Uttarakhand current affairs april 2025

88.  हाल ही में उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सूचना आयुक्त किसे नियुक्त किया गया है?


A. रितु खंडूरी 

B. राधा रतूड़ी 

C. सृष्टि गोस्वामी 

D. इनमें नहीं से कोई नहीं

Ans.b

• उत्तराखंड के पहले मुख्य सूचना आयुक्त - आरएस टोलिया 
• पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त - अनिल चंद्र पुनीता

89. हाल ही में वंदना कटारिया ने संन्यास लिया यह किस खेल से सम्बन्धित हैं?

A. हॉकी 

B. बैडमिंटन 

C. क्रिकेट

D. फुटबॉल

Ans.a

• पदम श्री पुरस्कार- 2021 

• अर्जुन पुरस्कार- 2022

• टोक्यो ओलंपिक 2021 में हैट्रिक लगाई 

• कुल मैच- 320 सर्वाधिक मैच खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी प्लेयर 

• कुल गोल- 158

• संबंध- रोशनाबाद हरिद्वार

90. हाल ही में किस राज्य सरकार ने जल संरक्षण अभियान 2025 के तहत 'भगीरथ ऐप' लॉन्च किया है?

A. पंजाब

B. उत्तराखंड

C. राजस्थान

D. छत्तीसगढ़

Ans. B

91. भारत का पहला जिला जिसने अपना वायरलेस नेटवर्क स्थापित किया, वह कौन-सा है?

A. देहरादून

B. टिहरी

C. रुद्रप्रयाग

D. नैनीताल

Ans.c

• उत्तराखंड का रुद्रप्रयाग जिला देश का पहला जिला बन गया है, जिसने अपना वायरलेस नेटवर्क स्थापित कर लिया है।

• यह नेटवर्क 250 किलोमीटर के दायरे में कार्य करेगा और आपदा जैसी आपात स्थितियों में भी तेज़ और निर्वाध संचार को सुनिश्चित करेगा।

• मुख्य उद्देश्यः-

आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाना
दूरस्थ विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहन देना
इंटरनेट सेवाओं से वंचित क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ना

92. उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड में कितनी खेल अकादमी बनाने का निर्णय लिया?

A. 23 

B. 25 

C. 13

D. 26 

Ans.a

• निर्माण - आठ शहरों में 

• उत्तराखंड खेल मंत्री - रेखा आर्य


93. उत्तराखंड में कुपोषण के प्रभाव को कम करने के लिए शुरू किए जा रहे नए मिशन का नाम क्या है?

A. मिशन संजीवनी

B. मिशन ओजस

C. मिशन पोषण

D. मिशन जीवन

Ans.b

94. आईआईटी रुड़की के द्वारा बनाए गए भूदेव ऐप (BhuDev App) का संबंध किस से हैं?

A. भूकंप से 

B. वर्षा से 

C. मौसमी घटनाओं से 

D. इनमें नहीं से कोई नहीं

Ans.a

95. उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया?

A. राकेश शर्मा

B. आनंद बर्धन

C. शशि भूषण सिंह

D. रवि श्रीवास्तव

Ans.b

• वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कारी आनंद बर्धन ने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।

• उनकी पूर्ववर्ती राधा रतूड़ी ने यहां राज्य सचिवालय में उन्हें पदभार सौंपा। राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव थीं।

• राज्य के पहले मुख्य सचिव अजय विक्रम सिंह 

96. पेनक्रिएटाइटिस के मामलों में उत्तराखंड भारत में किस स्थान पर है?

A. चौथे

B. पाँचवें

C. छठे

D. सातवें

Ans.c

• पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश ने कहा कि मानसिक तनाव, अनियमित दिनचर्या और पर्याप्त नींद न लेने के कारण पैनक्रिएटाइटिस (अग्नाशय शोथ) तेजी से फैल रहा है। उत्तर प्रदेश में इस बीमारी के सबसे अधिक मरीज हैं, जबकि उत्तराखंड छठे स्थान पर है।

97. 21वीं माउंटेन बाइक चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने कुल कितने पदक जीते?

