Uttarakhand monthly current affairs June 2025
1. मशरूम उत्पादन करने के मामले में पहला स्थान किस जनपद का है?
ऑपरेशन सद्भावना भारतीय सेना द्वारा 1990 के दशक में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आतंकवाद से प्रभावित समुदायों की सहायता के लिए शुरू की गई मानवीय पहल है।
13. उत्तराखंड का पहला साइंस कम्युनिटी रेडियो स्टेशन कहां बनकर तैयार हुआ?
A. देहरादून
B. नैनीताल
C. टिहरी
D. हरिद्वार
Ans.a
Note-देहरादून के उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में शुरू होने जा रहा है प्रदेश का पहला साइंस रेडियो स्टेशन।
• ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने यूकॉस्ट में राज्य का पहला साइंस कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन तैयार कर दिया है।
14. टिहरी के डोबरा-चांठी में किसके सहयोग से 25 करोड़ से आधुनिक तकनीक का ग्रीन पार्क बनेगा?
A. विश्व बैंक
B. एशियाई विकास बैंक
C. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
D. केंद्रीय पर्यटन विभाग
Ans.b
15. हाल ही में लॉन्च किए गए मेघदूत एप का संबंध किससे है?
A. महिला सशक्तिकरण
B. कृषि कार्य
C. चिकित्सा
D. पर्यटन
Ans.b
Note- मेघदूत एप किसानों को जिला-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान और कृषि सलाह प्रदान करता है। यह एप 5 दिन के लिए मौसम की जानकारी (तापमान, बारिश, आर्द्रता, हवा), चेतावनी, बुवाई, सिंचाई, कीट नियंत्रण, पशुपालन और बागवानी के लिए सुझाव प्रदान करता है।
16. बंगलूरु में आयोजित जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने कितने पदक जीते हैं?
A. दो
B. चार
C. पांच
D. आठ
Ans.b
Note-कर्नाटक के बंगलूरू में आयोजित योनेक्स ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग एल बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के शटलरों ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक नों हासिल करके राज्य का गौरव बढ़ाया है।
17. हाल ही में पर्यटन सीजन में हुड़दंगियों पर लगाम लगाने के लिए गढ़वाल के सभी जिलों में कौन सा ऑपरेशन शुरू किया गया?
A. ऑपरेशन लगाम
B. ऑपरेशन सतर्क
C. ऑपरेशन मर्याद
D. ऑपरेशन हुड़दंग
Ans. A
Note-इस अभियान में हुड़दंग करने, नदियों किनारे शराब पीने, रैश ड्राइविंग करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। पहले चरण में यह अभियान सात जून से एक महीने के लिए चलेगा।
18. हाल ही आयोजित शौर्य मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिया गया यह किस जनपद में आयोजित किया जाता है?
A. चमोली
B. उत्तरकाशी
C. रुद्रप्रयाग
D. पिथौरागढ़
Ans.a
Note-:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य मेले को राजकीय मेले के रूप में मनाया जाएगा।
• थराली के चेपड़ों गांव में अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में शौर्य महोत्सव आयोजित किया जाता
• उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार में अपना सर्वोच्च वलिदान दिया। भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया।
• ऑपरेशन ब्लू स्टार भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 1 से 10 जून 1984 के बीच चलाया गया एक सैन्य अभियान था, जिसका उद्देश्य जरनैल सिंह भिंडरावाले और अन्य सिख आतंकवादियों को सिख धर्म के पवित्र स्थल स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब) और उसके आस-पास की इमारतों से हटाना था।
19. हाल ही में उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए 'तेरे मेरे सपने' अभियान का संबंध है?
A. नई शिक्षा पद्धति से
B. नई पर्यटन नीति से
C. नए भू कानून से
D. महिला सशक्तीकरण
Ans. D
Note - सशक्तीकरण एवं कौशल विकास के लिए उत्तराखंड में अब 'तेरे मेरे सपने' अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जायेगा।
• देहरादून में सेतु आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग के बीच एम ओयू पर हस्ताक्षर किए गए
20. उत्तराखंड की किस महिला पर्यावरणविद् को एपीजे अब्दुल कलाम ग्रीन इनवायरमेंट प्रमोशन आवार्ड से सम्मानित किया गया है?
(a) अनुराधा पाल
(b) नीलम थपलियाल
(c) काजल आगरी
(d) उमा उप्रेती
Ans.b
नोट
• आयोजन - 25 जून 2025, बैकांक
• नीलम थपलियाल-एच.एन.बी गढ़वाल विश्वविद्यालय तथा सुआन सुनंदा विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया है।
• योगदान-पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता क्षेत्र में किए विशेष कार्य हेतु।
21. चौथा कुमाँऊनी भाषा सम्मेलन उत्तराखंड के किस जिले में आयोजित किया गया है?
(a) चंपावत
(b) देहरादून
(C) पिथौरागढ़
(d) उत्तरकाशी
Ans.c
• नोट-
• आयोजन-21 से 22 जून 2025 तक पिथौरागढ में।
• आदलि-कुशलि कुमाऊँनी मासिक पत्रिका पिथौरागढ़ के तत्वाधान में सम्मेलन आयोजित किया गया है।
22. कृषक एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड की किस बकरी के विशिष्ट नश्ल के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई है?
