Uttarakhand gk pyqs series
Upper Pcs Pre Exam 2025
1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये और दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिये :
कथन 1 : राज्य जलवायु परिवर्तन परिषद (SCCC ), उत्तराखण्ड की स्थापना वर्ष 2011 में की गई।
कथन 2 :उत्तराखण्ड जलवायु परिवर्तन कार्य योजना (UAPCC) बनाने का उत्तरदायित्व राज्य के राजस्व विभाग को दिया गया था।
(a) केवल कथन 1 सही है।
(b) केवल कथन 2 सही है।
(c) दोनों कथन गलत हैं।
(d) दोनों कथन सही हैं।
Ans.a
2. उत्तराखण्ड के निम्नलिखित में से किस जनपद में सर्वाधिक कृषि भूमि है ?
(a) हरिद्वार
(b) उधमसिंह नगर
(c) देहरादून
(d) नैनीताल
Ans.b
3. निम्नलिखित में से हिमालय का कौन सा भाग मुख्य सीमान्त क्षेप और मुख्य केन्द्रीय क्षेप के मध्य स्थित है ?
(a) शिवालिक क्षेत्र
(b) लघु हिमालयी क्षेत्र
(c) केन्द्रीय रवेदार क्षेत्र
(d) टेथिस हिमालयी क्षेत्र
Ans.b
4. उत्तराखण्ड में पशुपालन के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिये तथा दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये :
1. पशुपालन कृषि का एक अनुपूरक व्यवसाय है।
2. पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यावरणीय क्षरण से भेड़ पालन प्रभावित हुआ है।
कूट :
(a) 1 एवं 2 दोनों
(b) केवल 2
(c) केवल 1
(d) न तो 1 न ही 2
Ans.c
5. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
हवाई अड्डे का नाम. जनपद
(a) नैनीसैणी. पिथौरागढ़
(b) गौचर रुद्रप्रयाग
(c) चिन्यालीसौड़. उत्तरकाशी
(d) पन्तनगर. उधमसिंह नगर
Ans. B
6. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर चुनिये :
सूची-1. सूची-II
(वन्यजीव अभयारण्य). (अवस्थिति)
A. अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य 1.उत्तरकाशी
B. बिनसर वन्यजीव अभयारण्य 2.नैनीताल
C. गोविन्द वन्यजीव अभयारण्य 3.अल्मोड़ा
D. नन्धौर वन्यजीव अभयारण्य. 4. पिथौरागढ़
कूट :
(a) A-2, B-3, C-4, D-1
(b) A-3, B-4, C-2, D-1
(c) A-4, B-3, C-1, D-2
(d) A-1, B-2, C-3, D-4
Ans.c
7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये और नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिये :
कथन 1: उत्तराखण्ड, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। -
कथन 2: उत्तराखण्ड में जलवायु परिवर्तन के कारण जल संकट उत्पन्न हो रहा है और जैव-विविधता का हास हो रहा है।
(a) केवल कथन 1 सही है।
(b) केवल कथन 1 सही है और कथन 2 गलत है।
(c) कथन 1 और 2 दोनों सही हैं।
(d) दोनों कथन गलत हैं।
Ans.c
8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये और नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिये:
कथन 1: बनरावत पिथौरागढ़ जनपद के निवासी हैं।
कथन 2: वनरावत, वन विभाग द्वारा प्रतिबंधित किये जाने तक स्थानान्तरणशील कृषि करते थे ।
(a) कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं।
(b) केवल कथन । सही है तथा कथन 2 गलत है।
(c) केवल कथन 2 सही है तथा कथन। गलत है।
(d) दोनों ही कथन सही नहीं हैं।
Ans.a
10. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
राष्ट्रीय उद्यान स्थापना का वर्ष
(a) गोविन्द राष्ट्रीय उद्यान 1989
(b) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान 1983
(c) कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान 1936
(d) गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान 1989
Ans.a
11. नीचे दो कथन दिये गये हैं, जिनमें से एक अभिकथन (A) है तथा दूसरा कारण (R) है। दिये गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिये :
अभिकथन (A): उत्तराखण्ड वन और जैव-विविधता में समृद्ध है।
कारण (R) : धरातलीय बनावट और जलवायु मूलतः वन और जैव-विविधता का निर्धारण करते हैं।
कूट :
(a) (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(b) (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(c) (A) सत्य है, किन्तु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, किन्तु (R) सत्य है।
Ans.b
12. उत्तराखण्ड की निम्नलिखित नदियों का पश्चिम से पूर्व की ओर सही क्रम कौन सा है ?
