उत्तराखंड करंट अफेयर्स अक्टूबर 2025

 


Q. देहरादून साहित्य महोत्सव 2025 के 7वें संस्करण का विषय क्या था?

(a) साहित्य, सिनेमा, समाज

(b) पहाड़ियो की लौह महिला

(c) संवाद, साहित्य और कला

(d) वसुधैव कुटुम्बकम एकता की अवाजे

Ans.d

• आयोजन - 14 से 16 नवंबर 2025 तक दून इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून

• उद्देश्य संवाद, साहित्य, कला और सांस्कृतिक जुड़ाव का उत्सव मनाना।


Q. भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी का विशिष्ट फेलो किस पर्यावरणविद् को चुना गया है?

(a) नटराजन चंद्रशेखरन

(b) नादिर गोदरेज

(c) प्रो. अभय करंदीकर

(d) डॉ. अनिल प्रकाश जोशी

Ans.d

• डॉ. अनिल प्रकाश जोशी हेस्को के संस्थापक हैं।

• उन्हें माउंटेन मैन और अशोका फेलो के चाम से भी जाना जाता है।

• भारत सरकार उन्हें पद्मश्री (2006) और पद्मभूषण (2020) से सम्मानित कर चुकी है।

• डॉ. जोशी ने हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए "जीईपी" (सकल पर्यावरण उत्पाद) की अवधारणा दी है। 


Q. केन्द्रीय नीति आयोग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जारी आकांक्षी ब्लॉक (विकासखंड) की डेल्टा रैकिंग 2025-26 की पहली क्वार्टर रैकिंग के अनुसार उत्तराखंड के किस ब्लॉक को प्रथम स्थान मिला है?

(A) गदरपुर

(B) स्याल्दे

(C) काशीपुर

(D) बहादरबाद

Ans.a

• आधार स्वास्थ्य, पोषण शिक्षा कृषि सुनियादी ढाँचे, कौशल विकास और वित्तीय समावेशन ।

1. प्रथम स्थान गदरपुर ब्लॉक (उधम सिंह नगर) 99 वीं रैंक

2. दूरारा स्थान बहादरबाद (हरिद्वार) 137 वीं रैंक 

3. तीसरा स्थान स्याल्दे ब्लॉक (अल्मोड़ा) 165 वीं रैंक


Q. अक्टूबर 2025 में, यूरोपीय निवेश बैंक ने उत्तराखंड में जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणालियों के सुधार हेतु कितनी राशि के निवेश को मजूरी दी है?

(a) 101 मिलियन डॉलर

(b) 151 मिलियन डॉलर

(C) 191 मिलियन डॉलर

(d) 250 मिलियन डॉलर

Ans.c

• 191 मिलियन डॉलर (लगभग 1685 करोड़ की वित्तीय सहायता यूरोपीय निवेश बैंक द्वारा प्रदान की गई है।

• इस परियोजना का उद्देश्य उत्तराखंड के पिथौरागढ़, सितारगंज, रूद्रपुर और काशीपुर में जल आपूर्ति और सीवरेज नेटवर्क को सुदृढ़ करना है।

• परियोजना से लगभग 9 लाख नागरिकों, विशेषकर वंचित समुदायों को स्वच्छ जल, स्वच्छता और विश्वसनीय जल आपूर्ति का लाभ मिलेगा


Q. हाल ही में हिमालय एजुकेशनल रिसर्च एण्ड डेवलेपमेंट सोसाइटी (हर्ड्स) द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 अक्टूबर 2025 को स्पर्श गंगा शिक्षा श्री सम्मान से उत्तराखंड के कितने शिक्षकों को सम्मानित किया गया है?

(a) 8

(b) 5

(c) 3

(d) 2

Ans.b

• उद्देश्य - शिक्षा, स्वच्छता, और पर्यावरण और समाज सेवा के प्रति जागरूकत बढ़ाना ।

Q. अक्टूबर 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जी.बी.पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में जिन फसल किस्मों का शुभारंभ किया गया, उनमें से कौन-सी एक नई किस्म नहीं थी?

