Uk bs negi Mcqs part-11

 


Q. सोमचंद के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें-

1. इसने कुमाऊँ में पंचायती राज व्यवस्था शुरू की।

2. इसके समय कुमाऊँ में ऐंपण कला की शुरूआत हुई

3. इसके प्रशासनिक कार्यों के कारण इसे मौलिक पंडित भी कहा जाता है।

4. इसने अल्मोड़ा में राजबुंगा किले का निर्माण करवाया। 

कूट के माध्यम से सही विकल्प का चयन करें-

(a) 1. 2. 3

(b) 2. 3. 4

(c) 1.2.3.4

(d) इनमें से कोई नहीं


Q. चंद राजवंश के संदर्भ में निम्न में से क्या सही नहीं है?

(a) बालो कल्याण चंद ने मणकोटी राज्य को चंद राज्य में नहीं मिलाया था

(b) भेटा ताम्रपत्र में 'किशन चंद को महाराज कुमार कहा गया है।

(c) मल्लों ने उत्तराखण्ड के सीरा क्षेत्र को अपने राज्य में मिलाया था।

(d) भारती चंद ने जब डोटी राज्य से चंद राज्य को मुक्त कराया था तो उस समय डोटी पर मल्लवंश का शासन था।


Q. उत्तराखण्ड से प्राप्त ताम्र अभिलेख तथा उनसे सम्बन्धित राजा/राजकुमार के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा विकल्प सुमेलित नहीं है?

(a) कलपानी गाड़-भेटा ताम्रपत्र - बालोकल्याण चंद

(b) त्रिशूल लेख ताम्र पत्र - देवी सिंह

(c) खेतीखान ताम्रपत्र - सुजान कुँवर

(d) हुडेती ताम्रपत्र - कुँवर रत्न चंद



Q. राजबुंगा किला (चंपावत) से किस वंश की स्थापना हुयी

(a) चंद वंश

(b) कुणिन्द वंश

(c) कुषाण वंश

(d) मौखरी वंश


Q. सूची-1 को सूची-॥ से सुमेलित कर सही विकल्प का चुनें-


    सूची (किला).    सूची-॥ (सम्बंधित राजा)

(A) खगमरा किला 1. भीष्म चंद

(B) लालमण्डी किला 2. कल्याण चंद

(C) मल्ला महल किला 3. सोम चंद

(D) राजबुंगा किला  4. रुद्रचंद

(a) 2 4 3 1

(b) 4 3 2 1

(c) 1 2 4 3

(d) 2 3 1 4


Q. किस ताम्रपत्र का सम्बन्ध चन्द शासकों के करो से है

(a) पौरव ताम्रपत्र

(b) मूनाकोट ताम्रपत्र

(c) मझेड़ा ताम्रपत्र

(d) पांडुकेश्वर ताम्रपत्र


Q. किस काव्य में चन्द राजाओं की वंशावली दी गयी है

(a) हर्षचरित

(b) बुद्धचरित

(c) मानोदय

(d) सभासार ग्रंथ


Q. बालो कल्याण चंद ने अपनी राजधानी चम्पावत से कहाँ स्थानांतरित की थी?

(a) चमोली

(b) बागेश्वर

(c) अल्मोडा

(d) पौड़ी


Q. चंद शासको के समय सिक्का टकसाल व ताम्र उद्योग का केन्द्र रहा

(a) अल्मोड़ा

(b) चमोली

(c) बागेश्वर 

(d) इनमें से कोई नहीं


Q. कौन-सा कथन सही सुमेलित नहीं है-

   चंद शासक.    -      समकालीन मुगल शासक

(a) रुद्रचंद - अकबर

(b) भारती चंद - औरंगजेब

(c) बाजबहादुर चंद - शाहजहाँ

(d) गरुड़ ज्ञान चंद - फिरोज शाह तुगलक


Q. चंद शासकों द्वारा किस मुगल शासक को प्रसन्न करने हेतु अल्मोडा जनपद का नाम आलमनगर रखा गया था-

(a) औरंगजेब

(b) शाहजहाँ

(c) जहाँगीर

(d) इनमें से कोई नहीं


Q. चंदवंश के संस्थापक सोमचंद के संदर्भ में निम्न में से क्या सही नहीं है ?

(a) यह उत्तराखण्ड एक सैन्य अभियान में गया था

(b) यह प्रयागराज के प्रतिष्ठानपुर झूसी का निवासी था

(c) इन्होंने दहेज से प्राप्त भूमि पर एक किला बनवाया था, जो आगे चलकर राजबुंगा किला नाम से जाना गया