(a) यमुना, भिलंगना, अलकनन्दा, गोरी
(c) अलकनन्दा, भिलंगना, यमुना, गोरी
(b) गोरी, अलकनन्दा, भिलंगना, यमुना
(d) भिलंगना, यमुना, गोरी, अलकनन्दा
Ans.a
13. उत्तराखण्ड के निम्नलिखित भू-आकृतिक प्रदेशों का दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर सही क्रम क्या है ?
(a) लघु हिमालय, महान हिमालय, तराई, शिवालिक
(b) शिवालिक, लघु हिमालय, महान हिमालय, तराई
(c) तराई, शिवालिक, लघु हिमालय, महान हिमालय
(d) महान हिमालय, तराई, लघु हिमालय, शिवालिक
Ans.c
14. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार लिंगानुपात के अवरोही क्रम में उत्तराखण्ड के निम्नलिखित जनपदों के समूहों में से कौन सा सही है ?
(a) अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार
(b) टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुद्रप्रया
(c) अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल
(d) हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल
Ans.a
15. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
खनिज. अवस्थिति
(a) डोलोमाइट. देहरादून, पिथौरागढ़
(b) सोप स्टोन चमोली, बागेश्वर
(c) ग्रेफाइट. अल्मोड़ा, नैनीताल
(d) सिलिका सैण्ड पौड़ी गढ़वाल
Ans.d
16. उत्तराखण्ड में मोबाइल न्यायालय के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिये और नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये :
1. मोबाइल ई-न्यायालय परियोजना के तहत न्यायालय कक्षों, कम्प्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट सुविधा से युक्त मोबाइल गाड़ियाँ गाँवों में भ्रमण करेंगी।
2. इसके पीछे विचार यह है कि न्याय, विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के द्वार तक पहुँचाया जा
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
Ans.c
17. उत्तराखण्ड मानव अधिकार आयोग के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिये और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिये :
1. उत्तराखण्ड मानव अधिकार आयोग 13 मई, 2013 को अस्तित्व में आया।
2. यू.एच.आर.सी. का उद्देश्य शासन में अधिक जवाबदेही और पारदर्शिता लाना है।
(a) केवल 1 सही है।
(b) केवल 2 सही है।
(c) दोनों 1 और 2 सही हैं।
(d) न तो 1 और न ही 2 सही है।
Ans.c
18. निम्नलिखित में से किसके द्वारा उत्तराखण्ड में विधानसभा के अध्यक्ष एवं प्रोटेम अध्यक्ष की भूमिका का निर्वाह एक से अधिक बार किया गया है ?
(a) हरबंस कपूर
(b) गोविन्द सिंह
(c) अजय भट्ट
(d) प्रकाश पन्त
Ans.a
19. वर्ष 2006 में उत्तराखण्ड में प्रथम एशियाई मेयर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था ?
(a) हरिद्वार
(b) मसूरी
(c) देहरादून
(d) ऋषिकेश
Ans.c
20. निम्नलिखित में से कौन सा अभिलेख उत्तराखण्ड में पंचायत द्वारा नहीं रखा जाता है ?
(a) स्वास्थ्य रजिस्टर
(b) परिवार रजिस्टर
(c) जन्म-मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर
(d) अनुदान रजिस्टर
Ans.a
21. निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित है ?
1. प्रथम वित्त आयोग के अध्यक्ष. नित्यानंद स्वामी
2. उत्तराखण्ड के प्रथम महाधिवक्ता. नंदाबल्लभ तिवारी
3. उत्तराखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री. इंदु कुमार पांडे
4. उत्तराखण्ड की प्रथम महिला राज्यपाल. मागरट अल्वा
(a) केवल 1
(b) केवल 3
(c) केवल 4
(d) 1 और 3 दोनों
Ans.c
22. निम्न में से किस वर्ष में उत्तराखण्ड में जौनसारी, थारू, भोटिया, बुक्सा एवं राजी जनजाति को अनुसूचित जनजाति घोषित किया गया था ?
(a) 1967
(b) 1968
(c) 1969
(d) 1970
Ans.a
23. उत्तराखण्ड का जड़ी-बूटी अनुसंधान और विकास संस्थान कहाँ स्थित है ?
