Uttarakhand hindi prectice set-3
1. 'पानी पीकर जात पूछना' का अर्थ है-
(a) आराम से विचार करना
(c) विपरीत काम करना
(b) अनोखा काम करना
(d) काम निकलने के बाद सोचना
Ans.d
2. 'कहावत' शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है -
(a) वत
(b) हावत
(c) आवत
(d) कह
Ans.c
3. निम्न में से कौन सी रचना 'रणवीर सिंह बिष्ट' की नहीं है
A. पहाड़ी घसियारे
B. पहाड़ी लोकनृत्य
C. मकबरा व अंतिम यात्रा
D. माई एनकाउंटर विद माई मॉडल,
Ans.d
• अवतार सिंह पंवार टिहरी निवासी जिन्हें मूर्तिकला में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है, इनकी प्रसिद्ध रचनाएँ माई एनकाउंटर विद माई मॉडल, बंगाल स्कूल ऑफ द पेंटिंग, द डॉग एवं द वैनशिंग लॉर्ड स्कैप ऑफ गढ़वाल आदि हैं
• रणवीर सिंह बिष्ट लैंसडाउन निवासी एक चित्रकार है, जिन्हें 1991 ई० में पद्म श्री सम्मान दिया गया, इनके चित्र पहाड़ी घसियारे, पहाड़ी लोकनृत्य, मकबरा व अंतिम यात्रा आदि है, रणवीर सिंह बिष्ट कला के क्षेत्र में पदम श्री पाने वाले राज्य के प्रथम व्यक्ति है
4. प्रसिद्ध गढ़वाली नाटक अर्द्धग्रामेश्वर के नाटककार कौन हैं?
A. जीत सिंह नेगी
B. इलाचंद्र जोशी
C. मनोहर श्याम जोशी
D. राजेन्द्र धस्माणा
Ans.d
• राजेन्द्र धस्माणा पौड़ी निवासी एक नाटककार है, इनके प्रसिद्ध गढ़वाली नाटक जंकजोड का 1975 में दिल्ली में मंचन किया गया इनका दूसरा नाटक अर्द्धग्रामेश्वर है
• मनोहर श्याम जोशी का जन्म 1933 ई० को अजमेर में हुआ ये मूलरूप से अल्मोड़ा के निवासी थे
• 1982 ई० में दूरदर्शन पर आने वाला प्रथम नाटक हमलोग धारावाहिक को मनोहर श्याम जोशी ने लिखा था
• मनोहर श्याम जोशी को क्याप उपन्यास के लिए 2005 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था जोशी जी ने हिन्दी फिल्म पापा कहते है की कहानी लिखी है
• मनोहर श्याम जोशी द्वारा लिखित उपन्यास - कुरु कुरु स्वाह, क्याप और कसप, कौन हूं मैं, उत्तराधिकारिणी आदि है
मनोहर श्याम जोशी द्वारा लिखित धारावाहिक मुंगेरी लाल के हसीन सपने, बुनियाद आदि हमराही, भैया जी कहिन
क्याप व कसप जोशी जी के कुमाऊँनी उपन्यास है
5. निम्न में से कौन सी शब्दावली सही है?
A. संगाड़ - लकड़ी की चौखट
B. लांकुड़ - ढोल-दमौ बजाने की डंडी
C. कोसड़ि - नमक रखने का काष्ठ
D. उपर्युक्त सभी सही हैं।
6. निम्न में से किस मुहावरे का अर्थ "मन सन्तुष्ट होना" है ?
A. उच्चि ठोकण
B. खाप सुकण
C. चित बुझण
D. उकाव-हुलार
Ans.c
• उच्चि ठोकण ऊंची हांकना।
• खाप सुकण - तनाव में आना।
• चित बुझण - मन सन्तुष्ट होना।
• उकाव-हुलार हुण - समय का बदलते रहना।
7. कुमाऊनी कहावत "सौन मरि सासु भदौ आय आँसु" का सही अर्थ क्या है?
A. बहुत देर से किसी चीज का एहसास होना।
B. अपने क्षेत्र के प्रति प्रेम का भाव प्रकट होना।
C. केवल औपचारिकता पूर्ण करना।
D. वर्गवादी समाज पर कटाक्ष ।
Ans.a
8. निम्न में से कौन सा युग्म सही नहीं है?
A. पुलबै - प्रशंसा
B. च्वींच्याट - चहचहाहट
C. प्वथळु - चिड़िया
D. उमलेणु - गुस्सा होना
Ans.d
• उमलेणु - उत्साहित होना
9. हाड़ौती' बोली है
(a) पूर्वी राजस्थान की
(c) उत्तरी राजस्थान की
(b) दक्षिणी राजस्थान की
(d) पश्चिमी राजस्थान की
Ans.a
10 'जो शीघ्र ही किसी बात या युक्ति को सोच ले' उसे कहेंगे ?
(a) सम्मति
(b) सहमति
(c) त्युत्पन्नमति
(d) प्रत्युत्पन्नमति
Ans.d
11. 'तीन बेर खाती थी वे तीन बेर खाती हैं' में प्रयुक्त अलंकार :
(a) श्लेष
(b) अनुप्रास
(c) अन्योक्ति
(d) यमक
Ans. D
12. मुझसे हँसा नहीं जाता है वाक्य में कौन सा वाच्य है -
(a) सरल वाच्य
(b) कर्तृवाच्य
(c) कर्मवाच्य
(d) भाववाच्य
Ans.d
13. 'राजा भिक्षुक को दान देता है' वाक्य में कौन-सा कारक है?