A. पाँच

B. छह

C. सात

D. आठ

Ans.d

• हरियाणा के पंचकूला में 28 से 31 मार्च तक आयोजित 21वीं माउंटेन बाइक चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक अपने नाम किए।

• इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के अभी राज्यों के साइकिलिस्टों ने हिस्सा लिया।

• उत्तराखंड की अवनी दरयाल और आयुष नेगी ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में दो-दो रजत पदक जीते 

98. देश का पहला कांच का पुल "बजरंग सेतु" किस राज्य में बनाया जा रहा है?

A. हिमाचल प्रदेश

B. उत्तराखंड

C. सिक्किम

D. अरुणाचल प्रदेश

Ans.b

• ऋषिकेश, उत्तराखंड में देश का पहला कांच का पुल 'बजरंग सेतु) बनकर तैयार हो रहा है।

• यह एक पर्यटन की दृष्टि से ऐतिहासिक और आधुनिक परियोजना है।

• इस पुल का निर्माण उत्तराखंड सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जा रहा है।

• यह पुल 15 मई को श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

• यह पुल 133 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा होगा। पुल के बीच में छोटे चौपहिया वाहन गुजर सकेंगे। पुल के दोनों तरफकांच का पैदल पथ होगा। पुल के टावर की ऊंचाई करीब 27 मीटर होगी। पुल के दोनों ओर के टावर को केदारनाथ की आकृति में बनाया जा रहा है। पुल के ऊपर दो मंदिरों का निर्माण किया जाएगा, जिनके नाम केदारनाथ और बद्रीनाथ होंगे

99. उत्तराखंड सरकार द्वारा गंगा और शारदा नदियों के किनारे विकसित किए जाने वाले गलियारों का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A. जल विद्युत परियोजनाओं को बढ़ावा देना

B. धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करना और बुनियादी ढांचे का विकास करना

C. नदियों को औद्योगिक उपयोग के लिए संरक्षित करना

D. केवल स्थानीय निवासियों के लिए परिवहन सुविधाएं बढ़ाना

Ans.B

• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा और शारदा नदियों के किनारे धार्मिक

• गलियारे विकसित करने की योजना की घोषणा की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

100. हाल ही में सरकाेट गांव को फिट इंडिया गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है यह राज्य के किस जनपद में स्थित है?

A. देहरादून

B. टिहरी

C. चमोली

D. नैनीताल

Ans.c

• सारकोट गांव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आदर्श गांव घोषित किया है।
• जिसके तहत युवा कल्याण विभाग और खेल विभाग की ओर से सारकोट गांव में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोट का निर्माण किया जा रहा है

101. राज्य में कहां त्रिशूल पार्क बनाया जा रहा है

A. देहरादून

B. पौड़ी

C. चमोली

D. नैनीताल

Ans.b

• पर्यटन नगरी पौड़ी में ट्राइडेंट पार्क जल्द बनकर तैयार होगा। जिला प्रशासन की ओर से तैयार किया जा रहा है प्रदेश का इकलौता प्रोजेक्ट है जिसमें 56 फीट ऊंचाई के स्तंभ पर त्रिशूल को स्थापित्त किया जाएगा।

102. केंद्रीय विद्युत एवं सिंचाई बोर्ड ने यूजेवीएनएल के तिलोथ विद्युत गृह को सर्वश्रेष्ठ जल विद्युत परियोजना के पुरस्कार से नवाजा है यह किस जनपद में स्थित है?

