Computer Merathon Class 2025
1. कम्प्यूटर में डेटा किसे कहा जाता है?
(a) संख्या को
(b) चिह्न को
(c) दी गई सूचनाओं को
(d) चिह्न व संख्यात्मक सूचना को
Ans : (c) डाटा कोई भी सूचना हो सकती है जिसे कम्प्यूटर प्रयोग करता है एवं अनेक कार्यों के लिए सेव करके रखता है। कम्प्यूटर डाटा प्रोसेसिंग या कम्प्यूटर द्वारा संग्रहीत जानकारी है जिसमें टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो क्लिप, सॉफ्टवेयर प्रोग्राम या अन्य प्रकार के डाटा हो सकते है।
2. कम्प्यूटर में डाटा का किस रूप में भण्डारण होता है?
(a) आक्टल
(b) हेक्सा-डेसीमल
(c) डेसीमल
(d) बाईनरी
Ans : (d) कम्प्यूटर में डाटा बाईनरी के रूप में भण्डारित होता है। बाईनरी संख्या 0 तथा 1 से मिलकर बनी होती है। बाईनरी संख्या को द्विआधारी संख्या भी कहा जाता है।
3. कम्प्यूटर की सभी मशीनरी तथा उपकरण को कहा जाता है-
(a) हार्डवेयर
(b) सॉफ्टवेयर
(c) चिप्स
(d) इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
Ans : (a) कम्प्यूटर के सभी मशीनरी तथा उपकरण (फिजिकल कंपोनेन्ट्स) को हार्डवेयर कहा जाता है। जैसे- इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैग्नेटिक, मैकेनिकल या अप्टिकल कंपोनेन्ट्स आदि।
4. निम्न में से कौन-सा हार्डवेयर है सॉफ्टवेयर नहीं?
(a) एक्सेल
(b) प्रिंटर ड्राइवर
(c) ऑपरेटिंग सिस्टम
(d) कंट्रोल यूनिट
Ans : (d) कंट्रोल यूनिट हार्डवेयर है। यह CPU का एक भाग है जो मेन मेमोरी में स्टोर किए गए प्रोग्रामों से निर्देश प्राप्त करता है, उन निर्देशों को इंटरप्रेट करता है तथा इलेक्ट्रानिक सिग्नल उत्पन्न करता है जो सिस्टम की अन्य यूनिटों को उनके कार्यों को करने के लिए सक्रिय बनाते हैं जबकि एक्सेल, प्रिंटर ड्राइवर, ऑपरेटिंग सिस्टम, पावर प्वाइंट ये सभी सॉफ्टवेयर है।
5. वे डिवाइसे कौन-सी है जो कम्प्यूटर सिस्टम बनाती है और जिन्हें आप देख या छू सकते हैं?
(a) मेनू
(b) प्रिंट
(c) सॉफ्टवेयर
(d) हार्डवेयर
Ans.d
वे सभी साधन (Instrument) जिसे हम छू (tuch) कर महसूस कर सकते हैं, उन्हें हार्डवेयर (Hardware) कहते हैं। कंप्यूटर सिस्टम में सभी इनपुट/आउटपुट डिवाइसेस हार्डवेयर के अन्तर्गत आती है, जैसे- मॉनीटर, कीबोर्ड, माउस आदि।
6. इनमें से कौन-सा हार्डवेयर का भाग नहीं है?
(a) मॉनीटर
(b) सेमी-कंडक्टर मेमोरी
(c) लेन
(d) की-बोर्ड
Ans : (c) माउस, चिप, सेमी-कंडक्टर मेमोरी हार्डवेयर है जबकि लेन (Local Area Network-LAN) एक निश्चित और छोटे भाग में आपस में जुड़े कम्प्यूटरों का जाल होता है। यह ऑफिस, फैक्ट्री, विद्यालय आदि जगह में प्रयोग किया जाता है।
7. कम्प्यूटरों के संदर्भ में सॉफ्टवेयर का क्या अर्थ है?
(a) फ्लॉपी डिस्क
(c) कम्प्यूटर सर्किट
(b) कम्प्यूटर प्रोग्राम्स
(d) ह्यूमन ब्रेन
Ans : (b) सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामों नियमों व क्रियाओं का वह समूह है जो कम्प्यूटर को यह बताता है कि, क्या और कैसे करना है। साफ्टवेयर कम्प्यूटर का वह भाग है, जिसे हम छू नहीं सकते। साधारणतः प्रोग्राम, एप्लिकेशन और सॉफ्टवेयर एक ही चीज को इंगित करते है।
8....कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर का एक उदाहरण है-
(a) सी. पी. यू.
(b) कम्पैक्ट डिस्क
(c) मॉनीटर
(d) माइक्रोसॉफ्ट-ऑफिस
Ans : (d) माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस कम्प्यूटर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है जिसमें एम. एस. वर्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट आदि प्रोग्राम होते है जिसका प्रयोग करके विभिन्न प्रकार के कार्य कर सकते हैं, जैसे-Letter Typing, MailMerge, Calculation, Pay roll आदि।
9. कम्प्यूटरों में सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट के अन्तर्गत आते है-
(a) इनपुट डिवाइस, आउटपुट डिवाइस और मेमोरी
(b) सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और पावर सप्लाई यूनिट
(c) मेमोरी, विजुअल डिस्प्ले यूनिट और प्रिंटर
(d) स्टोर, अर्थमेटिक और लॉजिकल यूनिट तथा कन्ट्रोल यूनिट
Ans : (d) सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit-CPU) कम्प्यूटर के सभी कार्यों को नियंत्रित, निर्देशित तथा समन्वित करता है। डाटा को निर्देशानुसार प्रोसेस करने का कार्य भी सीपीयू करता है। सीपीयू को हार्डवेयर की दृष्टि से तीन मुख्य भागों में बाँटा जा सकता है-
(i) कंट्रोल यूनिट
(ii) अरिथमैटिक और लॉजिक यूनिट
(iii) स्टोर यूनिट
10. इनपुट का आउटपुट मे रूपान्तरण ... द्वारा किया जाता है।
(a) पेरिफेरल
(b) मेमोरी
(c) स्टोरेज
(d) CPU
Ans.d
11. कम्प्यूटर का दिमाग कहा जाता है-
(a) सी. डी. को
(b) सी.पी.यू. को
(c) फ्लॉपी डिस्क को
(d) मॉनीटर को
Ans : (b) सीपीयू (Central Processing Unit- CPU) कम्प्यूटर के सभी कार्यों को नियंत्रित, निर्देशित तथा समन्वित (Control, Supervise and Co-ordinate) करता है। डाटा को निर्देशानुसार प्रोसेस करने का कार्य भी सीपीयू करता है। इसी कारण सीपीयू को 'कम्प्यूटर का दिमाग' कहा जाता है।
12. कम्प्यूटर के कार्य करने की गति को निम्न मात्रक में मापा जाता है-
(a) मेगाबाइट
(b) मेगा हर्ट्ज
(c) 16-बिट
(d) मिली सेकण्ड
Ans : (b) कम्प्यूटर के कार्य करने की गति को मेगा हर्टज में मापते है। कम्प्यूटर की गति को एक सेकेण्ड में प्रोसेस किए गये निर्देशों की संख्या के आधार पर मापा जाता है।
Comments