Set-2
(खंड -1) उत्तराखंड सामान्य अध्ययन - 20 प्रश्न
1. निम्नलिखित कथनों में असत्य कथन है
1. नंदीकुण्ड (चमोली) - शिव भगवान ने पाण्डवों को अपने दर्शन दिये
2. नारदकुण्ड (चमोली) – शंकराचार्य ने इसी में भगवान विष्णु की मूर्ति की खोज की।
3. सूर्य या तप्तकुण्ड (उत्तरकाशी) - उत्तराखण्ड का सबसे गर्म कुण्ड
4. गौरीकुण्ड (रुद्रप्रयाग) – गर्म कुण्ड स्नानयोग्य है।
(a) 1, 2 सही नहीं है
(b) सभी कथन सही है
(c) सभी कथन गलत है
(d) 3, 4 सही नहीं है
Ans.b
2. निम्नलिखित दोनों वक्तव्यों में, कथन A तथा कारण R हैं, के संदर्भ में सही विकल्प का चुनाव करें।
कथन A : उत्तराखण्ड राज्य का राज्य वृक्ष बुरांस मुलायम लकड़ी का वृक्ष है।
कारण R: यह विशुद्ध रूप से पर्वतीय वृक्ष है।
(a) कथन A और कारण R दोनों सही हैं, R, A की व्याख्या सही है
(b) कथन A और कारण R दोनों सही हैं मगर R, A की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) कथन A गलत है, और कारण R सही है।
(d) कथन A सही है, कारण R गलत है।
Ans. B
3. राज्य के किन जनपदों में ध्वनि एवं वायु गुणवत्ता मापन केन्द्र स्थापित किए गए हैं?
(a) देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल
(b) देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, हरिद्वार
(c) ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, टिहरी, नैनीताल
(d) हरिद्वार, उत्तरकाशी, बागेश्वर, अल्मोड़ा
Ans.a
4. कपकोट (बागेश्वर) में भूस्खलन किस वर्ष हुआ था ?
(a) 2008
(b) 2010
(c) 2011
(d) 2015
Ans.b
5. निम्न कथनों पर विचार कीजिए
कथन 1: ऑपरेशन केदार के तहत केदारघाटी का पुनर्निमाण का कार्य शुरू किया गया था।
कथन 2 : केदारनाथ पुनर्निमाण का कार्य नेहरू पर्वतारोहण संस्थान को आधिकारिक तौर पर 11 मार्च 2014 को सौंपा गया था।
(a) केवल कथन 1 सत्य है।
(b) केवल कथन 2 सत्य है
(c) कथन 1 व 2 सत्य है।
(d) दोनों कथन गलत है।
Ans.c
6. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है ?
(a) रूद्रप्रयाग के किमाणा व गिरिया गाँव में भूस्खलन 2012 में हुआ था
(b) 1986 (अगस्त) को 'मालपा' में हुए भूस्खलन में हजारों कैलास मानसरोवर यात्रियों की मौत हुई
(c) फाटा एवं ब्यूंग गाड़ में भूस्खलन 2001 को हुआ था
(d) 1991 में गोपेश्वर में भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ था
Ans.b
7. निम्न कथनों पर विचार कीजिए -
कथन 1 : ऐसा स्थान जहाँ जीव जन्तुओं तथा पेड़ पौधों को उनके प्राकृतिक आवास क्षेत्र में संरक्षण दिया जाता है जैव मण्डल आरक्षित क्षेत्र कहलाता है।
कथन 2 : यूनेस्कों द्वारा जैव मण्डल आरक्षित क्षेत्र कार्यक्रम की शुरूआत 1971 में की गई।
(a) केवल कथन 1 सत्य है।
(b) केवल कथन 2 सत्य है
(c) कथन 1 व 2 सत्य है।
(d) दोनों कथन गलत है
Ans.c
8. सूची-1 को सूची-॥ से सुमेलित कीजिए -
सूची-1 (परियोजना). सूची-॥ (शुरूआत)
A. कस्तूरी मृग परियोजना. 1. 1970
B. हाथी परियोजना. 2. 1992
C. टाइगर वॉच परियोजना. 3.1991-92
D. हंगुल मृग परियोजना. 4. 1970
A B C D
(a) 2 3 4 1
(b) 4 3 2 1
(c) 1 2 3 4
(d) 2 4 1 3
Ans.c
9. निम्न कथनों पर विचार कीजिए
कथन 1: उत्तराखण्ड सरकार द्वारा 6 जनवरी 2006 को राज्य में पौध रोपण नीति लागू की गई।
कथन 2 : पौध रोपण नीति लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का प्रथम राज्य है।
(a) केवल कथन 1 सत्य है।
(b) केवल कथन 2 सत्य है
(c) कथन 1 व 2 सत्य है।
(d) दोनों कथन गलत है
Ans.c
10. वर्ष 2025 में राज्य के निम्न में से किन उत्पादों को जी.आई. टैग (G.I.) मिला है
1. बेडू
2. बद्री गाय का घी
3. जख्या
4. भंगजीरा
5. तिमूरू
कूट के माध्यम से सही विकल्प का चयन करें
(a) केवल 1, 2 3
(b) केवल 1, 2, 3 व 4 सही
(c) केवल 1, 2, 4 व 5 सही
(d) केवल 1, 2 और 3 सही
Ans.c
11. पर्वतमाला योजना का उदेश्य है ?
