Uttrakhand weekly current affairs 29 december 2024

1. उत्तराखंड के किस कैबिनेट मंत्री को भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

A. प्रेमचंद अग्रवाल 

B. सतपाल महाराज 

C. रेखा आर्या 

D. धन सिंह रावत 

Ans. D

• कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को नई दिल्ली में बीती देर शाम भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें राजनीति में लंबे अनुभव, अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहने और सामाजिक कार्यों में योगदान एवं आध्यात्मिक कार्यक्षेत्र से जुड़े रहने पर दिया गया।

2. 38वे राष्ट्रीय खेलों के लिए "मशाल यात्रा" कब शुरू की गई?

A. 26 दिसंबर 

B. 25 दिसंबर

C. 27 दिसंबर

D. 28 दिसंबर

Ans. A

• हल्द्वानी से गुरुवार को शुरू होने वाली मशाल रैली प्रदेश के सभी 13 जिलों में 99 स्थानों पर घूमेगी और राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता फैलाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी इसका शुभारंभ किया।

• मशाल रैली का जो 35 दिन का रूट प्लान तैयार किया है। उसमें रैली 3823 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 26 दिसंबर 2024 से 27 जनवरी 2025 तक मशाल रैली का कार्यक्रम तय किया गया है। सबसे ज्यादा 14-14 स्थान अल्मोड़ा व पौड़ी जैसे जिले में हैं, जहां पर मशाल घूमेगी।

3. 38वे राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किसके द्वारा किया जाएगा?

A. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

B. राज्यपाल गरमीत सिंह 

C. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

D. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Ans. C

4. 38वे राष्ट्रीय खेलों का समापन किसके द्वारा किया जाएगा?

A. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

B. राज्यपाल गरमीत सिंह 

C. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

D. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Ans. D

• 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हल्द्वानी आएंगीं। वहीं उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

5. गणतंत्र दिवस परेड 2025 में कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी किस थीम पर आधारित है?

A. महिला सशक्तिकरण

B. बढ़ता भ्रष्टाचार

C. साहसिक खेलो 

D. इनमें से कोई नहीं

Ans. C

• उत्तराखंड की झांकी में इस बार अग्र भाग में प्रसिद्ध ऐपण आर्ट को बनाते हुए उत्तराखंडी परिधान में महिला की दिखाया गया है। झांकी के मध्य व पिछले भाग में साहसिक खेल रकि क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, हिल साइकलिंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, औली में स्कीइंग और ऋषिकेश में जिप लाइनिंग और रॉक क्लाइम्बिंग को दिखाया गया है।

6. उत्तराखंड के किन खिलाड़ियों का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है।

A. राघवी बिष्ट

B. नंदिनी कश्यप

C. स्नेहा राणा

D. राघवी बिष्ट और नंदिनी कश्यप

Ans. D

7. हाल ही में ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ किसने किया?

A. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

B. राज्यपाल गुरमीत सिंह

C. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

D. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Ans.b

• राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ किया।

• देश के ख्यातिलब्ध ज्योतिषियों का दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ देहरादून में शुरू हो गया है।

8. दिसंबर 2024 में राष्ट्रपति द्वारा उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. गुरमीत सिंह संधावालिया

B. गुहनाथन नरेन्द्र

C. पूर्ण सिंह पंवार

D. गणेश तिवारी

Ans. B

• न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंद्र की नियुक्तिः

• भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 24 दिसंबर 2024 को न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंद्र को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया।

• न्यायमूर्ति गुहाथन नरेंद्र पहले आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।

9. भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023' का विमोचन निम्नलिखित में से किसने किया है?

A. प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी

B. अमित शाह

C. भूपेंद्र यादव

D. इनमे से कोई नहीं

Ans. C

• भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023' का विमोचन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में किया।

• 1987 से भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा यह रिपोर्ट हर दो साल में प्रकाशित की जा रही है।

• भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 इस श्रृंखला की 18वीं रिपोर्ट है।

देश का कुल वन और वृक्ष आवरणः

• 8,27,367 वर्ग कि.मी. (देश के भौगोलिक क्षेत्र का 25.17%)

• इसमें वनावरणः 7,15,343 वर्ग कि.मी. (21.76%)

• वृक्ष आवरण: 1,12,014 वर्ग कि.मी. (3.41%)

2021 की तुलना में वृद्धिः

• कुल 1445 वर्ग कि.मी.

