Uttarakhand Current Affairs 2025

1. एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2025 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

A) शिमला

B) देहरादून

C) श्रीनगर

D) मनाली

Ans. B) देहरादून


2. हिन्दी फीचर फिल्म "टिंचरी माईः द अनटोल्ड स्टोरी" से सम्बन्धित निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए -

1. निर्माता - नवीन नौटियाल

2. लेखक - लोकेश नवानी

3. निर्देशक - के.डी. उनियाल

4. नायिका - मेघा माथुर (पत्रकार की भूमिका)

सही युग्म कौन-से हैं

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1, 2 और 3

(d) 1, 2, 3 और 4

Ans. (d) 1, 2, 3 और 4


3. उत्तराखंड सरकार का "हिल से हाईटेक" मंत्र मुख्य रूप से किस उद्देश्य से जुड़ा है?

A) पर्यटन को बढ़ावा देना

B) ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ाना

C) प्रशासन में डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था लाना

D) कृषि उत्पादन बढ़ाना

Ans. C) प्रशासन में डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था लाना


4. उत्तराखंड सरकार द्वारा विकसित "Mining Digital Monitoring System" को अपनाने वाला पहला बाहरी राज्य निम्न में से कौन है?

A. हिमाचल प्रदेश

B. जम्मू-कश्मीर

C. पंजाब

D. छत्तीसगढ़

Ans. B. जम्मू-कश्मीर


5. उत्तराखंड का पहला ऑर्गन और मिल्क बैंक कहां स्थापित किया जा रहा है?

A. श्रीनगर

B. पिथौरागढ

C. देहरादून

D. हरिद्वार 

Ans. C. देहरादून


6. उत्तराखण्ड के हर जिले में समृद्ध पुस्तकालय की स्थापना राज्य सरकार की किस योजना का हिस्सा है?

(a) मुख्यमंत्री उत्थान योजन

(b) ज्ञान कोष योजना

(c) ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल योजना

(d) पुस्तकालय के मित्र

Ans. (b) ज्ञान कोष योजना


7. उत्तराखण्ड के उस दिव्यांग कलाकार का नाम बताइए, जिसकी कला की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 122वें एपिसोड में सराहना की थी।

(a) सौरभ सिंह

(b) जीवन जोशी

(c) हरि दर्शन

(d) सुरेंद्र पाल

Ans. (b) जीवन जोशी


8. 'छात्रों का सतत कल्याण' पुस्तक विमोचन का मुख्य उद्देश्य निम्न में से किससे संबंधित नहीं है?

A. शिक्षा में गुणवत्ता और पारदर्शिता

B. सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन

C. छात्रों के लिए सीधी राजनैतिक भर्ती

D. छाओं को आत्मनिर्भर बनाना

Ans.c छात्रों के लिए सीधी राजनैतिक


9. कथन (A): तेरे मेरे सपने अभियान महिला सशक्तिकरण से जुड़ा है।

कथन (B): यह अभियान उत्तराखंड में सेतु आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा चलाया जा रहा है।

सही विकल्प चुनें

(A) केवल A सही है।

(B) केवल B सही है।

(C) दोनों सही हैं।

(D) दोनों गलत हैं।

Answer: (C)


10. हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विमोचित पुस्तकों का उनके लेखकों से सही मिलान करें

       पुस्तकों के नाम.      लेखक

(A) स्वास्थ्य के प्रहरी    1. प्रकाश सुमन ध्यानी

(B) वो 17 दिन.          2. कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग

(C) उपनिषदीय दर्शन   3. ललित शौर्य

(D) मेरी योजना -राज्य सरकार 4. राजीव रंजन सिंह

विकल्पः

(A) A-1, B-4, C-2, D-3

(B) A-1, B-4, C-3, D-2

(C) A-3, B-2, C-4, D-1

(D) A-3, B-4, C-1, D-2

Ans. A-3, B-4, C-1, D-2


11. नीचे दी गई सूची-। को सूची-।। से मिलाइए और सही कूट चुनिएः

सूची-। (योजना/पहल.   सूची-II (कार्यकारी संस्था/थीम/क्षेत्र)

A. नंदा देवी पर्वतारोहण P. Indian Mountaineering Foundation द्वारा प्रतिबंध हटाने की पहल

B. हरेला पर्व वृक्षारोपण Q. थीम - "एक पेड़ माँ के नाम"

C. टैक्सी मोबाइल ऐप    R. हर्रावाला रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन द्वारा विकसित

D. स्नो लेपर्ड ट्रैकिंग।      S. गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान में प्रस्तावित गतिविधि

कूट विकल्पः

a) A-P, B-Q, C-R, D-S

b) A-Q, B-R, C-S, D-P

c) A-R, B-S, C-P, D-Q

d) A-S, B-P, C-Q, D-R

Ans. a) A-P, B-Q, C-R, D-S


12. हाल ही में उत्तराखंड में टैक्सी चालकों ने ओला-ऊबर की तर्ज पर किस नाम से अपना पहला टैक्सी मोबाइल एप लॉन्च किया है?

