Uttarakhand weekly current affairs 9 march 2025

Q.1. ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट में उत्तराखंड का स्थान है ?

A. पहला

B. दूसरा

C. तीसरा

D. चौथा 

Ans.b

• हाल ही में संपन्न ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट में पश्चिम बंगाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


Top States (by number of bird species)


1. West Bengal - 543 species

2. Uttarakhand -446 species

3. Assam-414 species

4. Maharashtra - 414 species

5. Karnataka 380 species

• ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट (GBBC) दुनिया के सबसे बड़े पक्षी गणना कार्यक्रमों में से एक है, जिसमें दुनियाभर के पक्षी प्रेमी भाग लेते हैं और विभिन्न प्रजातियों की गणना करते हैं।

• भारत ने 2013 से इस कार्यक्रम में भाग लेना शुरू किया और तब से यह देश में पक्षी संरक्षण और जागरूकता के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन बन चुका है।

• GBBC 2025 के दौरान पश्चिम बंगाल ने 543 पक्षी प्रजातियों की गणना कर भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

• पश्चिम बंगाल ने लगातार तीसरी वर्ष सर्वाधिक पक्षी प्रजातियों की गणना की।

Q.2. उत्तराखंड बजट 2025-26 का कुल आकार कितना है?

A. ₹90,000 करोड़

B. ₹95,000 करोड़

C. ₹1,01,175.33 करोड़

D. ₹1,05,000 करोड़

Ans.c

Q.3. उत्तराखंड बजट 2025-26 किन दो मॉडलों पर आधारित है?

A. GYAN और NAMO

B. UDAY और NAMO

C. NAMO और SATAT

D. UDAY और GYAN

Ans.a

Q.4. टनकपुर की डॉ. पूजा तिवारी को किस राज्य में अंतरराष्ट्रीय गार्गी अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

A. उत्तर प्रदेश

B. उत्तराखंड

C. पंजाब

D. राजस्थान

Ans.c

Q.5. गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग के सहयोग से गंगा रिजॉर्ट ऋषिकेश में योग महोत्सव का आयोजन कब किया जाएगा?

A. 1 से 7 फरवरी

B. 1 से 7 मार्च

C. 10 से 16 मार्च

D. 5 से 11 अप्रैल

Ans.a

• गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग के सहयोग से गंगा रिजॉर्ट ऋषिकेश में एक से सात मार्च तक योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.

• अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ संत स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनि और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से किया।

Q.6. उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव-2025 में उत्तराखंड आदि गौरव सम्मान पुरस्कार- 2025 से किन लोक गायकों को सम्मानित किया गया?

A. गजेंद्र राणा और मीना राणा

B. नरेंद्र सिंह नेगी और किशन महीपाल

C. मोहन तिवारी

D. जितेंद्र पंवार और अनिल बिष्ट

Ans.b

Q.7. गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी रोपवे प्रोजेक्ट को केंद्र ने मंजूरी दे दी, यह किस जनपद में है?

A. टिहरी गढ़वाल

B. रुद्रप्रयाग

C. चमोली

D. उत्तरकाशी

Ans.c

• हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने उत्तराखंड में दो प्रमुख रोपवे परियोजनाओं सोनप्रयाग-केदारनाथ (12.9 किमी) और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब जी (12.4 किमी) को स्वीकृति दी है।

• उद्देश्य - तीर्थयात्रा की सुगमता को बढ़ाना और भारत के उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देना है.

Q.8. 'उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान 2024' का आयोजन किसके द्वारा किया गया?

A. उत्तराखण्ड भाषा संस्थान

B. उत्तराखण्ड संस्कृति विभाग

C. उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग

D. उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग

Ans.a

• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आई आर.डी.टी सभागार सर्वे चौक देहरादून में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित 'उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान-2024' समारोह में प्रतिभाग कर विभिन्न साहित्यकारों एवं भाषाविदों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान -2024 के अंतर्गत

• उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान से सुभाष पंत,

• सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार से डॉ. दिनेश पाठक,

• गुमानी पंत पुरस्कार से गोपाल दत्त भट्ट,

• भजन सिंह पुरस्कार से कुलानन्द घनशाला,

• गोविंद चातक पुरस्कार से श्रीमती सुनीता चौहान,

• प्रो. उन्वान चिश्ती पुरस्कार से सगीर उल्लाह,

• गौरा पंत 'शिवानी' पुरस्कार से श्रीमती शमा खान,

• मंगलेश डबराल पुरस्कार से सतीश डिमरी,

• महादेवी वर्मा पुरस्कार से शशिभूषण बड़ोनी,

• शैलेश मटियानी पुरस्कार से ललित मोहन रयाल,

• डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल पुरस्कार से नीरज कुमार नैथानी,