(a) विकास को प्रोत्साहन देना
(b) पर्यटन को प्रोत्साहन देना
(c) रेल नेटवर्क को प्रोत्साहन देना
(d) संस्कृति को प्रोत्साहन देना
Ans.b
12. किस क्षेत्र का पाण्डव नृत्य प्रमुखतयाः प्रसिद्ध है ?
(a) केदार घाटी क्षेत्र
(b) पिण्डर घाटी
(c) दारमा घाटी
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans.a
13. 'चौफला' लोकनृत्य के संदर्भ में क्या सही नहीं है ?
(a) यह वीररस भाव प्रधान लोकनृत्य है
(b) यह गढ़वाल क्षेत्र में स्त्रियों एवं पुरुषों द्वारा अलग-अलग टोली बनाकर किया जाता है
(c) इसमें पुरुष नर्तक को चौंफुला तथा स्त्री नर्तकी को चौफलों कहते हैं
(d) मान्यता अनुसार इस नृत्य को शिव को मनाने के लिए पार्वती द्वारा किया गया था
Ans.a
14. निम्न में सुमेलित नहीं है ?
(a) फॉरेस्ट्र ट्रेनिग स्कूल – हल्द्वानी
(b) हिल्ट्रान – अल्मोड़ा
(c) मलेरिया एवं शोध उन्मूलन केंद्र - भुवाली
(d) राष्ट्रीय शीत जल मत्सकीय अनुसंधान केंद्र – भीमताल
Ans.b
15. वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कर कूट द्वारा गलत विकल्प का चयन करें
1. सर्वप्रथम इसकी स्थापना 1968 में दिल्ली में की गई थी।
2. 1976 में इसे देहरादून में स्थानातंरित किया गया था।
3. इसके संस्थापक डी.एन. वाडिया थे।
4. इस संस्थान का संबंध भू-विज्ञान से है।
(a) 1, 2, 4
(b) 1, 2, 3, 4
(c) 1, 2, 3
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans.b
16. पंवार वंश के शासक तथा उनकी महिला संरक्षक के संदर्भ में क्या सही नहीं है?
(राजा) (महिला संरक्षक)
(a) ललितशाह - रानी विमला कल्याणी
(b) प्रदीपशाह - राजमाता जिया कनकदेई
(c) फतेहशाह - महारानी कटौची
(d) पृथ्वीपतिशाह - रानीकर्णावती
Ans.a
17. मेदिनी शाह को देश निकाला किसने दिया था
(a) महीपति शाह
(b) पृथ्वी पति शाह
(c) फतेशाह
(d) श्याम शाह
Ans.b
18. ट्रेवल्स इन इंडिया पुस्तक में गढराज्य की प्रशंसा किसने की थी
(a) ट्रैवर्नियर
(b) निकोलस मानुची
(c) एटकिन्सन
(d) एच.जी. वाल्टन
Ans.a
19. ढाँडरी शिलालेख का संबंध किस परमार शासक से है?