A) पर्वत

B) पवन

C) परिवहन

D) पर्वतीय

Ans. (B) पवन


13. हाल ही में किस स्थान पर उत्तराखंड निवेश उत्सव 2025 का आयोजन अमित शाह की उपस्थिति में किया गया, जिसमें ₹1 लाख करोड़ के निवेश की शुरुआत हुई?

(A) देहरादून

(B) हल्द्वानी

(C) रुद्रपुर

(D) ऋषिकेश

Ans. (C) रुद्रपुर


14. उत्तराखंड सरकार द्वारा 'ऑपरेशन क्लीन' अभियान किस उद्देश्य से शुरू किया गया है?

A) पर्यावरण संरक्षण के लिए

B) नकली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए

C) अवैध खनन रोकने के लिए

D) सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए

Ans. (B) नकली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए


15. उत्तराखंड में कुपोषण के प्रभाव को कम करने के लिए शुरू किए जा रहे नए मिशन का नाम क्या है?

A) मिशन संजीवनी

B) मिशन ओजस

C) मिशन पोषण

D) मिशन जीवन

Ans. मिशन ओजस


16. उत्तराखंड गुड गवर्नेस अवॉर्ड्स 2025 में किस जिले ने सभी पाँच श्रेणियों में पहला स्थान प्राप्त किया?

(a) देहरादून

(b) हरिद्वार

(c) नैनीताल

(d) पिथौरागढ़

Ans. (c) नैनीताल

• उत्तराखंड गुड गवर्नेस अवॉर्ड्स 2025: नैनीताल बना प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ जिला। राज्य के सभी 12 जिलों को पछाड़ते हुए नैनीताल ने शिक्षा, स्वास्थ्य प्रशासन, कानून व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण की पाँचों श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया है।


17. नेचर फेस्टिवल का आयोजन उत्तराखंड के किस स्थान पर किया गया?

A) मसूरी

B) मुंसियारी 

C) देहरादून

D) हर्षिल

Ans.d


18. हाल ही में उत्तराखंड के किस व्यक्ति को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान मिला है, जिन्होंने रामायण पर 10,000 प्रश्नोत्तरी तैयार की है?

A) कविता जोशी

B) देवेंद्र चमोली

C) रश्मि रावत

D) नीलम पांडे

Ans.b


19. उत्तराखंड की किस प्रसिद्ध लोकगायिका को 'लोक निर्मला सम्मान 2025' से सम्मानित किया जाएगा

(A) बसंती बिष्ट

(B) मंगला मैठाण

(C) दीपा पंत

(D) अनुरा रावत

Ans. बसंती बिष्ट


20. उत्तराखंड में भूस्खलन अर्ली वार्निंग सिस्टम पहली बार कहाँ लगाया जा रहा है

A) नैनीताल 

B) मसूरी

C) चकराता

D) अल्मोड़ा

Ans.  C) चकराता 


21. उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई "महिला सारथी योजना" के तहत किस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा?

(A) सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण 

(B) वाहन चलाने का प्रशिक्षण 

(C) बैंकिंग और वित्तीय शिक्षा 

(D) स्वरोजगार हेतु डिजिटल मार्केटिंग 

Ans. वाहन चलाने का प्रशिक्षण


22. कथन 1: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत उत्तराखंड सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सहायता देगी। 

कथन 2: इस योजना के तहत लाभार्थियों को ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता मिलेगी।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

A) केवल कथन 1 सही है

B) केवल कथन 2 सही है

C) दोनों कथन सही हैं

D) दोनों कथन गलत हैं।

Ans दोनों कथन सही हैं


23. 'एआई फॉर कुमाऊनी वाणी' किस उद्देश्य से विकसित किया गया है?

A) चिकित्सा अनुसंधान के लिए 

B) स्थानीय भाषा अनुवाद और विरासत संरक्षण के लिए

C) मौसम पूर्वानुमान के लिए 

D) वित्तीय लेन-देन को आसान बनाने के लिए


Ans. स्थानीय भाषा अनुवाद और विरासत संरक्षण के लिए


24. जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) और उत्तराखंड सरकार ने किस क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता किया है?

a) ऊर्जा विकास 

b) बागवानी विकास 

C) जल संरक्षण

d) पशुपालन


Ans. बागवानी विकास


25. उत्तराखंड आदि गौरव सम्मान 2025" से किन दो लोक गायकों को सम्मानित किया गया?

