Uttarakhand August Month Current affairs 2025
Q.1. 'छात्रों का सतत कल्याण' नामक पुस्तक का विमोचन किस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया?
A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. उत्तर प्रदेश
D. बिहार
Ans.b
• छात्रों का सतत कल्याण' पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया।
• यह पुस्तक शिक्षा, रोजगार, नवाचार (Innovation) और सांस्कृतिक मूल्यों (Cultural Values) पर केंद्रित है।
Q.2. मिस उत्तराखंड-2025 का खिताब किस प्रतिभागी ने जीता?
A. वैष्णवी लोहानी
B. आंचल फर्खाण
C. स्मृति रावत
D. प्रिंसिया चुफाल
Ans.c
• मिस उत्तराखंड-2025 का ग्रैंड फिनाले देहरादून के राजपुर रोड स्थित हयात सेंट्रिक होटल में आयोजित किया गया।
• स्मृति रावत ने खिताब जीता; वह पौड़ी गढ़वाल के गजेरा गांव की रहने वाली हैं।
Q.3. हाल ही में उत्तराखंड निवेश उत्सव-2025 का आयोजन किस शहर में किया गया?
A. देहरादून
B. हरिद्वार
C. रुद्रपुर
D. टिहरी
Ans.c
• उत्तराखंड निवेश उत्सव-2025 का आयोजन रुद्रपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया।
• कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए।
• उत्सव का आयोजन उत्तराखंड सरकार द्वारा दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सफल निवेश क्रियान्वयन (Grounding) के उपलक्ष्य में किया गया।
• कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए।
• उत्सव का आयोजन उत्तराखंड सरकार द्वारा दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सफल निवेश क्रियान्वयन (Grounding) के उपलक्ष्य में किया गया।
Q.4. 'आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार 2024' से किस संगठन को स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा?
A. हिमोत्थान सोसाइटी
B. साधना स्वायत्त सहकारिता समूह
C. दीदी कैफे यूनिट
D. उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
Ans.b
• स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 में साधना स्वायत्त सहकारिता समूह (Sadhna Autonomous Cooperative Group) को 'आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया
• यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण के लिए दिया जा रहा है।
• यह समूह पौड़ी विकासखंड में कार्यरत है, और यह उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (Uttarakhand State Rural Livelihood Mission - USRLM) तथा हिमोत्थान सोसाइटी (Himmotthan Society Tata Trusts) के सहयोग से काम कर रहा है।
• इस सहकारिता ने डेयरी यूनिट (Dairy Unit) स्थापित की, जिससे 5 ग्राम पंचायतों की 206 महिलाएं प्रतिदिन दूध इकट्ठा कर रही हैं।
Q.5. उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए किस योजना की शुरुआत की
A. मिशन शक्ति (Mission Shakti)
B. सुपोषण अभियान (Suposhan Abhiyan)
C. मिशन ओजस (Mission Ojas)
D. पोषण पर्व (Poshan Parv)
Ans.c
• उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए 'मिशन ओजस' (Mission Ojas) योजना की शुरुआत की है।
• पोषणयुक्त आहार मिशन ओजस का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और बच्चों को उपलब्ध कराना है।
Q.6. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की पांचवीं वर्षगांठ पर आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम में उत्तराखंड से कितने शिक्षकों का चयन हुआ है?
A. 3
B. 4
C. 5
D. 6
Ans.c
• राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy NEP) की 5वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम (Akhil Bharatiya Shiksha Samagam) का आयोजन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया गया है।
• इस समागम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।
• उत्तराखंड से 5 शिक्षक इस समागम में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
• चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (National Awards) प्राप्त हैं और वे शिक्षा क्षेत्र में नवाचार (Innovation), डिजिटल परिवर्तन (Digital Transformation), समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) और नीति निर्माण (Policy-making) में सक्रिय हैं।
चयनित शिक्षक
रमेश प्रसाद बडोनी
दौलत सिंह गुसाईं
राखी पांडे
कौस्तुब जोशी
कुसुमलता गडिया
Q.7. उत्तराखंड राज्य में पहली ब्रार ऑर्गन और मिल्क बैंक की स्थापना किस मेडिकल कॉलेज में की जाएगी?
A. राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर
B. राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी
C. राजकीय मेडिकल कॉलेज दून
D. एम्स ऋषिकेश
Ans.c
उत्तराखंड राज्य में पहली बार ऑर्गन बैंक (First Organ Bank) और मिल्क बैंक (Milk Bank) की स्थापना की जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसकी घोषणा की।
ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTO - State Organ & Tissue Transplant Organization) शीघ्र ही राज्य में स्थापित किया जाएगा।
ऑर्गन बैंक की स्थापना राजकीय मेडिकल कॉलेज, दून में की जाएगी।
सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नवजात शिशुओं के लिए मिल्क बैंक (Milk Bank for Newborns) खोले जाएंगे
Q.8. उत्तराखंड में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने हेतु द्वन विश्वविद्यालय ने किस संगठन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं?
A. इसरो (ISRO)
B. डीआरडीओ (DRDO)
C. एनआरडीसी (NRDC)
D. आईसीएमआर (ICMR)
Ans c
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय और NRDC- National Research Development Corporation के बीच MoU पर हस्ताक्षर हुआ।
इस साझेदारी का उद्देश्य है-
R&D (Research and Development / अनुसंधान एवं विकास)
IPR (Intellectual Property Rights / बौद्धिक संपदा अधिकार)
Technology Transfer (प्रौद्योगिकी हस्तांतरण)
Commercialization (व्यावसायीकरण) को प्रोत्साहन देना।
Q.9. उत्तराखंड सरकार द्वारा 2025 में प्रारंभ किए गए संकटग्रस्त वनस्पति प्रजातियों के संरक्षण और पुनर्रोपण कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता क्या है?
A. केवल कृषि भूमि पर वनों का रोपण
B. वनों में विदेशी प्रजातियों का रोपण
C. 14 संकटग्रस्त वनस्पति प्रजातियों को उनके प्राकृतिक आवास में पुनस्र्थापित करना
D. केवल गढ़वाल क्षेत्र में पौधारोपण करना
Ans.c
उत्तराखंड, जो हिमालयी जैव विविधता हॉटस्पॉट (Himalayan Biodiversity Hotspot) का हिस्सा है, ने एक ऐतिहासिक वैज्ञानिक पादप पुनर्रोपण कार्यक्रम (Plant Reintroduction Programme) प्रारंभ किया है।
यह कार्यक्रम उत्तराखंड वन विभाग के अनुसंधान विंग द्वारा चार वर्षों के वैज्ञानिक अध्ययन के पश्चात 2025 के मानसून सीज़न में शुरू किया गया है।
इसका उद्देश्य 14 गंभीर रूप से संकटग्रस्त वनस्पति प्रजातियों को उनके ऐतिहासिक प्राकृतिक आवास में पुनः स्थापित करना है।
Q.10. अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस 2025 के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने किस विशेष बल के गठन की घोषणा की है जिसमें अग्निवीरों की नियुक्ति की जाएगी?
A. ग्रीन सिक्योरिटी फोर्स
B. टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स
C. फॉरेस्ट डिफेंस यूनिट
D. वाइल्डलाइफ रेस्क्यू स्क्वाड
Ans.b
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस 29 जुलाई, को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉर्बेट बाघ अभयारण्य में टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (Tiger Protection Force) के गठन की घोषणा की।
इस बल में अग्निवीर योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं को सीधी नियुक्ति दी जाएगी।
बल में 80 से अधिक जवानों की भर्ती की जाएगी।
इस बल का उद्देश्य बाघों के अवैध शिकार, लकड़ी तस्करी, अवैध खनन और अतिक्रमण को रोकना है।
बल को ड्रोन, थर्मल इमेजिंग, और GPS ट्रैकिंग जैसी आधुनिक निगरानी तकनीकों से लैस किया जाएगा।
यह बल मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थितियों को भी संभालने में प्रशिक्षित होगा।
Q.11. पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मोहनचट्टी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को किस रूप में विकसित करने के निर्देश दिए?
A. आयुष सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल
B. आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट
C. मिनी आयुर्वेद विलेज
D. ग्रामीण टेलीमेडिसिन केंद्र
Ans.c
12. जर्मनी में आयोजित FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 में उत्तराखंड की किन दो बेटियों ने 20 किमी वाक रेस में कांस्य पदक जीता?
