Set-1

 


Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

(a) राज्य में सर्वाधिक तीव्रता वाला भूकम्प सितम्बर 1803 ई. में बद्रीनाथ भूकम्प था।

(b) राज्य में आपदा प्रबंधन का अभिनव प्रयास हैनरी रैम्जे के द्वारा किया गया था।

(c) नैनीताल में सबसे पहले भूस्खलन की घटना 1866-67 में अल्मा पहाड़ी पर हुई।

(d) उपर्युक्त सभी

Ans.d

Q. निम्न में से कौन-सा कथन सही सुमेलित है

(a) ग्रीष्म ऋतु को उत्तराखण्ड में स्थानीय भाषा में रूड़ी, खर्साऊ कहते हैं।

(b) वर्षा ऋतु को स्थानीय भाषा में चौमासा, बसग्याल कहा जाता है

(c) शीत ऋतु को स्थानीय भाषा में ह्यूद, शीतकला कहते हैं।

(d) उपर्युक्त सभी

Ans. d

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(a) नैनीताल में सबसे बड़ा भूस्खलन शेर का डांडा पहाड़ी पर 18 सितम्बर 1880 में हुआ था।

(b) पिथौरागढ़ में 18 अगस्त 1897 को मालपा भूस्खलन हुआ था।

(c) ऑपरेशन ब्लू एंजेल का सम्बन्ध मालपा भूस्खलन से है।

(d). मालपा भूस्खलन में भारतीय नृत्यांगना प्रोतिमा वेदी का निधन हुआ था।

Ans.b

• मालपा भूस्खलन- 18 अगस्त 1998

• भूस्खलन शेर का डांडा पहाड़ी - में 151 लोग मारे गए

Q. उत्तराखण्ड में पाये जाने वाली मृदा तथा उसके स्थानो को नीचे दिये गए कूट के माध्यम से सही सुमेलित कीजिए

         मृदा              स्थान

A. दलदली मृदा।      1. राज्य के तराई क्षेत्रों में

B. टर्शियरी मर्दा        2. नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में

C. जलोढ़ मृदा।         3. राज्य के मैदानी क्षेत्रों में

D. क्वार्टज, ज्वालामुखी मृदा।  4. राज्य की शिवालिक श्रेणियों में

(a) 1 4 2 3

(b) 4 2 1 3

(c) 1 4 3 2

(d) 1 2 3 4

Ans.c

Q. किस फसल को उत्तराखण्ड में विलियन डॉलर ग्रास कहा जाता है

(a) कोदा

(b) झंगोरा

(c) साटी

(d) मारछा

Ans.b

Q. निम्न में से उत्तराखण्ड राज्य का कौन-सा जिला अतिसंवेदनशील भूकम्प जोन में आता है ?

1. चमोली.  2. रूद्रप्रयाग 3. हरिद्वार.  4. अल्मोड़ा

(a) 1, 2, 4

(b) 1,4

(c) 1, 2

(d) सभी

Ans.a

• अतिसंवेदनशील भूकम्प जोन-5 के अंतर्गत आने वाले जिले- चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा 

• संवेदनशील भूकम्प जोन-4 के अंतर्गत आने वाले जिले- देहरादून, टिहरी, नैनीताल, उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर 

भूकम्प मापी स्टेशन - देहरादून, टिहरी, गरुड़ गंगा

Q. निम्न वक्तव्यों का कथन (A). कारण (R) के संदर्भ में सही विकल्प चुनें -

कथन (A) : टिहरी बाँध भूकम्पीय दृष्टि से अति संवेदनशील स्थान पर निर्मित है

कारण (R) : टिहरी बाँध 7.5 किमी गहराई में स्थित खतरनाक भूकम्पीय अधिकेन्द्रीय क्षेत्र महान टियर फाल्ट के ऊपर स्थित है

(a) कथन (A) व कारण (R) दोनों सही हैं (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है

(b) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं (R), (A) की सही व्याख्या है

(c) कथन (A) गलत है, कारण (R) सही है

(d) कथन (A) सही है, कारण (R) गलत है

Ans.b

Q. राज्य में कृषि के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

(a) राज्य में पहली कृषि नीति वर्ष 2011 में लागू की गई

(b) राज्य की लगभग 69.77% जनसंख्या ग्रामीण है जिनका व्यवसाय कृषि आधारित है

(c) राज्य में गुणात्मक बीज उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखण्ड स्टेट सीड सर्टिफिकेशन अभिकरण का गठन 14 मार्च 2001 को किया गया

(d) उत्तराखण्ड आर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी का गठन 8 जून 2005 में देहरादून में किया गया

Ans. d

• उत्तराखण्ड आर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी का गठन 8 जून 2006 में देहरादून

