Q. चंद कालीन सीरा राज्य के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें
1. सीरा वर्तमान डीडीहाट में स्थित था और डोटी के मल्ल शासकों के अधीन था।
2. भारती चंद के समय सीरा में कल्याण मल्ल का शासन था।
3. भारती चंद ने सीरा में ढुंगरा बसेड़ा को अपना सामंत नियुक्त किया। 
4. बसेड़ों ने 1452 से लेकर 1539 ई. तक शासन किया।

 कूट के माध्यम से सही विकल्प का चयन करें-
(a) 1.2.4
(b) 1.2.3.4
(C) 2.3.4
(d) इनमें से कोई नहीं

Q. डोटी आक्रमण के समय चंद सेना का प्रथम पड़ाव कहाँ था
(a) कटकुनौला
(b) बाली चौड
(c) चंपावत
(d) इनमें से कोई नहीं

Q. चंद शासक रुद्र चंद के समय सीरा का शासक कौन था
(a) कल्याणमल्ल
(b) राजमल्ल
(c) हरिमल्ल
(d) इनमें से कोई नहीं

Q. सीरा में भूमि का विधिपूर्वक बंदोबस्त कराया था
(a) रूद्रचंद ने
(b) कीर्तिचद ने
(c) भीष्म चंद ने
(d) रत्न चंद ने

Q. गढ़वाल शासक अजयपाल को किसने पराजित्त किया था
(a) भीष्म चंद ने
(b) कल्याण चंद ने
(c) रत्न चंद ने
(d) कीर्ति चंद ने

Q. निम्न में कौन-सा कथन सही सुमेलित है ?
कथन (A): मल्लों से वैवाहिक सम्बंध स्थापित करने वाला पहला चंद राजा बालोकल्याण चंद था।
कारण (R): शोभामल्ल ने अपनी पुत्री का विवाह बालोकल्याण चंद के साथ किया था।
(a) कथन (A) सही है और कारण (R) गलत है।
(b) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
(c) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
(d) कथन (A) गलत है और कारण (R) सही है।

Q. मुगल सम्राट अकबर के समकालीन चंद शासक कौन थे
(a) भारती चंद
(b) रुद्रचंद 
(c) देवीचंद
(d) ज्ञानचंद

Q. किस चंद शासक ने गढ़वाल के सरौला ब्राह्मणों की भांति कुमाऊँ में चौथानी ब्राह्राणों की मंडली बनायी?
(a) रुद्र चंद
(b) उद्योत चंद
(c) जगत चंद
(d) ज्ञान चंद

Q. किस राजा को रुद्र चंद ने तिब्बती याक कस्तूरी हिरन की खाले भेंट की थी
(a) बाबर
(b) अकबर
(c) शाहजहाँ
(d) औरंगजेब

Q. अकबरनामा के अनुसार रुद्रचंद की अकबर से लाहौर में भेंट कब हुयी थी?
(a) 1586 में
(b) 1587 में
(c) 1588 में
(d) 1590 में

Q. किस चंद शासक ने समस्त सामान्य जनता को पौडी 15 विश्वा कहा?
(a) लक्ष्मी चंद
(b) रुद्रचंद
(c) देवी चद
(d) सोमचंद

Q. सामाजिक व्यवस्था सुधार के लिए त्रैवर्णिक धर्म निर्णय पुस्तक के लेखक हैं?
(a) सुदर्शन शाह
(b) मोलाराम
(c) रुद्रचंद
(d) कीर्ति चंद

Q. राज्य के युवाओं को संस्कृत अध्ययन हेतु कश्मीर एवं काशी भेजा गया?
(a) रूद्र चंद द्वारा
(b) सोम चंद द्वारा
(c) कल्याण चंद द्वारा
(d) इनमें से कोई नहीं

Q. किस पुस्तक में कुमाऊँ सरकार को दिल्ली सूबे के अन्तर्गत दर्शाया गया?
(a) त्रैवर्णिक धर्म निर्णय
(b) आइन-ए-अकबरी
(c) जहाँगीर नामा
(d) तुगलक नामा