(A) नरेंद्र सिंह नेगी और किशन महीपाल

(B) गजेंद्र राणा और हीरा सिंह राणा

(C) प्रीतम भरतवाण और मंगलेश डबराल

(D) मोहन उज्जवल और बसंती बिष्ट


 Ans (A) नरेंद्र सिंह नेगी और किशन महीपाल


26. हाल ही मैं मोहन सिंह बिष्ट को दिल्ली विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया उनका संबंध उत्तराखंड के किस जिले से है?

a) नैनीताल

b) अल्मोड़ा

c) देहरादून

d) पिथौरागढ़


Ans.(b) अल्मोड़ा


2 जून 1957 को जन्मे मोहन सिंह बिष्ट उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। मोहन सिंह बिष्ट के पिता का नाम खुशाल सिंह बिष्ट और माता का नाम हीरा देवी है। अल्मोड़ा के अजोली गांव में ही युवावस्था में ही मोहन सिंह बिष्ट का राजनीति की ओर झुकाव हुआ। इसके बाद 1976 में दिल्ली आ गए और भारतीय जनसंघ से जुड़े, आगे चलकर मोहन सिंह बिष्ट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।


27. भारत का पहला 'लेखक गांव' (Writer village) उत्तराखंड के किस जिले के किस स्थान पर स्थित है?

a) नैनीताल - मुक्तेश्वर

b) देहरादून - थानो

c) पिथौरागढ़ - धारचूला

d) उत्तरकाशी - हर्षिल


Ans . (b) देहरादून - थानो


28. अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का आयोजन कहां किया गया?

(A) हरिद्वार

(B) ऋषिकेश

(C) देहरादून

(D) नैनीताल


Ans (B) ऋषिकेश


28.अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखंड में कहाँ स्थापित किया गया है?

(A) देहरादून

(B) गैरसैंण

(C) नैनीताल

(D) रुद्रप्रयाग


Ans. (B) गैरसैंण



29. हाल ही में उत्तराखंड के किस व्यक्ति को धन्वंतरी पुरस्कार 2024 किसे दिया गया?

(A) डी. मायाराम उनियाल

(B) डॉ. रमेश चंद्र त्रिपाठी

(C) डॉ. सतीश शर्मा

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans. (A) डॉ. मायाराम उनियाल


32. गढ़वाली भाषा में दीर्घकालीन सेवा के लिए 'गोविंद चातक सम्मान' किसे प्रदान किया गया? 

(A) गोपाल दत्त भट्ट

(B) कुलानंद धनसाला

(C) सुनिता चौहान

(D) ललित मोहन स्याल


Ans. (C) सुनिता चौहान


31. गढ़वाली साहित्य में दीर्घकालीन सेवा के लिए दिया जाने वाला 'भजन सिंह सम्मान' 2024 में किसे मिला?

(A) गोपाल दत्त भट्ट

(B) कुलानंद धनसाला

(C) सुनिता बौहान

(D) गोविंद चातक


Ans. (B) कुलानंद घनसाला


31. गुमानी पंत सम्मान 2024 किसे प्रदान किया गया?

(A) महेश जोशी

B. लानंद पनसाला

C. दत्त भट्ट 

D. नितान चौहान

Ans. (C) गोपाल दत्त भट्ट


32. हाल ही में 'उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान 2024 किसे प्रदान किया गया?

(A) महेश जोशी

(B) सुभाष पेल

(C) नरेश नेगी

(D) मोहन बिष्ट


Ans (B) सुभाष पंत 


उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान सुभाष पंत को ही दिया गया। प्रमुख कृतियाँ: होटल प्रबोधिनी, ठहरती घड़ियों, एक था आदमी, एकया पहाड़, पहाड़ चोर, मुनी बाई की प्रार्थना, पहाड कोठा, गुस्से का स्वाद आदि।


33. वर्ष 2025-26 में विधानसभा में प्रस्तुत बजट की कुल राशि कितनी है?

A) 95,000 करोड़

B) 1,01,175.33 करोड़

C) 1,10,500 करोड

D) 90,750 करोड़

Ans. B) 1,01,175.33 करोड़


34. वर्ष 2025-26 का बजट किस सिद्धांत पर आधारित है?

A) SMART

B) VIKAS

C) NAMO

D) SHAKTI


Ans. C) NAMO


वर्ष 2025-26: 1,01,175.33 करोड़ का विधानसभा बजट, "NAMO" नवाचार, आत्मनिर्भरता, महान विरासत व ओजस्विता पर आधारित है 


35. "NAMO" सिद्धांत में निम्नलिखित में से कौन-से तत्व शामिल हैं?