(d) इसका विवाह एक कत्यूरी राजकुमारी से हुआ था


Q. माण्डलिक राजाओं की सूची से सम्बन्धित ताम्रपत्र है

(a) बास्ते ताम्रपत्र

(c) कंडारा ताम्रपत्र

(b) मोड़ा ताम्रपत्र

(d) इनमें से कोई नहीं


Q. किन शासकों की प्रारम्भिक राजधानी चंपावत एवं उसके बाद राजधानी अल्मोड़ा बनायी

(a) पंवार

(b) पौरव

(c) कत्यूरी

(d) चंद


Q . सूची । को सूची ॥ से सुमेलित कर सही विकल्प का चुनें

    सूची। (चंदराजा).   सूची-॥ (कार्यकाल)

(A) भारतीचंद 1. 1344-1374 ई. तक

(B) अभयचंद 2. 1437-1477 ई. तक

(C) त्रिलोकचंद 3. 1065-1080 ई. तक

(D) वीरचंद 4. 1296-1303 ई. तक

(a) 1 3 4 2

(b) 1 2 3 4

(c) 4 3 2 1

(d) 2 1 4 3


Q. चंद काल में कुमय्या खिल्लत थी

(a) पोशाक

(b) भू-कर 

(c) कृषि उपकरण

(d) भू-दास


Q. निम्न में से चंद वंश का संस्थापक किसे माना जाता है

(a) ज्ञानचंद

(b) सोमचंद

(c) लक्ष्मीचंद

(d) देवीचंद


Q. सही विकल्प का चयन करें

   चंद राजा.     समकालीन डोटी नरेश

(a) सोमचंद - जयदेव मल्ल

(b) भारती चंद - जय मल्ल या यक्ष मल्ल

(c) उद्योत चंद -देवपाल

(d) उपर्युक्त सभी


Q. चंदवंश के शासक कीर्तिचंद ने निम्नलिखित किन राज्यों एवं स्थानों को विजित कर अपने साम्राज्य में मिलाया ?

कूट के माध्यम से सही विकल्प चुनें

1. खगमरा कोट

2. स्यूनरा

3. कोटा एवं कोटाली

4. कैडोरो-बौरारो

(a) 1,2

(b) 1,2,3

(c) 1, 3 दोनों

(d) उपर्युक्त सभी


Q. कौन-सा कथन सही सुमेलित नहीं है -

   चंद शासक.     समकालीन गढ़वाल शासक

(a) कीर्ति चंद.    अजयपाल

(b) ज्ञान चंद द्वितीय.  फतेहपति शाह

(c) जगतचंद.      पृथ्वीपति शाह

(d) लक्ष्मीचंद.     मानशाह


Q. चंद काल में किस स्थान को बोक्साड के नाम से जाना जाता था

(a) काशीपुर

(b) रूद्रपुर

(c) बाजपुर

(d) जसपुर


Q. किस चंद शासक ने बाजपुर नगर को बसाया था

(a) रूद्रचंद

(b) भीष्मचंद

(c) बाज बहादुर चंद

(d) सोमचंद


Q. चंद शासक सोमचंद के समय कुमाऊँ का शासक कौन था

(a) ब्रह्मदेव

(b) भूदेव

(c) निम्बर देव

(d) सुभिक्षराज देव


Q. किसने चंदो का मूल निवास प्रयाग के निकट झूसी बताया था

(a) बद्रीदत्त पांडे

(b) वाल्टन

(c) एटकिंसन

(d) उपर्युक्त सभी


Q. चंद शासकों तथा उनके कार्यकाल के संदर्भ में सूची। को सूची-॥ से सुमेलित कर सही उत्तर दीजिए-

सूची (राजा).        सूची-॥ (कार्यकाल)

