Uttrakhand current affairs 2024 150 Questions
91. राज्य का पहला ड्रोन पायलट प्रशिक्षण केंद्र पछवादून में खुला जाएगा पछवादून किया जनपद में स्थित है?
A. देहरादून
B. पौड़ी गढ़वाल
C. नैनीताल
D. उधम सिंह नगर
Ans. d
• पछवादून के सेलाकुई स्थित भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (आईआईएसडब्ल्यूसी) में प्रदेश का पहला ड्रोन पायलट प्रशिक्षण केंद्र और बिक्री काउंटर खुल गया है। यहां 12वीं पास युवाओं को ड्रोन उडाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्नत कृषि और आपदा बचाव में भी ड्रोन की मदद ली जाएगी।
92. उत्तराखंड में कब हर वर्ष बुग्याल संरक्षण दिवस मनाये जाने की घोषणा की गई ?
A. 5 अक्टूबर
B. 17 सितंबर
C. 2 सितंबर
D. 5 जुलाई
Ans.c
• प्रदेश में हर वर्ष दो सितंबर को बुग्याल संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में हिमालय संरक्षण सप्ताह के पहले दिन बुग्यालों के संरक्षण के लिए आयोजित संगोष्ठी में एक वीडियो संदेश के माध्यम से की। उन्होंने कहा कि हिमालय भावी पीढियों के लिए हिमालय की सुंदरता और समृद्ध जैव विविधता को संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। बुग्यालों का संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है
93. हाल ही में आईआईटी रुड़की द्वारा "ईश्वर ऐप" लॉन्च किया गया इस ऐप का संबंध है?
A. शिक्षा व्यवस्था
B. जल संरक्षण
C. स्वच्छता सर्वेक्षण
D. इनमें से कोई नहीं
Ans.b
• राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, एन.आई.एच- रुड़की के वैज्ञानिकों ने देश के सभी जल स्रोतों की गणना और इनकी जानकारी के लिए ईश्वर मोबाइल ऐप तैयार किया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एप की मदद से उत्तराखंड समेत चार राज्यों उत्तराखंड, ओडिसा, मेघालय और हिमाचल प्रदेश के स्रोतों का सर्वे शुरू किया जा रहा है।
94. राज्य के किन स्थानों को "एस्ट्रो टूरिज्म" के रूप में विकसित किया जाएगा?
A. पिथौरागढ़ के गूंजी
B. उत्तरकाशी जिले के जादूंग
C. नैनीताल जिले के ताकुला
D. गूंजी और जादूंग दोनों को
Ans . D
• खगोलीय गतिविधियों में रुचि रखने वाले देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग एस्ट्रो टूरिज्म के लिए नये स्थान तलाश रहा है। इसके लिए पिथौरागढ़ के गूंजी और उत्तरकाशी जिले के जादूंग में एस्ट्रो टूरिस्ट में संभावनाएं देखी जा रही हैं। वर्तमान में नैनीताल जिले के ताकुला व देवस्थानम और चमोली जिले के बेनीताल में एस्ट्रो विलेज विकसित किए गए। जहां पर देश-दुनिया से आने वाले पर्यटक एकांत वातावरण में आसमान में टिमटिमाते तारों के नजारे का आनंद ले रहे हैं।
95. उत्तराखंड की पहली "लैब ऑन व्हील्स" का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?
A. राज्यपाल गुरमीत सिंह
B. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
C. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
D. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
Ans.b
• सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्टेट के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से 4 मोबाइल सांइस लैब की सौगात दी है। सीएम आवास कैंप ऑफिस से पहले मोबाइल सांइस लैब के साइंस मॉडलों का अवलोकन करते हुए चारों मोबाइल साइंस लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यूकॉस्ट व अगस्त्या इंटरनेशनल के सहयोग से इस प्रोजेक्ट के तहत लैब, व्यावहारिक प्रदर्शनों, मॉडलों, साइंस एक्टिविटीज व प्रदर्शनों के माध्यम से स्टेट के क्लास 6वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स लाभ पास सकेंगे। इससे बायोलॉजी, कैमेस्ट्री, गणित जैसे सब्जेक्ट्स के सलेबस को और बेहतर तरीके से सीखने व समझने का मौका स्टूडेंट्स को मिल सकेगा।
96. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किस जनपद में डीडीआरएस (DDRS) की शुरुआत की?
A. उत्तरकाशी
B. रुद्रप्रयाग
C. हरिद्वार
D. देहरादून
Ans.b
• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की डिजिटल जमा वापसी प्रणाली (डीडीआरएस) का शुभारंभ किया। प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या, विशेष रूप से पहाड़ियों में, गंभीर है और अधिकारियों ने कहा कि यह पहल इस मुद्दे को स्थायी तरीके से हल करने में मदद करेगी। DDRS के तहत, प्लास्टिक की बोतलें / सामग्री बनाने वाली इकाइयों द्वारा एक क्यूआर कोड तैयार किया जाएगा। उपभोक्ताओं को निकटतम DDRS केंद्र पर प्लास्टिक वापस करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जहाँ वे बारकोड को स्कैन करेंगे और जमा किए गए प्लास्टिक कचरे की प्रत्येक इकाई के लिए रिफंड प्राप्त करेंगे।
97. उत्तराखंड के किस जिले को "डिजिटल इंडिया अवॉर्ड 2022" से भी सम्मानित किया गया
A. उत्तरकाशी
B. रुद्रप्रयाग
C. हरिद्वार
D. देहरादून
Ans.b
• डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम दो साल पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उत्तराखंड में शुरू हुआ था। इसके सफल संचालन के लिए उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले को डिजिटल इंडिया अवॉर्ड 2022 से भी सम्मानित किया गया था।
98. हाल ही राज्य सरकार द्वारा किए गए परिसीमन से प्रदेश में कितनी नई ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आई?
