Uttarakhand previous year Questions Prectice Set-1 (Steno paper 2025)
1. वीर-रस को निम्न में से कौन-सा सांगीतिक वाद्य उत्पन्न करता है ?
(A) अलगोजा
(B) रणसिंगा
(C) हारमोनियम
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.B
• रणसिंघा फूक वाद्य यंत्र को पहले युद्ध के समय बजाया जाता था।
• यह पीतल या तांबे से निर्मित वाद्य यंत्र है।
2. उत्तराखण्ड आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प उत्तराखण्ड के जनपदों की प्रति व्यक्ति आय का बढ़ते क्रम में सही पदानुक्रम दर्शाता है ?
(A) रुद्रप्रयाग - बागेश्वर - अल्मोड़ा - टिहरी
(B) बागेश्वर - चमोली - रुद्रप्रयाग - चम्पावत
(C) चम्पावत - चमोली - बागेश्वर - रुद्रप्रयाग
(D) चमोली - रुद्रप्रयाग - बागेश्वर - चम्पावत
Ans.a
3. सूची - । को सूची - ॥ से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए ।
सूची - । सूची - ॥
a. लीलानन्द कोटनाला. 1. प्रेमी पथिक
b. तोताकृष्ण गैरोला. 2. फूल कण्डी
c. महन्त योगेन्द्रपुरी. 3. गढ़वाली छन्दमाला
d. अज्ञात लेखक. 4. ढोलसागर
कूट: a. b. c. d
(A). 3. 1. 2. 4
(B). 1. 3. 2. 4
(C). 3. 2. 1. 4
(D). 3. 1. 4. 2
Ans.a
4. तुबेरा, बाज्यू और तिमली उत्तराखण्ड में किस जनजाति के लोकगीत हैं ?
(A) थारू के
(B) बोक्सा के
(C) राजी के
(D) भोटिया के
Ans.b
5. उत्तराखण्ड में जिला योजना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
(A) जिला योजना एक पंच वर्षीय योजना होती है ।
(B) जिला योजना, जिला नियोजन समिति द्वारा बनाई जाती है ।
(C) जिला योजना केवल स्थानीय निकायों के स्वतः के संसाधनों से वित्त पोषित होती है ।
(D) जिला मजिस्ट्रेट, जिला नियोजन समिति के मुखिया होते हैं ।
Ans.B
6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. मिलम और चौराबाड़ी हिमनद के प्रकार हैं।
2. मिलम उत्तरकाशी जिले में स्थित है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) 1 और 2 दोनों सही नहीं हैं
Ans.a
7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. महरा एवं फर्तयाल दरबारी गुटों का सम्बन्ध चंद वंश से था ।
2. ग्राम प्रशासन के सन्दर्भ में कोटाल तथा पहरी नामक कर्मचारी चंद वंश से सम्बन्धित थे ।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(A) केवल 1 सही है
(B) केवल 2 सही है
(C) 1 और 2 दोनों सही हैं
(D) 1 और 2 दोनों गलत हैं
Ans.c
8. "कुमाउनी लोक संस्कृति विविध आयाम" नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
(A) डा. शेखर पाठक
(B) शंभू राणा
(C) डा. अनिल कार्की
(D) शेर सिंह बिष्ट
Ans.c
9. चंद वंश के शासक कीर्तिचंद ने निम्नलिखित में से किन राज्यों एवं स्थानों को विजित करके अपने साम्राज्य में मिलाया ?
a. खगमरा कोट
b. स्यूनरा
c. कोटोली
d. कैड़ारौ-बौरारो
निम्नलिखित कूट में से सही उत्तर चुनिये ।
कूट :
(A) a, c
(B) a, b
(C) b, c
(D) उपर्युक्त सभी
Ans.d
10. पाँचवे उत्तराखण्ड राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राज्य के कुल आय का 11% भाग स्थानीय निकायों को हस्तांतरित किया जाये ।
2. हस्तांतरित भाग में ग्रामीण एवं शहरी स्थानीय निकायों की हिस्सेदारी क्रमशः 40% और 60% हो ।
3. शहरी निकायों को हस्तांतरित कुल धनराशि को नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों में क्रमश: 40: 47 : 13 अनुपात में बाँटा जाये ।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं ?
(A) केवल 1 सही है
(B) 1 और 2 सही हैं
(C) 2 और 3 सही हैं
(D) 1, 2 और 3 सही हैं
Ans.d
11. सूची। को सूची ॥ से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए ।
सूची - । सूची - ॥
a. अशोक का शिलालेख. 1. कालसी
b. बाड़ाहाट का त्रिशूल लेख. 2. गंगोलीहाट
c. अश्वमेध यज्ञ स्थल. 3. बाड़ावाला
d. जाह्नवी नौल अभिलेख. 4. उत्तरकाशी
कूट : a. b. c. d
(A). 1. 4. 3. 2
(B) 1. 2. 3. 4
(C). 3. 4. 2. 1
(D). 4. 2. 3. 1
Ans.a
12. हिरौदा, चरेऊ और दोसरु विभिन्न प्रकार हैं
(A) भेड़ की नस्लों के
(B) आभूषणों के
(C) कषि उपकरणों के
(D) परिधानों के
Ans.b
13. गंगनानी शिलालेख में किस भाषा का उल्लेख हुआ है ?