(a) करण कारक
(b) कर्म कारक
(c) अपादान कारक
(d) संप्रदान कारक
Ans. d
14. सुमित्रानन्दन पंत को किस कृति पर ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला ?
(a) चिदम्बरा
(b) लोकायतन
(c) स्वर्णधूलि
(d) युगवाणी
Ans.a
15. कला का अंतिम और सर्वोच्च ध्येय सौन्दर्य है' वाक्य में कितने विशेषण हैं
(a) तीन
(b) एक
(c) चार
(d) पाँच
Ans.a
- यह 'ध्येय' (संज्ञा) की विशेषता बता रहा है।
- यह 'ध्येय' (संज्ञा) की एक और विशेषता बता रहा है।
- यह एक भाववाचक संज्ञा है जो एक गुण को दर्शाता है और यहाँ 'ध्येय' की विशेषता बता रहा है, इसलिए यह भी एक विशेषण है।
16. निम्न में से कौन-सा शब्द क्रिया-विशेषण है ?
(a) बुद्धिमान
(b) तेज
(c) पहला
(d) मीठा
Ans.b
17. 'उद्घत' का विलोम शब्द है -
(a) कोमल
(b) सौख्य
(c) विनीत
(d) उत्तम
Ans.c
• उत्तम' - 'अधम
• कोमल - कठोर
18. प्रसारण का विलोम शब्द है
(a) आरक्षण
(b) आकुंचन
(c) संदर्शन
(d) प्रतिपादन
Ans.b
19. संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी' यह संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है ?
(a) अनु० 344
(b) अनु० 343
(c) अनु० 346
(d) अनु० 345
Ans. B
राजभाषा की संवैधानिक
• भाग-5 के अनुच्छेद 120 में संसद में प्रयुक्त होने वाली भाषा का उल्लेख किया गया है।
• भाग-6 के अनुच्छेद 210 में विधानमंडलों में प्रयुक्त होने वाली भाषा का उल्लेख किया गया है।
• संविधान के अनुच्छेद 344 के तहत राष्ट्रपति ने 7 जून, 1955 को बी.जी. खेर की अध्यक्षता में प्रथम राजभाषा आयोग का गठन किया था L
• अनुच्छेद 345 में प्रादेशिक भाषाओं के बारे में प्रावधान किया गया है।
• अनुच्छेद 346 में पत्रादि की राजभाषा अर्थात् एक राज्य से दूसरे राज्य अथवा एक राज्य से संघ के बीच संवाद के लिए राजभाषा का उल्लेख किया गया है।
• अनुच्छेद 347 में किसी राज्य की जनसंख्या के एक समूह द्वारा बोली जाने वाली भाषा का प्रावधान किया गया है।
• अनुच्छेद 348 में सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों, विधेयकों, अधिनियमों तथा अध्यादेशों आदि में प्रयोग की जाने वाली भाषा का प्रावधान किया गया है।
• अनुच्छेद 349 में भाषा संबंधी विधियों को अधिनियमित करने का प्रावधान किया गया है।
• अनुच्छेद 350 में शिकायत निवारण हेतु प्रयुक्त भाषा का प्रावधान किया गया है।
• अनुच्छेद 350 A में प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षण से संबंधित प्रावधान है।
• अनुच्छेद 350 B में भाषाई अल्पसंख्यक वर्गों के लिए विशेष प्राधिकारी का उल्लेख है।
• अनुच्छेद 351 में हिन्दी भाषा के विकास के निर्देश दिए गए हैं।
20. शिक्षक छात्र को हिन्दी पढ़ाते हैं।' इस वाक्य में किस प्रकार की क्रिया है-
(a) संयुक्त क्रिया
(b) अकर्मक क्रिया
(c) नामधातु क्रिया
(d) द्विकर्मक क्रिया
Ans.d
• सकर्मक क्रियाओं में केवल एक ही कर्म होता है, उसे एककर्मक क्रिया कहते हैं। सरल शब्दों में कहें तो जिस वाक्य में क्रिया के साथ उसका एक ही कर्म हो, उसे एककर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे- वह पुस्तक पढ़ता है।
• द्विकर्मक अर्थात् दो कर्मों से युक्त जो सकर्मक क्रियाएँ दो कर्म वाली होती हैं, उन्हें द्विकर्मक क्रिया कहते हैं।
जैसे-अरविन्द ने निरंजन को पुस्तक दी।
• जहाँ दो या दो से अधिक धातुओं) (क्रियाओं) का प्रयोग साथ-साथ किया गया हो, वहाँ क्रिया के इस रूप को संयुक्त क्रिया कहते हैं। जैसे- वह खा चुका।
• नामधातु क्रिया- संज्ञा, सर्वनाम या विशेषण शब्दों से बनने वाली क्रिया को नामधातु क्रिया कहते हैं। जैसे-
1. लात से लतियाना
2. बात से बतियाना
3. हाथ से हथियाना
• नाम बोधक क्रिया- संज्ञा अथवा विशेषण शब्दों के साथ क्रिया के जुड़ने से हमें जो संयुक्त क्रिया प्राप्त होती है, उसे नामबोधक क्रिया कहते हैं जैसे-
संज्ञा से- विनाश करना, पतन करना, लाठी मारना
विशेषण से- सुखी रहना, दुखी रहना, निराश होना
Today Question
सुमित्रानन्दन पंत को किस कृति पर ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला ?
(a) चिदम्बरा
(b) लोकायतन
(c) स्वर्णधूलि
(d) युगवाणी
Comments