(A) महेन्द्रचंद 1. 1788-90 तक

(B) शिवचंद .  2. 1788-कुछ माह तक

(C) प्रयुम्न चंद.  3. 1747-1777 तक

(D) दीपचंद.     4. 1779-1786 तक

(a) 2 3 1 4

(b) 2 1 3 4

(c) 1 2 3 4 

(d) 1 2 4 3


Q. किस शासक ने चंपावत की कोतवाल छावनी सोमचंद को भेंट की थी

(a) बडादेव

(b) बसंत देव

(c) ईष्ट गण

(d) असांति देव


Q. कार्की, बोरा, तडागी, चौधरी किलेदारों की नियुक्ति करने वाला चंद शासक कौन था

(a) ज्ञानचंद

(b) कल्याण चंद

(c) सोमचंद

(d) आत्म चंद


Q. कुमाऊँ के नायक जातियों के संदर्भ में क्या सही नहीं है?

(a) नायकों ने चंद वश के हरी चंद को परास्त कर राज्य पर अधिकार किया था

(b) इनकी उत्पत्ति भारतीचंद के समय हुई थी

(c) नायकों को चंद सैनिकों की अवैध संतान समझा जाता था

(d) इनकी उत्पत्ति डोटी युद्ध के समय हुई थी


Q. ग्रामों में सयानो एवं बूढों की नियुक्ति की थी

(a) सोमचंद ने

(b) दीपचंद ने

(c) रत्न चंद ने

(d) आत्म चंद ने


Q. सोमचंद का उत्तराधिकारी चंद शासक था

(a) भारती चंद

(b) इन्द्र चंद

(c) ज्ञानचंद

(d) आत्म चंद


Q. निम्न में से रैका किसे कहा जाता था

(a) डोटी राजाओं को

(b) चंद राजाओं को

(c) चंद कर को

(d) इनमें से कोई नहीं


Q. चंद वंशीय राजा 'रत्नचंद' के संदर्भ में निम्न में से क्या सही नहीं है?

(a) इसने जागेश्वर तीर्थ की यात्रा की और वहाँ धर्मशाला बनवाई थी

(b) चंदों में सबसे पहला बंदोबस्त इसके द्वारा किया गया था।

(c) इसने कठेर उर्फ रोहिलखंड के राजाओं से मैत्री कर ली थी।

(d) इसके समय चंद राज्य डोटियों के अधीन हो गया था।


Q. चंद शासकों द्वारा अपनाई गई भूवर्गीकरण प्रणाली के तहत वह भूमि क्या कहलाती थी जिसकी आय सेना के सरदारों को सेना रखने तथा उसका उचित प्रबंधन के लिए दी जाती थी?

(a) सांझी

(b) अक्ता

(c) संजायत

(d) हलिया


Q. सोमचंद ने चंद वंश की स्थापना अनुमानित की होगी-

(a) 1020 ई. से 1025 ई. के बीच

(b) 1025 ई. से 1035 ई. के बीच

(C) 1040 ई. से 1050 ई. के बीच

(d) इनमें से कोई नहीं


Q. तृतीय चंद शासक पूर्ण चंद का शासन काल रहा-

(a) 1065 ई०-1084 ई०

(b) 1066 ई०-1084 ई०

(c) 1067 ई०-1085 ई०

(d) 1068 ई०-1086 ई०


Q. किस चंद राजा ने चीन से व्यापारिक सम्बन्ध स्थापित किए थे

(a) सोमचंद

(b) भारती चंद

(c) इंद चंद

(d) ज्ञानचंद


Q. निम्न में किसके अनुसार इंद्र चंद ने रेशम उत्पादन एवं रेशमी वस्त्र बनाने का कार्य प्रारंभ किया है

(a) राहुल सांकृत्यायन 

(b) टॉल्मी

(c) हवेनसांग 

(d) एटकिन्सन


Q. किस चंद शासक को खस राजाओं ने पराजित किया था

(a) वीणा चंद

(b) देवी चद

(c) हरिथद

(d) इद्र चंद


Q. निम्न में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है

      किला।                      स्थान

(a) बिसाड़ का किला।       अल्मोड़ा

(b) गोलचौड़ का किला।     पिथौरागढ़

(c) बैराट का किला।          कालसी, देहरादून

(d) कलुआगढ़ी किला।      राँझा गाँव रूडकी


Q. क्राच्लदेव के बालेश्वर मंदिर से प्राप्त लेख में कितने मांडलिक राजाओं के नाम उत्कीर्ण थे?

(a) 5

(b) B

(c) 10

(d) 15


Q. 'रिपोर्ट ऑन कुमाऊँ एण्ड गढ़वाल' के लेखक डब्ल्यू फ्रेजर ने हर्षदेव जोशी के विवरण के आधार पर चंद वंश का संस्थापक  किसे माना है?

