उत्तराखंड लोक संस्कृति पार्ट 8
141. निम्न में से कौन सा कथन सही है
1. तगड़ी- कमर में पहने जाने वाला आभूषण है, इसे करधनी भी कहा जाता है।
2. जोहारी जनजाति के लोग आभूषण के लिए हतकान कहते है।
A. पहला कथन सही है।
B. दूसरा कथन सही है।
C. दोनों कथन सही हैं।
D. दोनों गलत हैं
Ans.c
142. स्यूण-सांगल धारण किया जाता है।
A. कंधों
B. गले में
C. हाथ में
D. पैरों में
Ans. A
143. निम्न में से कौन सा कथन सही है
1. बांदी- पाजेब की तरह चांदी का बना होता है, सिर पर चारों ओर लगाकर पहना जाता है।
2. गोरख वहीं पहना जाता है जहां झूपझुपी पहना जाता है।
A. पहला कथन सही है।
B. दूसरा कथन सही है।
C. दोनों कथन सही हैं।
D. दोनों गलत हैं
Ans.c
• गोरख - पुरुषों द्वारा कानों में पहना जाने वाला आभूषण है
144. दुनकोट और टिक्-पिठ्या क्या हैं?
A. वैवाहिक परम्पराएँ
B. स्थानों के नाम
C. पूजा स्थल
D. परंपरागत औजार
Ans. A
• टिक्-पिठ्या -इसका प्रयोग कन्या की सगाई या मंगनी की रस्म को पक्का किये जाने के संदर्भ में किया जाता है। किन्हीं क्षेत्रों में इसे 'भेलिधरन' (गुड़ की भेली रखना) भी कहा जाता है।
• दुनकोट - विवाह के सन्दर्भ में इस शब्द का प्रयोग कुमाऊँ मंडल के पूर्वी भोटान्तिक क्षेत्र में रङ् जाति के लोगों के द्वारा द्विरागमन (गौने) के अर्थ में किया जाताहै।
145. निम्न में से कौन सा एक अवनद्ध वाद्य यंत्र नहीं है?
A. साइया
B. धतिमा
C. हुड़का
D. रणसिंघा
Ans.d
146. किसका अन्य नाम "जोंल्या मुरली" भी है?
A. मशकबीन
B. मोछंग
C. अलगोजा
D. रणसिंघा
Ans. C
• यह बांस तथा मोटे रिंगाल से निर्मित होती है
• इसे बजाने के लिए दो समानांतर बांसुरी जैसी नलियों का उपयोग किया जाता है।
• इसका उपयोग उत्तराखण्ड की लोकधुनों व पारंपरिक गीतों में विशेष रूप से होता है। जोयाँ का अर्थ है 'युगल' (जुड़वा) अर्थात् युगल बांसुरी।
• इसे जोल्यां मुरली व रामसौर के नाम से भी जाना जाता है।
147. गुनुवा, पिनोला और कापलो क्या हैं?
A. पक्षी
B. भोज्य पदार्थ
C. वाद्य यंत्र
D. कृषि उपकरण
Ans.b
148. उत्तराखंड गौरव दिवस कब मनाया जाता है
A. 2 सितंबर
B. 9 सितंबर
C. 10 सितंबर
D. 17 सितंबर
Ans.c
• कुमाऊँनी बोली दिवस – 1 सितम्बर (सन् 2018 से खटीमा गोली कांड की स्मृति में
• गढ़वाली बोली दिवस - 2 सितम्बर (मसूरी गोली कांड की स्मृति में सन् 2018 से
• बुग्याल संरक्षण दिवस - 2 सितम्बर (सन् 2024 से)
• हिमालय दिवस - 9 सितम्बर (सन् 2014 से)
• उत्तराखण्ड गौरव दिवस - 10 सितम्बर (गोविन्द बल्लभ पंत के जन्म दिवस)
• जागर संरक्षण दिवस -17 सितम्बर (प्रीतम भरत्वाण के जन्म दिवस पर)
• उत्तराखण्ड साहित्य दिवस - 19 सितम्बर (हरिदत भट्ट के जन्मदिवस पर)
149. निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र का उपयोग पाश्चारकों द्वारा क्या जाता है?