A. देहरादून

B. पौड़ी

C. चमोली

D. उत्तरकाशी 

Ans. D

103. हाल ही मेंउत्तराखंड की किस योजना को प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड से सम्मानित कया गया

A. देवभूमि उद्यमिता योजना 

B. देवभूमि मुस्कान योजना

C. मोनल योजना

D. इनमें से कोई नहीं 

Ans. A

• देवभूमि उद्यमिता योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो उत्तराखंड के युवाओं में उद्यमिता और स्वरोजगार के विकास को बढ़ावा देती है।

• उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा 24 अगस्त 2023 को कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड देवभूमि उद्यमिता योजना को लॉन्च करने की स्वीकृति दी है जिसके तहत सरकार द्वारा कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उद्यमिता और कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और उन्हें स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। योजना के तहत निःशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी और हर साल 3000 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

104. उत्तराखंड के किस जिले में रीजनल एवं जिला वैक्सीन स्टोर स्थापित किया गया है

A. देहरादून

B. पौड़ी

C. चमोली

D. अल्मोड़ा 

Ans. D

105. उत्तराखंड का कौन सा जिला मनेरगा योजना के तहत 100 दिन रोजगार देने में प्रथम स्थान पर रहा?

A. देहरादून

B. पौड़ी

C. चमोली

D. उत्तरकाशी 

Ans. D

106. प्रयागराज महाकुंभ मे उत्तराखंड राज्य की वस्तुओं को बेचने के लिए स्टॉल या बाजार का नाम क्या रखा गया? 

A. हिमाद्री 

B. देवभूमि 

C. उत्तराखंड पवेलियन

D. हाउस आफ हिमालयाज

Ans.c

107. उत्तराखंड के किस विकासखंड को आकांक्षी विकासखंड के रूप में राज्य में प्रथम स्थान मिला?

A. कपकोट

B. थराली 

C. विकासनगर 

D. काशीपुर 

Ans.a

108. उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में कितने जिलों के 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की?

A. 2 जिले

B. 3 जिले

C. 4 जिले

D. 5 जिले

Ans.c

• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 जिलों-हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की।

• मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि ब्रिटिशकालीन नामों को बदला जाएगा और भारतीय संस्कृति के अनुरूप नाम रखे जाएंगे।

1. हरिद्वार जिले में बदले गए नामः

• औरंगजेबपुर- शिवाजी नगर

• गाजीवाली- आर्य नगर

• चांदपुर- ज्योतिबा फुले नगर

• मोहम्मदपुर जाट -मोहनपुर जाट

• खानपुर कुर्सली- अंबेडकर नगर

• इंद्रिशपुर- नंदपुर

• खानपुर- श्रीकृष्णपुर

• अकबरपुर फजलपुर- विजय नगर

2. देहरादून जिले में बदले गए नामः

• मियांवाला- रामजी वाला

• पीरवाला- केशरी नगर

• चांदपुर खुर्द पृथ्वीराज नगर

• अब्दुल्ला नगर- दक्ष नगर

3. नैनीताल जिले में बदले गए नामः

• नवाबी रोड- अटल मार्ग

• पंचक्की से आईटीआई रोड- गुरु गोलवलकर मार्ग

4. ऊधम सिंह नगर जिले में बदला गया नामः

• सुल्तानपुर पट्टी- कौशल्या पुरी

109. उत्तराखंड का पहला महिला खेल विश्वविद्यालय किस जिले में खोला जाएगा?

A. देहरादून

B. हरिद्वार

C. चंपावत

D. नैनीताल

Ans.c

• उत्तराखंड में पहला महिला खेल विश्वविद्यालय चंपावत जिले के लोहाघाट में खोला जाएगा।

• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई इस घोषणा के बाद शासन ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है।

• इसके निर्माण की जिम्मेदारी पेयजल एवं निर्माण विकास निगम को दी गई है, जिसे कार्यदायी संस्था बनाया गया है।

• उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्य

110. गढ़वाली फिल्म 'निखण्यां जोग' किस विषय पर आधारित है?

A. पहाड़ी संस्कृति

B. पर्यटन और पर्यावरण

C. पलायन और बेरोजगारी

D. ऐतिहासिक घटनाएं

Ans.c

• गढ़वाली भाषा में बनी फीचर फिल्म 'निखण्यां जोग' का पोस्टर दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में लॉन्च किया गया।

• यह फिल्म पलायन और बेरोजगारी की समस्या पर आधारित है, जिसमें एक पहाड़ी युवक के संघर्ष और सफलता की कहानी दिखाई गई है।

• विषयः यह फिल्म पलायन और बेरोजगारी पर केंद्रित है।

• पहाड़ का एक युवक दिल्ली में होटल मालिक बनने तक का सफर तय करता है। लेकिन गंभीर बीमारी के कारण उसकी मृत्यु हो जाती है।

• फिल्म निर्माताः प्रदीप भंडारी

111. हाल ही में मिस उत्तराखंड 2025 का खिताब किसने जीता?