• बहादुर बोरा, बंधु पुरस्कार से महेंद्र ठुकराठी,

• शेर सिंह विष्ट "अनपढ़" पुरस्कार से मोहन चंद्र जोशी,

• भवानीदत्त थपलियाल सती पुरस्कार से वीरेंद्र पंवार,

• कन्हैयालाल डंडरियाल पुरस्कार से मदन मोहन डुकलाण,

• गिरीश तिवारी "गिर्दा" पुरस्कार से डॉ. पवनेश ठकुराठी,

• विद्यासागर नौटियाल पुरस्कार से अनूप सिंह रावत,

• भैरव दत्त धूलिया पुरस्कार से एम. आर ध्यानी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Q.9. प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में प्रदेश में पहला स्थान निम्न में से है?,

A. उत्तरकाशी

B. पौड़ी

C. नैनीताल

D. देहरादून

Ans.b

• केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2017 को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का शुभारंभ किया था।

• इस योजना को उत्तराखंड में जनवरी 2018 से लागू कर दिया गया है।

• पीएम मातृ वंदना योजना में केंद्र सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं को पहले बच्चे के जन्म में पांच हजार रुपये की राशि दी जाती है। वहीं दूसरे बार बेटी के जन्म होने पर छह हजार रुपये की राशि दी जाती है।

Q.10. हाल ही में उत्तराखंड प्रगतिशील किसान सम्मान से कितनी महिलाओं को नवाजा गया?

A. 20

B. 25

C. 28

D. 30

Ans.c

• कृषि और बागुब्रानी सेक्टर में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रही उत्तराखंड की 28 महिलाओं को 'प्रगतिशील किसान सम्मान-2025' से नवाजा गया।

• इनमें उत्तरकाशी की चार और बाकी जिलों से दो-दो महिला किसान शामिल हैं।

• हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडटोरियम में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने संयुक्त रूप से महिलाओं का सम्मानित किया।

11. पीएम मोदी ने किस राज्य में विंटर टूरिज्म प्रोग्राम में हिस्सा लिया?

(a) असम

(b) राजस्थान

(c) हिमाचल प्रदेश

(d) उत्तराखंड

Ans.(d) उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के हर्षिल में एक ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद विंटर टूरिज्म कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन धाम में पूजा-अर्चना और दर्शन भी कि. इस वर्ष उत्तराखंड सरकार ने विंटर टूरिज्म कार्यक्रम की पहल की है. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे.  

12. हाल ही में किस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?

(a) ट्रेविस हेड

(b) पैट कमिंस

(c) ग्लेन मैक्सवेल

(d) स्टीव स्मिथ

Ans.d

• ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत से ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद वन-डे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. बता दें कि स्मिथ को 2015 और 2021 में ऑस्ट्रेलिया का पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था और वह 2015 में ICC पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर का हिस्सा थे.

13. 'विविधता का अमृत महोत्सव' के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किसने किया?

(a) द्रौपदी मुर्मू

(b) नरेंद्र मोदी

(c) एस जयशंकर

(d) राजनाथ सिंह

Ans (a) द्रौपदी मुर्मू

5 मार्च, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में विविधता का अमृत महोत्सव (VIVIDHTA KA AMRIT MAHOTSAV) के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया.  यह आयोजन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और विरासत का एक महत्वपूर्ण उत्सव है, जो भारत की जीवंत सांस्कृतिक गौरव और एकता की भावना को बढ़ावा देता है.  

14. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च किया गया आधार गवर्नेंस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य क्या है?

(a) आधार नामांकन प्रक्रिया को सरल बनाना
(b) आधार प्रमाणीकरण अनुरोधों की अनुमोदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना
(c) आधार कार्ड धारकों को नए स्मार्ट कार्ड प्रदान करना
(d) आधार लिंकिंग को अनिवार्य बनाना

15. सेबी के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(a) अलोक सचदेवा

(b) तुहिन कांता पांडे 

(c) उर्जित पटेल 

(d) रजनीश कुमार      

Ans.b

• वित्त सचिव तुहिन कांता पांडे (Tuhin Kanta Pandey) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. 

  1. हाल ही में 'वन नेशन-वन पोर्ट' पहल का उद्घाटन किसने किया?

(a) सर्बानंद सोनोवाल 

(b) शिवराज सिंह चौहान 

(c) ज्योतिरादित्यसिंधिया 

(d) गिरिराज सिंह

Ans.a

• केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हाल ही में 'वन नेशन-वन पोर्ट' (ओएनओपी) पहल शुरू की. इस पहल का उद्देश्य भारत के प्रमुख बंदरगाहों पर परिचालन को मानकीकृत और सुव्यवस्थित करना है और समुद्री क्षेत्र में व्यापार करने की दक्षता और आसानी को बढ़ाना है. यह लॉन्च भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और इसकी वैश्विक व्यापार क्षमताओं को बढ़ावा देने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है.

  1. हाल ही में चर्चा में रहा 'प्राणि मित्र' राष्ट्रीय पुरस्कार किस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है?

(a) वन संरक्षण

(b) पशु कल्याण

(c) विज्ञान और प्रौद्योगिकी

(d) सामाजिक सेवा

Ans.b

• अनंत अंबानी की वंतारा को पशु कल्याण में उत्कृष्ट योगदान के लिए कॉर्पोरेट श्रेणी में प्रतिष्ठित 'प्राणि मित्र' राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान पशु कल्याण के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सम्मान है. 'प्राणि मित्र' पुरस्कार कॉर्पोरेट संस्थाओं, संगठनों और व्यक्तियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में पशु कल्याण में उत्कृष्टता को पहचानने और प्रोत्साहित करने की एक व्यापक पहल का हिस्सा है. 

