Uttarakhand bs negi Mcqs part-5
1. उत्तराखण्ड की प्राचीन जाति 'कोल' के संदर्भ में क्या गलत है
(a) ये प्राचीन कृषि व्यवसायी थे
(b) साहित्यिक ग्रन्थों में कोल का वर्णन मुण्ड या शबर नाम से मिलता है
(c) ये प्रकृति पूजा में विश्वास रखते थे
(d) वर्तमान में इनकी जनसंख्या उत्तराखण्ड में सर्वाधिक है
2. साहित्यिक ग्रंथों में किस प्रजाति का वर्णन मुण्ड या शबर नाम से मिलता है?
(a) किरात
(b) कोल
(c) खस
(d) उपर्युक्त सभी
3. निम्न में से उत्तराखण्ड में आने वाली प्रथम प्रजाति समूह किसे माना जाता है?
(a) कोल
(b) खस
(c) किरात
(d) शौका
4. नागपूजा के साथ-साथ लिंग पूजा किस प्रजाति द्वारा की जाती है
(a) भोटांतिक प्रजाति
(c) कोल प्रजाति
(b) किरात प्रजाति में
(d) खस प्रजाति
5. कोल या मुण्ड को हिमालय क्षेत्र या भारत की प्राचीनतम जाति मानते है -
(a) शिव प्रसाद डबराल
(b) यशवंत कठौच
(c) यशोधर मठपाल
(d) यज्ञदत्त शर्मा
6. कोल प्रजाति के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. बाणभट्ट तथा कालीदास के रचनाओं में कोलो की
शारीरिक विशेषताओं का वर्णन मिलता है।
2. कोल सैंधवों की भाँति मृतको को खुले में फेकते थे
3. इन्हें ऋग्वैदिक अनार्य भी कहा जाता है
4. कोल दिखने में कुरूप व भद्दे होते थे
कूट के माध्यम से गलत विकल्प का चयन करें
(a) केवल 2 (b) केवल 4 (c) उपर्युक्त सभी (d) इनमे कोई नहीं
7. कुमार-कुमारी प्रथा प्रचलित थी
(a) किरात प्रजाति में
(b) कोल प्रजाति में
(c) खस प्रजाति में
(d) उपर्युक्त सभी
8. उत्तराखण्ड राज्य की प्राचीन जाति 'खश' के संदर्भ में क्या सही नहीं है ?
(a) खस सातवाहनों के अधीन रहे थे
(b) पाल अभिलेखों में 'अशोक चल्ल नामक राजा के क्षेत्र को 'खसदेश कहा गया है
(c) काव्य मीमांशा में खास पति शासक का उल्लेख है
(d) खसों को आर्यों का वंशज माना जाता है।
9. किस पुराण में किरातो को मिल्ल कहा गया है
(a) स्कन्द पुराण
(b) विष्णु पुराण
(c) मत्स्य पुराण
(d) गरुड़ पुराण
10. कोल के बाद उत्तराखण्ड में किस प्रजाति के आधिपत्य की जानकारी मिलती है?
(a) वास
(b) मोटांतिक
(c) कोल
(d) किरात
11. असंगत युग्म का चयन करें-
(a) मुण्डा भाषा या बोली- किरात प्रजाति
(b) भ्रमणकारी पशुपालक व आखेटक किरात प्रजाति
(c) किन्नर या कीर कहा जाता खस प्रजाति
(d) इनमें से कोई नहीं
12. कुंती पुत्र अर्जुन के साथ किरातों का युद्ध किस स्थान पर हुआ था
(a) देवप्रयाग
(b) विल्लव केदार
(c) केदारनाथ
(d) कोई नही
13. कथन (A): राहुल सांकृत्यायन के मतानुसार केदारखण्ड खस मण्डल बनने से पूर्व किरात मण्डल था।
कारण (R): किरात प्रजाति के बाद उत्तराखण्ड में खसों का आदिपत्य हुआ।
(a) दोनों कथन सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) दोनों कथन सही है पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है. (R) गलत है।
(d) (A) गलत है. (FR) सही है।
14. कालिदास के रघुवंश महाकाव्य में किस प्रजाति का वर्णन मिलता है?
(a) कोल
(b) खस
(c) शौका
(d) किरात
15. बाणभट्ट की कौन सी पुस्तक किरातों के निवास की पुष्टि करती है
(a) चण्डीशतक
(b) हर्षचरित
(c) कादम्बरी
(d) उपर्युक्त सभी
16. गढ़वाल व कुमाऊँ में बौद्ध धर्म का सर्वाधिक प्रचार किसके समय हुआ?
(a) खसो
(b) कोलो
(c) किरातो
(d) शौका
17. उत्तराखण्ड राज्य की प्राचीन जाति 'किरात' के सम्बन्ध में क्या सही नहीं है ?