• वनावरणः 156 वर्ग कि.मी.

• वृक्ष आवरणः 1289 वर्ग कि.मी.

सबसे अधिक वन एवं वृक्ष आवरण वाले शीर्ष तीन राज्यः

1. मध्य प्रदेश: 85.724 वर्ग कि.मी.

2. अरुणाचल प्रदेश: 67,083 वर्ग कि.मी.

3. महाराष्ट्रः 65,383 वर्ग कि.मी.

10. यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक (Travel and Tourism Development Index-TTDI) 2024 में भारत का रैंक क्या है?

A. 37वां

B. 38वां

C.39वां

D.42वां

Ans.c

• विश्व आर्थिक मंच द्वारा 2024 के यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक (TTDI) में भारत 119 देशों में

11. 2025 में 12वीं पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप का मेजबान कौन सा देश है?

A. म्यांमार

B. रूस

C. भारत

D. चीन

Ans.c

• भारत 2025 में पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा।

• यह देश में पहली बार आयोजित होने वाला ऐसा आयोजन होगा।

• तारीख: 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025

• स्थानः जुवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

• यह चैंपियनशिप का 12वां संस्करण होगा।

• एशिया में यह आयोजन चौथी बार होगा।

• इस प्रतियोगिता में 100+ देशों के 1,000+ एथलीट हिस्सा लेंगे।

12. विश्व मुक्केबाजी द्वारा आयोजित 2025 विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

A. भारत

B. ऑस्ट्रेलिया

C. जापान

D. रूस

Ans.a

• भारत 2025 में पहली बार नई दिल्ली में विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल और विश्व मुक्केबाजी कांग्रेस की मेजबानी करेगा।

• भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) नवंबर 2025 में इस आयोजन की मेजबानी करेगा।

• पहली विश्व मुक्केबाजी कांग्रेसः
 
• तारीख: 24-25 नवंबर 2023

13. विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day) किस दिन मनाया जाता है?

A. 21 दिसंबर

B. 20 मई

C. 21 मई

D. 15 अगस्त

Ans. A

• दुनिया ने 21 दिसंबर 2024 को पहले विश्व ध्यान दिवस के रूप में मनाया।

• 29 नवंबर 2024 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिन को नामित किया गया।

• यह पहल संयुक्त राष्ट्र में भारत द्वारा शुरू की गई थी।

• प्रस्ताव को भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में सह-प्रायोजित किया।

• इस दिवस का उद्देश्य ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

पहले विश्व ध्यान दिवस की थीमः

• "Inner Peace, Global Harmony" (आंतरिक शांति, वैश्विक सद्भाव)।

15. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है ?

A.24 जून

B.24 जुलाई

C. 24 अगस्त

D.24 दिसंबर

Ans.d

16. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम

B. जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़

C. जस्टिस एन. वी. रमणा

D. जस्टिस अरुण मिश्रा

Ans.a

• हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

• राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC):

• मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के तहत स्थापित।

• वर्ष 1993 में इसे एक वैधानिक निकाय के रूप में स्थापित किया गया।

17. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किस पूर्व प्रधानमंत्री की 100वीं जयंती के अवसर पर केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखी?

A. इंदिरा गांधी

B. अटल बिहारी वाजपेयी,

C. लाल बहादुर शास्त्री

D. राजीव गांधी

Ans.b

• हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखी।

• केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजनाः

• यह नदियों को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना के अंतर्गत पहली परियोजना है।

• इस परियोजना में केन नदी का पानी बेतवा नदी में स्थानांतरित किया जाएगा।

18. सुशासन दिवस कब मनाया जाता है?

A.25 मई

B. 25 नवंबर

C. 25 दिसंबर

D. 25 सितंबर

Ans.c

• यह दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है।

• ये पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

• इसे वर्ष 2014 में शुरू किया गया था।

• सुशासन दिवस का उद्देश्य देश में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन को बढ़ावा देना है।

19. भारत में हर वर्ष किस दिन को वीर बल दिवस के रूप में मनाया जाता है?

