Uttarakhand july month current affairs 2025
Q.81. इंद्रमणि बड़ोनी सम्मान 2025 का तीसरा संस्करण किसे प्रदान किया जा रहा है?
A. शिवजनी जी
B. नरेंद्र सिंह नेगी
C. विजय जड़धारी
D. प्रीतम भरतवाण
Ans.c
• उत्तराखण्ड के गांधी इंद्रमणि बडोनी सम्मान का तीसरा संस्करण इस वर्ष बीज बचाओ आंदोलन के अग्रदूत विजय जड़धारी जी को प्रदान किया जा रहा है।
• यह सम्मान उन्हें इंद्रमणि बडोनी जी की पुण्य तिथि पर 18 अगस्त 2025 को देहरादून में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।
• प्रथम इंद्रमणि बडोनी सम्मान 2023 में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति के प्रबल संवाहक प्रख्यात ढोल वादक शिवजनी जी को प्रदान किया गया था।
• 2024 में द्वितीय सम्मान उत्तराखंड के स्वनामधन्य लोकगायक और सांस्कृतिक क्रांति के प्रतीक नरेंद्र सिंह नेगी जी को प्रदान किया गया।
Q.82. हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में कितने नए योग नगर बसाने की घोषणा की है?
A.तीन
B. पाँच
C. दो
D. चार
Ans.c
• 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड और देश को पहली योग नीति की सौगात मिल गई।
• इस दौरान सीएम ने योग नीति का शुभारंभ कर पर्वतीय क्षेत्रों में दो भए योग नगर बसाने और दो आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्र स्थापित करने की घोषणा की
• मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि वर्ष 2030 तक राज्य में पांच नए योग हब की स्थापना की जाए और मार्च 2026 तक राज्य के सभी आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में योग सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
Q.83. हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने प्रत्येक जिले में कितने आदर्श गांव बनाने की घोषणा की है?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार
Ans.b
• सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में बनाए जाएंगे दो-दो आदर्श गांव
• मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट (चमोली जिले के गैरसैंण में स्थित गाँव) की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो आदर्श गांव बनाए जाएंगे।
• प्रत्येक जिले में बनाए जाने वाले आदर्श गांव में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मौनपालन, दुग्ध विकास, मशुरूम उत्पादन के साथ ही समग्र सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए एकीकृत प्रयास किए जाएं।
• स्थानीय स्तर पर उत्पादित सौर ऊर्जा के माध्यम से इन गांवों को रोशन करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
Q.84. उत्तराखंड के किस स्थान से उत्तर सिंधु सभ्यता काल की लगभग 3500 साल पुरानी ताम्र मानवाकृति प्राप्त हुई है?
A. ऋषिकेश
B. चंपावत
C. मेहरागांव, भीमताल
D. द्वाराहाट, अल्मोड़ा
Ans.c
• उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल स्थित मेहरागांव से करीब 3500 वर्ष पुरानी ताम्र मानवाकृति प्राप्त हुई है।
• इस मूर्ति को पद्मश्री पुरातत्ववेत्ता डॉ. यशोधर मठपाल ने उत्तर सिंधु सभ्यता काल से संबंधित और ऐतिहासिक बताया है।
• यह खोज ताम्रनिधान मूर्तिकला संस्कृति का उत्तराखंड में पहला और दुर्लभ प्रमाण मानी जा रही है।
• मूर्ति तांबे (कॉपर) से बनी है, जिसका वजन 2.4 किलोग्राम, लंबाई 22 सेमी और चौड़ाई 28 सेमी है।
Q.85. ऑपरेशन कालनेमि अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. नकली दवाओं के खिलाफ अभियान
B. ढोंगी बाबाओं और पाखंडी साधुओं की पहचान और गिरफ्तारी
C. सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना
D. जाली प्रमाणपत्रों की जांच
Ans.b
• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ढोंगी बाबाओं और ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं
• इसके लिए "ऑपरेशन कालनेमि" शुरू किया गया है, जो धर्म की आड़ में ठगी और पाखंड फैलाने वालों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए है।
• इस अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों को असामाजिक तत्वों से सुरक्षा दी जाएगी।
• राज्य प्रशासन ऐसे फर्जी बाबाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेगा।
• इस कदम का उद्देश्य धर्म की मर्यादा की रक्षा और समाज में सुरक्षा व विश्वास स्थापित करना है।
Q.86. अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2024 में स्वर्ण पदक जीतने वाली उत्तराखंड की बॉक्सर कौन हैं
A. मनीषा रावत
B. पूजा भट्ट
C. पूनम बिष्ट असवाल
D. नीतू राणा
Ans.c
• उत्तराखंड की पूनम बिष्ट असवाल ने अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2024 मैं स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
• पूनम मूल रूप से नैनीताल जिले के सुंदरखाल गांव की निवासी हैं।
• वह पिथौरागढ़ SSB (सशस्त्र सीमा बल) में तैनात हैं।
• 2024 में ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।
Q.87. PGI-D 2023-24 रिपोर्ट में उत्तराखंड को किस ग्रेड में शामिल किया गया है?