A. मशकबीन
B. मोछंग
C. अलगोजा
D. रणसिंघा
Ans. B
150. निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. ढोल से नौबत या निमती, रहमानी, बर्दै आदि ताले बजायी जाती है
B. नौबत अत्यंत प्राचीनतम ताल है जिसे रात्रि के अंतिम पहर में मंगल उत्सव में बजाया जाता है
C. प्रत्येक शुभकार्य को प्रारम्भ करते समय बढ़े ताल की प्रस्तुति दी जाती है
D. पर्वतीय क्षेत्र में जब बरात पहाड़ी मार्गों से जाती है तब धुयेल/धुयाँल ताल बजायी जाती है
Ans. D
• पर्वतीय क्षेत्र में जब बरात पहाड़ी मार्गों से जाती है तब रहमानी ताल धुयेल/धुयाँल तालबजायी जाती है
151. कथन-1 राज्य में ढोल सागर के ज्ञाता उतम दास जी है।
कथन-2 ढोलसागर पुस्तक के लेखक केशव दास अनुरागी जी हैं।
A. पहला कथन सही है।
B. दूसरा कथन सही है।
C. दोनों कथन सही हैं।
D. दोनों गलत हैं
Ans.c
152. किस जनजाति में बडे परिवार को व्यवस्थित ढंग से चलाये जाने के लिये योग्यतम पुरूष चुना जाता है जिसे गन्धुर कहा जाता है?
A. थारू
B. राजी
C. भोटिया
D. बोकसा
Ans.a
153. निम्न में से कौन सा एक भोज्य पदार्थ नहीं है?
A. फाणू
B. फतुई
C. थिच्वाणी
D. स्वाले
Ans.b
• फाणू गहत की दाल से बनाया जाता है जिसे गथ्वाणी कहते है
• स्वाले पुरी का गढ़वाली नाम है
• थिच्वाणी आलू को पीस कर बनाया जाने वाला साग होता है
• फतुई - इसे जाखट, बास्कट के नाम से भी जाना जाता
154. दोखा, फतुई और भंगेला क्या हैं?
A. पक्षी
B. भोज्य पदार्थ
C. परिधान
D. कृषि उपकरण
Ans.c
155. सुधमन कहां पहना जाता है
A. पैर में
B. हाथ में
C. गले में
D. नाक में
Ans.a
156. किस जनजाति के लोग ऊन से बनी टोपी को डिगुबा कहते है?
A. जौनसारी
B. राजी
C. भोटिया
D. बोकसा
Ans.a
157. जजोड़ा क्या है?
A. विवाह
B. भोज्य पदार्थ
C. परिधान
D. कृषि उपकरण
Ans.a
• जौनसारी भाषा में विवाह को जजोड़ा कहते हैं।
• जौनसारियों में पहले बहुपति विवाह का प्रचलन था लेकिन अब जौनसार में बाजदिया, बेवाकी और बोईदोदीकी विवाह प्रथा प्रचलित है
• बाजदिया जौनसारियों का सबसे शान-शौकत वाला विवाह है
• बाजदिया विवाह प्रथा में लड़की पक्ष से वर पक्ष के घर गाजे-बाजे के साथ बारात जाती है
• बेबाकी जौनसारियों का साधारण पद्धति वाला विवाह है
• बोईदोदीकी विवाह पद्धति मध्यम स्तर की विवाह पद्धति है
158. थारू जनजाति के लोग हरिया पूजा करते है?
A. धान की बुआई के बाद
B. बीमारी से बचने हेतु
C. होली के अवसर पर
D. चेचक की बीमारी दूर करने के लिए
Ans.a
• थारू जनजाति के लोग छोटी माता या चेचक की बीमारी दूर करने के लिए शीतला देवी की पूजा करते है
• थारू लोग पशुओं की रक्षा के लिए ढोर चांदी देवी की पूजा एवं नगरयाई देवी की पूजा भी करते है
• थारूओं में फसल रक्षा की देवी जगमथिया देवी होती है
• थारू जनजाति में शिकार की देवी के रूप में बाद्येश्वरी देवी की पूजा की जाती है
• थारू जनजाति के लोग काली, भूमिया व कारोदेव देवी-देवताओं की भी पूजा करते है
159. जौनसार में संतान कल्याण के लिए मनाया जाता है?
A. बिस्सू त्योहार
B. अठोई
C. भिरौली त्योहार
D. नुणाई
Ans. C
160. निम्न में से कौन सा एक सही नहीं है?
A. थारू जनजाति के लोगों का विवाह प्रायः माघ या फुलोरा दूज में होता है
B. विवाह तय करने को पक्की पोढ़ी कहा जाता है
C. विवाह तिथि तय करने वाली रस्म को बात कट्टी कहते है
D. विवाह की सगाई रस्म को चाला कहा जाता है
Ans.d
• विवाह की सगाई रस्म को अपना-पराया कहा जाता है
• विवाह के बाद जब लड़की स्थाई रूप से लड़के के घर आती है तो इस रस्म को चाला कहते है
Today Question
निम्न में से कौन सा एक अवनद्ध वाद्य यंत्र नहीं है?
A. साइया
B. धतिमा
C. हुड़का
D. रणसिंघा
Comments