A. 30
B. 32
C. 37
D. 40
Ans.c
• प्रदेश में ग्राम पंचायतों के परिसीमन से 37 नई ग्राम पंचायतें वजूद में आ गई हैं। जिससे ग्राम पंचायतों की संख्या अब 7795 से बढ़कर 7832 हो गई है
99. स्मार्ट औद्योगिक शहर के रूप में विकसित होगा उत्तराखंड का खुरपिया फार्म, यह किस जनपद में स्थित है?
A. देहरादून
B. उधम सिंह नगर
C. हरिद्वार
D. नैनीताल
Ans.b
• भारत सरकार ने नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत देश के 12 स्थानों पर औद्योगिक शहर बनाने का फैसला लिया है. जिसके तहत उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा में स्थित खुरपिया फार्म को स्मार्ट औद्योगिक शहर के रूप में विकसित किया जाना है. खुरपिया फार्म को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से 400 करोड रुपए मिलेंगे. जिससे प्रदेश के युवाओं को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
100. राज्य में मुख्यमंत्री धामी द्वारा 'मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना' का शुभारंभ कब किया गया?
A. 1 अगस्त 2024
B. 6 जलाई 2024
C. 1 सितंबर 2024
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. B
• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 जुलाई 2024 को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, नींबूवाला, देहरादून में 'मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 'मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना' के लाभार्थियों को आयोडाईज्ड नमक वितरण किया। इस योजना के तहत अंत्योदय और प्राथमिक परिवार योजना के लगभग 14 लाख राशन कार्ड धारकों को प्रति माह 8 रूपये प्रति किलो की दर से आयोडाईज्ड नमक उपलब्ध करवाएगी।
101. उत्तराखंड ने अपनी पहली बर्ड गैलरी (पक्षी गैलरी ) कहां खोली हैं?
A. देहरादून
B. पौड़ी गढ़वाल
C. नैनीताल
D. चमोली
Ans. A
• उत्तराखंड वन विभाग की अनुसंधान शाखा ने देहरादून में जॉली ग्रांट स्थित प्रकृति शिक्षा केंद्र में उत्तराखंड की पहली पक्षी गैलरी की स्थापना की है। इस गैलरी में उत्तराखंड के पक्षियों की उच्च-रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरे दिखाई गई हैं, जो विजिटर्स को राज्य के पक्षियों की आकर्षक झलक दिखाती हैं। उत्तराखंड में भारत में सबसे ज्यादा पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं, यहां 710 से ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जो देश की पक्षी प्रजातियों का 50 प्रतिशत से ज्यादा है। दरअसल बर्ड गैलरी पक्षी प्रजातियों के संरक्षण की सुविधा प्रदान करेगी और पक्षी प्रजातियों के बारे में जागरूकता पैदा करेगी।
102. श्री बद्रीनाथ धाम के नए रावल कौन बन गए हैं?
A. अमरनाथ नंबूदरी
B. गोपाल नंबूदरी
C. ईश्वर प्रसाद नंबूदरी
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. A
• मंदिर में मुख्य पुजारी को रावल की उपाधि देने की परंपरा टिहरी नरेश ने 1776 76 में शुरू की थी। तब टिहरी नरेश प्रदीप शाह थे। प्रदीप शाह बदरीपुरी के प्रवास पर थे। उस समय उन्हें पता चला कि बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी जो ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य हुआ करते थे, वे ब्रह्मलीन हो गए हैं। इसके बाद टिहरी नरेश ने मंदिर में पूजा करने के लिए गोपाल नंबूदरी को मंदिर का पहला रावल नियुक्त किया। पहले टिहरी नरेश ही नायब और रावल की नियुक्त करते थे, लेकिन अब बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति इनकी नियुक्ति करती है।
• मंदिर का रावल नैष्ठिक ब्रह्मचारी होता है। केरल राज्य के कालडी गांव के नंबूदरी ब्राह्मण ही रावल पद पर नियुक्त किए जाते हैं। 1776 से अब तक 21 रावल हुए हैं। पूर्व रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी 2014 से मंदिर के रावल यानि मुख्य पुजारी थे। अब ईश्वरी प्रसाद पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते बदरीनाथ मंदिर के रावल का पद छोड़ा। इनके बाद मौजूदा नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी मंदिर के नए रावल बन गए.
103. राज्य के किन क्षेत्रों को काउंटर मैग्नेट एरिया घोषित?