(A) संस्कृत
(B) हिंदी
(C) अरबी
(D) तुर्की
Ans.a
14. निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा विकल्प उत्तराखण्ड सरकार में पुलिस विभाग के सही घटते पदानुक्रम को दर्शाता है ?
(A) जिला - रेंज - सर्कल थाना - चौकी
(B) रेंज - जिला - सर्कल - चौकी - थाना
(C) रेंज - सर्कल - जिला - थाना - चौकी
(D) रेंज - जिला - सर्कल - थाना - चौकी
Ans.d
15. सूची - । को सूची - || से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए ।
सूची - । सूची - ॥
a. सरमोली. 1. कृषि पर्यटन
b. सूपी. 2. अंगूरा ऊन
c. दारकोट. 3. होमस्टे पर्यटन
d. रौतू की बेली. 4. पनीर गाँव
कूट :a. b c. d
(A) 3. 4. 1. 2
(B). 1. 2. 3. 4
(C). 3. 1. 2. 4
(D) 1. 3. 4. 2
Ans.c
16. "भगनौल" सम्बन्धित है
(A) गढ़वाल क्षेत्र से
(B) मैदानी क्षेत्र से
(C) कुमाऊँ क्षेत्र से
(D) (A) और (B) दोनों
Ans.c
• भगनौल नृत्य कुमाऊँ क्षेत्र में मेलों के अवसर पर किया जाने वाला नृत्य है जिसमें हुड़का एवं नगाडा प्रमुख वाद्ययंत्र होते है
17. 'बेडू पाको बारह मासा' गीत के पहले संगीतकार कौन थे ?
(A) श्री मोहन उप्रेती
(B) श्री गिरिश तिवाड़ी
(C) श्री दीवान सिंह बजेली
(D) श्री नैन नाथ रावत
Ans.a
18. चार चौथानी, छेघरी, पंच बीड़ी, चार बूढ़ा हैं
(A) कृषि तकनीक के विभिन्न प्रकार
(B) भूमि मापन ईकाइयों के विभिन्न प्रकार
(C) समाज के विभिन्न वर्ग
(D) दिन के विभिन्न प्रहर
Ans.c
19. ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना निम्न पाँच शहरों को किस क्रम में जोडेगी ?
i. ऋषिकेश
ii. गौचर
iii. श्रीनगर
iv. देवप्रयाग
v. कर्णप्रयाग
(A) i, iii, ii, iv और v
(B) i, ii, iii, iv और v
(C) i, iv, iii, ii और v
(D) v, ii, iii, iv और ।
Ans.c
20. चंद वंश के राजा बाज़ बहादुर के तिब्बत अभियान का निम्नलिखित में से क्या उद्देश्य था ?
(A) तिब्बत में चीन की दखल को खत्म करना
(B) मानसरोवर की यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करना
(C) तिब्बत को गोरखों से मुक्त करना
(D) तिब्बत में चंद राजाओं के मन्दिरों की स्थापना करना
Ans.b
21. चावल से बने श्वेत रंग के साथ अन्य रंगों का प्रयोग कर दुर्गा देवी का चित्रण करना कहलाता है
(A) नात
(B) थापा
(C) डिकरा
(D) पोथी
Ans.b
22. निम्नलिखित में से किस वर्ष में उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कम्युनिटी बोर्ड की स्थापना की गई थी ?
(A) 2002
(B) 2003
(C) 2007
(D) 2009
Ans.b
23. सूची । को सूची - ॥ से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये ।
सूची - । सूची - ॥
a. ज्योति एन बुरेत्. 1. क्रिकेट
b. चन्द्रप्रभा ऐतवाल. 2. बैडमिंटन
c. दीपक धपोला. 3. पर्वतारोहण
d. अनुपमा उपाध्याय. 4. फुटबाल
कूट : a. b. c d
(A). 4. 3. 2. 1
(B). 4. 3. 1. 2
(C). 3. 4. 2. 1
(D). 3. 2. 4. 1
Ans.b
24. वर्ष 2024 में उत्तराखंड के किस क्षेत्र में शैलचित्र मिले हैं ?
(A) ठढुंग
(B) हुड़ोली
(C) बेरीनाग
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.c
25. गोरखों के अधीन 'गोला दीप', 'कढ़ाई दीप' एवं 'तराजू का दीप' क्या थे ?