A) नवाचार, आत्मनिर्भरता, महान विरासत और ओजस्विता

B) न्याय, अवसर, मेधा और उत्साह

C) संकल्प, आत्मनिर्भरता, नवाचार और उत्साह

D) शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और ऊर्जा


Ans. A) नवाचार, आत्मनिर्भरता, महान विरासत और Transfer


36. "NAMO" में "O" का क्या अर्थ है?

A) अवसर

B) उत्साह

C) ओजस्विता 

D) उत्कृष्टता


Ans C) ओजस्विता


37. उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों (National Games) का आयोजन किया गया। निम्नलिखित में से कौन से खेल पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किए गए है?

A. योग और मल्लखंब

B. कुट्टियुम कोलम और योग

C. मुकना और थीपोल

D. अल्या पाट्या और मल्लांव


AnsA. योग और मल्लखंब


38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के देहरादून में अपने रजत जयंती (Silver Jubilee) (25वें वर्ष) वर्ष के दौरान आयोजित किए जा रहे हैं और 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में आयोजित किए गए उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल से प्रेरित 'मौली' खेलों का शुभंकर है, जो इस क्षेत्र की अनूठी प्राकृतिक सुंदरता, विविधता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। राष्ट्रीय खेलों में 36 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश भाग लेंगे। 17 दिनों में 35 खेल विधाओं के लिए प्रतियोगिताएँ आयोजित करें जाएँगी। चार खेल कलारीपयडू, योगासन, मल्लखंब और राफ्टिंग प्रदर्शनी (गैर- पदका खेल होंगे। योग और मल्लखंब को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है। इस आयोजन में देश भर से 10,000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। पर ध्यान केंद्रित करते हुए, इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों का विषय "हरित खेल (Green Games) है। आयोजन स्थल के पास Sports Forest नामक एक विशेष पार्क विकसित किया गया,


39. ही में किस एयरपोर्ट को ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (Customer Satisfaction Survey) में देशभर में दूसरा स्थान मिला है?

A. देहरादून (दून) एयरपोर्ट

B. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली

C. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मुंबई

D. केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेंगलुरु

Ans A. देहरादून (दून) एयरपोर्ट


ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (सीएसआई) में लगातार दूसरी बार देहरादून एयरपोर्ट को देशभर में दूसरा स्थान मिला है। देहरादून एयरपोर्ट को पांच में से कुल 4.99 अंक प्राप्त हुए हैं। जिस कारण लगातार दूसरी बार दून एयरपोर्ट दूसरे स्थान पाने में सफल रहा है


40. हाल ही में, उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड के विशाल भूतापीय संसाधनों (geothermal resources) की खोज के लिए निम्नलिखित में से किस देश के साथ सहयोग किया है, जिससे स्थायी ऊर्जा समाधानों क्य मार्ग प्रशस्त होगा?

A. आइसलैंड

B. न्यूजीलैंड

C. जर्मनी

D. जापान


Ans A. आइसलैंड


उत्तराखंड सरकार ने 2070 तक कार्बन न्यूट्रैलिटी प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भूतापीय ऊर्जा (Geothermal Energy) का उपयोग करने के लिए आइसलैंड के साथ सहयोग शुरू किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य उत्तराखंड में भूतापीय संसाधनों की खोज और उनका दोहन करना है, जिससे सतत ऊर्जा समाधान विकसित किए जा सकें।


41. 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड में कुल कितने पदक जीते ?

(A) 100

(B) 102

(C) 103

(D) 104


Ans. (C) 103


42. 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 कब आयोजित हुए ?

(A) 15 जनवरी 5 फरवरी 2025

(B) 28 जनवरी 14 फरवरी 2025

(C) 1 फरवरी 20 फरवरी 2025

(D) 10 जनवरी 30 जनवरी 2025


Ans. (B) 28 जनवरी - 14 फरवरी 2025


43. 38वें खेलों का शुभंकर मौली किस पर आधारित है?

(A) बाघ

(B) हिम तेंदुआ 

(C) मोनाल पक्षी 

(D) कस्तूरी मृग

Ans. (C) मोनाल पक्षी


44. 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने कुल कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?

(A) 24

(B) 30

(C) 35

(D) 40


Ans.(A) 24


45. हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में मुख्य अतिथि कौन होंगे? 

(A) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

(B) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 

(C) राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

( D) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Ans. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह


46. 38 वे राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह का आयोजन उत्तराखंड के किस शहर में किया जा रहा है?