  1. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

(a) 25 फरवरी 

(b) 26 फरवरी 

(c) 27 फरवरी 

(d) 28 फरवरी

Ans.d

• भारतीय भौतिक विज्ञानी सी.वी. द्वारा रमन प्रभाव की खोज के उपलक्ष्य में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) मनाया जाता है. इस वर्ष का थीम "विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना" है. इस खोज के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, और वे विज्ञान में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई बने. 

18. हाल ही में चर्चा में रहा इडुक्की वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?

(a) असम 

(b) मेघालय 

(c) केरल 

(d) तमिलनाडु

Ans. c

19. पीएम मोदी ने वंतारा एनिमल रेस्क्यू सेंटर का उद्घाटन किस राज्य में किया? 

(a) असम

(b) राजस्थान

(c) गुजरात

(d) हिमाचल प्रदेश

1. (c) गुजरात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात के जामनगर में स्थित दुनिया के सबसे बड़े वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वंतारा का उद्घाटन किया. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा स्थापित यह अत्याधुनिक सुविधा रिलायंस जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के भीतर 3,500 एकड़ में फैली हुई है. वंतारा में 2,000 से अधिक प्रजातियों के 1.5 लाख से अधिक बचाए गए जानवर रहते हैं. 

20. खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 के दूसरे फेज का आयोजन कहां किया जायेगा?

(a) मनाली

(b) शिमला

(c) ईटानगर

(d) गुलमर्ग

2. (d) गुलमर्ग

जम्मू-कश्मीर का प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग 9 से 12 मार्च तक खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 के दूसरे फेज की मेज़बानी करने के लिए तैयार है. यह आयोजन पहले 22 से 25 फ़रवरी के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन अपर्याप्त बर्फबारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. 

21. 97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड किसे मिला?

(a) द ब्रूटलिस्ट

(b) लापता लेडिज 

(c) 'अनोरा' 

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans c

97वें अकादमी पुरस्कार समारोह 2 मार्च, 2025 को हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया था.

'अनोरा' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता, जो शॉन बेकर द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है.

22. हाल ही में किसे रक्षा लेखा महानियंत्रक के रूप में नियुक्त किया गया है?

(a) राजीव सिन्हा

(b) डॉ. मयंक शर्मा

(c) अभय सक्स्सेना

(d) विनोद कुमार

Ans b

23. भारत किस देश के साथ एक्सरसाइज ‘धर्म गार्जियन’ का आयोजन कर रहा है?

(a) दक्षिण कोरिया
(b) दक्षिण अफ्रीका
(c) सिंगापुर
(d) जापान

Ans.d

24. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने किस एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया?

(a) वाराणसी एयरपोर्ट
(b) पटना एयरपोर्ट
(c) चेन्नई एयरपोर्ट
(d) मुंबई एयरपोर्ट

Ans.c

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया, 

25. हाल ही में डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने किस नई मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया?

(a) ब्रह्मोस एयर लॉन्च्ड मिसाइल
(b) पृथ्वी-III
(c) नौसेना एंटी-शिप मिसाइल (NASM-SR)
(d) अग्नि-V

Ans.c

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना ने चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से अपनी तरह की पहली नौसेना एंटी-शिप मिसाइल (एनएएसएम-एसआर) का सफलतापूर्वक फ्लाई टेस्ट किया

26. विश्व वन्यजीव दिवस हर साल कब मनाया जाता है?

(a) 01 मार्च

(b) 02 मार्च

(c) 03 मार्च

(d) 04 मार्च

Ans.c

विश्व वन्यजीव दिवस हर साल 3 मार्च को मनाया जाता है. इस वर्ष का थीम "वन्यजीव संरक्षण वित्त: लोगों और ग्रह में निवेश" है, जो वन्यजीव संरक्षण के लिए वित्तीय संसाधनों को अधिक प्रभावी और स्थायी बनाने पर केंद्रित है. विश्व वन्यजीव दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2013 में की गई थी.

27. हाल ही में किसे फोर्ब्स इंडिया लीडरशिप अवार्ड्स से सम्मानित किया गया?

(a) सचिन तेंदुलकर

(b) एमएस धोनी

(c) राहुल गांधी

(d) जय शाह

Ans d

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अब तक के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष जय शाह को हाल ही में फोर्ब्स इंडिया लीडरशिप अवार्ड्स (FILA 2025) के 14वें संस्करण में आइकन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह प्रतिष्ठित सम्मान क्रिकेट प्रशासन, नवाचार और खेल के वैश्विक विस्तार में उनके  योगदान के लिए दिया गया.

Today

Q. प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में प्रदेश में पहला स्थान निम्न में से है?,

A. उत्तरकाशी

B. पौड़ी

C. नैनीताल

D. देहरादून

Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024