(A) गोरखों की न्यायिक प्रणाली का एक भाग
(B) गोरखों के सैनिक प्रशासन का एक भाग
(C) गोरखों के अधीन संधि के प्रकार
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.a
26. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. चंद काल में नर्तक व नर्तकियों के लिए बजदार कर था ।
2. चंद काल में महाजन के लिए बाज़निया कर था ।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(A) केवल 1 सही है
(B) केवल 2 सही है
(C) 1 और 2 दोनों सही हैं
(D) 1 और 2 दोनों गलत हैं
Ans.d
27. ढोल-दमाऊँ पर चलते समय या यात्रा करते समय बजाया जाने वाला बाजा कहलाता है
(A) चलुवा बाज़ा
(B) हिटवा बाज़ा
(C) कटवा बाज़ा
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.b
28. निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा विकल्प उत्तराखण्ड सरकार के निदेशालयों में कार्मिकों के घटते पदानुक्रम को दर्शाता है ?
(A) निदेशक - अपर निदेशक - सहायक निदेशक - उप निदेशक
(B) निदेशक - उप निदेशक - सहायक निदेशक - अपर निदेशक
(C) अपर निदेशक - निदेशक - सहायक निदेशक - उप निदेशक
(D) निदेशक - अपर निदेशक - सहायक निदेशक - उप निदेशक
Ans.a
29. पवासी देवता का मंदिर कहाँ स्थित है ?
(A) महेन्द्ररथ
(B) हनोल
(C) थड़ियार
(D) लाखामण्डल
Ans.c
30. 'भिटौली' प्रथा संबंधित है
(A) फसलों की खेती
(B) परिवार की विवाहित महिला को उपहार भेंट करने से
(C) गरीबी उन्मूलन के लिये
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans.b
31. उत्तराखण्ड के किस जिले में देवालधार मैग्नेसाइट संचित भण्डार स्थित है ?
(A) पिथौरागढ़
(B) चमोली
(C) अल्मोड़ा
(D) रुद्रप्रयाग
Ans.c
32. हिमालयन एक्शन रिसर्च सेंटर की स्थापना किस वर्ष में हुई ?
(A) 2017 ई.
(B) 2012 ई.
(C) 2010 ई.
(D) 1988 ई.
Ans.d
33. उत्तराखण्ड को "भारत का बाइवोल्टाइन रेशम का कटोरा" कहा जाता है क्योंकि
(A) यहाँ दो प्रकार के रेशम का उत्पादन होता है
(B) यहाँ उच्च गुणवत्ता के रेशम का उत्पादन होता है
(C) यहाँ रेशम की दो फसल प्रति वर्ष होती है
(D) यहाँ रेशम की तीन फसल प्रति वर्ष होती है
Ans.c
34. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
(A) रामगंगा की उत्पत्ति दूधातोली श्रेणी के पूर्वी ढाल से होती है ।
(B) पिण्डर, अलकनन्दा से नन्दप्रयाग में मिलती है ।
(C) खोह नदी की उत्पत्ति केदारनाथ से होती है।
(D) नन्दाकिनी, अलकनन्दा से विष्णुप्रयाग में मिलती है ।
Ans.a
35. सूची - । को सूची - ॥ से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए ।
सूची - । सूची - ॥
a. ज्यूलिया. 1. सेना के लिए लिया जाने वाला कर
b. सिरती. 2. नदी और पुलों पर लगने वाला कर
C. कटक. 3. कुली बेगार कर
d. खेनि कपीन. 4. नकद लिया जाने वाला कर
कूट : a b c d
(A). 2. 4. 1 3
(B) 2. 1. 4. 3
(C) 3. 4. 1. 2
(D) 4 3. 1. 2
Ans.a
36. दुगड्डा के समीप डाडामंडी का प्रसिद्ध 'गिंदी मेला' लगता है
(A) बसंत पंचमी के दिन
(B) माघ माह की मकर संक्रान्ति को
(C) चैत्र माह की संक्रान्ति को
(D) बैसाखी के दिन
Ans.b
37. 'जौया मुरुली' का दूसरा नाम क्या है ?
(A) पिकॉलो
(B) अलगोजा
(C) मण्डाल
(D) उपर्युक्त सभी
Ans.b
38. निम्न में से किस नृत्य में सिर्फ पुरुष नर्तक ही भाग लेते हैं ?
(A) तांदी
(B) छोपती
(C) चौंफला
(D) थड्या
Ans.a
39. निम्नलिखित में से कौन-सी चाय फैक्ट्री उत्तराखण्ड राज्य के गठन के बाद सबसे पहले स्थापित की गई थी ?
(A) हरिनगरी टी फैक्ट्री
(B) मलारी टी फैक्ट्री
(C) नौटी टी फैक्ट्री
(D) उत्तरांचल टी फैक्ट्री
Ans.d
40. निम्न में से कौन-सी उत्तराखण्ड की राज्य तितली है ?
(A) ब्लू मॉर्मन
(B) ब्लू लगून
(C) कॉमन पीकॉक
(D) कॉमन स्वान
Ans.c
Comments