(A) देहरादून

(B) ऋषिकेश

(C) हल्द्वानी

(D) हरिद्वार 

Ans. हल्द्वानी


47. The Promise पुस्तक किस अभियान पर आधारित है?

A. जोशीमठ पुनर्वास अभियान

B. केदारनाथ पुनर्निर्माण

C. सिलक्यारा टनल रेस्क्यू

D. चार धाम यात्रा सुरक्षा अभियान

Ans. सिलक्यारा टनल रेस्क्यू

सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान पर ऑस्ट्रेलिया के टनल विशेषज्ञ अनॉल्ड डिक्स ने लिखी 'द प्रोमिस किताब 


48. उत्तराखंड सरकार ने राज्य के कितने गांवों की आदर्श संस्कृत ग्राम के रूप में मान्यता दी है?

A. 10

B. 12

C. 13

D. 15

Ans. 13


49. हाल ही में 'भारत गौरव पुरस्कार से नवाजे गए पर्यावरणविद् का नाम क्या है?

A) राजेन्द्र सिंह

B) जगत सिंह जंगली

C) सुन्दर लाल बहुगुणा

D) अनुपम मिश्र


Ans.. B) जगत सिंह जंगली


50. 17 वी कृषि विज्ञान कांग्रेस 2025 का आयोजन कहां किया गया ?

A. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली 

B. पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना 

C. जी. बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर

D. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल

Ans. जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर

आयोजकः राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी

तिथि: 20 से 22 फरवरी, 2025 स्थानः जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GBPUA&T), पंतनगर, उत्तराखंड


51. निम्नलिखित में से किस स्थान पर एक एथ्नोबोटेनिकल गार्डन (ethnobotanical garden) "महाभारत वाटिका (Mahabharata Vatika)" विकसित किया है?

(A) चकराता, देहरादून 

(B) द्वाराहाट, अल्मोड़ा 

(C) हल्द्वानी, नैनीताल 

(D) जखोली, रुद्रप्रयाग

Ans. (C) हल्द्वानी, नैनीताल


उत्तराखंड बन विभाग (Uttarakhand Forest department) ने महाभारत में से पारिस्थितिकी और पर्यावरण संबंधी ज्ञान को प्रदर्शित करने और महाकाव्य में वर्णित 37 पौधों की प्रजातियों को उगाने के लिए महाभारत वाटिका बनाई गई है


52. उत्तराखंड के कितने व्यक्तियों को हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?

(A) 1

(B) 2

(C) 3

(D) 4

Ans. (B) 2

उत्तराखंड की 91 वर्षीय राधा बहन भट्ट और ह्यू व कोलिन गैंजर को मिला पद्मश्री 


53. उत्तराखंड सरकार ने 6वे वित्त आयोग का गठन किया है इसके अध्यक्ष निम्न में से किसे बनाया गया ?

(A) N रविशंकर

(B) प्रमोद कोहली

(C) शत्रुघ्न सिंह

(D) इनमे से कोई नहीं

Ans. (A) N रविशंकर


54. उत्तराखंड के निम्नलिखित जिलों में से किस जिले को भूस्खलन बांधों (landslide dams) से सबसे अधिक प्रभावित माना गया ?

(A) उत्तरकाशी

B) चमोली

C) पिथौरागढ़

(D) नैनीताल

Ans. (B) चमोली

IIT रुड़की के शोधकर्ताओं शिवानी जोशी और श्रीकृष्णन शिव सुब्रमण्यन द्वारा हाल ही में किए गए अध्ययन 'भारत के उत्तराखंड में भूस्खलन बांध अध्ययनः अतीत, वर्तमान और भविष्य (Landslide Dam Studies in Uttarakhand, India: Past, Present, and Future)' के अनुसार, उत्तराखंड के चमोली जिले को भूस्खलन बांधों (landslide dams) से सबसे अधिक प्रभावित माना गया।



55. हाल ही में तेजी से बढ़ता ग्लेशियर उत्तराखंड के किस घाटी में खोजा गया है?

(A) नीति घाटी

(B) स्पीति घाटी

(C) चंबा घाटी

(D) अरुण घाटी

Ans. नीति घाटी

उत्तराखंड की नीति घाटी में वैज्ञानिकों ने एक 10 किलोमीटर लंबा और 48 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाला तेजी से बढ़ता ग्लेशियर पाया है। 


56. हाल ही में योगनगरी ऋषिकेश को किस सूची में शामिल किया गया है?

a) ऐतिहासिक स्थलों की सूची 

b) 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची

c) राष्ट्रीय उद्यानों की सूची

d) सांस्कृतिक धरोहर स्थलों की सूची


Ans. 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची


योगनगरी ऋषिकेश को देश के 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल किया गया। 100 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन का निर्माण होगा। उद्देश्यः जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा, पर्यटकों को बेहतर अनुभव, और स्थानीय रोजगार के अवसर। परियोजना से राज्य की आर्थिकी मजबूत होगी। यह पहल उत्तराखंड को विश्व स्तरीय पर्यटन मानचित्र पर ले जाने में सहायक होगी।


57. हाल ही में उत्तराखंड का नया डीजीपी किसे नियुक्त किया गया है?