(a) पंत उड़द-13

(b) पंत उड़द 14

(c) पंत मटर-554

(d) पंत धान-1023

Ans.d

• 12 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में नई फसल किस्मों का शुभारंभ किया

• शुभारंभ की गई नई किस्में हैं पंत उड़द-13, पंत उड़द-14, पंत मटर-554, और पंत जौ-1106

• यह अवसर 118वां अखिल भारतीय किसान मेला और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का था जिसमें 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए।

• मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'पंतनगर प्रवाह' का विमोचन भी किया।


Q. हाल ही में पिथौरागढ़ में लंदन फोर्ट का नाम बदलकर क्या रखा गया है?

(a) सिमलगढ़

(b) सोरगढ़ किला

(c) बाउलीगढ़

(d) किमगढ़

Ans.b


Q. हाल ही में चौपखिया मेले का शुभारंभ कहाँ किया गया है?

(a) कपकोट

(b) मुनाकोट

(c) धराली

(d) मुक्तेश्वर 

Ans.b

• पिथौरागढ़ के वड्डा घाटी, मूनाकोट ब्लॉक में चौपखिया मेले का शुभारंभकिया गया। जहाँ स्थानीय अराध्य चौमू बाबा देवता की पूजा अर्चना की जाती है।


Q. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एन०सी०आर०बी) की रिपोर्ट-2023 में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड अपराध के मामलों में कौन से स्थान पर है?

(a) पहला

(b) दूसरा

(c) तीसरा

(d) सातवां

Ans.b


Q. हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी ने 50वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का शुभारंभ कहाँ किया है?

(a) नैनीताल

(b) देहरादून

(c) चम्पावत

(d) उधमसिंह नगर

Ana.b

नोट- शुभारंभ बहुउद्देश्यीय भवन, परेड ग्राउंड, देहरादून


Q. हाल ही में चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ कहाँ किया गया है?

(a) काशीपुर

(b) रामनगर

(c) गुप्तकाशी

(d) ऋषिकेश

Ans.c

• आयोजन-गुप्तकाशी के जवाहर नवोदय विद्यालय बाणसू जाखधार में


Q. उत्तराखंड का पहला NVIDIA-संचालित कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उच्च-प्रदर्शन संगणना केंद्र किस विश्वविद्यालय में स्थापित किया गया है?

(a) दून विश्वविद्यालय

(b) ग्राफिकएरा विश्वविद्यालय, देहरादून

(c) कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल

(d) उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय

Ans.b

• उद्घाटन 17 सितंबर 2025


Q. कुमाऊँ क्षेत्र की पहली साइबर फोरेंसिक लैब किस स्थान पर स्थापित की जा रही है?

(a) नैनीताल

(b) हल्द्वानी

(c) रूदपुर

(d) देहरादून 

Ana.c

• यह लैब फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के अंतर्गत कार्य करेगी।

• राज्य में इससे पहले केवल देहरादून में साइबर फोरेंसिक बैब

• इस नई लैब का उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा चोरी और डिजिटल अपराधों की जांच को तेज और वैज्ञानिक बनाना है।

• यहाँ डिलीट किए गए डेटा की रिकवरी, इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों से साक्ष्य प्राप्ति और डिजिटल ट्रेल ट्रेसिंग जैसी तकनीकी की जांच की जाएगी।

• नेशलन क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के अनुसार, उत्तराखंड में प्रति दिन औसतन 5-7 साइबर घोखाधड़ी के मामले दर्ज होते हैं।


Q. प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत उत्तराखंड के किन दो जिलों को 'आकांक्षी कृषि जिले के रूप में चुना गया है?