A. देहरादून
B. उधम सिंह नगर
C. हरिद्वार
D. देहरादून और हरिद्वार
Ans.d
• दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आबादी का दबाव कम करने के मकसद से सरकार ने देहरादून और हरिद्वार को काउंटर मैग्नेट एरिया घोषित कर दिया है। इससे इलाज, रोजगार, शिक्षा, खेल के लिए दिल्ली की तरफ लोगों का पलायन रूकेगा।
• शिक्षा, रोजगार, इलाज के लिए दिल्ली जाने वालों को देहरादून और हरिद्वार में ही दिल्ली जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इन शहरों में सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, रेलवे कनेक्टिविटी आदि आधारभूत सुविधाएं दिल्ली जैसी ही उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। देश में
ये हैं काउंटर मैग्नेट सिटी
• हिसार (हरियाणा), बरेली (उत्तर प्रदेश), कोटा (राजस्थान), पटियाला (पंजाब), ग्वालियर (मध्य प्रदेश) को काउंटर मैग्नेट सिटी घोषित किया जा चुका है। मैग्नेट सिटी के अधीन वे शहर हैं, जो दिल्ली से 100 से 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।
• देहरादून और हरिद्वार में ही दिल्ली जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इन शहरों में सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, रेलवे कनेक्टिविटी आदि आधारभूत सुविधाएं दिल्ली जैसी ही उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। देश में
ये हैं काउंटर मैग्नेट सिटी
• हिसार (हरियाणा), बरेली (उत्तर प्रदेश), कोटा (राजस्थान), पटियाला (पंजाब), ग्वालियर (मध्य प्रदेश) को काउंटर मैग्नेट सिटी घोषित किया जा चुका है। मैग्नेट सिटी के अधीन वे शहर हैं, जो दिल्ली से 100 से 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।
104. हाल ही में किन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 2024 आयोजित हुए?
A. राजपुर
B. बद्रीनाथ
C. मंगलौर
D. मंगलौर और बद्रीनाथ
Ans. D
105. राज्य के गांवों से पलायन रोकने के लिए युवाओं को किस कंपनी द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा?
A. टाटा
B. माइक्रोसॉफ्ट
C. महिंद्रा
D. रिलायंस
Ans. A
• टाटा ट्रस्ट उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों खासकर सीमांत इलाकों से पलायन रोकने के लिए काम करेगा। साथ ही युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने, हेल्थ केयर सेक्टर, ग्रामीण आजीविका समेत कई क्षेत्रों में कार्य करेगा।
106. हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए उत्तराखंड की फिल्म 'रिखुली' नामित हुई यह किस पर आधारित है?
A. शिक्षा
B. धार्मिक आस्था
C. अंधविश्वास
D. मॉडलिंग
Ans. C
• उत्तराखंड के चमोली जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले साल बनी गढ़वाली फीचर फिल्म रिखुली अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए नामित हुई है। रिखुली को स्वीडन में बीते मई महीने की सर्वश्रेष्ठ फिल्म और फ्रांस में जुलाई महीने की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म भी चुना गया और इस फिल्म को दक्षिण कोरिया में भी प्रदर्शित किया गया।
• चमोली की अक्षत नाट्य संस्था की ओर से 90 के दशक तक गढ़वाल क्षेत्र की पुरानी परम्पराओं और मान्यताओं पर आधारित गढ़वाली फिल्म 'रिखुली' का फिल्मांकन चमोली जिले के स्यूण बेमरु, गैर टंगसा, चोपता, धिंघराण और मंडल घाटी में किया गया। इस फिल्म में दिखाया गया है कि अंधविश्वास पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
107. वरिष्ठ साहित्यकार ललित मोहन रयाल के द्वारा लिखी गई पुस्तक 'कल फिर जब सुबह होगी' किस के जीवन पर आधारित है?
A. नरेंद्र मोदी
B. जनरल बिपिन रावत
C. नरेंद्र सिंह नेगी
D. बद्री दत्त पांडे
Ans.c
• उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक 'गढ़रत्न' नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर एकाग्र पुस्तक 'कल फिर जब सुबह होगी' का विमोचन किंया गया. यह किताब नरेंद्र सिंह नेगी की 101 गानों पर आधारित है. जिसे वरिष्ठ साहित्यकार ललित मोहन रयाल की ओर से तैयार की गई है. जिसका विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया.
108.हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल ने "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मैत्री चौटबॉट" का लोकार्पण किया ?
A. उत्तराखंड
B. केरल
C. महाराष्ट्र
D. उत्तर प्रदेश
Ans.a
• राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन नैनीताल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के प्रयोग से निर्मित राजभवन "मैत्री चौटबॉट" का लोकार्पण किया। गौरतलब है कि राज्यपाल ने अपने पांच प्रमुख मिशन में एआई को महत्वपूर्ण स्थान दिया है।
109. राज्य का पहला "स्मार्ट विद्युत मीटर" कहा लगाया गया है?
A नैनीताल
B. हरिद्वार
C. देहरादून
D. उत्तरकाशी
Ans. C
• राजधानी देहरादून में प्रदेश का पहला स्मार्ट मीटर लगा दिया गया। गढ़वाल मंडल में काम संभाल रही जीनस कंपनी के अधिकारियों और यूपीसीएल के अधिकारियों ने मिलकर जीएमएस रोड के निकट हरिपुरम गेट पर लगे ट्रांसफार्मर में यह मीटर लगाया
110. देश का पहला बुराँश उद्यान कहा विकसित किया जा रहा है?