(a) सहजपाल
(b) बलभद्र शाह
(c) अजयपाल
(d) महीपतिशाह
Ans.b
20. 27 अप्रैल 1815 को अल्मोड़ा या लालमंडी की संधि में अंग्रेजों की ओर से गार्डनर ने हस्ताक्षर किए जबकि गोरखाओं में ने हस्ताक्षर किए।
1. चौतरिया बमशाह
2. चामू भण्डारी
3. जसमर्दन थापा
4. गजराज मिश्र
कूट के माध्यम से सही विकल्प का चयन करें -
(a) 2,3
(b) 2, 3, 4
(c) 1, 2, 3,4
(d) 1, 2, 3
Ans d
(खंड- 2) सामान्य अध्ययन - 15 प्रश्न
1. सिंधु घाटी की सभ्यता निम्नलिखित में से किस सभ्यता के समकालीन नहीं थी? 2.
(a) मिस्र की सभ्यता
(c) चीन की सभ्यता
(b) मेसोपोटामिया की सभ्यता
(d) ग्रीक की सभ्यता
Ans. d
2. हड़प्पाकालीन समाज किन वर्गों में विभक्त था ?
(a) शिकारी, पुजारी, किसान और क्षत्रिय
(b) विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक
(c) ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र
(d) राजा, पुरोहित, सैनिक और शूद्र
Ans.b
3. मौलिक अधिकार में कौन-सी बात की स्वतंत्रता नहीं है?
(a) हड़ताल करने की आजादी
(b) विचार व्यक्त करने की आजादी
(c) शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की आजादी
(d) धरना देने की आजादी
Ans a
4. किस वाद ने संसद को मौलिक अधिकारों में संशोधन का अधिकार दिया ?
(a) केशवानन्द भारती वाद
(b) राजनारायण बनाम इंदिरा गाँधी वाद
(c) गोलकनाथ वाद
(d) सज्जन कुमार वाद
Ans a
5. निम्नलिखित उपराष्ट्रपतियों में से कौन निर्विरोध नहीं चुने गए ?
(a) डॉ. एस. राधाकृष्णन
(b) एम. हिदायतुल्ला
(c) डॉ. शंकर दयाल शर्मा
(d) के. आर. नारायणन
Ans.d
6. ब्लू मून' (Blue Moon) क्या है ?
(a) महीने में आने वाला पहला पूरा चाँद
(b) महीने में आने वाला दूसरा पूरा चाँद
(c) चाँद का एक अन्य नाम
(d) चंद्र ग्रहण के दौरान का चाँद
Ans.b
7. उर्सा मेजर' अथवा 'विग वीयर' एक प्रकार का ....है
(a) तारा
(b) नक्षत्रमण्डल
(c) ग्रह
(d) उपग्रह
Ans. B
8. जवाहर सुरंग' नाम किस प्राकृतिक पर्वतीय दरें को दिया गया है ?
(a) पीरपंजाल दर्रा
(b) काराकोरम दर्रा
(c) बनिहाल दर्रा
(d) शिपकी ला दर्रा
Ans.c
9. इकोलोजी' शब्द को देनेवाले थे-
(a) ई. हैकल
(b) ओडम
(c) रीटर
(d) मिश्रा
Ans. A
10. मुखौटा नृत्य' का सम्बन्ध किस नृत्य शैली से है?
(a) कथकली
(b) कुचिपुड़ी
(c) ओडिसी
(d) मणिपुरी
Ans. a
11. वित्त आयोग-
(a) पंचवर्षीय योजना बनाता है
(b) मौद्रिक नीति तैयार करता है
(c) केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में संशोधन की सिफारिश करता है
(d) संसाधनों के केन्द्र तथा राज्यों के बीच बंटवारे पर निर्णय लेता है
Ans.d
12. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विकास कार्य नीति के नेहरु-महालनोबिस मॉडल का अभिलक्षण नहीं है?
(a) पूंजीगत माल के उद्योगों का विकास
(b) अर्थव्यवस्था में राज्य की प्रमुख अन्तभावितता
(c) सार्वजनिक क्षेत्रक में औद्योगिक निर्विनियमन और विनिवेश
(d) सार्वजनिक क्षेत्रक के विस्तार और महत्व में वृद्धि करना
Ans.c
13. देश का पहला बुरांश उद्यान विकसित किया जा रहा है?
(a) माणा में
(b) हर्षिल में
(c) मुनस्यारी में
(d) रानीखेत में
Ans.c
14. राज्य की किस प्रसिद्ध लोकगायिका को लोक निर्मला सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा ?