(a) भारती चंद

(b) थोहर चंद

(c) देवी चंद

(d) भीष्म चंद


Q. कुमाऊँ का प्रथम स्वतंत्र शासक कौन था? (हर्ष देव जोशी के अनुसार)

(a) अभय चंद

(b) त्रिलोक चंद

(c) थोहर चंद

(d) इनमें से कोई नहीं


Q. प्रथम चंद शासक जिसकी प्रामाणिक सूचना स्वयं के अभिलेखों से मिलती है?

(a) भारती चंद

(b) अभय चंद

(c) a & b दोनों

(d) ज्ञानचंद


Q. किस चंद राजा ने पुत्र प्राप्ति की खुशी में मानेश्वर मंदिर चंपावत में भित्ति अभिलेख खुदवाया?

(a) रुद्रचंद

(b) अभयचंद

(c) वीरचंद

(d) सोमचंद  


Q. अभय चंद के संदर्भ में कौन-सा कथन सही सुमेलित नहीं है?

(a) बालेश्वर मंदिर लघु स्तम्भ लेख का सम्बंध अभय चंद से है।

(b) अभय चंद ने गढ़ नरेश सहजपाल को पराजित किया।

(c) चौकिनी बोरा मंदिर (चमोली) अभिलेख अभयचंद का है।

(d) यह पहला चंद शासक जिसकी प्रामाणिक सूचना उसके स्वयं के अभिलेखों से मिलती हैं।


Q. पहला चंद शासक जो दिल्ली दरबार में गया था

(a) भारती चंद 

(b) गरुड़ ज्ञानचंद

(c) रूद्रचंद

(d) थोहर चंद


Q. गरूड ज्ञान चंद से सम्बंधित ताम्रपत्र है-

1. खेतीखान ताम्रपत्र

3. गोबासा ताम्रपत्र

2. सेरा खडकोट ताम्रपत्र

4. मझेड़ा ताम्रपत्र

(a) 1.2.4

(b) 1.2.3.4

(c) 2.3.4 

(d) इनमें से कोई नहीं



Q. दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने ज्ञानचंद को गरुड की उपाधि दी थी?

(a) फिरोजशाह तुगलक

(b) कुतुबुद्दीन ऐबक

(c) बलबन

(d) मो. बिन तुगलक


Q. गरुड किस चंद शासक का राज चिन्ह था

(a) लक्ष्मीचंद

(b) देवी चंद

(c) ज्ञानचंद

(d) भीष्म चंद


Q. गोबासा ताम्रपत्र का सम्बन्ध किससे है

(a) गरूड ज्ञानचंद 

(b) थोहर चंद 

(c) कल्याण चंद 

(d) इनमें कोई नहीं 


Q. कुमाऊँ में चंद राजाओं व शासन के संदर्भ में निम्न में से क्या सही नहीं है?

(a) चंद वंश का अंतिम शासक महेन्द्र चंद था

(b) चंद वंश का अन्त 1792 ई. में नेपाल के गोरखाओं द्वारा हुआ

(c) कुमाऊँ क्षेत्र में ग्राम प्रधान की नियुक्ति तथा भूमि निर्धारण प्रणाली की शुरुआत चंद राजाओं द्वारा किया गया था

(d) वर्तमान रुद्रपुर नगर का निर्माण रुद्रचंद द्वारा कराया गया था


Q. कुमाऊँ इतिहास में पंवाड़ों के लिए प्रसिद्ध चंद शासक कौन था

(a) कीर्तिचंद

(b) भारती चंद

(c) भीष्म चंद

(d) रत्नचंद




Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024