A. मुनस्यारी
B. रानीखेत
C. गोचर
D. मसूरी
Ans.a
• उत्तराखंड वन विभाग की अनुसंधान विंग ने पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में बुरांश (रोडोडेंड्रोन) प्रजातियों को समर्पित एक अनूठा उद्यान विकसित किया है. यह उद्यान पूरे भारतीय हिमालय क्षेत्र और देश में बुरांश प्रजातियों को समर्पित पहला उद्यान है. इस उद्यान को उत्तराखंड सरकार के वित्त पोषण के तहत अनुसंधान विंग द्वारा चार वर्षों के अथक प्रयासों के बाद विकसित किया है.
• यह उद्यान एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है. इसमें बुरांश की 35 प्रजातियों को संरक्षित किया गया है. जिसमें उत्तराखंड में पाई जाने वाली बुरांश की 5 प्रजातियां रोडोडेंड्रोन आर्बोरियम (बुरांश), रोडोडेंड्रोन कैपानुलेटम, रोडोडेंड्रोन बार्बाटम, रोडोडेंड्रोन एन्थोपोगोन और रोडोडेंड्रोन लेपिडोटम भी शामिल हैं.
111. देश का पहला "जिम्नोस्पर्म पार्क" कहा विकसित किया जा रहा है?
A. पिथौरागढ़
B. चमोली
C. उत्तरकाशी
D. देहरादून
Ans. C
• उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद बौखनाग देवता मंदिर के कारण चर्चा में आए राड़ीटाप के पास देश का पहला जिम्नोस्पर्म पार्क तैयार है। समुद्रतल से 7500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पार्क में जिम्नोस्पर्म पौधों की 25 प्रजातियां रोपी गई है
112. राज्य में पहली बार विश्व आयुर्वेदिक सम्मेलन आयोजित किया गया?
A. देहरादून
B. हरिद्वार
C. ऋषिकेश
D. टिहरी
Ans.a
• आयुष मंत्रालय ने इस साल विश्व आयुर्वेद सम्मेलन के आयोजन की मेजबानी उत्तराखंड को सौंपी थी
• यह सम्मेलन 12 से 15 दिसंबर तक देहरादून स्थित एफआरआई में सम्मेलन का अयोजन किया गया।
113. राज्य में कौन से दो नई नगर निगम स्थापित किए गए है?
A. रानीखेत
B. अल्मोड़ा
C. पिथौरागढ़
D. पिथौरागड़ व अल्मोड़ा
Ans. D
• अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के नगर निगम बनने से अब कुमाऊं मंडल में नगर निगमों की संख्या बढकर पांच हो गई है। वहां के अन्य निगमों में रुद्रपुर, हल्द्वानी व काशीपुर शामिल हैं। गढ़वाल मंडल के नगर निगमों में देहरादून, ऋषिकेश, श्रीनगर, कोटद्वार, हरिद्वार व रुड़की हैं।
• अल्मोडा व पिथौरागढ नगर निगमों के अस्तित्व में आने के साथ ही राज्य में इनकी संख्या बढ़कर अब 11 हो गई है। अन्य निगमों में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, श्रीनगर, कोटद्वार, रुड़की, रुद्रपुर, हल्द्वानी व काशीपुर शामिल हैं।
• अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद की स्थापना साल 1864 में हुई थी.
• अल्मोडा शहर की स्थापना साल 1568 में कल्याण चंद ने की थी. अल्मोड़ा शहर से जुड़ी कुछ और खास बातेंः
• अल्मोड़ा शहर के बीचों-बीच मल्लाताल नाम का एक किला है. इसे राजा रूद्र चंद ने बनवाया था.
• अल्मोड़ा में संस्कृत के अध्ययन के लिए सुविधाएं राजा रूद्र चंद ने ही उपलब्ध करवाई थीं.
114. हाल ही में राज्य के किस जनपद के कुरुड़ में माँ नंदा लोकजात मेंला राजकीय मेला घोषित किया गया?
A. पिथौरागढ़
B. चमोली
C. उत्तरकाशी
D. देहरादून
Ans. B
• कुरुड में आयोजित होने वाला माँ नंदा लोकजात मेला अब राजकीय मेला घोषित हो गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 21 अगस्त, 2024 को चमोली जिले के कुरुड़ गांव में आयोजित तीन दिवसीय नंदा देवी लोकजात मेले का उद्घाटन किया था. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मेले को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा की थी!
114. राज्य में कहा देश का प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया?
A. देहरादून
B. अल्मोड़ा
C. हरिद्वार
D. रुड़की
Ans.b
• 23 अगस्त 2023 के दिन चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिग हुई थी। इस दिन को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया गया है। अल्मोड़ा में प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया।
115. हाल ही में उत्तरखंड पर्यटन विभाग द्वारा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रैक ऑफ द ईयर किसे घोषित किया गया?