A. कोमल शर्मा

B. मानसी बिट्ट

C. मेघना ठाकुर

D. रक्षिता जोशी

Ans.c

• हिमालयन बज़ द्वारा आयोजित मिस उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले में देहरादून की मेघना ठाकुर ने खिताब जीता।

• मिस उत्तराखंड 2025- मेघना ठाकुर (देहरादून)

• प्रथम रनरअप क्रोमल शर्मा (अल्मोड़ा)

• द्वितीय रनरअप मानसी बिट्ट (चंपावत)

• इसके अलावा, मानवी विश्नोई को 'मॉडल ऑफ द ईयर' के खिताब से सम्मानित किया गया।

112.हाल ही में उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा चैत्र नवरात्रि के अवसर पर किस चैटबॉट का शुभारंभ किया गया, जो महिलाओं को डिजिटल माध्यम से सशक्त बनाने हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सेवाएं प्रदान करेगा?

A. शक्ति संवाद

B. गार्गी नारीशक्ति

C. स्त्री संवादिनी

D. नारी जागृति 

Ans.b

• उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 'गार्गी नारीशक्ति' चैटबॉट का औपचारिक लोकार्पण किया। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चैटबॉट है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल माध्यम से सशक्त बनाना है।

• यह चैटबॉट निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों में महिलाओं को सहायता प्रदान करता है:

कानूनी सहायता

करियर परामर्श

वित्तीय साक्षरता

सुरक्षा उपाय

स्वास्थ्य सेवाएं

यह पहल महिलाओं को उनके अधिकारों व अवसरों के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

113. उत्तराखंड के महालेखाकार का दायित्व किसने संभाला है?

A. मुकेश कुमार

B. पवन चौधरी

C. परवेज आलम

D. अजय सिंह रावत

Ans.c

114. 'अंतर दृष्टि' सेंसरी डार्क रूम का शुभारंभ उत्तराखंड के किस संस्थान में किया गया है?

A. आईआईटी रुड़की

B. उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी

C. राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEPVD), देहरादून

D. भारतीय वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून

Ans.

• अंतर दृष्टि' - एक अनोखा संवेदी अनुभव दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून ने राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ नई दिल्ली के सहयोग से 'अंतर दृष्टि' एक अद्वितीय संवेदी अंधेरा कक्ष का उद्घाटन किया।

• यह एक विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया कक्ष है जिसमें पूर्ण अंधकार (pitch darkness) रहता है।

• इसमें प्रवेश करने वाले, व्यक्ति को दृष्टिबाधित लोगों की दैनिक जीवन की परिस्थितियों का अनुभव कराया जाता है।


इस सेंसरी डार्क रूम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को दृष्टिबाधित व्यक्तियों के जीवन अनुभवों से अवगत कराना है।

115. उत्तराखंड के किस विश्वविद्यालय में "सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज" की शुरुआत की जाएगी, जहाँ हिंदू संस्कृति व सभ्यता पर शोध और शिक्षण होगा?

A. उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी

B. श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय

C. दून विश्वविद्यालय

D. कुमाऊं विश्वविद्यालय

Ans.c

• दून विश्वविद्यालय में 'सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज' स्थापित किया जाएगा।

उद्देश्यः हिंदू सभ्यता, संस्कृति और दर्शन से जुड़े विषयों पर शिक्षण एवं शोध-कार्य को प्रोत्साहन देना

116. चिंतन शिविर 2025" का आयोजन किस शहर में किया गया?

