January 2025 uttarakhand current affairs

121. भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार- 2024 से उत्तराखंड के किस कोच को सम्मानित किया गया है?

(a) डी.के.सेन

(b) सुभाष राणा

(c) हरिसिंह थापा

(d) जसपाल राणा

Ans-b

नोट

• मूल निवास (चिलामू गांव) टिहरी गढ़वाल भारतीय पैराशूटिंग टीम के कोच हैं। 

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेत्ता उत्तराखंड के खिलाड़ी-

1. हंसा मनराल

• 2001

• भारोत्तोलन

2. रेणु कोहली

• 2002

• एथलीट

3. जयदेव बिष्ट

• 2009

• मुक्केबाज

4. जसपाल राणा

• 2019

• निशानेबाजी

5. जयप्रकाश नौटियाल 2021- पैराशूटिंग


122. 28 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री मोदी ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों का उ‌द्घाटन कहाँ किया है?

(a) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार

(b) राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर

(c) चकरपुर स्टेडियम, खटीमा

(d) हल्द्वानी स्पोर्ट स्टेडियम, हल्द्वानी

Ans.b

• आयोजन 28 जनवरी 14 फरवरी 2025

• मशाल 'तेजस्विनी' राज्य पुष्प ब्रह्मकमल से प्रेरित

• मस्कट मौली (मोनाल)

• टैग लाइन 'सकल्प से शिखक तक'


123. गणतंत्र दिवस परेड-2025 में उत्तराखंड की झांकी किस विषय पर आधारित है?

(a) विकसित उत्तराखंड

(b) सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल

(c) पर्यावरण बचाव

(d) मानसखंड एवं केदारखंड

Ans.b

नोट- झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक पारंपरिक वेशभूषा में महिला को दिखाया गया था। तथा झांकी के ट्रेलर पार्ट में उत्तराखंड के साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया था।

• जैसे नैनीताल और मंसूरी में हिल साइकिलिंग, फूलों की घाटी और केदारकांठा की ट्रेकिंग, ओली में स्नो स्कीइंग, ऋषिकेश में योगा, बंजी जंपिंग़, जिप-लाइनिंग एवं रॉक क्लाइंबिंग की रोमांचकारी गतिविधियों को दर्शाया गया।

• नैनीताल की मंजू गणतंत्र दिवस परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई। 2011 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मंजू उत्तराखंड की संस्कृति प्रतीक ऐपण को देश दुनिया तक लोकप्रिया बनाने में जुटी है।

• वर्ष -2024 विकसित उत्तराखंड

• वर्ष -2023 मानसखंड प्रथम स्थान

• वर्ष 2022 बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, टिहरी डैम, डोबरा चांठी पुल

• वर्ष 2021 केदारखंड तीसरा स्थान


124.हाल ही में मुख्यमंत्री पुस्कार सिंह धामी सरकार ने राज्य में नागरिक सिविल संहिता (यूसीसी) कब लागू किया है?

(a) 26 जनवरी

(b) 27 जनवरी

(c) 28 जनवरी

(d) 29 जनवरी

Ans.b

नोट-समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

• हर साल 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता दिवस के रुप में मनाया जायेगा।

• यूसीसी नियमावली और पोर्टल का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।

• यूसीसी समिति में शामिल सदस्य 

उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई समिति की अध्यक्ष थी। वहीं अन्य सदस्यों में सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह दून विश्व विद्यालय की कुलपति डा सुरेखा डंगवाल एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़ समिति सदस्य हैं।

यूसीसी की ऐतिहासिक चर्चा

• यूसीसी पर विशेषज्ञ समिति का गठन 27 मई 2022

• यूसीसी समिति की विस्तृत रिपोट प्रस्तुत 02 फरवरी 2024

• राज्य विधानसभा द्वारा अधिनियम अनुमोदित 08 फरवरी 2024

• यूसीसी नियमावली समिति का गठन 14 फरवरी 2024

• राष्ट्रपति द्वारा अधिनियम अनुमोदित 08. मार्च 2024

यूसीसी लागू -

1. संपूर्ण उत्तराखंड क्षेत्र पर लागू।

2. बाहर रहने वाले उत्तराखंड के निवासियों पर भी लागू रहेगी।

यूसीसी लागू नहीं

1. संविधान के अनुच्छेद 342 व अनुच्छेद 366 (25) के तहत अनुसूचित जनजातियों ।

2. भाग-21 के तहत संरक्षित प्रथागत अधिकार वाले व्यक्तियों / समूहों ।


125. 38 वें राष्ट्रीय खेल 2025 में उत्तराखंड को पहला पदक दिलाने वाली ज्योति वर्मा का संबंध किस खेल से है?

(a) तैराकी

(b) वुशू

(c) कलारियपयट्टू

(d) बैडमिंटन

Ans.b

• बागेश्वर के कांडा गांव की ज्योति वर्मा वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत है।


126. 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को कौन सा स्थान मिला है?