Q. कथन (A) व कारण (R) के संदर्भ में कूट के माध्यम से सही उत्तर दें
कथन (A): चंद राजा रुद्रचंद धर्म परायण, दानशील तथा शिक्षा को आश्रय देने वाला राजा था।
कारण (R): रुद्रचंद राजकीय खर्च पर राज्य के युवाओं को संस्कृत के अध्ययन के लिए 'काशी' एवं कश्मीर भेजता था तथा अल्मोड़ा में संस्कृत शिक्षा की व्यवस्था की थी।

(a) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही है, किन्तु (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(b) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही है, तथा (R) (A) का सही व्याख्या है।
(c) कथन (A) गलत तथा कारण (R) सही है
(d) कथन (A) सही तथा कारण (R) गलत है

8. चंद शासक ज्ञान चंद के संदर्भ में क्या सही नहीं है?
(a) कत्यूरी घाटी में भी बद्रीनाथ जी का एक मंदिर बनवाया
(b) इसने युद्ध की जगह शांति स्थापित करने पर बल दिया
(c) दिल्ली दरबार से अपने राजनीतिक सम्बन्धों को ऊँचाई तक पहुँचाया
(d) बैजनाथ के मंदिर का जीर्णोद्धार कराया

Q. औली ब्राह्मणों की नियुक्ति किसने की थी
(a) रुद्र चंद
(b) भारती चंद
(c) देवी चंद
(d) ज्ञानचंद

Q. रुद्रचंद द्वारा निर्मित मल्ला महल किस जनपद में स्थित है
(a) पिथौरागढ़
(b) अल्मोड़ा
(c) चम्पावत
(d) इनमें से कोई नहीं

Q. पुरुषोत्तम पंत किसका सेनापति था
(a) लक्ष्मी चंद
(b) रुद्र बंद
(c) कीर्ति चंद
(d) बाज बहादुर बंद

Q. कुमाऊँ इतिहास का रॉबर्ट बुश कहा जाता है
(a) पुरुषोतम पंत
(b) लक्ष्मीचंद
(c) रूद्र चंद
(d) कीर्ति चंद

Q. ग्वालदम या बधाणगढ़ युद्ध में किस सेनापति की मृत्यु हुयी थी
(a) रिखोला लोदी
(b) माधोसिंह भण्डारी
(c) पुरुषोत्तम पत
(d) इनमें से कोई नहीं

Q. सही विकल्प का चयन करें-
(a) बधाणगढ़/ग्वालदम का युद्ध रूद्रचंद व बलभद्रशाह के मध्य
(b) खैरागढ़ की संधि उद्योत चंद व देवपाल के मध्य
(c) हवालाबाग का युद्ध महेन्द्रचंद व गोरखाओं के मध्य
(d) उपर्युक्त सभी

Q. ग्वालदम युद्ध के समय गढ़वाल का शासक कौन था
(a) बलभद्र शाह 
(b) सुदर्शन शाह
(c) कीर्ति शाह
(d) प्रताप शाह

Q. किस काव्य में लक्ष्मीचंद का नाम लक्ष्मण मिलता है
(a) सभासार
(b) मानोदय काव्य
(c) गढ़वाल का इतिहास
(d) इनमें से कोई नहीं

Q. किस चंद शासक के समय लोग करो (टैक्स) के भय से साग सब्जियाँ छतों पर उगाते थे? 
(a) लक्ष्मीचद
(b) कीर्ति चद
(c) सोमचंद
(d) बोहरचंद

Q. निम्न में लक्ष्मी चंद द्वारा लगाये गये कर थे?
(a) ज्यूलिया
(b) सिरती
(c) a & b दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं

Q. किस ताम्रपत्र में लक्ष्मीचंद का नाम लछिमन में मिलता है?
(a) कंडारा ताम्रपत्र
(b) मूनाकोट ताम्रपत्र
(c) तालेश्वर ताम्रपत्र
(d) पांडुकेश्वर ताम्रपत्र