A. कविता भंडारी और नेहा रावत
B. शालिनी नेगी और मानषी नेगी
C. मानसी नेगी और भावना जोशी
D. आरती बिष्ट और पूजा पवार
Ans.b
उत्तराखंड की मानषी नेगी (Modi गाँव) और शालिनी नेगी (Sainkot गाँव) ने FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 में कांस्य पदक जीते।
यह प्रतियोगिता जर्मनी के राइन-रुबरु में आयोजित हुई।
13. ड्रैगन फल की खेती को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा आरंभ किए गए "ड्रैगन मिशन 2025" को किस योजना के अंतर्गत लागू किया गया है?
A. पर्वतीय बागवानी योजना
B. राष्ट्रीय फल विकास योजना
C. मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना
D. एकीकृत ड्रैगन फल संवर्धन योजना
Ans- C
उत्तराखंड में ड्रैगन मिशन 2025 की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य ड्रैगन फल की खेती को बढ़ावा देना है।
यह मिशन मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना (CM-State Agriculture Development Scheme) के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।
14. चीड़ की छाल पर कलाकारी के लिए भारत सरकार की सीनियर फेलोशिप प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कलाकार कौन हैं, जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा?
A. गौरी शंकर कांडपाल
B. जीवन चंद्र जोशी
C. पुष्कर सिंह धामी
D. शिव सहगल
Ans- B
जीवन चंद्र जोशी, उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी एक दिव्यांग काष्ठ कलाकार हैं, जो चीड़ की सूखी छाल से कलाकृतियाँ बनाते हैं।
वह मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के तल्ला जाखन देवी के रहने वाले हैं।
जीवन चंद्र जोशी को 15 अगस्त 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया।
उनकी कला की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रशंसा की थी।
वह भारत के पहले व्यक्ति हैं जिन्हें चीड़ की छाल पर काम करने के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) की ओर से Senior Fellowship प्राप्त हुई है।
उनकी कलाकृतियाँ कत्यूर शैली के मंदिर, धार्मिक मूर्तियाँ, और उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति पर आधारित होती हैं।
उन्होंने अपनी कलाकृतियों को कोलकाता, चेन्नई, भोपाल, लखनऊ जैसे शहरों के एक्सपो में प्रदर्शित किया है
15. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने "लखपति दीदी (Lakhpati Didi)" को किस लक्ष्य के साथ मिशन मोड पर कार्य करने की घोषणा की है?
A. आत्मनिर्भर बहना (Aatmanirbhar Bahna)
B. करोड़पति दीदी (Crorepati Didi)
C. सशक्त बहना (Sashakt Bahna)
D. महिला उद्यमी मिशन (Mahila Udyami Mission)
Ans - B
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखपति दीदी (Lakhpati Didi) से करोड़पति दीदी (Crorepati Didi) बनाने का विजन (Vision) पेश किया और इसे मिशन मोड पर लागू करने की घोषणा की।
सचिवालय (Secretariat) से वर्चुअल संवाद के जरिए 95 ब्लॉकों की महिला स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups - SHGs) से संवाद किया गया।
अब सरकारी कार्यक्रमों में SHGs द्वारा निर्मित शाल (Shawl), स्मृति चिन्ह (Souvenirs), उपहार (Gifts) का ही उपयोग होगा।
17. उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष के रूप में किसे पुनः नियुक्त किया गया है?
A. बीएस मनकोटी
B. राम अवतार
C. अशोक कुमार
D. डॉ. अलकनंदा अशोक
Ans.d
18. उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रस्तावित पहली मेडिसिटी किस ज़िले में बनाई जाएगी?
A. नैनीताल
B. देहरादून
C. हरिद्वार
D. ऊधमसिंहनगर
Ans.c
उत्तराखंड सरकार हरिद्वार में राज्य की पहली मेडिसिटी (Medicity) बनाने जा रही है।
यह योजना दो चरणों में लागू होगी।
पहले चरण में हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
20. उत्तराखंड में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए किस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की है?
A. मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना
B. महिला विकास मिशन योजना
C. नारी शक्ति रोजगार योजना
D. उत्तराखंड महिला उन्नति योजना
Ans.a
21. वीरांगना तीलू रौतेली बलिदान दिवस हर वर्ष किस दिन मनाया जाता है?
A. 15 अगस्त
B. 8 अगस्त
C. 26 जनवरी
D. 9 अगस्त
Ans.b
Today Question
हाल ही में उत्तराखंड निवेश उत्सव-2025 का आयोजन किस शहर में किया गया?
A. देहरादून
B. हरिद्वार
C. रुद्रपुर
D. टिहरी
Comments