(A) अशोक कुमार

(B) अभिनव कुमार

(C) दीपम सेठ

( D) राजेश पांडेय

Ans. (C) दीपम सेठ


58. उत्तराखंड में अक्टूबर 2024 में हुए साइबर हमले के लिए किस रैनसमवेयर का उपयोग किया गया था ?

A. Cryptolocker 

B. Makop

C. Wanna

D. cry Petya

Ans. Makop


59. हाल ही में जारी खाद्य सुरक्षा रैंकिंग 2024 मै उत्तराखंड का स्थान रहा ?

A. 12

B.14

C. 18

D. 20

Ans. 18


60. हाल ही में उत्तराखंड के किस विभाग के साथ 'मेधा AI' पहल जुडी है ?

A. शिक्षा विभाग 

B. स्वास्थ्य विभाग

C. वन विभाग

D. कृषि विभाग

Ans. शिक्षा विभाग


भारत का पहला शिक्षक-सहायक एआई है, जिसे उत्तराखंड में लॉन्च किया गया है। इसका उद्देश्य शिक्षा के तरीके को पूरी तरह से बदलना है, खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में जहां इंटरनेट की सुविधा सीमित है।


Today Question 


उत्तराखंड सरकार ने 6वे वित्त आयोग का गठन किया है इसके अध्यक्ष निम्न में से किसे बनाया गया ?

(A) N रविशंकर

(B) प्रमोद कोहली

(C) शत्रुघ्न सिंह

(D) इनमे से कोई नहीं


61. ग्राफिक एरा ने किसके साथ मिलकर भारत का पहला 'फ्यूचर रेडी जेन एआई कैम्पस' स्थापित किया है?

a) Google

b) Microsoft

c) Amazon

d) IBM

Ans. Amazon


ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने अमेज़न के साथ मिलकर भारत का पहला 'फ्यूचर रेडी जेन एआई कैम्पस' स्थापित किया है, जो शिक्षा और तकनीक को एक नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल के तहत ग्राफिक एरा ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के पाँच नए विषय जोड़े हैं: मशीन लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, कंप्यूटर विजन, और जनरेटिव एडवसैरियल नेटवर्क्स। ये विषय तीन से पाँच सेमेस्टर तक पढ़ाए जाएंगे, जिससे छात्रों को नवीनतम तकनीकों की समझ और उद्योग जगत में बेहतर अवसर मिलेंगे। जनरेटिव एआई (Gen AI) एक आधुनिक तकनीक है जी डेटा के विभिन्न प्रकार जैसे टेक्स्ट, इमेज, और वीडियो को जेनरेट करने में सक्षम है। यह मॉडल इनपुट ट्रेनिंग डेटा के पैटर्न और संरचना को समझकर नया डेटा उत्पन्न करते हैं। इस साझेदारी से ग्राफिक एरा के छात्र न केवल तकनीकी ज्ञान से लैस होंगे बल्कि भविष्य की जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार भी कर सकेंगे।


62. शैलेश मटियानी पुरस्कार 2024 के लिए कितने शिक्षकों को प्रदान किया गया है?

A. 10

B. 12

C. 17

D. 16

Ans. 16

शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड के वर्ष 2024 के लिए चयनित 16 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीएम धामी ने शैलेश मटियानी पुरस्कार के तहत मिलने वाली धनराशि को दस हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किए जाने की घोषणा की।


63. वैशाली भट्ट को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

A. नारी शक्ति पुरस्कार

B. यंग साइंटिस्ट अवार्ड

C. पद्म श्री

D. सरस्वती सम्मान

Ans. यंग साइंटिस्ट अवार्ड


वैशाली भट्ट को 7वें प्लॉटिका अकादमिक एवं अनुसंधान पुरस्कार 2024 में यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पिछले 9 वर्षों से गंगा और उसकी सहायक नदियों (अलकनंदा और भागीरथी) पर माइक्रोप्लास्टिक्स के प्रभाव का गहन अध्ययन कर रही है


64. हाल ही में मुख्यमंत्री धामी द्वारा किस मेले को राजकीय मेला घोषित किया गया ?

A. नंदा देवी लोकजात मेला

B. मन्सू मेला

C. देवीधुरा मेला

D. गौचर मेला

Ans a


65. 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड ने सबसे अधिक पदक किस खेल में जीते हैं?