(a) चमोली और पिथौरागढ़

(b) अल्मोड़ा और नैनीताल

(c) चमोली और अल्मोड़ा

(d) टिहरी और पौड़ी गढ़वाल

Ans.c

• इस योजना का उद्देश्य कम कृषि उत्पादकता, सिंचाई सुविधाओं की कमी, कम क्रय शक्ति और पलायन जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे जिलों में कृषि विकास को गति देना है।

• इन जिलों में कृषि एवं किसान कल्याण सहित 11 विभागों की योजनाओं का सघनता से संचालन किया जाएगा।

• योजना की निगरानी नीति आयोग द्वारा की जाएगी और इसके लिए केंद्र सरकार ने नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं।


Q. हाल ही में उत्तराखंड के चमोली जिले की निवासी प्रीतिका रावने को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा (मेरा भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। वह किस विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई से जुड़ी हैं?

(a) दिल्ली विश्वविद्यालय

(b) हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय

(c) नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

(d) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यायल

Ans. C


Q. भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सद्ध‌भावना' के तहत उत्तराखंड के किस सीमांत गाँव में टेंट-आधारित होमस्टे परियोजना शुरू की है?

(a) माणा

(b) गरब्यांग

(c) गूंजी 

(d) मुनस्यारी 

Ana.b

• भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सद्धावना' के तहत पिथौरागढ़ जिले के गरब्यांग गाँव में टेंट आधारित होमस्टे परियोजना का शुभारंभ किया है।

• इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर पैदा करना है।

• यह परियोजना केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के साथ जुड़ी हुई है।

• 'शिवनगरी गरब्यांग गाँव आदि कैलाश यात्रा के मार्ग पर स्थित है और गुंजी का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।


Q. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हाल ही में घोषित नौ-सूत्रीय नीति का मुख्य उद्देश्य क्या है?

(a) केवल औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना

(b) अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन स्थापित करना

(c) राज्य में डिजिटल साक्षरता बढ़ाना।

(d) पर्यटन के लिए नए बुनियादी ढांचे का निर्माण करना।

Ans.b

• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नई त्रि-स्तंभीय एवं नौ-सूत्रीय सतत विकास नीति की घोषणा की है।

• इस नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य में अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन बनाना है।

• यह घोषणा दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ सोशल साइंस इंस्टीट्यूशंस के 24 वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान की गई।

• नीति का लक्ष्य वर्ष 2030 तक संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करना है।


Q. उत्तराखंड एआई इम्पैक्ट समिट-2025' किस आगामी प्रमुख शिखर सम्मेलन के लिए एक आधिकारिक प्री-समिट कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था?

(a) इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट

(b) डिजिटल कुंभ 2027

(c) ग्लोबल एआई फोरम, दावोस

(d) एआई फॉर ऑल कॉन्क्लेव, बेंगलुरु

Ans.a

• आयोजन 17 अक्टूबर 2025, देहरादून

• थीम - हिल्स टू हाई-टेक 

• संस्था उत्तराखंड सरकार के आईटी विभाग और भारत प्रआई मिशन द्वारा संयुक्त रूप से।


Q. उत्तराखंड का पहला आधुनिक बहुउद्देशीय जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र किस स्थान पर शुरू किया गया है?

(a) हल्द्वानी

(b) हरिद्वार

(c) देहरादून

(d) ऋषिकेश

Ans.c

• उत्तराखंड का पहला आधुनिक, बहुउ‌द्देशीय जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल में शुरू किया गया है।

• इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर व्यापक सेवाएँ प्रदान करना है।


Q. प्रसिद्ध पर्वतारोही डॉ. हर्षवंती बिष्ट को वर्ष 2025 का 'केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार' किस विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया?