(a) जागेश्वर
(b) गोपेश्वर
(c) रामनगर
(d) बागेश्वर
Ans.b
24. उत्तराखण्ड राज्य के बजट 2025-26 के अनुसार, चारधाम सड़क नेटवर्क सुधार के लिए...... राशि आवंटित की गई है।
(a) ₹20 करोड़
(b) ₹10 करोड़
(c) ₹ 15 करोड़
(d) ₹25 करोड़
Ans.b
25. उत्तराखण्ड जनगणना 2011 के अनुसार, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. उत्तराखण्ड में रुद्रप्रयाग जिले की जनसंख्या सबसे कम है।
2.. उत्तराखण्ड राज्य में नैनीताल का स्थान जनसंख्या में तीसरा है।
3. उत्तराखण्ड में लिंगानुपात 963 है।
4. उत्तराखण्ड में जनसंख्या घनत्व 189 है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) केवल 2 सही है।
(b) केवल 1, 2 और 3 सही हैं।
(c) केवल 1,3 और 4 सही हैं।
(d) केवल 3 सही है।
Ans.c
27. उत्तराखण्ड के आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, वर्ष 2024-25 में उत्तराखण्ड के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (स्थिर कीमतों पर) की 6 अनुमानित वृद्धि दर क्या थी ?
(a) 6.31%
(b) 8.52%
(c) 6.61%
(d) 4.22%
Ans.c
28. उत्तराखण्ड में किस स्थान पर हिन्दुस्तान मशीन टूल्स की इकाई स्थित है ?
(a) रानीबाग
(b) रानीपुर
(c) काशीपुर
(d) रानीखेत
Ans.a
29. उत्तराखण्ड राज्य के शिल्प उत्पादों को किस ब्राण्ड नाम से बेचा जाता है ?
(a) हिमबंत ब्राण्ड
(b) देवभूमि ब्राण्ड
(c) चारधाम ब्राण्ड
(d) हिमाद्रि ब्राण्ड
Ans.d
30. 6th खाद्य सुरक्षा सूचकांक, 2024 में उत्तराखण्ड द्वारा प्राप्त कुल स्कोर कितना है ?
(a) 48.5
(b) 44.25
(c) 38.75
(d) 37.5
Ans.c
31. नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स, 2023-24 में उत्तराखण्ड का स्कोर कितना है ?
(a) 79
(b) 89
(c) 69
(d) 49
Ans.a
32. नंदादेवी बायोस्फीयर रिज़र्व के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह विश्व धरोहर स्थल है।
2. इसके निवासियों में हिम तेंदुआ, कस्तूरी मृग तथा नीली भेड़ (ब्लू शीप) सम्मिलित हैं।
नीचे दिये विकल्पों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
Ans.c
33. उत्तराखण्ड से निम्नलिखित में से किसे सामाजिक कार्य के लिये 2025 में पद्म श्री पुरस्कार मिला है ?
(a) डॉ. यशवंत सिंह कटोच
(b) डॉ. माधुरी बर्थवाल
(c) श्रीमती राधा बहिन भट्ट
(d) श्री हयूग व कोलीन गंटजर (मरणोपरांत)
Ans.c
34. उत्तराखण्ड में स्थित केन्द्रीय सरकार के संस्थानों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा गलत समेलित है ?
(a) भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण - देहरादून
(b) राष्ट्रीय जल-विज्ञान संस्थान - रुड़की
(c) वन अनुसंधान संस्थान - देहरादून
(d) शीतजल मत्स्य अनुसंधान निदेशालय - हल्द्वानी
Ans.d
35. उत्तराखण्ड में 2025 में आयोजित होने वाले महोत्सवों/प्रदर्शनियों/एक्सपो के बारे में निम्न में से कौन सा गलत समेलित है ?
(a) सी.आई.आई. उत्तराखण्ड औद्योगिक शिखर सम्मेलन और एक्सपो हरिद्वार
(b) टिहरी झील महोत्सव - टिहरी
(c) अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव - ऋषिकेश
(d) इंडो-हिमालयन एक्सपो - देहरादून
Ans.d
36. उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद भारत ओलंपिक की मेजबानी के लिये स्वयं को तैयार कर रहा है।
(a) 2026
(b) 2036
(c) 2040
(d) 2048
Ans.b
37. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लेखक पुष्पेश पन्त द्वारा नहीं लिखी गई है?
(a) फ्रॉम द किंग्स टेबल टू स्ट्रीट फूड
(b) विक्ट्री मंत्र : द लीडर्स पाथ टू सक्सेस
(c) हिमालय के बर्फ
(d) लज्जतनामा
Ans.c
38. 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह कहाँ आयोजित किया गया ?