(A) मॉडर्न पेंटाथलॉन

(B) ताइक्वांडो

(C) योगासन

(D) फुटबॉल

Ans. मॉडर्न पेंटाथलॉन


आधुनिक पेंटायलॉन, जैसा कि नाम से पता चलता है, इस प्रकार के टूनमिंट का आधुनिकीकरण करता है। आधुनिक पेंटायलॉन में पाँच स्पर्धाएँ तलवारबाजी, तैराकी, पुड़सवारी, पिस्तौल शूटिंग और दौड़ 


66. नरेंद्र सिंह नेगी की पुस्तक कल फिर जब सुबह होगी का विमोचन किस अवसर पर हुआ?

A) उनके 70वें जन्मदिवस पर 

B) उनके 75वें जन्मदिवस पर

C) उनके साहित्यिक पुरस्कार के अवसर पर

D) उनके गायक करियर की सालगिरह पर

Ans. उनके 75वें जन्मदिवस पर

• विनसर प्रकाशन, देहरादून ने कल फिर जब सुबह होगी शीर्षक से एक नई पुस्तक प्रकाशित की है, जिसका विमोचन 12 अगस्त को गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर देहरादून में होगा। यह पुस्तक 388 पृष्ठों की है और इसमें नेगी की 101 प्रमुख गढ़वाली रचनाओं का संकलन किया गया है। पुस्तक का विमोचन एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में मान्यता प्राप्त है और यह नेगी की रचनाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है।


67. तीलू रौतेली पुरस्कार" के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A.. यह पुरस्कार हर वर्ष 8 अगस्त को राज्य की उन बहिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने महत्वपूर्ण लब्धियाँ हासिल की हैं।

B. वर्ष 2022 में इस पुरस्कार की सम्मान राशि ₹31,000 से बढ़ाकर ₹51,000 कर दिया गया।

C. वर्ष 2024 में, 13 महिलाओं को "तीलू रौतेली पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।

D. यह पुरस्कार विशेष रूप से उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण से संबंधित है।

Ans. सभी कथन सही है


68. पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक की नई वेब सीरीज का नाम क्या है, जिसमें राज्य की संस्कृति, समस्याएं और प्राकृतिक सौंदर्य को प्रमुखता से दर्शाया गया है?

A. हिमालयन सफर

B. उत्तराखंड डायरी

C. पहाड़ों की कहानिया

D. लाइफ हिल गई

Ans. लाइफ हिल गई


• उत्तराखंड की बेटी और पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक द्वारा निर्मित लाइफ हिल गई" वेब सीरीज 9 अगस्त को हॉटस्टार ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस वेब सीरीज की खासियत ये है कि ये पूरी उत्तराखंड के नैनीताल और रानीखेत में शूट की गई है. साथ ही इस वेब सीरीज में उत्तराखंड की संस्कृति, समस्या और खूबसूरत वादियां भी देखने को मिलेगी.


69. उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई 'मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना' के अंतर्गत, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को कितना रुपये तक का बिना ब्याज का लोन दिया जा रहा है?

A. 2 लाख

B. 5 लाख 

C. 10 लाख

D.  इनमे से कोई नहीं

Ans. 5 लाख

• Lakhpati Didi Yojana का संचालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।

• इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त लोन प्रदान किया जाएगा। ताकि महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू करके लखपति दीदी बनने का सपना साकार कर सकें।


70. हाल ही मैं कौन सी गढ़वाली फिल्म अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए नामित हुई है जो की अंधविश्वास पर आधारित है ?

A. अन्धविश्वास

B. रिखुली

C. रितांजलि

D. सुबेरो घाम

Ans. रिखुली


• गढ़वाली फीचर फिल्म 'रिखुली, जो उत्तराखंड के चमोली जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में फिल्माई गई थी, को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए नामित किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन अक्षत नाट्य संस्था से जुड़े अभिनेता जगत किशोर गैरोला ने किया है। लगभग 90 मिनट की इस फिल्म में समाज की वास्तविकता को पर्दे पर दशनि का प्रयास किया गया है। फिल्म का मुख्य उद्देश्य अंधविश्वास के प्रति जागरूकता फैलाना है।


71. नरेंद्र सिंह नेगी को किस अवॉर्ड से लंदन में सम्मानित किया गया?