(a) मौरिनो
(b) अंगोरा
(c) चौगर्खा
(d) बदरी
Ans.c
23. उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के पहला 'कचरा कैफे' कहाँ बनाया जायेगा?
(a) काशीपुर
(b) सितारगंज
(c) रूद्रपुर
(d) पंतनगर
Ans.c
• उद्देश्य लोगों को घरों का कचरा कैफे में देने के बदले भोजन या अन्य खानपान का सामान मिलेगा। इससे सफाई को बढ़ावा मिलेगा और लोग कचरे इधर-उधर भी नहीं डालेंगे।
24. हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में योग नीति का औपचारिक शुभारंभ कब किया है?
(a) 20 जून 2025
(b) 21 जून 2025
(c) 22 जून 2025
(d) 23 जून 2025
Ans.b
• नोट
• 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग नीति का औपचारिक शुभारंभकिया गया।
• थीम - एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिए योग
• इसके तहत अगले पांच नए योग हब बनाए जाएंगे।
•इस नीति के तहत राज्य में योग एवं ध्यान केंद्र विकसित करने पर अधिकतम 20 लाख रूपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
25. मुख्यमंत्री धामी द्वारा हाल ही में किस जनजाति में पौराणिक काल से प्रचलित 'पंडवाणी गायन बाकणा' को संरक्षित करने तथा अभिलेखीकरण का आदेश दिया है?
(a) बोक्सा
(b) भोटिया
(c) जौनसारी
(d) राजी
Ans.c
26. जून-2025 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा उत्तराखंड के साहित्यकारों को सम्मानित करने हेतु कौन सी योजना चलाने का प्रस्ताव रखा गया है?
(a) सुन्दरलाल बहुगणा पुरस्कार
(b) साहित्य देवी सम्मान
(c) भजन सिंह सिंह पुरस्कार
(d) साहित्य अकादमी पुरस्कार
Ans.c
• नोट
• उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख 51 हजार कर दी गई है।
• युवा कलमकार प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
• उच्च हिमालयों में जनजातीय भाषा का संरक्षण।
• स्थानीय भाषा तथा बोलियों का संवर्द्धन तथा संरक्षण।
27. हाल में उत्तराखंड के किस वन्यजीव अभयारण्य में चमगादड़ की नई प्रजाति 'हिमालयन लॉन्ग टेल्ड मायोटिस' मिली है, जो पहले केवल पाकिस्तान के पख्तूनख्वा इलाके में मिली थी?
(a) गोविन्द वन्यजीव अभयारण्य
(b) केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य
(c) सोना नदी वन्यजीव अभयारण्य
(d) विनोग माउंटेन
Ans.b
28. हाल में कौन सा हिमालयी राज्य बन गया जहाँ सभी नगर निकायों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने की घोषणा हुई है?
(a) हिमाचल
(b) अरुणाचल
(c) उत्तराखंड
(d) जम्मू
Ans.c
29. उत्तराखंड सरकार द्वारा हाल में दवाओं के सुरक्षित निस्तारण हेतु कौन सी प्रणाली की गई है?
(a) हरित गलियारा प्रणाली
(b) ग्रीन उत्तराखंड प्रणाली
(c) हरित स्वास्थ्य प्रणाली
(d) राज्य हरित नीति
Ans.c
• उद्देश्य-दवाओं का वैज्ञानिक. सुरक्षित और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से जिम्मेदार निस्तारण करना।
30. उत्तराखंड के किन 3 स्थानों पर मौसम विभाग द्वारा डॉप्लर रडार लगाने का निर्णय लिया गया है?
(a) हरिद्वार
(b) चमोली
(c) उधमसिंह नगर
(d) ये सभी
Ans.d
• नोट
• प्रथम डॉप्लर रडार मुक्तेश्वर
• अन्य डॉप्लर रडार लैंसडान तथा सुरकुंडा
• उद्देश्य बादल फटने तथा अति ओलावृष्टि का पूर्वनुमान लगाने हेतु ।
31. हाल ही में उत्तराखंड की पहली महिला आबकारी आयुक्त कौन बनायी गई है?
(a) अनुराधा पंवार
(b) अनुराधा पाल
(c) रीता खंडूरी
(d) गीता खन्न
Ans.b
नोट-नई आबकारी नीति (2025-26) के तहत 5060 करोड़ का राजस्व लक्ष्य हासिल करना रखा गया है।
32. 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम-2025 में उत्तराखंड ने कितने मेडल जीते हैं?
(a) 10
(b) 11
(c) 15
(d) 18
Ans.b
नोट -
• आयोजन- 4 मई से 15 मई 2025 पटना, बिहार, नई दिल्ली
• संस्करण- 7 वां
• शुभंकर- गजसिम्हा
• कुल पदक 26 तथा 1 प्रदर्शनी खेल।
• उत्तराखंड का स्थान 2025-20 वॉ
33. प्रोजेक्ट एलिफेंट की 21वीं स्टियरिंग कमेटी मीटिंग 26 जून 2025 को किस स्थान पर आयोजित की गई?
(a) नई दिल्ली
(b) भोपाल
(c) देहरादून
(d) गुवाहाटी
Ans. (c) देहरादून
प्रोजेक्ट एलिफेंट की 21वीं स्टियरिंग कमेटी मीटिंग का आयोजन 26 जून 2025 को देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने की। यह बैठक हाथियों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास और मानवीय संघर्ष को कम करने के उपायों पर केंद्रित रही।.
Comments