A.24 दिसंबर

B. 25 दिसंबर

C. 26 दिसंबर

D.27 दिसंबर

Ans. C

• यह दिवस गुरु गोविंद सिंह के सबसे छोटे बेटों जोरावर सिंह और फ़तेह सिंह, की बहादुरी की याद में मनाया जाता है। ப

इतिहासः

• 1705 में, उन्हें आनंदपुर साहिब में मुगल सेना ने पकड़ लिया, उन पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डाला और मना करने पर उन्हें शहीद कर दिया गया।

घोषणाः

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में 26 दिसंबर को वीर बल दिवस के रूप में घोषित किया।

2024 की पहलः

• प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित वीर बल दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। और सुपोषित पंचायत अभियान का शुभारंभ किया।

20. हॉकी इंडिया लीग 2024-25 का आयोजन कहां किया जायेगा?
(a) लखनऊ
(b) जयपुर
(c) राउरकेला
(d) कोलकाता

Ans.c

हॉकी इंडिया लीग 2024-25 28 दिसंबर, 2024 को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में शुरू होने वाली है. यह लीग सात साल के अंतराल के बाद टूर्नामेंट की वापसी का प्रतीक है, और इसमें पहली बार पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रतियोगिताएं शामिल होंगी.

21. हाल ही में बाल्ड ईगल को आधिकारिक तौर पर किस देश का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया है?
(a) श्रीलंका
(b) फ्रांस
(c) अर्जेंटीना
(d) यूएसए    

Ans.d

24 दिसंबर, 2024 को, राष्ट्रपति जो बाइडन ने बाल्ड ईगल को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय पक्षी के रूप में नामित करने वाले एक महत्वपूर्ण कानून पर हस्ताक्षर किए. यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही भूल को सुधारता है, क्योंकि गंजा ईगल लगभग 250 वर्षों से अमेरिकी ताकत और स्वतंत्रता का प्रतीक रहा है, लेकिन अमेरिकी कानून में इसे कभी भी राष्ट्रीय पक्षी के रूप में औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी गई थी

22. हाल ही में चर्चा में रहा कावेरी इंजन को किस संस्था द्वारा विकसित किया गया है?
(a) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
(b) भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
(c) गैस टर्बाइन अनुसंधान संस्थान
(d) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड

Ans.c

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) का हिस्सा, भारत के गैस टर्बाइन अनुसंधान संस्थान (जीटीआरई) ने घोषणा की है कि कावेरी इंजन को इनफ्लाइट परीक्षण के लिए मंजूरी दे दी गई है. कावेरी इंजन परियोजना 1980 के दशक के अंत में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस को शक्ति देने के लक्ष्य के साथ शुरू हुई थी. इसे डीआरडीओ के तहत गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान द्वारा विकसित किया गया है.

23. दुनिया के सबसे बड़े जलविद्युत बांध का निर्माण कौन-सादेश कर रहा है?

(a) भारत
(b) चीन
(c) यूएसए
(d) जर्मनी

Ans.b

चीन ने आधिकारिक तौर पर यारलुंग त्संगपो नदी के निचले हिस्से पर दुनिया के सबसे बड़े जलविद्युत बांध के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना से सालाना लगभग 300 अरब किलोवाट-घंटे बिजली पैदा होने की उम्मीद है, जो कि मध्य चीन में वर्तमान सबसे बड़े बांध, थ्री गोरजेस बांध की क्षमता से तीन गुना अधिक है.

24. 'स्लाइनेक्स' द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जाता है?
(a) सिंगापुर
(b) श्रीलंका
(c) दक्षिण अफ्रीका
(d) इटली

Ans.b

भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास, SLINEX 24 (श्रीलंका-भारत अभ्यास 2024) का आयोजन 17 से 20 दिसंबर तक विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के तत्वावधान में दो फेज में हुआ. बंदरगाह चरण 17 से 18 दिसंबर तक और समुद्री चरण 19 से 20 दिसंबर तक आयोजित किया गया. दोनों देशों के बीच साल 2005 में इसकी शुरुआत हुई थी.  

25. हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किस शहर में किया गया?
(a) कानपुर
(b) वाराणसी
(c) लखनऊ
(d) मेरठ

Ans.c

Today Question 

Q. सुशासन दिवस कब मनाया जाता है?

A.25 मई

B. 25 नवंबर

C. 25 दिसंबर

D. 25 सितंबर




Comments

Popular posts from this blog

Uttrakhand may month th current affairs 2025

January 2025 uttarakhand current affairs

Uttarakhand current affairs 2024