Q. चंदकालीन प्रशासनिक व्यवस्था के संदर्भ में सही विकल्प चुनें-
(a) नागरिक परगने का मुख्य अधिकारी सीखदार या सरीदार
(b) सैनिक परगने का मुख्य अधिकारी कमांडर (बक्शी)
(c) गरखों / पट्टीयों में प्रशासक नेगी
(d) उपर्युक्त सभी

Q. सूची को सूची-॥ से सुमेलित कीजिए-
     सूची-।               सूची-॥
(राजा/राजकुमार)   (अन्य राजा से मुलाकात)
(A) लक्ष्मी चंद।      1. मुगल सम्राट अकबर
(B) रुद्र चंद।          2. मुगल सम्राट जहाँगीर
(C) ज्ञानचंद।          3. फिरोजशाह तुगलक
(D) सुलेमान शिकोह  4. पृथ्वीपति शाह
(a) 3 2 1 4
(b) 2 1 3 4
(c) 2 4 3 1
(d) 1 2 3 4

Q. लखुली व बिराली उपनाम है
(a) लक्ष्मी चंद
(b) देवी चंद
(c) रूद्र चंद
(d) गरुड़ ज्ञानचंद

33. लक्ष्मी चंद ने गढ़वाल पर कितने बार असफल आक्रमण किया था
(a) 5
(b) 7
(c) 10
(d) 12

Q. लक्ष्मीचंद द्वारा बागनाथ मंदिर का जीर्णोदार कब कराया गया था
(a) 1601 ई० में
(b) 1602 ई० में
(c) 1605 ई० में
(d) 1610 ई0 में

Q. लक्ष्मी चंद के समय राज्य कर्मचारियों को कितनी श्रेणियों में बाँटा गया?
(a) 3
(b) 5
(c) 7
(d) 9

Q. चंदवंश के राजा दाज बहादुर के तिब्बत अभियान का निम्न में से क्या उद्देश्य था ? 
कूट के माध्यम से सही विकल्प चुनें-
1. तिब्बत में चीन के दखल को खत्म करना
2. मानसरोवर की यात्रा को सुरक्षित करना
3. तिब्बत-भोंटांतिक व्यापार को सुरक्षित करना
4. तिब्बत को गोरखों से मुक्त कराना
(a) 1,2
(b) 1,2,3
(c) 2,3
(d) उपर्युक्त में से सभी

Q. राज्य के छोटे कर्मचारियों को कहा जाता था-
(a) फौजदार
(b) नेगी
(c) सरदार
(d) गोजदार

Q. परगने का शासक कहा जाता था
(a) गोलदार
(b) महत्तम
(c) सरदार
(d) नेगी

Q. कुमाऊँ का धृतराष्ट्र किसे कहा जाता था?
(a) लक्ष्मीचंद 
(b) शक्ति गुसाई 
(c) ज्ञानचंद
(d) देवीचंद

Q. किस चंद शासक की मृत्यु क्षयरोग से हुयी थी?
(a) दलीप चंद 
(b) ज्ञानचंद
(c) सोमचंद
(d) विमल चंद


Q. चरवाहे से राजा बनने वाला एकमात्र चंद शासक कौन था
(a) लक्ष्मीचंद 
(b) देवी चंद 
(c) बाज बहादुर चंद 
(d) इनमें से कोई नहीं

Q. निम्न में से चंद वंश के संदर्भ में क्या सही नहीं है ?
(a) देवी चंद को चंद राजवंश का तुगलक कहा जाता है
(b) कल्याणचंद के समय रूहेली का आक्रमण हुआ
(c) रुद्र चंद मुगल सम्राट अकबर का समकालिक शासक था
(d) बाली कल्याण चंद ने रेशम व रेशमी वस्त्र के उत्पादन का कार्य प्रारम्भ कराया था

Q. किस मुगल शासक के दरबार में बाज बहादुर चंद मूल्यवान वस्तु लेकर पहुँचा था
(a) अकबर
(b) जहाँगीर
(c) औरंगजेब
(d) शाहजहाँ

Q. मुगल शासक शाहजहाँ द्वारा किस चंद शासक को बाजबहादुर की उपाधि प्रदान की गयी
(a) बाज बहादुर चंद 
(b) लक्ष्मीचंद 
(c) कल्याण चंद 
(d) देवीयद