A. प्रचेष्टा-1
B. आकांक्षी-1
C. उत्कर्ष-1
D. विकास-1
Ans.b
• प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स डिस्ट्रिक्ट Performance Grading Index (PGI-D) 2023-24
• PGI-D रिपोर्ट में राज्य में नैनीताल प्रथम व देहरादून दूसरे स्थान पर आया है नैनीताल जनपद ने 600 में से 324 अंक प्राप्त कर जिले ने प्रचेष्टा -1 ग्रेड हासिल किया PGI-D रिपोर्ट में राज्य में नैनीताल प्रथम व देहरादून दूसरे स्थान पर आया है
• नैनीताल जनपद ने 600 में से 324 अंक प्राप्त कर जिले ने प्रचेष्टा -1 ग्रेड हासिल किया
• देहरादून जनपद ने 600 में से 317 अंक प्राप्त कर जिले ने प्रचेष्टा -1 ग्रेड हासिल किया
• रिपोर्ट के अनुसार डिजिटल लर्निंग, कक्ष शिक्षण प्रक्रिया और शैक्षणिक परिणामों में देहरादून ने विशेष प्रगति की है
• शिक्षा मंत्रालय ने स्कूली शिक्षा की परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स PGI-D रिपोर्ट जारी की है.
• PGI-D रिपोर्ट में उत्तराखंड राज्य, देशभर में 25 वें स्थान पर है (राज्य व केंद शासित प्रदेशों की रैंकिंग में) उत्तराखंड को आकांक्षी 1 ग्रेड में शामिल किया गया है
Q.88. उत्तराखंड सरकार की 'जलसखी योजना' का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा वितरण
B. ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और जल प्रबंधन में शामिल करना
C. शहरी क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था सुधारना
D. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण
Ans.b
• उत्तराखंड सरकार ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 'जलसखी' योजना शुरू कर रही है,
• जलसखी' योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और बिलिंग का काम महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपा जाएगा।
• इस योजना के तहत जिन महिला समूहों को चुना जाएगा, उन्हें 'नल जल मित्र' के रूप में ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
• इस पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत महिला समूहों को प्रति बिल ₹10 का प्रोत्साहन और राजस्व का एक निश्चित हिस्सा मिलेगा।
Q.89. हाल ही में गढ़वाल में "ऑपरेशन लगाम" किस उद्देश्य से शुरू किया गया है?
A. पर्यटन स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए
B. पर्यटकों के लिए नई बस सेवाएं शुरू करने के लिए
C. हुड़दंगियों पर नियंत्रण और नदियों किनारे शराब पीने तथा रैश ड्राइविंग रोकने के लिए
D. अवैध खनन रोकने के लिए
Ans.c
• पर्यटन सीजन में हुड़दंगियों पर लगाम लगाने के लिए गढ़वाल के सभी जिलों में ऑपरेशन लगाम शुरू किया गया है।
• इस अभियान में हुड़दंग करने, नदियों किनारे शराब पीने, रैश ड्राइविंग करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
Q.90. कुमाउनी कवयित्री देवकी महरा को हाल ही में कौन-सा साहित्यिक सम्मान प्रदान किया गया है?
A. सुमित्रानंदन पंत साहित्य सम्मान
B. संस्कृति सम्मान
C. मथुरादत्त मठपाल स्मृति साहित्य सम्मान
D. कुमाऊँ गौरव सम्मान
Ans.c
• कुमाउनी कवयित्री देवकी महरा को चौथा मथुरादत्त मठपाल स्मृति साहित्य सम्मान दिया गया।
• यह सम्मान हल्द्वानी स्थित आनंदा एकेडमी, डहरिया में एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
• यह सम्मान कुमाउनी भाषा-साहित्य में योगदान देने वाले साहित्यकारों को दिया जाता है।
• कार्यक्रम में 'दुदबोली' पत्रिका के जुलाई-सितंबर 2025 अंक का विमोचन भी हुआ जो कवि गोपाल दत्त भट्ट पर केंद्रित था।
• देवकी महरा ने हिंदी और कुमाउनी में कविता, गीत, उपन्यास सहित अनेक विधाओं में रचनाएँ की हैं।
• उनकी प्रमुख कृतियों में प्रेमांजलि', 'स्वाति', 'नवजागृति' (काव्य संग्रह), 'सपनों की राधा', 'आखिरी पड़ाव' (उपन्यास), 'निशास', 'यादों की बर्यात', 'पराण-पुतुर (कुमाउनी संग्रह) शामिल हैं
Q.91. मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को क्या नाम दिया जाएगा?