(a) ये आखेटक तथा पशुचारक जाति थी
(b) इनका अन्य नाम 'किर', 'किन्नर तथा 'किरपुरुष भी है
(c) 'महाभारत' ग्रन्थ में इनका उल्लेख नहीं मिलता
(d) पुराणों में गंगा, पार्वती तथा दुर्गाजी को किराती कहा गया है
18. निम्न में से कौन एक सुमेलित नहीं है
(a) झटेला प्रथा खस प्रजाति
(b) टिकुआ प्रथा कोल प्रजाति
(c) पशुबलि प्रथा खस प्रजाति
(d) इनमें से कोई नहीं
19. निम्न में खसों की सामाजिक प्रथाएँ थी -
1. झटेला प्रथा
2. जेठा या जेवू प्रथा
3. कुमार-कुमारी गृह
4. देवदासी प्रथा
कूट के माध्यम से सही विकल्प का चयन करें-
(a) 1, 2 और 4
(c) 1, 2, 3 और 4
(b) केवल 3 व 4
(d) इनमे से कोई नहीं
20. घर जवाई रखने की प्रथा किस प्रजाति में प्रचलित थी
(a) कोल
(b) किरात
(c) भोटांतिक
(d) खस
21. कौन सा कथन खस प्रजाति के बारे में सही नही है
(a) टिकुआ प्रथा के तहत खसो की विधवा किसी अन्य पुरुष को अपने घर में रख सकती थी
(b) खस लोग ज्येष्ठ पुत्री को मंदिरों में दान करते थे
(c) इनके समूह को कुँच कहा जाता था
(d) इनमें से कोई नहीं
22. नीचे दिये गये युग्मों को सही सुमेलित करें
A. वर्षा के देवता 1. घबला
B. व्यापार के देवता. 2. घूरमा
C. भोटांतिक समूह 3. राठ
D. भोटियों में विरादरी का सूचक 4. कुंच
A B C D
(a) 2 1 4 3
(b) 3 2 1 4
(c) 3 4 1 2
(d) 4 3 2 1
23. निम्न में से कौन सी जाति 1962 ई0 तक तिब्बत से व्यापार करते थे
(a) खस
(b) भोटिया
(c) कोल
(d) किरात
24. गर्ज्याल, गुजंयाल, टोलिया, मर्तोलिया व पांगती उपजाति किस प्रजाति से संबंधित है
(a) खस
(b) भोटांतिक
(c) किरात
(d) उपर्युक्त सभी
25. दारमा व व्यास घाटी में रहने वाले भोटांतिको में निम्न में से किस प्रथा का प्रचलन है?
(a) रङ-बङ प्रथा
(b) झटेला प्रथा
(c) टिकुआ प्रथा
(d) पशुबलि प्रथा
26. खस प्रजाति के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. गढ़वाल व कुमाऊँ में बौद्ध धर्म का सर्वाधिक प्रचार प्रसार खसों के समय हुआ
2. ब्रिटिश काल में वर्ष 1885 में खसों को शूद्र वर्ग में सम्मिलित किया गया
3. खस अपनी ज्येष्ठ पुत्री को मंदिरो में दान करते थे
4. खसो को पर्वतो पर निवास करने वाले पाषाणयोधी तथा बास के वनो में निवास करने वाला कहा गया है
कूट के माध्यम से सही विकल्प का चयन करें-
(a) केवल 1 व 2
(b) केवल 3 व 4
(c) उपर्युक्त सभी
(d) इनमे से कोई नहीं
27. असंगत कथन का चयन करें
(a) भोटांतिको की उपजाति राठ या संगोत्र में विभक्त थी
(b) घबला एवं घूरमा खस प्रजाति के मुख्य देवता है
(c) a & b दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
28. उत्तराखण्ड राज्य में किरात जाति के संदर्भ में क्या सही नहीं है ?
(a) 205 ई. के आस-पास 'किरात' उत्तराखण्ड के सर्वशक्तिशाली शासक रहे थे
(b) महाभारत के सभापर्व, वनपर्व तथा भीष्म पर्व में भी किरातों का उल्लेख है
(c) मेगस्थनीज ने भी अपनी रचना में इस क्षेत्र में 'किरातों' का होना बताते हैं
(d) पर्वतीय क्षेत्र में गंगा घाटी के निवासी 'किरात' कहलाते थे
29. भोटांतिक प्रजाति के वर्गों को उनके निवास के संदर्भ में सुमेलित कीजिए
प्रजाति. निवास
A. मारछा 1. चमोली के विष्णुगंगा नदी घाटियों में
B. तोलछा 2. पश्चिमी धौली गंगा नदी घाटियों में
C. जोहांरी 3. गोरी नदी घाटी के निवासी
D. शौका 4. पूर्वी धौली गंगा व काली गंगा घाटियों में
A B C D
(a) 2 3 4 1
(b) 4 3 2 1
(c) 1 2 3 4
(d) 2 4 1 3
Comments