(a) हरिद्वार खेल परिसर, हरिद्वार
(b) अन्तर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम, हल्द्वानी
(c) राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून
(d) मनोज सरकार खेल परिसर, रुद्रपुर
Ans.b
39. सिल्क्यारा सुरंग ........तक फैली है इससे गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की दूरी 20 किलोमीटर से अधिक कम होने का अनुमान है।
(a) 2.531 कि.मी.
(b) 3.531 कि.मी.
(c) 4.531 कि.मी.
(d) 6.531 कि.मी.
Ans.c
40. निम्नलिखित में से कौन सा/से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल उत्तराखण्ड में स्थित है/हैं? सही विकल्प चुनें :
A. फूलों की घाटी
B. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
C. भारत के पर्वतीय रेलमार्ग
D. नन्दादेवी राष्ट्रीय उद्यान
(a) केवल A
(b) केवल A और B
(c) केवल A, B और C
(d) केवल A और D
Ans d
41. 'ट्रेल' द्वारा 1833 ई. में किस स्थान पर 'देशी-चिकित्सकों' की नियुक्ति की गई थी ?
(a) नैनीताल
(b) अल्मोड़ा
(c) देहरादून
(d) श्रीनगर
Ans.b
42. 'गढ़वाल-यूनियन' और 'गढ़वाल हितकारिणी सभा' की स्थापना किसने की ?
(a) रामशरण रतूड़ी
(b) धर्मानन्द गैरोला
(c) आशाराम नौटियाल
(d) तारादत्त गैरोला
Ans.d
43. चीनी यात्री ह्वेनत्सांग ने कुमाऊँ क्षेत्र को किस नाम से सम्बोधित किया ?
(a) कार्तिकेयपुर
(b) ब्रह्मपुर
(c) तालेश्वर
(d) पाण्डुकेश्वर
Ans.b
44. 1918 में देहरादून में 'होमरूल लीग' की एक शाखा किसने स्थापित की ?
(a) स्वामी सत्यदेव
(b) स्वामी दयानंद सरस्वती
(c) स्वामी विचारानंद सरस्वती
(d) तारादत्त गैरोला
Ans.c
45. 1918 में किस स्थान पर बद्रीदत्त पाण्डे ने महात्मा गांधी से भेंट की और कुली-बेगार प्रथा से अवगत कराया ?
(a) दिल्ली
(b) कलकत्ता
(c) लखनऊ
(d) बम्बई
Ans.b
46. निम्न में से कौन सही सुमेलित नहीं है ?
(a) खटीमा काण्ड 1 सितम्बर, 1994
(b) मुजफ्फरनगर काण्ड 2 अक्टूबर, 1994
(c) मसूरी काण्ड 3 सितम्बर, 1994
(d) काला दिवस - 1 सितम्बर, 1994
Ans.c
47. टिहरी रियासत में अंग्रेजी शिक्षा की शुरुआत किसके शासनकाल में हुई ?
(a) सुदर्शन शाह
(b) भवानी शाह
(c) प्रताप शाह
(d) नरेन्द्र शाह
Ans.c
48. 'कुमाऊँ परिषद' का चौथा अधिवेशन किस स्थान पर हुआ था ?
(a) कोटद्वार
(b) हल्द्वानी
(c) काशीपुर
(d) अल्मोड़ा
Ans c
49. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. परमार राजा फतेहशाह ने गुरु राम राय को अपने राज्य में आमंत्रित किया।..
2. उन्होंने देहरादून में गुरुद्वारे के निर्माण का स्वागत किया।
3. उन्होंने चार गाँव - छायावाला, भूजनवाला, पंडितवाड़ी तथा घण्टावाला उन्हें भेंट किये।
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(a) केवल 2
(b) केवल 3
(c) 1 और 2
(d) 2 और 3
Ans.c
50. 1814 ई. के 'अंग्रेज-गोरखा युद्ध' के 'देहरादून सैन्य अभियान' में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व किसने किया ?
(a) ऑक्टर लोनी
(b) मेजर जनरल गिलेस्पी
(c) मेजर जनरल वुड
(d) मेजर जनरल मार्ले
Ans. B
51. शिवालिक श्रेणी मुख्यत किस प्रकार की सामग्री से निर्मित है ?
(a) आग्नेय चट्टानें
(b) संपिंडित चट्टानें
(c) असंपिंडित अवसाद
(d) कार्यातरित चट्टानें
Ans.c
Comments