Uttarakhand weekly current affairs 8 november




Q. उत्तराखंड गौरव सम्मान 2025 से कितने व्यक्तियों को सम्मानित किया गया?

A. 6 व्यक्तियों

B. 5 व्यक्तियों

C. 4 व्यक्तियों

D. 8 व्यक्तियों


Q. वर्ष 2025 में दिए गए उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से संबंधित कौन सा कथन गलत है।

A. उत्तराखंड गौरव पुरस्कार 2025 से 8 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

B. जसपाल राणा को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया इनका संबंध हॉकी से है।

C. भूवैज्ञानिक खड़क सिंह बल्दिया को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया 

D. गौरा देवी को 2025 में उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया


Q. निम्न में से किस व्यक्ति को वर्ष 2025 का उत्तराखण्ड गौरव सम्मान प्राप्त हुआ, कूट द्वारा सुमेलित कीजिए-

1. जसपाल राणा 

2. देव रतूड़ी 

3. सुशीला बलूनी 
 
4. गौरा देवी

(a) 1, 2, 3

(b) केवल 4

(c) केवल 3

(d) उपर्युक्त सभी को 


Q. सही युग्म का चयन करें।

A. जसपाल राणा - निशानेबाजी 

B. खड़क सिंह बल्दिया - भूवैज्ञानिक 

C. सुशीला बलूनी - राज्य आंदोलनकारी

D. उपर्युक्त सभी सही हैं

Q. हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत कितनी है?

A. ₹20.50 करोड़

B. ₹150 करोड़

C. ₹185.20 करोड़

D. ₹200 करोड़

Ans. C


Q. किस राज्य ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, 2025 को मंजूरी देकर मदरसा बोर्ड को समाप्त कर दिया है?

A. उत्तर प्रदेश

B. उत्तराखंड

C. बिहार

D. हरियाणा

Ans. B

• इस विधेयक के लागू होने के बाद राज्य में चल रहे सभी मदरसों को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी होगी और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (उत्तराखण्ड बोर्ड) से संबद्ध होना अनिवार्य होगा.
• उद्देश्य - प्रदेश का हर बच्चा चाहे वह किसी भी वर्ग या समुदाय का हो- समान शिक्षा और समान अवसरों के साथ आगे बढ़े.' इस कदम के साथ उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा, जहां मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थानों को मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा.
• इस नए कानून के लागू होने के साथ, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2016 और उत्तराखंड गैर-सरकारी अरबी और फारसी मदरसा मान्यता नियम 2019 को 1 जुलाई 2026 से निरस्त कर दिया जाएगा।
• यह विधेयक राज्य के सभी अल्पसंख्यक समुदायों (मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी) के शिक्षण संस्थानों के लिए एक समान कानून स्थापित करेगा।


Q. उत्तराखंड गौरव पुरस्कार में कितनी धनराशि दी जाती है?

A. 1 लाख रुपए

B. 2 लाख रुपए

C. 5 लाख रुपए 

D. कोई राशि नहीं मिलती है 


Q. निम्न में से किस व्यक्ति को वर्ष 2025 का उत्तराखण्ड गौरव सम्मान प्राप्त हुआ, कूट द्वारा सुमेलित कीजिए-

1. शैलेश मटियानी 

2. टॉम आल्टर

3. वीरांगना तीलू रौतेली 

4. खड़क सिंह वल्दिया 

(a) 1, 2, 3

(b) केवल 4

(c) केवल 3

(d) उपर्युक्त सभी को 

Ans. D


Q. 8वें राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का मुख्य विषय (थीम) क्या था, जिसका समापन समारोह 17 अक्टूबर 2025 को देहरादून में आयोजित किया गया?