A. लखनऊ

B. देहरादून

C. भोपाल

D. जयपुर

Ans. B

• चिंतन शिविर 2025' का आयोजन केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देहरादून, उत्तराखंड में किया गया।

• यह एक दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन था जिसका उद्देश्य थाः

समावेशी नीति निर्माण

कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

सामाजिक न्याय को सशक्त बनाना, विशेषकर उपेक्षित समुदायों के लिए

राज्य व केंद्र के बीच सहयोग को मजबूत करना

117. उत्तरकाशी जिले के किस गांव को 'ब्वारी विलेज' के रूप में जाना जा रहा है, जहाँ महिलाएं होम स्टे और पर्यटन का संचालन कर रही हैं?

A. मथोली गाँव

B. मोरी गाँव

C. सांकरी गाँव

D. हर्षिल गाँव

Ans.a

• मथोली गांव (Matoli Village), चिन्यालीसौड़ ब्लॉक, उत्तरकाशी – अब 'ब्वारी विलेज' के नाम से प्रसिद्ध।

• कोविड-19 के दौरान दिल्ली से लौटे प्रदीप पंवार ने अपनी छानी को होम स्टे में बदलकर ग्रामीण पर्यटन की शुरुआत की।

• महिलाओं को होम स्टे संचालन, पारंपरिक भोजन बनाने, ट्रैकिंग गाइड बनने और विलेज टूर कराने का प्रशिक्षण दिया गया।

• राज्य सरकार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना के तहत, मैदानी क्षेत्रों में 25% और पहाड़ी क्षेत्रों में 33% सब्सिडी दी जाती है।

118.हाल ही में उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा चैत्र नवरात्रि के अवसर पर किस चैटबॉट का शुभारंभ किया गया, जो महिलाओं को डिजिटल माध्यम से सशक्त बनाने हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सेवाएं प्रदान करेगा?

A. शक्ति संवाद

B. गार्गी नारीशक्ति

C. स्त्री संवादिनी

D. नारी जागृति 

Ans.b

• उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 'गार्गी नारीशक्ति' चैटबॉट का औपचारिक लोकार्पण किया। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चैटबॉट है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल माध्यम से सशक्त बनाना है।

• यह चैटबॉट निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों में महिलाओं को सहायता प्रदान करता है:

कानूनी सहायता

करियर परामर्श

वित्तीय साक्षरता

सुरक्षा उपाय

स्वास्थ्य सेवाएं

यह पहल महिलाओं को उनके अधिकारों व अवसरों के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

119. उत्तराखंड को किस प्रणाली के लिए PM Excellence Award 2024 मिला है?

A. UK-FAST प्रणाली

B. UK-GAMS प्रणाली

C. UK-SMART प्रणाली

D. UK-VISION प्रणाली

Ans.b

• Uttarakhand Government Asset Management System (UK-GAMS) को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 (Innovation-State Category) से सम्मानित किया गया।

• पुरस्कार प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा प्रदान किया गया।

• यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर इनोवेशन श्रेणी में उत्तराखंड को पहली बार प्राप्त हुआ।

• UK-GAMS प्रणाली सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण, पारदर्शिता की कमी, और जवाबदेही से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए शुरू की गई।

120. भारत का पहला ऐसा राज्य कौन बनने जा रहा है, जहाँ सभी जिलों में Continuous Ambient Air Quality Monitoring System (CAAQMS) स्थापित किए जाएंगे?

A. हिमाचल प्रदेश

B. उत्तराखंड

C. सिक्किम

D. अरुणाचल प्रदेश

Ans.b

• उत्तराखंड जल्द ही देश का पहला राज्य बनेगा, जहां सभी 13 जिलों मे Continuous Ambient Air Quality Monitoring System (CAAQMS) स्थापित किए जाएंगे।

• इन स्टेशनों से कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और वोलाटाईल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स (VOC) का रियल टाइम डाटा मिलेगा।

• उद्देश्य - वायु प्रदूषण पर निगरानी, समय रहते आवश्यक कदम उठाना, और रणनीतियों में लचीलापन लाना।


Today Question 

उत्तराखंड का पहला महिला खेल विश्वविद्यालय किस जिले में खोला जाएगा?

A. देहरादून

B. हरिद्वार

C. चंपावत

D. नैनीताल




Comments