(a) अनुराधा निराला
(b) बसंती देवी
(c) कबूतरी देवी
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans.b
15. प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स डिस्ट्रिक्ट (PGID) 2023-24 रिपोर्ट में उत्तराखंड को किस ग्रेड में शामिल किया गया है?
(a) प्रचेष्टा-1
(b) आकांक्षी-1
(c) उत्कर्ष-1
(d) विकास-1
खंड- 3 सामान्य हिन्दी 10 प्रश्न
1. किसी भाव या शब्द की व्याख्या करने के लिए, उस अंश को मूल वाक्य से अलग रखने के लिए किस चिह्न का प्रयोग किया जाता है?
(a) अर्द्ध विराम
(b) कोष्ठक
(c) उद्धरण चिह्न
(d) निर्देशक
Ans.b
• वाक्य के बीच में आए हुए शब्दों अथवा पदों का अर्थ अधिक स्पष्ट करने के लिए कोष्ठक चिह्नों का प्रयोग किया जाता है।
• उदाहरण- लता मंगेशकर को भारत कोकिला (मीठा गाने वाली) कहा जाता है।
2. देवनागरी लिषि का सर्वप्रथम प्रयोग कहाँ हुआ था?
(a) अपभ्रंश साहित्य में
(b) जयभट्ट के शिलालेख में
(c) पाणिनि कृत अष्टाध्यायी में
(d) अमीर खुसरो की पुस्तक में
Ans.b
• देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली प्रमुख भाषाएँ- हिन्दी, संस्कृत, पालि, मराठी, कोकणी, सिंधी, कश्मीरी, भोजपुरी, मगही, बोडो, डोगरी, मैथिली, संथाली, राजस्थानी, नेपाली, गढ़वाली, नागपुरी, अंगिका, खस एवं अन्य।
3. निम्न में से कौन सा युग्म सही नहीं है?
A. उकाव हुलार'- रमेशचन्द्र साह
B. धरतीक पीड़ - गोपाल दत्त भट्ट
C. दुदबोलि' कुमाऊँनी पत्रिका - मथुरादत्त मठपाल
D. वासवदत्ता - बंशीधर पाठक 'जिज्ञासु
Ans. D
• नंदकुमार उप्रेती इनकी 'भुलिनिजान आपुण देश, तीन कांड तथा टैगोर पर आधारित कविता नगर वासवदत्ता विशेष चर्चित है
• बंशीधर पाठक 'जिज्ञासु' की सुप्रसिद्ध रचना 'सिसौण' है।
4. निम्न में से कौन सा युग्म सही नहीं है?
A. च्यल - बेटा या पुत्र
B. चेलि - बेटी या पुत्र
C. दाज्यू - बड़ा भाई
D. मैस - रसोई
Ans. D
5. राष्ट्रीय अनुवाद मिशन कहाँ पर स्थित है?
(a) नई दिल्ली
(b) कोलकाता
(c) वाराणसी
(d) मैसूर
Ans. D
6. जब किसी पद की व्याख्या करनी हो या उसके संबंध में विस्तार से कुछ कहना हो तो इनमें से किस विराम-चिह्न का उपयोग किया जायेगा?
(a) ,
(b) =
(c) :
(d) :-
Ans.d
7. समीप, छोटा तथा गौण के अर्थ में कौन-सा उपसर्ग आता है?
(a) उप्
(b) उव्
(c) उत्
(d) उर्
Ans a
8. इनमें से 'संयुक्त सर्वनाम' का उदाहरण कौन-सा है?
(a) कोई
(b) सब
(c) कुछ
(d) कुछ-न-कुछ
Ans.d
9. निम्न में से कौन सी बोली पश्चिम कुमाऊ वर्ग की बोली नहीं है?
A. कुमय्यौँ
B. चौगर्खिया
C. दनपुरिया
D. फाल्दाकोटी
Ans. A
• यह काली कुमाऊँ क्षेत्र की बोली है। काली (शारदा) नदी के किनारे बसे होने के कारण इस क्षेत्र को काली कुमाऊँ के नाम से जाना जाता है। काली कुमाऊँ की बोली कुमय्यां या कुमाई नाम से जानी जाती है।
10. राज्य में 'रंग ल्बू' बोली किस जनपद में बोली जाती है?
A. टिहरी
B. अल्मोड़ा
C. पिथौरागढ़
D. उत्तरकाशी
Ans.c
Comments