A. पद्मश्री

B. डिस्टिंग्विश लीडरशिप इन इंडियन फोक सिंगिंग

C. संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

D. आवाज रत्न पुरस्कार

Ans. डिस्टिंग्विश लीडरशिप इन इंडियन फोक सिंगिंग प्रसिद्ध लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को लंदन में डिस्टिंग्विश लीडरशिप इन इंडियन फोक सिंगिंग (भारतीय लोकगायन में विशिष्ट नेतृत्व) अवॉर्ड से नवाजा गया है। लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स (संसद) में रविवार को आयोजित ग्लोबल ब्रिलिएंस अवार्ड (जीबीए) कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया।


72. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'वो 17 दिन' पुस्तक का विमोचन किया यह पुस्तक किस पर आधारित है

A. प्राकृतिक आपदा

B. युद्ध के अनुभव

C. सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों पर

D. एक राजनैतिक यात्रा

Ans. सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों पर


73. हाल ही में पुणे में आयोजित योनेक्स ऑल वीवी नाटु सीनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में उत्तराखंड के किस अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता ।

A. चिराग सेन

B. लक्ष्य सेन

C. ध्रुव रावत

D. गुहु गर्ग

Ans. ध्रुव रावत


74. हाल ही मे डॉ. बसंती बिष्ट को आकाशवाणी द्वारा किस क्षेत्र में टॉप ग्रेड उपाधि से सम्मानित किया गया?

A. गढ़वाली लोक संगीत

B. विज्ञानं

C. चित्र कला

D. हिंदी साहित्य

Ans. गढ़वाली लोक संगीत

• डॉ. बसंती बिष्ट, आकाशवाणी देहरादून की 'ए' ग्रेड कलाकार, को गढ़वाली लोक संगीत में आकाशवाणी द्वारा टॉप ग्रेड प्रदान किया गया है। ग्राम ल्वाणी, जिला चमोली में जन्मी डॉ. बिष्ट ने 1996 में आकाशवाणी नजीबाबाद द्वारा आयोजित स्वर परीक्षा में 'बी' ग्रेड प्राप्त किया, फिर 'बी हाई' और 2013 में 'ए' ग्रेड प्राप्त किया। टॉप ग्रेड मिलने के साथ ही उन्हें विदुषी की उपाधि मिली है। 2017 में उन्हें कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया


75. हाल ही मे डॉ. बसंती बिष्ट को आकाशवाणी द्वारा टॉप ग्रेड मिलने पर किस उपाधि से सम्मानित किया गया?

A. विदुषी

B. महर्षि

C. संगीताचार्य

D. गायक

Ans. विदुषी


डॉ. बसंती बिष्ट, आकाशवाणी देहरादून की 'ए' ग्रेड कलाकार, को गढ़वाली लोक संगीत में आकाशवाणी द्वारा टॉप ग्रेड प्रदान किया गया है। ग्राम ल्वाणी, जिला चमोली में जन्मी डॉ. बिष्ट ने 1996 में आकाशवाणी नजीबाबाद द्वारा आयोजित स्वर परीक्षा में 'बी' ग्रेड प्राप्त किया, फिर 'बी हाई' और 2013 में 'ए' ग्रेड प्राप्त किया। टॉप ग्रेड मिलने के साथ ही उन्हें विदुषी की उपाधि मिली है। 2017 में उन्हें कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया


76. लैब्स ऑन व्हील्स प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A. ग्रामीण और पर्वतीय इलाकों में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को STEM में क्रियात्मक ज्ञान प्रदान करना

B. शहरों में विद्यार्थियों को संगीत की शिक्षा देना

C. कॉलेज के छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करना

D. सभी उम्र के लोगों को कला और शिल्प सिखाना

Ans.a

ग्रामीण और पर्वतीय इलाकों में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को STEM में क्रियात्मक ज्ञान प्रदान करना


77. कोश्याकुटोली तहसील का नाम किस धार्मिक स्थान के नाम पर रखने की घोषणा की गई ?

A. केदारनाथ मंदिर

B. कार्तिक स्वामी मंदिर

C. कोट कालिका मंदिर

D. श्री केंची धाम मंदिर

Ans. श्री केंची धाम मंदिर


78. चमोली जिले के जोशीमठ का नया नाम क्या रखने का निर्णय लिया गया ?

A. नाशमठ

B. ज्योतिर्मठ

C. बद्रीनाथमठ

D. ऋषिमठ

Ans.b


79. प्रो. राकेश कुमार डोडी को किस विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है?

A. कुमाऊं विश्वविद्यालय

B. उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय

C. हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय

A. श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय

Ans.c


80. उत्तराखंड ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में हिमालयी राज्यों की श्रेणी में कौन सा स्थान प्राप्त किया है?

A. पहला

B. पाचवा

C. दसवां

D. पंद्रहवां

Ans. दसवां


Today Question 


हाल ही में मुख्यमंत्री धामी द्वारा किस मेले को राजकीय मेला घोषित किया गया ?

A. नंदा देवी लोकजात मेला

B. मन्सू मेला

C. देवीधुरा मेला

D. गौचर मेला


Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024