठाकुर शूरवीर सिंह
(b) मुकुन्दी लाल
(c) यशोधर मठपाल
(d) शिव प्रसाद डबराल
Q. निम्न में से सुमेलित नहीं है -
(a) तांत्रिक विद्या पर आधारित साँवरी ग्रंथ डॉ. शूरवीर सिंह का हस्तखित ग्रंथ है।
(b) वास्तु सिरोमणि ग्रंथ के रचनाकार श्यामशाह के राजगुरू कवि शंकर-देव थे।
(c) मानोदय काव्य की रचना कविभरत ने नहीं की है।
(d) कविराज सुखदेव ने अपने ग्रंथ वृत्त विचार में फतेहशाह की वीरता का वर्णन किया है।
Q. किस शासक की कीर्ति सुनकर शिवराज भूषण एवं जटाशंकर ने श्रीनगर की यात्रा की थी
(a) अजय पाल
(b) फतेहशाह
(c) भवानी शाह
(d) सुदर्शन शाह
Q. पंवार राज्य में आय के प्रमुख स्त्रोतों के संदर्भ में क्या सही नहीं है
(a) राजा को समस्त भूमि का स्वामी माना जाता था
(b) राज्य के आय का प्रमुख स्त्रोत कृषि से प्राप्त भू-राजस्व था
(c) जागीर तथा संकल्प द्वारा भी भूमि दान में दी जाती थी
(d) रौत भूमि, स्थायी रूप से दान में दी गयी भूमि थी
Q. लखनऊ संग्रहालय में रखे सिक्के के आधार पर प्रदीप शाह का शासन काल कब से कब तक था
(a) 1717-1757
(b) 1715-1752
(c) 1717-1758
(d) इनमें से कोई नहीं
Q. प्रदीप शाह के मिले दान पत्र के आधार पर प्रदीप शाह का समय कब से कब तक था
(a) 1717-1715
(b) 1717-1772
(c) a & b दोनों
(d) कोई नहीं
Q. कनक देई किस शासक की संरक्षिका थी
(a) प्रदीप शाह
(b) फतेह शाह
(c) ललित शाह
(d) जयकृत शाह
Q. रामायण प्रदीप के रचनाकार कौन थे
(a) मोलाराम
(b) क्षेमराज
(c) मेधाकर शर्मा
(d) रत्न कवि
Q. पंवार शासक फतेहशाह के संदर्भ में क्या सही नहीं है ?
(a) इसने चांदी की मुद्राएँ भी प्रचलित की
(b) इसने तिब्बत के दावा प्रान्त के तिब्बती राजा को पराजित कर, 'कर' देने के लिए मजबूर किया
(c) इसने बद्रीनाथ मंदिर को भूमि दान दी थी
(d) यह चंद राजाओं से कभी पराजित नहीं हुआ
Q. पंवारकालीन धारसिल शिलालेख के संदर्भ में सही विकल्प चुनें
(a) यह गढ़वाल का सबसे प्राचीन शिलालेख है।
(b) इसका सम्बंध 29वाँ पंवार शासक अनंतपाल द्वितीय से है।
(c) यह शिलालेख 1335 ई. का है जो रूद्रप्रयाग से 1994 ई. में प्राप्त हुआ
(d) उपर्युक्त सभी
Q. किस शासक का कार्यकाल चंद एवं पंवार वंश की मित्रता के लिए जाना जाता है
(a) प्रदीप शाह
(b) ललितशाह
(c) a & b दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
Q. चंद शासक कल्याण चंद चतुर्थ की सहायता किसने की थी
(a) पृथ्वी पति शाह
(b) कनक पाल
(c) प्रदीप शाह
(d) जयकृत शाह
Q. सिरमौर का युद्ध किसके बीच हुआ था
(a) ललित शाह व गोरखो
(b) ललित शाह व सिक्खों
(c) a & b दोनों
(d) ललित शाह व अंग्रेजों
Q. गढ़राज्य में रहदारी कर का सम्बन्ध निम्न में से किससे था ?
(a) बोझा ढ़ोने वाले जानवरों से
(b) अन्न के बदले राजकोष में जमा करने वाली नगद राशि
(c) a,b दोनों सही हैं
(d) इनमें से कोई नहीं
Q. किस शासक ने प्रद्युम्न शाह को कुमाऊँ की गद्दी पर बैठाया
(a) प्रदीप शाह
(b) फतेशाह
(c) ललित शाह
(d) भवानी शाह
Q. 1779 ई० में बग्वाली पोखर का युद्ध किनके मध्य हुआ था
(a) मोहनचंद व ललित शाह
(c) रूद्र चंद व ललित शाह
(b) प्रदीप चंद व ललितशाह
(d) इनमें से कोई नहीं
Q. ललितशाह कब गद्दी पर बैठा था
(a) 1771 ई0 में
(b) 1772 ई0 में
(c) 1775 ई0 में
(d) 1778 ई0 में
Q. हवालबाग के दुलड़ी नामक स्थान पर किस शासक की मृत्यु मलेरिया के कारण हुयी थी
(a) प्रद्युम्न शाह
(b) जयकृत शाह
(c) ललित शाह
(d) पराक्रम शाह
Q. सूची-1 को सूची-॥ से सुमेलित कीजिए -
सूची-1 (राजा). सूची-॥ (संरक्षिका)
(A) फतेहशाह. 1. राजमाता कटौची
(B) प्रदीपशाह. 2. जिया कनकदेई
(C) पृथ्वीपति शाह. 3. रानी कर्णावती
(D) कीर्ति शाह. 4. महारानी गुलेरिया
(a) 3 2 1 4
(b) 1 3 2 4
(c) 1 2 3 4
(d) 1 2 4 3
Q. किस शासक के समय में सिक्खों ने 1775 एवं 1778 ई० में दो बार देहरादून पर आक्रमण किया
(a) ललित शाह
(b) सुदर्शन शाह
(c) मेदनी शाह
(d) पृथ्वी पति शाह
Q. ललितशाह का उत्तराधिकारी कौन था
(a) पराक्रम शाह
(b) प्रीतम शाह
(c) जयकृत शाह
(d) इनमें से कोई नही
Q. गढ़वाल पेंटिग्स के लेखक मुकुन्दी लाल के अनुसार जयकृत शाह का शासनकाल रहा -
(a) 1780-85
(b) 1781-86
(c) 1782-88
(d) इनमें से कोई नहीं
Q. जयकृत शाह के दरबारी निम्न में किन दो दलों में बँट गए थे
(a) खंडूरी
(b) डोभाल
(c) a & b दोनों
(d) डबराल
Q. आइने-अकबरी के अनुसार उत्तराखण्ड के संदर्भ में क्या सही नहीं था ?
(a) अकबर द्वारा पाण्डुकेश्वर मंदिर में घंटा चढ़ाया गया था
(b) 1560 में बैरम खाँ के दमन हेतु शिवालिक क्षेत्र के राजाओं को दण्डित किया था
(c) 1556 ई. में गढ़वाल शासक रतनशाह और अकबर की सेना के मध्य भीषण युद्ध में मुगल विजयी हुये 10
(d) सम्भवतः गढ़वाल शासक अकबर के अधीन था
Q. सिक्खों के आक्रमण से बचने हेतु राखी नामक कर दिया था
(a) जयकृत शाह
(b) ललित शाह
(c) पराक्रम शाह
(d) भवानी शाह
Q. किस शासक ने रघुनाथ मंदिर में अपने जीवन का अंत कर दिया था
(a) पराक्रम शाह
(b) बलभद्र शाह
(c) पृथ्वी पति शाह
(d) जयकृत शाह
Comments