A. पिथौरागढ़ के सिन-ला दर्रा
B. उत्तरकाशी के मूलिंगला दर्रा
C. उत्तरकाशी के सरूताल बुग्याल
D. पिथौरागढ़ के सिन-ला दर्रा व उत्तरकाशी के सरूताल बुग्याल
Ans. D
• हाल ही में उत्तरखंड पर्यटन विभाग द्वारा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पिथौरागढ़ के सिन-ला दर्रा और उत्तरकाशी के सरूताल बुग्याल को 'ट्रेक आफ द ईयर' घोषित किया गया।
सिन-ला दर्रा के बारे में-
• यह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के पूर्वी कुमाऊं हिमालय में 5495 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक पर्वतीय दर्रा है।
• यह दर्रा दारमा घाटी में बिदांग को कुथी यांकती घाटी में जोलिंगकोंग झील से जोड़ता है।
• यह ट्रेक लगभग 35 किलोमीटर का है, बर्फ से ढके इस क्षेत्र में पार्वती कुंड, गौरी कुंड, आदि कैलास, ऊं पर्वत और पंचाचूली बेस कैंप जैसे दर्शनीय स्थल हैं।
• यह दर्रा तिब्बत के भोटिया लोगों के लिए प्राचीन व्यापार मार्ग का हिस्सा था।
सरूताल बुग्याल के बारे में-
• जनपद उत्तरकाशी में स्थित सरूताल बुग्याल एक खूबसूरत उच्च हिमालीय घास का मैदान है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक स्वर्ग जैसा है।
• सरूताल से स्वर्गारोहिणी, बंदरपूंछ, काली चोटी और अन्य बर्फीली पर्वत श्रृंखलाओं का शानदार दृश्य देखा जा सकता है। इससे पहले भी उत्तरकाशी जिले में चाईशील बुग्याल, हरकीदून, दयारा बुग्याल और देवक्यारा को ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित किया जा चुका है।
116. देश का पहला महिला सैन्य नौकायन अभियान कहा शुरू हुआ?
A. देवप्रयाग
B. ऋषिकेश
C. हरिद्वार
D. नैनीताल
Ans .a
• देश के पहले महिला सैन्य नौकायन अभियान की शुरुआत देवप्रयाग से हुई। बीएसएफ आईजी राजा बाबू ने कहा कि यह भारत की पहली महिला टीम है जो इस तरह के साहसिक कार्यक्रम का हिस्सा बनी है। बीएसएफ महिला विंग व नमामि गंगे के 53 दिवसीय संयुक्त ऑल वुमेन गंगा रिवर अभियान 2024 की देवप्रयाग संगम से शुरुआत हुई।
117. इसरो की रिपोर्ट के अनुसार देश में सर्वाधिक भूस्खलन जोखिम वाले जिलों की सूची में उत्तराखंड के किन दो जनपदों का पहला दूसरा स्थान है?
A. रुद्रप्रयाग टिहरी
B. टिरही चमोली
C. चमोली बागेश्वर
D. रुद्रप्रयाग देहरादून
Ans.a
• उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले को देश में भूस्खलन से सबसे अधिक खतरा है भूस्खलन जोखिम के मामले में देश के 10 सबसे अधिक संवेदनशील जिलों में टेहरी दूसरे स्थान पर है
• इस रिपोर्ट को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो के राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केंद्र ने जरिए जारी कया
118. हाल ही में उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक कौन नियुक्त किए गए हैं?
A. अभिनव कुमार
B. राजीव कुमार
C. दीपम सेठ
D. नरेंद्र जी
Ans. C
व्याख्या: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सशस्त्र सीमा बल में तैनात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को उत्तराखंड के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। यह राज्य के 13वे पुलिस महानिदेशक नियुक्त हुए
119. उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश कौन बनी है?
A. रितु बाहरी
B. राधा रतूड़ी
C. नर्वदा देवी
D. कांति देवी
Ans.a
120. हाल ही में ड्रोन मेडिकल सेवा शुरू करने वाला देश का पहला संस्थान कौन बना है?
A. AIIMS दिल्ली
B. IIT रुड़की
C. AIIMS ऋषिकेश
D. AIIMS गुवाहाटी
Ans.c
121. हाल ही में जारी राज्य आंदोलनकारियों का 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का से लागू माना जाएगा?
A. 11 August 2004
B. 11 March 2024
C. 7 April 2011
D. 15 August 2014
Ans.a
• उत्तराखंड में राज्य आंदोलन के चिह्नित आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा
• 2004 में आरक्षण देने का शासनादेश हुआ था जारी।
• नैनीताल हाईकोर्ट ने वर्ष 2011 में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगाई।
• वर्ष 2015 में हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए इस आरक्षण को असंवैधानिक करार दिया।
• वर्ष 2015 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने विधानसभा से पारित करा राजभवन को भेजा आरक्षण विधेयक ।
• सितंबर 2022 में सात साल बाद राजभवन ने वापस लौटाया विधेयक ।
• मार्च 2023 में कैबिनेट ने लिया फिर से विधेयक लाने का निर्णय।
• सितंबर 2023 में कैबिनेट ने विधेयक लाने का प्रस्ताव किया पारित
• सात सितंबर 2023 को विधानसभा ने प्रवर समिति को सौंपा विधेयक ।
• 11 नवंबर को प्रवर समिति ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट।
• फरवरी 2024 में सदन ने सर्वसम्मति से विधेयक पारित कर राजभवन भेजा।
• राजभवन की मुहर लगने पर 18 अगस्त को अधिनियम बनने का रास्ता साफ ।
122. सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए "स्वस्थ गर्भ" एप किस के द्वारा लॉन्च किया गया?