• राज्य में दूसरी कृषि नीति वर्ष - 2018

• जैविक कृषि विधेयक- 2019 मंजूरी 2020 

• जैविक कृषि एक्ट बनाने वाला पहला राज्य - उत्तराखंड 

Q. हाल ही में पिथौरागढ़ में लंदन फोर्ट का नाम बदलकर क्या रखा गया है?

(a) सिमलगढ़

(b) सोरगढ़ किला

(c) बाउलीगढ़

(d) किमगढ़

Ans.b

Q. हाल ही में चौपखिया मेले का शुभारंभ कहाँ किया गया है?

(a) कपकोट

(b) मुनाकोट

(c) धराली

(d) मुक्तेश्वर 

Ans.b

• पिथौरागढ़ के वड्डा घाटी, मूनाकोट ब्लॉक में चौपखिया मेले का शुभारंभ किया गया। जहाँ स्थानीय अराध्य चौमू बाबा देवता की पूजा अर्चना की जाती है।

Q. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एन०सी०आर०बी) की रिपोर्ट-2023 में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड अपराध के मामलों में कौन से स्थान पर है?

(a) पहला

(b) दूसरा

(c) तीसरा

(d) सातवां

Ans.b

Q. निम्न में दिये गये संस्थानों को उनके स्थापना वर्ष से सुमेलिता कीजिए -

(A). शेरवुड कॉलेज नैनीताल।         1. 1947

(B). घोडाखाल सैनिक स्कूल।         2. 1869

(C). बिडला विद्या मंदिर।                3. 31 अक्टूबर 2005

(D). उत्तराखण्ड मुक्तविश्व विद्यालय   4. 1966

(a) 2 4 1 3

(b) 3 4 1 2

(c) 4 2 3 1

(d) 1 3 4 2

Ans. A

• घोडाखाल सैनिक स्कूल - 21 मार्च 1966 जयमल्ल शाह 

Q. उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा निदेशालय कहाँ स्थित है

(a) रुड़की

(b) गोपेश्वर

(c) गुप्तकाशी

(d) हल्द्वानी

Ans.d

Q. कुमाऊँ के कत्यूरी शासनकाल में शासकों का प्रशासनिक भवन जहाँ से प्रजा को न्याय दिया जाता था कहलाता था –

(a) फिक्वाल

(b) थर्प

(c) बगड

(d) नौताड

Ans. B

Q. असंगत युग्म का चयन करें-

      कलामंच            जनपद

(a) भावराग ताल नाट्य अकादमी - पिथौरागढ़

(b) हुक्का क्लब - चम्पावत

(c) शैमियर नाट्य क्लब - टिहरी

(d) कला दर्पण - उत्तरकाशी

Ans.b

• शैमियर नाट्य क्लब - टिहरी 1917 भवानी दत्त उनियाल

Q. निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) उमरा नारायण मंदिर रूद्रप्रयाग में स्थित है

(b) कोटगाडी देवी मंदिर पिथौरागढ़ में स्थित है

(c) अटरिया देवी का मंदिर काशीपुर में है

(d) खुजली देवी का मंदिर काशीपुर में है

Ans. c

Q. राज्य में एक जिला दो उत्पाद योजना से सम्बन्धित जनपद तथा उनके प्रमुख उत्पादों के संदर्भ में सूची को सूची-॥ से सुमेलित कीजिए

     जिला              उत्पाद

A. रूद्रप्रयाग।  1. लौह शिल्प एवं हस्तशिल्प बुनाई

B. चंपावत।  2. हथकरघा व हस्तशिल्प उत्पाद, सुगंधित हर्बल उत्पाद

C. चमोली।   3. बाल मिठाई एवं ट्वीड (कपड़ा)

D. अल्मोड़ा  4. मंदिर अनुकृति हस्तशिल्प एवं प्रसाद उत्पाद

(a) A-1, B-2, C-3, D-4

(b)A-2, B-4, C-1, D-3

(c) A-4, В-1, С-2, D-3

(d) A-4, B-2, C-3 D-1

Q. भ्रूण जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान और प्रशिक्षण केन्द्र उत्तराखण्ड के किस स्थान पर स्थित है-

(a) रानीखेत

(b) काशीपुर

(c) कालसी

(d) इनमें से कोई नहीं 

Ans. c

Q. कुमाऊँ क्षेत्र की किस नदी घाटी को धान का कटोरा कहाँ जाता है?

(a) यमुना नदी घाटी

(b) कोसी नदी घाटी

(c) काली नदी घाटी

(d) सुयाल नदी घाटी

Ans.c

Q. खेला नामक स्थान पर किन दो नदियों का संगम होता है

(a) काली व गोरी

(b) काली व टोंस

(c) काली व पूर्वी धौली गंगा

(d) गोरी व धौली गंगा

Ans. C

दिये गये युग्मों में से सही युग्म को चुनिए

(a) भागीरथी एवं आकाशगंगा संगम - गोमुख

(b) भागीरथी व जलंधरी नदी संगम - हर्षिल

(c) भागीरथी एवं जाह्नवी संगम - लंका

(d) उपर्युक्त सभी युग्म सत्य है

Ans.d


Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024