A. सुपोषित भारत, विकसित भारत

B. माँ का स्वास्थ्य, बच्चे का भविष्य

C. स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार

D. पोषण, पढ़ाई भी

Ans. C

• 8वें राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का समापन समारोह 17 अक्टूबर 2025 को देहरादून के हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया गया था।

• इस वर्ष के पोषण माह की थीम 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' (Swasth Nari, Sashakt Parivar) थी, जिसमें महिलाओं के साथ पुरुषों और युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया।

• इस वर्ष के पोषण माह के छह प्रमुख विषय: सजग भाजन (Mindful Eating), प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा (ECCE - Early Childhood Care), पोषण व्यवहार (Nutrition Behaviour), पुरुषों की भागीदारी (Men's Participation), वोकल फॉर लोकल (Vocal for Local), और डिजिटलीकरण (Digitalization) 


Q. उत्तराखंड के किस जनपद के शिक्षक विनोद भट्ट को बेस्ट टीचर रोल मॉडल अवार्ड से सम्मानित किया गया?

A. देहरादून 

B. नैनीताल 

C. हरिद्वार 

D. रुद्रप्रयाग 

Ans. D

• मनुष्य बल विकास लोक सेवा अकादमी रजिस्टर्ड ट्रस्ट मुंबई महाराष्ट्र इंडिया द्वारा भारत के 20 राज्यों के 30 शिक्षकों को ग्लोबल बेस्ट टीचर रोल मॉडल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें उत्तराखंड से रुद्रप्रयाग के शिक्षक विनोद प्रकाश भट्ट भी शामिल थे।

Q. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'God Talks with Arjuna' नामक पुस्तक का संक्षिप्त संस्करण जारी किया। यह पुस्तक किसके द्वारा लिखित है?

A. स्वामी विवेकानंद

B. महावतार बाबाजी

C. परमहंस योगानंद

D. लाहिड़ी महाशय

Ans. C

• 'God Talks with Arjuna' - भगवद गीता पर आधारित एक टीका है।
• इसके लेखक - परमहंस योगानंद (Paramhansa Yogananda) हैं।
• पुस्तक का संक्षिप्त संस्करण उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जारी किया।

Q. उत्तराखंड की किस महिला को "प्रतिष्ठित मेरा भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार (स्वयंसेवक श्रेणी) से सम्मानित किया गया? 

A. थिया सिंह

B. सोनिया रावत

C. प्रीतिका रावत

D. इनमें से कोई 

Ans. C

• उत्तराखंड के चमोली जिले की प्रीतिका रावत को महिला सशक्तीकरण, सामुदायिक स्वास्थ्य, स्वच्छता अभियान, बाल शिक्षा, युवा - सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रतिष्ठित मेरा भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार (स्वयंसेवक श्रेणी) से सम्मानित किया गया

Q. हाल ही में जारी हिमालयी राज्यों में रिसोर्स मैनेजमेंट इंडेक्स में किस राज्य को प्रथम रैंकिंग हासिल हुई 

A. उत्तराखंड

B. हिमाचल प्रदेश 

C. अरुणाचल प्रदेश 

D. नागालैंड 

Ans. A

Q. हाल ही में उत्तराखंड के कितने उत्पादों को GI टैग दिया गया?

A. 2 उत्पाद

B. 5 उत्पाद

C. 4 उत्पाद

D. 9 उत्पाद

Ans.a

1. बद्री गाय का देसी घी

2. बेडू (पहाड़ी अंजीर)


Q. राज्य खनन तत्परता सूचकांक (State Mining Readiness Index - SMRI) में श्रेणी-सी (Category-C) में उत्तराखंड को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?