(a) पर्वतारोहण में उनकी अर्जुन पुरस्कार विजेता उपलब्यिों के लिए

(b) गंगोत्री और गोमुख क्षेत्र में भोज वनों के संरक्षण में उनकी भूमिका के लि

(c) केदार घाटी में चिपको आंदोलन को पुनर्जीवित करने के लिए

(d) महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए

Ans. B

• प्रसिद्ध पर्वतारोही और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित डॉ. हर्षवंती बिष्ट को वर्ष 2025 का केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किया गया है।

• उन्हे यह सम्मान गंगोत्री और गोमुख क्षेत्र में भोज वनों (भोजपत्र) को बचान में उनकी अभूतपूर्व भूमिका के लिए दिया गया।

• यह पुरस्कार चंडी प्रसाद पर्यावरण एवं विकास केंद्र द्वारा प्रति वर्ष चिपको आंदोलन के नायक रहे स्वर्गीय केदार सिंह रावत की स्मृति में प्रदान किया जाता है


Q. कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो०दीवान सिंह रावत को हाल ही में किस क्षेत्र में उत्कृष्ठ शोध कार्यों के लिए 'फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी' सम्मान प्रत किया गया?

(a) भूविज्ञान

(b) पर्यावरण

(c) औषधीय रसायन विज्ञान

(d) भौतिकी

Ans.c

• संस्था (भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी

• उन्हें यह सम्मान औषधीय रसायन विज्ञान और पार्किंसन रोग पर उनके शोध कार्य के लिए दिया गया।

• यह उपलब्धि उत्तराखंड को 46 वर्षों बाद रसायन विज्ञान के क्षेत्र में मिली।

• 1979 में प्रो.डी.एस. भाकुनी को यह सम्मान मिला था, वे प्रो०दीवान सिंह रावत के शोध निर्देशक भी थे।



Q. उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित 'स्वास्थ्य महाकुंभ-2025 का आयोजन किस अवधि में किया जाना प्रस्तावित है?

(a) 15 सितंबर से 15 अक्टूबर

(b) 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर

(C) 17 सितंबर से 2 अक्टूबर

(d) 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर

Ans.c


Q. हाल ही में मुख्यमंत्री ने जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के बाद प्रदेश का दूसरा कृषि विश्वविद्यालय किस जिले में बनाया जाने की घोषणा की है?

(a) अल्मोड़ा

(b) चंपावत

(c) बागेश्वर

(d) देहरादून

Ans. B


Q. भारत की पहली राष्ट्रीय स्तर की डी०एन०ए आधारित हाथी गणना (2021-25) के अनुसार, उत्तराखंड में हाथियों की कुल संख्या कितनी दर्ज की गई है?

(a) 2026

(b) 1792

(c) 2246

(d) 4259

Ans. B

• उत्तराखंड में 1792 हाथी दर्ज किए गए, जो उत्तर भारत में सर्वाधिक हालाँकि 2017 से 2020 की गणना (2026) की तुलना में यह संख्या कम है।

• उत्तराखंड में हाथियों के बच्चों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है, जो स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत है।

• यह भारत की पहली राष्ट्रीय स्तर की डीएनए आधारित हाथी गणना है, जिसका शीर्षक है 'स्टेट्स ऑफ एलिफेंट्स इन इंडियाः डीएनए बेस्ट।

• रिपोर्ट के अनुसार भारत में हाथियों की कुल संख्या 22,446 है,

• सर्वाधिक हाथियों वाले राज्य

1. कर्नाटक 6013

2. असम 4159

3. तमिलनाडु 3136


Q. उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) - 2025 में किस टीम ने खिताब अपने नाम किया है?

(a) नैनीताल टाइगर्स

(b) हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास

(c) उधमसिंह नगर इंडियन्स

(d) देहरादून

Ans.b

नोट- UPL सीजन 2

आयोजन - राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून

विजेता टीम - हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास

उपविजेता टीम नैनीताल टाईगर्स

प्लेयर ऑफ द मैच कुनाल चंदौला

सीजन-1 की विजेता टीम उधमसिंह नगर इंडियंस


Q. मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा को मुख्यधारा से जोड़ने वाल उत्तराखंड कौन सा राज्य बना है?

(A) पहला

(B) दूसरा

(C) तीसरा

(D) पांचवा

Ans.a



Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024