A. AIIMS Rishikesh
B. AIIMS Delhi
C. आईआईटी रुड़की
D. AIIMS Delhi व आईआईटी रुड़की
Ans. D
• भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की के शोधकर्ताओं ने 'स्वस्थ गर्भ स्मार्टफोन एप बनाया है, जो गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व और रियल टाइम (तुरंत) चिकित्सा उपलब्ध कराने में मदद करेगा
123. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र का लोकार्पण कहा हरिद्वार
A. चमोली
B. उत्तरकाशी
C. देहरादून
D. हरिद्वार
Ans.c
• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेबूवाला गढी केंट, देहरादून में संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित उत्तराखंड के पहले हिमालयी सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन किया।
124. हाल ही में हमारी विरासत एवं विभूतियां पुस्तक का विमोचन किसने किया?
A. सतपाल महाराज
B. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
C. राज्यपाल गुरमीत सिंह
D. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
Ans.b
• यह पुस्तक राज्य की युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक, लोक विरासत, लोकगीत, लोक नृत्य के साथ संस्कृति के विविध आयामों से परिचित कराने में मददगार होने के साथ राज्य की महान विभूतियों के जीवनी से परिचित हो सकेंगे
125. उत्तराखंड जीएसटी में बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण लागू करने वाला देश का कौन सा राज्य बना?
A. चौथा
B. पहला
C. दूसरा
D. पांचवां
Ans. A
• जीएसटी के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों पर लगाम लगाने के लिए बड़ी पहल की गई है। दरअसल, उत्तराखंड अब जीएसटी में बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण लागू करने वाला देश का चौथा, जबकि उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है। इससे पूर्व गुजरात, पुद्दुचेरी व आंध्र प्रदेश में यह व्यवस्था है। राज्य के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को इसका शुभारंभ किया।
126. किस राज्य द्वारा "सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल" का शुभारंभ किया गया?
A Uttar Pradesh
B. Uttrakhand
C. Gujarat
D. Maharashtra
Ans. B
• भारत में वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। 2070 तक देश को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
127. प्रदेश में कितने स्कूल पीएम श्री स्कूल के रूप में विक विकसित किए जाएंगे?
A. 141
B. 150
C. 200
D. 100
Ans. A
128. ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार में उत्तराखंड का देश में कौन सा स्थान है
A. चौथा
B. पहला
C. दूसरा
D. पांचवां
Ans. B
129. राज्य में शुरू किए गए "मिशन कोशिश" का सम्बन्ध किसे है?
A. शिक्षा
B. स्वच्छता
C. पर्यावरण.
D. रोजगार
Ans. A
• सरकारी विद्यालयों में मिशन कोशिश के तहत छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम का रिवीजन कराया जाएगा। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कक्षा एक से 12वीं तक की सभी कक्षाओं में इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा।
130. समान नागरिक संहिता विधेयक को मंजूरी देने वाला उत्तराखंड देश का कौन सा राज्य है?
A. चौथा
B. पहला
C. दूसरा
D. पांचवां
Ans. B
• मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक 7 फरवरी 2024 को सदन में पारित हो गया। आजाद भारत के इतिहास में विधानसभा में यूसीसी बिल पास होने के बाद उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। हालाँकि गोवा यूसीसी (पुर्तगाली नागरिक संहिता) द्वारा शासित है, लेकिन विधानसभा ने कोई कानून पारित नहीं किया। 1961 में इसकी मुक्ति के बाद इस कोड को बरकरार रखा गया
131. भारत का पहला हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र कहा विकसित किया जा रहा है?
A Uttar Pradesh
B. Uttrakhand
C. Gujarat
D. Maharashtra
Ans. B
• हिम तेंदुओं के दृष्टिकोण से यह देश का पहला केंद्र है। हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र का निर्माण गंगोत्री नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार भैरोंघाटी में लंका पुल के पास किया जाएगा। यह स्थल 2800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
132. राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी ने उत्तराखंड यूसीसी को कब मंजूरी दी?
A. 07 फरवरी, 2024
B. 11 मार्च 2024
C. 6 फरवरी, 2024
D. मई 2022
Ans. B
• उत्तराखंड सरकार लंबे समय से राज्य के लिए समान नागरिक संहिता पर विचार कर रही थी। अंततः, उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक के प्रारूप को तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति के गठन की घोषणा की। समिति के अन्य सदस्य थे-
> प्रमोद कोहली (माननीय न्यायाधीश)
> श्री श्री शत्रुघ्न सिंह (आईएएस)
> श्री मनु गौड़ (सामाजिक कार्यकर्ता)
> प्रो. सुरेखा डंगवाल (कुलपति, दून विश्वविद्यालय)
> श्री अजय मिश्रा (सचिव, आर.सी., उत्तराखंड)
133. हाल ही में किस राज्य मंत्रीमंडल ने सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली कानून 2024 को मंजूरी दी
A Uttar Pradesh
B. Uttrakhand
C. Gujarat
D. Maharashtra
Ans. B
• उत्तराखंड सरकार ने दंगों के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई उपद्रव करने वाले लोगों से करने के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रीमंडल ने उत्तराखंड सार्वजनिक (सरकारी) एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली (अध्यादेश) कानून 2024 को मंजूरी दी।
134. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा हाल ही में जारी किए गए छठे खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2024 में उत्तराखंड का कौन सा स्थान है?