A. पहला स्थान

B. दूसरा स्थान

C. तीसरा स्थान

D. चौथा स्थान

Ans. B

• राज्य खनन तत्परता सूचकांक (SMRI) केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है।
• इसका उद्देश्यः खनन क्षेत्र में सुधार और राज्य स्तरीय प्रदर्शन का मूल्यांकन करना।
• राज्यों की तुलनात्मक समीक्षा के लिए उनकी खनिज संपदा के आधार पर तीन श्रेणियों में बंटा गया है। इसमें उत्तराखंड को श्रेणी-सी में रखा गया है।
• केंद्रीय बजट 2025-26 में की गई घोषणा के अनुरूप तैयार किया गया 
• यह सूचकांक देश के विभिन्न राज्यों का मूल्यांकन खनन सुधारों, नीतिगत पारदर्शिता, पर्यावरणीय संतुलन, खनिज अन्वेषण क्षमता और प्रशासनिक दक्षता जैसे अनेक मापदंडों के आधार पर करता है।
• इस सूचकांक में मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान को 'ए' कैटेगरी में, गोवा, उत्तर प्रदेश और असम को 'बी' कैटेगरी में तथा उत्तराखंड को पंजाब और त्रिपुरा के साथ 'सी' कैटेगरी में अग्रणी स्थान प्रदान किया गया है।
• उत्तराखंड ने श्रेणी-सी (Category-C) में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
• इस उपलब्धि के लिए राज्य को ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।


Q. हाल ही में उत्तराखंड के किस जनपद के बेडू (पहाड़ी अंजीर) को GI (भौगोलिक संकेतांक) टैग मिला?

A. उत्तरकाशी 

B. टिहरी गढ़वाल 

C. पौड़ी गढ़वाल 

D. चमोली

Ans. C


Q. प्रदेश सरकार की ओर से बद्री गाय के संरक्षण के लिए राज्य में कहां उत्कृष्टता केंद्र बनाया जा रहा है?

A. भराड़ीसैंण

B. भिकियासैंण 

C. थलीसैंण 

D. पीपलकोटी 

Ans. A


Q. राज्य के किस जनपद में "ट्राउट महोत्सव" का आयोजन किया गया?

A. देहरादून 

B. ननीताल  

C. चमोली 

D. बगेश्वर

Ans. D

Q. किस संस्थान के द्वारा प्रदेश की पहली विज्ञान प्रीमियर लीग में शुरू की गई?

A. उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट)

B. वन अनुसंधान संस्थान 

C. पेट्रोलियम संस्थान 

D. इनमें से कोई नहीं 

Ans. A

Q. हाल ही में उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन कब आयोजित किया गया? 

A. 9 नवंबर 2025

B. 1 नवंबर 2025

C. 5 नवंबर 2025

D. 7 नवंबर 2025

Ans. C

Q. हाल ही में निम्न में से किसकी 100वीं जयंती के अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक टिकट और विशेष आवरण जारी किया?

A. इंद्रमणि बडनी 

B. गांधी जी 

C. गौरा देवी 

D. कमलेन्दुमति शाह 

Ans. C


Q. हाल ही में किस राज्य ने बाहरी राज्यों के आगमन पर ग्रीन सेस लगाए?

A. उत्तराखंड 

B. हिमाचल प्रदेश 

C. अरुणाचल प्रदेश 

D. पंजाब

Ans. A

• उत्तराखंड सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस (Green Cess) लगाने का निर्णय लिया है।
• यह टैक्स दिसंबर 2025 से लागू होगा।
• इसका उद्देश्य प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, और स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
• टैक्स वसूली के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR-Automatic Number Plate Recognition) कैमरे लगाए गए हैं।
• उत्तराखंड आने वाली गाडियों का ग्रीन सेस फास्टैग से ऑटोमेटिक तरीके से कट जाएगा।
• यदि कोई वाहन 24 घंटे के अंदर दोबारा राज्य में प्रवेश 
 करता है, तो उसे ग्रीन सेस नहीं देना होगा, जबकि सरकारी 
 वाहन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी इस ग्रीन सेस से मक्त रहेंगी।

Q. उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर 9 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य में लगभग कितने मूल्य की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे?

A. ₹6,200 करोड़

B. ₹7,210 करोड़

C. ₹8,140 करोड़

D. ₹9,500 करोड़

Ans. C

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024