A. सौर दीदी
B. सौर सहेली
C. सौर सखी
D. सौर महिला
Ans.c
• उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जाएगा।
• इस योजना के तहत राज्य में अब तक 250 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है।
• वर्ष 2027 तक 2500 मेगावाट सौर क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
Q.92. हाल ही में किस राज्य ने देश की पहली 'योग नीति' (Yoga Policy) लॉन्च की है?
A. केरल
B. हिमाचल प्रदेश
C. उत्तराखंड
D. गुजरात
Ans.c
• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य की पहली योग नीति का शुभारंभकिया।
• साथ ही गढ़वाल और कुमाऊँ क्षेत्रों में 'आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्र' (Spiritual Economic Zones) के निर्माण की भी घोषणा की गई।
• इसका उद्देश्य उत्तराखंड को योग और कल्याण की वैश्विक राजधानी के रूप में विकसित करना है।
• 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) घोषित किया गया।
• पहला योग दिवस वर्ष 2015 में मनाया गया था.
• यूनेस्को ने वर्ष 2016 में योग को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी।
Q.93. "सुन्दर लाल बहुगुणा पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार 2025" की सरकारी श्रेणी में किसे सम्मानित किया गया?
A. नगर निगम रुद्रपुर
B. नगर निगम हरिद्वार
C. नगर निगम रुड़की
D. नगर निगम देहरादून
Ans.a
• विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को "सुन्दर लाल बहुगुणा पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार 2025" से सम्मानित किया।
• यह कार्यक्रम मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ।
• सरकारी श्रेणी में नगर निगम रुद्रपुर को यह सम्मान मिला, जिसे उप नगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी ने ग्रहण किया।
• गैर सरकारी श्रेणी में श्री विजय जड़धारी और श्री प्रताप सिंह पोखरियाल को यह पुरस्कार मिला।
Q.94. उत्तराखंड में 'तेरे मेरे सपने' अभियान किसके सहयोग से महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु शुरू किया गया है?
A. सेतु आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग
B. नीति आयोग और यूनिसेफ
C. उत्तराखंड सरकार और WHO
D. टाटा ट्रस्ट और राज्य सरकार
Ans.a
• उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सेतु आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग ने "तेरे मेरे सपने" अभियान की शुरुआत की है।
• इस अभियान के तहत महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव, शादी से पहले संवाद और कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अभियान का उद्देश्यः
• महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना।
• कार्यस्थलों पर POSH (Protection of Women from Sexual Harassment) के बारे में जानकारी देना।
• घरेलू हिंसा को रोकना और युवा महिलाओं को मानसिक रूप से तैयार करना।
Q.95. हाल ही में खोजी गई 'हिमालयन लॉन्ग-टेल्ड मायोटिस' (Myotis himalayensis) नामक नई चमगादड़ प्रजाति भारत के किस राज्य में पाई गई है?
A. उत्तराखंड
B. हिमाचल प्रदेश
C. अरुणाचल प्रदेश
D. सिक्किम
Ans.a
• भारतीय वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य में एक नई चमगादड़ प्रजाति की खोज की है हिमालयन लॉन्ग-टेल्ड मायोटिस (Myotis himalayensis)
Q.96. 'लोकरत्न हिमालय सम्मान' से हाल ही में किस जिलाधिकारी को सम्मानित किया गया है?
A. डॉ. आर. राजेश कुमार
B. मयूर दीक्षित
C. सविन बंसल
D. अभिषेक रूहेला
Ans.c
• देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को असाधारण निर्णयों और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए लोकरत्न हिमालय सम्मान से सम्मानित किया गया।
• सम्मान समारोह पर्वतीय बिगुल सामाजिक सांस्कृतिक संस्था के 29वें स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया।
• सम्मान के रूप में उन्हें रणसिंघा व ढोल दमाऊ का प्रतीक चिन्ह दिया गय।
• यह सम्मान उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और प्रशासनिक सेवा के समन्वय का प्रतीक है।
Q.97. उत्तराखंड राज्य मंत्रिमंडल द्वारा हाल ही में किस ऊर्जा नीति को मंजूरी दी गई है, जिसका उद्देश्य भू-तापीय संसाधनों के विकास को बढ़ावा देना है?