A. 7वा
B. 18वा
C. 13वा
D. 15वा
Ans. B
* पहला स्थान केरल
135. हाल ही में केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट में 18वीं लोकसभा चुनाव में मतदान देने के मामले में उत्तराखंड का देश में कौन सा स्थान है?
A. 34वा
B. 35वा
C. 33वा
D. 30वा
Ans. 33
Note हिमालय राज्यों में दसवां स्थान
136. केंद्र सरकार द्वारा जोशीमठ रिकरवरी एंड रिकंस्ट्रक्शन योजना के लिए कितनी राशि की मंजूरी दी है।
A. 1658.17 करोड़ रुपये
B. 1600 करोड़ रुपये
C. 1450 करोड़ रुपये
D. 1751 करोड़ रुपये
Ans. A
• केंद्रीय गृह मत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने जोशीमठ के लिए 1658 17 करोड़ रुपये की रिकरवरी एंड रिकंस्ट्रक्शन योजना को मजूरी दी है।
137. हाल ही में किस राज्य ने हिमालय में जीएलओएफ जोखिमों का आकलन किया?
A Himachal Pradesh
B. Jammu Kashmir
C. Uttrakhand
D. Sikkim
Ans.c
• उत्तराखंड राज्य सरकार ने हाल ही में जोखिम आकलन करने और पांच हिमनदी झीलों की निगरानी के लिए दो विशेषज्ञ पैनल गठित किए हैं, जो तत्काल खतरे का सामना कर रहे हैं। ग्लेशियल लेक आउटबर्सट फ्लड या जीएलओएफ उन्हें खतरे में डाल रहा है, जिससे सरकार उन्हें उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप में लेबल कर रही है। सरकार इन झील निकायों से जुडे खतरे के परिणामस्वरूप उत्पन्न होने वाले संभावित खतरों को कम करने के लिए उपाय कर रही है।
138. भारत की पहली हेलीकॉप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवा किस राज्य में शुरू होगी?
A. उत्तरखण्ड
B. केरल
C. महाराष्ट्र
D. गुजरात
Ans.a
• भारत की पहली हेलीकॉप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवा उत्तराखंड में शुरू होगी भारत अपनी पहली हेलीकॉप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवा (HEMS) देखने के लिये तैयार है, जो ऋषिकेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से सचालित होगी। नई HEMS 150 किलोमीटर के कवरेज दायरे के साथ प्रोजेक्ट 'संजीवनी' के तहत संचालित होगी। इससे दुर्घटना पीड़ितों और मरीजों को पहाडी इलाकों से एम्स तक समय पर परिवहन सुनिश्चित हो सकेगा। इसे प्रोजेक्ट सजीवनी कहा जाता है
139. उत्तराखंड सरकार और किस देश के बीच पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट ओएमयू पर सहमत्ति बनी?
A जापान
B. ऑस्ट्रेलिया
C. इजरायल
D. स्लोवेनिया
Ans. D
• उत्तराखंड सरकार और स्लोवेनिया के बीच एक महत्वपूर्ण करार हुआ है इसके तहत उत्तराखंड सरकार स्लोवेनिया के साथ मिलकर संरक्षित क्षेत्र के प्रबंधन और पर्यावरण शिक्षा के आपसी सहयोग को लेकर काम करेंगी फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान और स्लोवेनिया के त्रिग्लाव राष्ट्रीय उद्यान के बीच इस मामले में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया गया है
140. देश का सबसे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन किस राज्य में बना?
A. नागालैंड
B. सिक्किम
C. जम्मू कश्मीर
D. उत्तराखंड
Ans.d
• 28 नवंबर, 2023 को उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में भू-धंसाव से फँसे 41 मजदूरों को 17 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक बाहर निकल लिया गया। इसके साथ ही ऑपरेशन सिलक्यारा किसी सुरंग या खदान में फँसे मजदूरों को निकालने वाला देश का सबसे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन बन गया
141. उत्तराखंड के मंडुवा, झंगोरा समेत कितने उत्पादों एक दिन में सबसे अधिक उत्पादों को GI टैग मिला?
A. 20
B. 18
C. 27
D. 25
Ans. B
• हाल ही में प्रदेश के 18 उत्पादों को एक साथ जीआई टैग की सौगात मिली है. इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसके 18 उत्पादों को एक साथ जीआई टैग मिला है. प्रदेश के 18 उत्पादों (बेरिगान चाय, मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, लाल चावल, गहत दाल, काला भट्ट, तुअर दाल, माल्टा, लीची, आडू, बुरांश का जूस, नेटल फाइबर, लखोरी मिर्च, नैनीताल मोमबत्ती, पिछौड़ा, वुडन क्राफ्ट और रम्माण मुखौटा) को जीआई टैग दिया गया है.
142. उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की पहली सेवा क्षेत्र नीति को कब लागू किया गया?