Q. कैलास मानसरोवर के तीर्थ यात्रियों के लिये 1673 ई० में गूंठ भूमि किसने दान की थी
(a) लक्ष्मीचंद
(b) बाज बहादुर चंद
(c) जगत चंद
(d) उद्योत चंद

Q. बाज बहादुर चंद ने किससे सिरती नामक कर लिया था
(a) भोटियों
(b) हुणियों
(c) a & b दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं

Q. चंदकालीन ग्रामीण प्रशासन के संदर्भ में सही विकल्प का चयन करें
१. गाँव का प्रमुख या मुखिया सयाना या बूढ़ा
2. प्रत्येक गाँव में राजस्व वसूली का कार्य पधान
3. लगान का हिसाब व पधान का सहायक कोटाल
4. गाँव की चौकीदारी व डाकिया प्रहरी
(a) 1.2.3
(b) 2.3.4
(C) 1.2.3.4
(d) इनमें से कोई नहीं

Q. एक हथिया देवाल किस जनपद में स्थित है
(a) पिथौरागढ़
(b) अल्मोडा
(c) चंपावत
(d) बागेश्वर

Q. किसकी बनावट एलोरा के कैलास मंदिर के समान है
(a) बागनाथ मंदिर
(b) कटारमल मंदिर
(c) एक हथिया देवाल
(d) हाटकाली मंदिर

Q. चंद शासक तथा उनके कार्यकाल के संदर्भ में सूची को सूची-॥ से सुमेलित कीजिए-
     सूची (राजा)            सूची-॥ (शासन वर्ष)
(A) भारती चंद।              1.1437-1477
(B) गरूड ज्ञान चंद।         2. 1375-1420
(C) बाजबहादुर चंद।        3.1708-1720
(D) जगत चंद।               4.1638-1678
(a) 1 3 2 4
(b) 2 3 1 4
(c) 4 3 2 1
(d) 1 2 4 3

Q. एक हथिया देवाल किसने बनवाया था
(a) लक्ष्मीचंद 
(b) बाज बहादुर चंद
(c) गरुड़ ज्ञानचंद
(d) कीर्ति चंद

Q. चंद शासक जिसने अपना दरबार मुगल दरबार के अनुरूप बनाने का प्रयास किया-
(a) रुद्रचंद
(b) देवीचंद
(c) जगतचंद
(d) बाज बहादुर चंद

Q. किस चंद शासक का सेनापति कालू तडागी था ?
(a) सोमचंद
(b) लक्ष्मीचंद
(c) भारतीचंद
(d) ज्ञानचंद

Q. किस चंद शासक ने कुमाऊँ में पंचायती राज की नींव डाली ?
(a) रुद्रचंद
(b) सोमचंद
(c) लक्ष्मीचंद
(d) भारतीचंद 


Q. गरूड़ ज्ञानचंद ने किसे कुमय्या खिल्लत की उपाधि दी थी-
(a) गैंडा सिंह 
(b) शिवदेव जोशी 
(c) नीलू कठायत 
(d) पुरुषोत्तम पंत 

Q. सोर का विजेता किसे कहा जाता है?
(a) ज्ञानचंद
(b) भारतीचंद
(c) रुद्रचंद
(d) इन्द्रचंद

Q. चंदकालीन न्याय व्यवस्था के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
1. चंदकाल में दण्ड देने वाला अधिकारी दण्डी कहलाता था।
2. पंचायत स्तर की कचहरी को पंचनबीसी व चारथान कहते थे।
3. चंद राज्य का कुख्यात कारागार सौराकोट था।
4. चंदकाल में फाँसी ऊँचे पहाड़ में दी जाती थी जिसे शूली का डांडा कहा जाता था।
कूट के माध्यम से सही विकल्प का चयन करें
(a) 1,2.3
(b)2.34
(c) 1.2.3.4
(d) उपर्युक्त सभी 

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024