A. उत्तराखंड सौर ऊर्जा नीति 2025
B. उत्तराखंड जल ऊर्जा नीति 2025
C. उत्तराखंड पवन ऊर्जा नीति 2025
D. उत्तराखंड भू-तापीय ऊर्जा नीति 2025
Ans.d
• उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने भू-तापीय ऊर्जा नीति 2025 को मंजूरी दी।
• इस नीति का उद्देश्य पर्यावरण-अनुकूल व आर्थिक रूप से व्यवहार्य भू-तापीय संसाधनों की खोज और विकास को बढ़ावा देना है।
• यह नीति राज्य में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करेगी और दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाएगी।
• इस नीति को ऊर्जा विभाग, UREDA (उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण-Uttarakhand Renewable Energy Development Agency) और UJVNL (उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड-Uttarakhand Jal Vidyut Nigam Limited) मिलकर लागू करेंगे
Q.98. आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार 2024' से किस सहकारी संगठन को सम्मानित किया जाएगा?
A. जनशक्ति महिला स्व-सहायता समूह
B. साधना स्वायत्त सहकारिता, पौड़ी
C. गढ़वाल महिला विकास समिति
D. हिमालय ग्रामीण विकास संस्था
Ans.b
•उत्तराखंड की साधना स्वायत्त सहकारिता को 'आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार 2024' से सम्मानित किया जाएगा।
• यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।
• संगठन ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्थानीय संसाधनों के उपयोग और सामूहिक विकास में सराहनीय कार्य किया है।
• सहकारिता द्वारा संचालित 'दीदी कैफे' पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय रोजगार का सफल उदाहरण बना है।
• कैफे में झंगोरा की खीर, मंडुवे की रोटी, गहत की दाल जैसे पहाड़ी व्यंजन परोसे जाते हैं।
• 2021 में NRLM (National Rural Livelihoods Mission), हिमोथान सोसाइटी और टाटा ट्रस्ट्स के सहयोग से इसकी शुरुआत की गई थी।
Q.99. उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु प्रस्तावित हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन किन स्थानों के बीच आयोजित की जाएगी?
A. देहरादून से मसूरी और नैनीताल से भीमताल
B. टनकपुर से चंपावत और ऋषिकेश से बद्रीनाथ
C. गुंजी से आदि कैलाश और नीति से मलारी
D. हरिद्वार से केदारनाथ और हल्द्वानी से पिथौरागढ़
Ans.c
• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन आयोजन की घोषणा की।
• कुमाऊं क्षेत्र में यह मैराथन गुंजी से आदि कैलाश और गढ़वाल क्षेत्र में नीति से मलारी तक आयोजित होगी।
• हिमालयी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश दिए।
• यह आयोजन उत्तराखंड के वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल किया जाएगा।
• प्रत्येक वर्ष निर्धारित तिथि पर इसका नियमित आयोजन सनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Q.100 राज्य का पहला ऑर्गन, मिल्क बैंक कहां स्थापित किया जाएगा?
A. देहरादून (Dehradun)
B. मसूरी (Mussoorie)
C. लालकुआं (Lalkuan)
D. ऋषिकेश (Rishikesh)
Ans.a
• दून मेडिकल कॉलेज देहरादून
Q.101. हाल ही में हरेला दिवस कब मनाया गया?
A. 15 जुलाई
B. 5 जुलाई
C. 16 जुलाई
D. 20 जुलाई
Ans.c
Q.102. हाल ही में मिस उत्तराखंड 2025 का किताब स्मृति रावत ने जीता यह है कि जनपद से संबंधित है?
Ans.d
Q.103. हाल ही में राज्य में वन और पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने हतु किस पुरस्कार की घोषणा की है?
A. गौरा देवी पुरस्कार
B. जिम कॉर्बेट पुरस्कार
C. हिमालय प्रहरी सम्मान
D. इंद्रमणि बडोनी पुरस्कार
Ans.c
Q.104. राज्य का पहला गोल्ड टेस्टिंग सेंटर कहां बनाया जाएगा?
A. कालाढूंगी
B. कोटाबाग
C. लोहाघाट
D. लालकआं
Ans.b
• नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक के बजुनियाहल्द् गांव में राज्य का पहला गोल्ड टेस्टिंग सेंटर स्थापित होने जा रहा है। यहां सोने की गुणवत्ता की जांच के साथ हॉलमार्क की मुहर भी लगवाई जा सकेगी।
Q.105. स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 (Cleanliness Survey 2024) में उत्तराखंड राज्य का कौन-सा नगर निकाय प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है?
A. देहरादून (Dehradun)
B. मसूरी (Mussoorie)
C. लालकुआं (Lalkuan)
D. ऋषिकेश (Rishikesh)
Ans.c
• राजधानी देहरादून ने भी पिछली बार की तुलना में 6 स्थानों की छलांग लगाकर 62 वीं राष्ट्रीय रैंक प्राप्त की।
Comments