A. 11 मार्च 2024
B. 15 August 2024
C. 26 दिसबर 2024
D. 1 मई 2024
Ans. A
• नीति के तहत पांच वर्षों में पहाड़ में 50 करोड़ और मैदान में 100 करोड़ रुपये तक निवेश पर सरकार निवेश का 25 प्रतिशत या 100 करोड़ रुपये तक का अनुदान देगी। निवेश प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद पहले वर्ष 20 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। नीति के तहत राज्य में अकादमिक व तकनीकी स्कूल, संस्थान, कॉलेज और विश्वविद्यालय, अस्पताल, वेलनेस सेंटर, फिल्म सिटी, आईटी पार्क, खेल स्टेडियम व अन्य अवस्थापना, डाटा सेंटर व कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं में निवेश बढ़ाने का प्रयास होंगे
143. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में कहा "वैश्विक निवेशक सम्मेलन" का उद्घाटन किया?
A. देहरादून
B. हरिद्वार
C. नैनीताल
D. उधम सिंह नगर
Ans. A
• उत्तराखंड में 8-9 दिसंबर को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में किया गया. समिट उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया गया. उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का थीम 'शांति से समृद्धि' थी!
145. उत्तराखंड के किन पर्यावरणविदों ने राजा जी टाइगर रिजर्व के भीतर भारत का पहला जीवमंडल स्थापित किया?
A. जय धर गुप्ता
B. विजय धस्माना
C. विजय बहुगुणा
D. जय धर गुप्ता और विजय धस्माना
Ans. D
• पर्यावरणविदों जय धर गुप्ता और विजय धरमाना ने बाघ अभयारण्य के भीतर भारत का पहला जीवमंडल स्थापित किया है। राजाजी घाटी बायोस्फीयर (आरआरबी) नामित, यह उत्तराखंड के राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है। यह पहल अवैध शिकार और खनन जैसे खतरों का मुकाबला करते हुए देशी पारिस्थितिक तंत्र की रक्षा और पुर्नस्थापित करने के अपने मिशन को जारी रखती है।
146. तीसरी भारतीय विश्लेषणात्मक कॉन्ग्रेस का आयोजन कहा किया गया?
A. देहरादून
B. दिल्ली
C. अहमदाबाद
D. कोलकाता
Ans.a
• हाल ही में उत्तराखंड के देहरादून में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में तीसरे भारतीय विश्लेषणात्मक कॉन्ग्रेस का उद्घाटन किया गया। सम्मेलन की थीम 'हरित परिवर्तनों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका' है
147. राज्य में लीथियम आयन बैटरियों और ई-अपशिष्ट के पुनर्वक्रण हेतु वाणिज्यिक संयंत्र कहा स्थापित होगा?
A. रुद्रपुर
B. काशीपुर
C. सितारगंज
D. बाजपुर
Ans. C
• प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने विगत 27 मार्च 2024 को नई दिल्ली में जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड के सितारगंज में एसआईआईडीसीयूएल औद्योगिक क्षेत्र के एल्डेंको में 'स्वदेशी प्रौद्योगिकी का उपयोग करके लीथियम बैटरी और ई-अपशिष्ट के पुनर्चक्रण हेतु एक वाणिज्यिक संयंत्र स्थापित करने' के लिए मेसर्स रेमाइन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है।
148. उत्तराखंड पर्यटन ने भारत का पहला खगोल पर्यटन अभियान 'नक्षत्र सभा' लॉन्च किया?
A. गोचर
B. देवप्रयाग
C. मंसूरी
D. देहरादून
Ans. C
• उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और स्टारस्केप्स, एक खगोल-पर्यटन कंपनी, ने नक्षत्र सभा शुरू करने के लिए साझेदारी की है, जो एक व्यापक खगोल पर्यटन अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई एक पहल है
• नक्षत्र सभा जून की शुरुआत में मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट पर शुरू हुई है और 2025 के मध्य तक जारी रहेगी, जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर गहन कार्यक्रमों की एक श्रृंखला होगी।
149. हाल ही में 6वां वर्ल्ड कांग्रेस ऑन डिजास्टर मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस का आयोजन कहा किया गया?
A. दिल्ली
B. देहरादून
C. कोलकाता
D. अहमदाबाद
Ans b
• देहरादून में आयोजित चार दिवसीय 6 जी वर्ल्ड कांग्रेस ऑन डिजास्टर मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस का समापन हो गया है. समापन के मौके पर चार दिनों तक चले मंथन के बाद देहरादून डिक्लेरेशन जारी किया गया. देहरादून में आयोजित 6 जी वर्ल्ड कांग्रेस ऑन डिजास्टर मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस में 50 देशों के शोधकर्ता, वैज्ञानिक और नीति निर्धारक शामिल हुए.
150. भारत-नेपाल संयुक्त सैन्यअभ्यास सूर्य किरण के 17वे संस्करण का आयोजन कहा किया गया?
A. चमोली
B. पिथौरागढ़
C. उत्तरकाशी
D. देहरादून
Ans.b
• 17वें संयुक्त सैन्याभ्यास सूर्य किरण में हिस्सा लेने के लिए 334 सैन्य कर्मियों वाली नेपाल सेना की एक टुकड़ी भारत पहुंची है। यह अभ्यास 24 नवंबर से 07 दिसंबर 2023 तक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आयोजित किया जाएगा
Today Question
Q. उत्तराखंड पर्यटन ने भारत का पहला खगोल पर्यटन अभियान 'नक्षत्र सभा' लॉन्च किया?
A. गोचर
B. देवप्रयाग
C. मंसूरी
D. देहरादून
Comments