(a) पहला

(b) दूसरा

(c) तीसरा

(d) कोई नहीं

Ans c

नोट - उत्तराखंड की 'सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल' पर आधारित झांकी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

• प्रथम स्थान 'स्वर्णिम भारत विकास और विरासत' गुजरात

• दूसरा स्थान 'महाकुंभ 2025 स्वर्णिम भारत विरासत उत्तर प्रदेश

• तीसरा स्थान 'सांस्कतिक विरासत एवं साहसिक खेल ' उत्तराखंड


127. उत्तराखंड राज्य सरकार ने छठे राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?

(a) पीएस जंगपांगी

(b) एमसी जोशी

(c) एन रविशंकर

(d) कोई नहीं

Ans.c

नोट- राज्य सरकार ने छठे वित्त आयोग का गठन किया है जिसमें तीन सदस्यीय आयोग को शामिल किया है।

✓ अध्यक्ष एन रविशंकर

✓ सदस्य पी.एस. जंगपांगी

✓ सदस्य डॉ. एम.सी.जोशी

नोट आयोग का कार्यकाल एक साल होगा, जो एक अप्रैल 2026 से शुरू हाने वाली पांच साल की अवधि के लिए अपनी सिफारिश तैयार कर राज्यपाल को सौंपेगा।

• इस अवधि में वह त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति का आंकलन करेगा।


128. 26 जनवरी 2025 को उत्तराखंड के कितने पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है?

(a) 5

(b) 6

(c) 8

(d) 10

Ans.b

नोट- विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए उत्तराखंड के छह पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित हुए है।


129. हाल ही में उत्तराखंड के कितने व्यक्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

(a) 1

(b) 2

(c) 3

(d) 4

Ans.b

नोट-

1. राधा बहन भट्ट समाज सेवा

जन्म 16 अक्टूबर 1933, धुरका गांव, अल्मोड़ा

2. ह्यूग और कोलीन गैंटजर (मरणोपरांत)

साहित्य और शिक्षा

• उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपति ह्यूग और कोलीन गैंटजर का पद्‌मश्री से सम्मानित किया।

• नोट-: मूल रूप से सतराली गांव, अल्मोड़ा जिले के रहने वाले और वर्तमान मध्य प्रदेश को अपना कार्यक्षेत्र बनाने वाले कुमाऊँ के प्रतिभावान विनायक लोहनी को सरकार ने समाजसेवा के क्षेत्र में पद्म श्री सम्मान से लिए चुना है।

• विनायक लोहनी मध्यप्रदेश में गरीब बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में

• इन्होंने अनाथ एवं गरीब बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए 'माइ परिवार' नाम से संस्था बनाई और समाज सेवा करने लगे।


130. 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्तराखंड के कितने बाल विज्ञानियों ने प्रतिभाग किया है?

a) 14

(b) 16

(c) 17

(d) 20

Ans.b

• आयोजन 3 से 6 जनवरी 2025 तक भोपाल, मध्य प्रदेश।

• आयोजन करने वाली संस्था नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस एंड टैक्नोलाजी व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली।


131. हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहाँ पर वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी की स्मृति में आयोजित राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का उद्धघाटन किया है?

(a) मलेथा, टिहरी

(b) ऋषिकेश

(c) रामनगर

(d) लोहाघाट

Ans. A

नोट-मुख्यमंत्री श्री धामी ने मलेथा चौराहे का नाम माधोसिंह भंडारी करने की घोषणा की।


132. हाल में चर्चित प्रिया आर्या का संबंध किस खेल है?

(a) हॉकी

(b) बैडमिंटन

(c) क्रिकेट

(d) मुक्केबाजी

Ans.c


133. नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी इंडिया के वर्ष 2024-2027 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उत्तराखंड के किस व्यक्ति को चुना है?

(a) अंशुल जुबली

(b) सतीश जोशी

(c) डी.के.सेन

(d) कमलेश कुमार

Ans.b

नोट-28 वर्षों से जुड़े सतीश जोशी 26 से अधिक देशों में भारत के खिलाड़ी, कोच, निर्णायक व आफिशियल्स के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।


134. हाल ही में नेपाल जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप -2024 में उत्तराखंड के किस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है?

(a) लक्ष्य सेन

(b) सूर्याक्ष रावत

(c) आन्या बिष्ट

(d) बी और सी दोनों

Ans.d


135. हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान ने वर्ष 2025 को किस वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है?

(a) योग वर्ष

(b) जल वर्ष

(c) पर्यावरण वर्ष

(d) अध्यात्म वर्ष

Ans.b

नोट-'कल के लिए जल' अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया इस पहल का शुभारंभ फरवरी या मार्च माह में देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिं धामी व स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत द्वारा किया जाएगा।


136. उत्तर प्रदेश में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शालिनी सिरस्वाल ने कौन सा पदक अपने नाम किया है?

(a) स्वर्ण

(b) रजत

(c) कांस्य

(d) कोई नहीं

Ans.c

नोट- चंबा, टिहरी की निवासी शालिनी सिरस्वाल ने दो कांस्य पदक अपने नाम किया है।


137. भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी ने प्रतिष्ठित यंग एसोसिएट अवार्ड से किसे सम्मानित किया है?

(a) डॉ. राजेश मठपाल

(b) प्रो. राजेश चौंसाली

(c) डॉ.वी.पांडे

(d) प्रो. जनार्दन उप्रेती

Ans.b

नोट-मूलरूप से अल्मोडा के रहने वाले प्रो. राजेश चौंसाली को यह पुरस्कार आई. आई.टी दिल्ली में आई.आई.एस.सी के वार्षिक सम्मेलन के दौरान दिया गया है।

• वर्तमान में यह भारतीय विज्ञान संस्थान के एयरोस्पेश इंजीनियरिंग विभाग बंगलुरु में कार्यरत हैं।


138. 12 जनवरी 2025 को पहले अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?

(a) हल्द्वानी

(b) हरिद्वार

(c) देहरादून

(d) काशीपुर

Ans.c


139. कार्बेट नेशनल पार्क रामनगर के धनगढ़ी में बनाए गए टाईगर म्यूजियम की तर्ज कहाँ पर पहला बर्ड(Bird) म्यूजियम बनेगा?

(a) रामगढ़

(b) सौनी, बिनसर

(c) कौसानी

(d) हल्द्वानी

Ans.b


140. चीन में आयोजित किंग्स कप इंटरनेशनल में उत्तराखंड के किस खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता है?

(a) चिराग सेन

(b) लक्ष्य सेन

(c) कमलेश कुमार

(d) कोई नहीं

Ans.b


141. कौतिक इंटरनेशलन फिल्म फेस्टिवल का आयोजन उत्तराखंड में कहाँ किया गया?

(a) अल्मोड़ा

(b) नैनीताल

(c) चमोली

(d) पौडी

Ans.b

• संस्था हिमासेफ संस्था

• संस्करण आठवां कौतिक

• आयोजन हरमिटेज भवन, नैनीताल


142. 20 से 22 फरवरी तक 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन-2025 का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

(a) ऋषिकेश

(b) पंतनगर

(c) काशीपुर

(d) रायपुर

Ans-b


143. LEADS-2024 विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक की सुगमता के लिए शीर्ष उपलब्धियों की श्रेणी में किस राज्य को सम्मानित किया गया है?

(a) हरियाणा

(b) उत्तराखंड

(c) गुजरात

(d) कर्नाटक

Ans.b

• यह पुरस्कार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा, लॉजिस्टिक्स पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार के लिए उठाए गए विभिन्न पहलों के लिए दिया गया है।

• 3 जनवरी 2025 को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उत्तराखंड सरकार की ओर से यह पुरस्कार उद्योग महानिदेशक श्री प्रतीक जैन ने प्राप्त किया।


144. अश्वगंधा जागरूकता अभियान का आयोजन किस संस्थान द्वारा किया गया है?

(a) गुरुकुल आयुर्वेदिक संस्थान

(b) राज्य आयुर्वेदिक संस्थान

(c) पतंजलि अनुसंधान संस्थान

(d) एम्म ऋषिकेश संस्थान

Ans.c


145. हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर स्टेडियम का लोकार्पण कहाँ किया है?

(a) ताडीखेत

(b) काशीपुर

(c) खटीमा

(d) भटवाड़ी

Ans.c

नोट-चकरपुर स्टेडियम (खटीमा उधमसिंह नगर) में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


146. गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में हुई प्रतियोगिता में उत्तराखंड की झांकी कलाकारों को देश में कौन सा स्थान मिला है?

(a) पहला

(b) दूसरा

(c) तीसरा

(d) चौथा 

Ans.b

नोट- उत्तराखंड की झांकी के कलाकारों को यह पुरस्कार दूसरी बार मिला है। इससे पहले वर्ष 2018 में तीसरा स्थान मिला था।


147. मनरेगा के तहत सौ दिनों का रोजगार देने में किस जिले ने प्रथम स्थान हासिल किया है?

(a) नैनीताल

(b) देहरादून

(c) उत्तरकाशी

(d) चंपावत

Ans.b

• अंतिम स्थान पर नैनीताल


148. राज्य सरकार ने वन संरक्षण हेतु महाभारत वाटिका की स्थापना कहाँ की है?

(a) हल्द्वानी

(b) रामनगर

(c) लोहाघाट

(d) काशीपुर

Ans.a

नोट- इसका उद्देश्य प्राचीन भारतीय ग्रंथों के माध्यम से वन संरक्षण पारिस्थतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।


149. जनवरी-2025 को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन कहाँ किया है?

(a) रायपुर

(b) काशीपुर

(c) हल्द्वानी

(d) रानीखेत

Ans.c


Today Question 


उत्तराखंड राज्य सरकार ने छठे राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?

(a) पीएस जंगपांगी

(b) एमसी जोशी

(c) एन रविशंकर

(d) कोई नहीं

Comments

Nrz said…
Dhanwad sir 🙏🥰

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

Uttarakhand current affairs 2024